Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गंभीर घायल आप नेता लक्की ओबेरॉय मामले में पवन टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: गंभीर घायल आप नेता लक्की ओबेरॉय मामले में पवन टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: गंभीर घायल आप नेता लक्की ओबेरॉय मामले में पवन टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन गुरुद्वारा के बाहर आप नेता लक्की ओबेरॉय को गोलियां मार दी गई। वह आज सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा में माथा देखने के लिए आए हुए थे। इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर उन पर हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते आप नेता पवन टीनू हालचाल जानने के लिए श्रीराम अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सरेआम गोलियां चलाने को लेकर निंदा की।

टीनू ने कहा कि लक्की की हालत गंभीर है, अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना के दौरान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जहां बुजुर्ग माता को लोग संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन माता बच्चे के पास उससे अस्पताल के अंदर मिलने की जिद्द कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा हैकि जोद्दा नामक व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि आज सुबह गोलियां लगने से लक्की गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। हमलावर द्वारा थार में सवार होकर जा रहे लक्की पर 7 से 8 गोलियां चलाई जिसमें से कुछ गोलियां मृतक की छाती और सिर में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही इन्वेस्टिगेशन टीम के एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here