Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: लक्की ओबेरॉय को लेकर डॉक्टर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: लक्की ओबेरॉय को लेकर डॉक्टर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: लक्की ओबेरॉय को लेकर डॉक्टर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन गुरुद्वारा के बाहर थार चालक फाइनेंसर (आप वर्कर) का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान लक्की ओबेरॉय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लक्की आज सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए आए हुए थे। इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर उन पर हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी देते हुए डॉक्टर विशाल ने बताया कि उनके पास सतिंदर पाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबेरॉय घायल अवस्था में आए थे। लक्की पर 8 से 9 फायर हुए थे। इस दौरान 5 से 6 गोलियां छाती पर लगी हैं और एक गोली चेहरे के पास से निकली है। घटना के दौरान लक्की की हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टर ने कहा कि लक्की को वेटिलेंटर पर रखकर उपचार किया गया, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाए।

घटना की सूचना मिलते आप नेता पवन टीनू हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार से साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सरेआम गोलियां चलाने को लेकर निंदा की है। टीनू ने कहा कि लक्की की हालत गंभीर है, अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

वहीं घटना के दौरान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जहां बुजुर्ग माता को लोग संभालने की कोशिश कर रहे है, लेकिन माता बच्चे के पास उससे अस्पताल के अंदर मिलने की जिद्द कर रही है। बताया जा रहा है कि जोद्दा नामक व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here