Blog

  • पागल नाला के पास भारी भूस्खलन से सड़क बंद, रास्ते में फंसे लोग, देखें वीडियो

    पागल नाला के पास भारी भूस्खलन से सड़क बंद, रास्ते में फंसे लोग, देखें वीडियो

    कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के कारण राज्यों को काफी नुकसान हुआ है। दरअसल, पिछले कुछ समय से बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज सैंज–लारजी मार्ग पर पागल नाला के पास भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ से अचानक गिरे मलबे और चट्टानों के कारण सड़क पूरी तरह बाधित हो गई।

    भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें मलबा सड़क पर गिरते हुए साफ देखा जा सकता है। इस घटना के चलते लारजी और सैंज का संपर्क कट गया है। भूस्खलन के कारण 15 पंचायतों का संपर्क बाधित हुआ है। दूसरी ओर भूस्खलन से आधे रास्ते में ही लोग फंस गए।

  • Punjab News: इस इलाके में Police की भारी फोर्स के साथ दबिश, संदिग्धों को हिरासत में लिया, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Police की भारी फोर्स के साथ दबिश, संदिग्धों को हिरासत में लिया, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस ने जिलेभर में कासो आपरेशन चलाया। जिसके तहत पुलिस ने भारी टीम के साथ घर-घर चेकिंग की और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की गई। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि इस सर्च ऑपरेशन में 470 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिले के 22 हॉटस्पॉट इलाकों में गहनता से तलाशी अभियान चलाया गया।

    उन्होंने बताया कि कई संदिग्ध नशा तस्कर हिरासत में लिए गए हैं। नशे की सामग्री और चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है। एसएसपी ने कहा कि यह अभियान नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इसी तरह के ऑपरेशन जारी रहेंगे। आम जनता सहयोग करे, किसी भी नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • इस इलाके में हुआ IED विस्फोट, एक जवान शहीद, 3 घायल

    इस इलाके में हुआ IED विस्फोट, एक जवान शहीद, 3 घायल

    बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन जवान घायल हैं। बताया जा रहा है कि DRG की टीम सुबह नेशनल पार्क एरिया में माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी, तभी बम पर पैर पड़ने से धमाका हुआ है। ये मामला बीजापुर के चिल्ला मरका गांव का है। तीनों घायल जवान फिलहाल खतरे से बाहर हैं। आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निकाला जा रहा है और बेहतर इलाज के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

    इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के चिल्ला मरका गांव के पास नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED के विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। उनके परिजनों को ये दुखद सूचना दे दी गई है।

    पिछले हफ्ते भी बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में डीआरजी का एक अधिकारी घायल हो गया था। यह घटना गुरुवार (14 अगस्त) दोपहर को भैरमगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रावती क्षेत्र के एक जंगल में हुई, जब डीआरजी और विशेष कार्य बल (STF) की एक संयुक्त टीम, राज्य पुलिस की दोनों इकाइयां, नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थीं।

    तभी डीआरजी के उपनिरीक्षक प्रकाश चट्टी अनजाने में प्रेशर आईईडी के संपर्क में आ गए, जिससे विस्फोट हो गया और उनके दाहिने टखने में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें प्रारंभिक उपचार दिया गया और आगे के उपचार के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया था।

     

  • Punjab News: रावी में आज छोड़ा जाएगा 1.25 लाख क्यूसेक पानी, पहुंचे पूर्व मंत्री, प्रशासन अलर्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: रावी में आज छोड़ा जाएगा 1.25 लाख क्यूसेक पानी, पहुंचे पूर्व मंत्री, प्रशासन अलर्ट, देखें वीडियो

    अमृतसरः पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब की नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। पानी का जलस्तर बढ़ने से रावी नदी में आज 1 लाख 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसे ध्यान में रखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल आज रावी नदी पर पहुंचे और वहां पानी के स्तर का जायजा लिया। वहीं प्रशासन ने आसपास के गांवों में रह रहे लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है।

    इस अवसर पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की और बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए किए गए अग्रिम प्रबंधों की जानकारी ली। धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं और प्रशासन पूरी चौकसी के साथ काम कर रहा है।

    धालीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि पानी का स्तर और बढ़ सकता है, इसलिए आम लोग और किसान सावधान रहें। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति रावी नदी के पास न जाए और अपने परिवार को भी इससे दूर रखे। उन्होंने कहा कि यदि लोग सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तो संभावित नुकसान से बचा जा सकता है। प्रशासन की ओर से भी नदी के पास रहने वाले गांवों के निवासियों को चेतावनी जारी की गई है और राहत टीमों को सतर्क रखा गया है। धालीवाल ने कहा कि बाढ़ से संभावित स्थिति को संभालने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

  • Punjab News: श्रद्धालुओं की खाई में वैन गिरने से 4 की मौत, गांव में छाया मातम, किया गया अतिंम संस्कार, देखें वीडियो

    Punjab News: श्रद्धालुओं की खाई में वैन गिरने से 4 की मौत, गांव में छाया मातम, किया गया अतिंम संस्कार, देखें वीडियो

    मोगाः ज़िले के गांव भागीके के 4 श्रद्धालुओं का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया और हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दरअसल, 15 अगस्त को हिमाचल के चामुंडा देवी में खाई में पिकअप वैन गिरी थी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हुई थी और 25 लोग घायल हुए थे। दरअसल, माता चामुंडा देवी के दर्शन करके मोगा वापिस आ रहे थे।

    गांव के लोगों ने बताया कि बीते दिन हिमाचल प्रदेश में हुए सड़क हादसे में गांव भागीके के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतकों के पार्थिव शरीरों को मोगा में गांव लाया गया और पूरे गांव वासियों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घायलों का इलाज मोगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    गांव के सरपंच ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त की सुबह करीब 7:15 बजे माँ चामुंडा देवी के दर्शन कर वापिस लौट रहे 29 श्रद्धालु एक पिकअप में सवार थे। अचानक गाड़ी का टायर उखड़ जाने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों को हिमाचल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज जब पार्थिव शरीर मोगा लाए गए तो पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए और सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Jalandhar News: सरपंच की कार को आग लगाकर 2 लोगों पर किया हथियारों से हमला, 3 दिन में तीसरी वारदात

    Jalandhar News: सरपंच की कार को आग लगाकर 2 लोगों पर किया हथियारों से हमला, 3 दिन में तीसरी वारदात

    जालंधर, ENS: गांव कादियांवाली में तीसरे दिन में तीसरी वारदात हो गई। थाना सदर जमशेर के अधीन आते गांव कादियांवाली में शिरोमणि अकाली दल के महासचिव व वर्किंग कमेटी मैंबर हरजाप सिंह संघा हलका इंचार्ज ने पुलिस को दी शिकायत में पहले गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति को गुरूद्वारा साहिब जाते समय रास्ते में घेरकर उन पर हमला कर दिया गया। उसके बाद एक युवक को तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जो कि इस समय अस्पताल में उपचाराधीन है।

    फिर गांव के सरपंच की कार को कुछ शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। इन वारदातों को लेकर सबंधित थाना की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अकाली नेता हरजाप सिंह संघा ने कहा कि उक्त वारदातों से साफ पता चलता है कि लोगों की जिंदगी और संपति बिलकुल असुरक्षित हो गई है।

    उन्होंने कहा कि गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग डर के साए में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को इस सबंधी जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए नहीं तो आम जनता का पुलिस से भरोसा पूरी तरह उठ जाएगा।

  • शानदार तेजी के साथ खुला Stock Market, Sensex 1100 अंक उछला, Nifty ने भी लगाई 350 अकं की छलांग

    शानदार तेजी के साथ खुला Stock Market, Sensex 1100 अंक उछला, Nifty ने भी लगाई 350 अकं की छलांग

    बिजनेसः तीन दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 1100 अंक चढ़कर 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 380 अंक (1.5%) की तेजी है, ये 24,950 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 में गिरावट है। मारुति सुजुकी के शेयर में 7.5% और बजाजा फाइनेंस में 6% की तेजी है। अल्ट्राटेक सीमेंट बजाज फिनसर्व, M&M 5% चढ़े हैं। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी है। NSE के सभी इंडेक्स में बढ़त है। ऑटो में 4.5%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.11% रियल्टी में 2.3%, मेटल 1.7% और प्राइवेट बैंक में 1.60% की तेजी है।

    जानें तेजी के 3 कारण
    GST में बदलावः सरकार GST2.0 लाने जा रही है। इससे रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स कम होगा और कीमतों में 10% तक की कमी आ सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार GST स्लैब में बड़ा बदलाव करेगी। अभी 4 टैक्स स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% हैं। सुधार के बाद दो 5% और 18% ही रहेंगे। इससे 12% जीएसटी के दायरे में आने वाली मक्खन, फ्रूट जूस, ड्राय फ्रूट्स जैसी 99% वस्तुएं 5% के दायरे में आ जाएंगी।

    S&P ने भारत की रेटिंग बढ़ाईः ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ने भारत की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को BBB- से बढ़ाकर BBB कर दिया है। वहीं शॉर्ट-टर्म रेटिंग को भी A-3 से बढ़ाकर A-2 कर दिया। वहीं इंडियन इकोनॉमी को लेकर आउटलुक स्टेबल रखा गया है। S&P का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

    ट्रम्प टैरिफः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को यूक्रेन मुद्दे पर हुई बातचीत का बाजार पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। इस मीटिंग से भारत पर ट्रम्प की ओर से भारत पर लगाए जाने वाली 25% एक्सट्रा और पेनल्टी टैरिफ से छूट की भी बात सामने आई है। इसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है।

  • Punjab News: गौशाला में चारे की मशीन में आने से DSP की रिश्तेदार की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: गौशाला में चारे की मशीन में आने से DSP की रिश्तेदार की मौत, देखें वीडियो

    मोहाली : फेज-1 में अस्पताल के निकट गाैशाला में चारा काटने की मशीन में दुपट्टा फंसने से टीचर की मौत हो गई। महिला की पहचान 51 वर्षीय अमनदीप कौर के रूप में हुई है। मृतक महिला साइबर क्राइम डीएसपी रुपिंदर कौर सोही की कजिन थीं और खरड़ के देसू माजरा के मां शिमला होम्स में फ्लैट में रहती थीं। अमनदीप कौर चंडीगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका थीं। उनकी एक बेटी है कनाडा में रहती है और हादसे की खबर मिलते ही भारत लौट रही है। Read in Punjabi:-
    ਮੁਹਾਲੀ ਦੀ ਗਊਸ਼ਾਲਾ ’ਚ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ, ਚਾਰਾ ਕੱਟਣ ਵਾਲੀ ਮਸ਼ੀਨ ’ਚ ਫਸਣ ਨਾਲ ਅਧਿਆਪਕਾ ਦੀ ਮੌਤ
    बताया जा रहा है कि अमनदीप कौर पहली बार फेज-1 के गौ अस्पताल में गाय को चारा डालने के लिए आई थी। दरअसल, अमनदीप कौर जब सुबह गाय अस्पताल में गाय को चारा डालने आई तो उन्होंने एक तसला चारा उठा कर गाय को डाल दिया था। दूसरा तसला उठाने गई तो उनका दुपट्टा आरा मशीन की मोटर में फंस गया। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। अमनदीप कौर जब जमीन पर गिर गई तो वहां मौजूद लोगों ने आरा मशीन को बंद किया और अमनदीप कौर को अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मशीन में दुपट्टा आने पर तेज झटका लगने से अमनदीप की गर्दन की हड्डी टूट गई और उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है परिवार को सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जब पंजाब में किसान आंदोलन चल रहा था। उस समय वह भी किसानों के पक्ष में खड़ी हुई थी।  
  • DPS सहित इन स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

    DPS सहित इन स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः दिल्ली में पिछले कुछ समय से स्कूलों को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां मिल रही है। वहीं अब राजधानी के द्वारका में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जिन स्कूकों को बम की धमकी दी गई है उनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्रीराम वर्ल्ड स्कूल और मॉर्डन स्कूल शामिल हैं।

    Read in English:

    Multiple Delhi Schools Report Bomb Threats, Security Agencies on Alert

    इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते के साथ दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। एहतियातन स्कूलों को खाली कराकर सभी छात्रों को वापस घर भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और सेक्टर 10, द्वारका स्थित श्रीराम वर्ल्ड स्कूल को एक ईमेल आईडी के जरिये धमकी मिली। सुरक्षा उपाय के तौर पर, स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते के साथ दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

    पुलिस की टीमें सभी स्कूलों में गहनता से तलाश जारी है। हालांकि पिछली दो बम धमकियां अफवाह निकलीं, सुरक्षा एजेंसियां आज की सूचना को गंभीरता से ले रही हैं और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं। अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बता दें कि स्कूल-कॉलेजों को बम की धमकी मिलने का यह कोई पहला मामला नहींं है। इस साल अब तक कई बार दिल्ली समेत देशभर के कई स्कूल-कॉलेज और हवाईअड्डों को ऐसी धमकियां मिल चुकी है। हालांकि, हर बार यह धमकी महज अफवाह ही साबित हुई हैं।

  • Punjab News: पूर्व मंत्री आशू के करीबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Punjab News: पूर्व मंत्री आशू के करीबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के सुनील मडिया को पुलिस ने नगर निगम की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। उन पर माल रोड स्थित धौलागिरी अपार्टमेंट में सील किए गए अपने दफ्तर की सील तोड़ने का आरोप है। यह शहर में अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें सील तोड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।


    नगर निगम के अनुसार, सुनील मडिया का यह दफ्तर पहले एक रिहायशी अपार्टमेंट में कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया था, जिसके चलते इसे सील किया गया था। निगम ने सील तोड़ने की लिखित शिकायत पुलिस को भेजी थी, जिसके बाद पुलिस ने सुनील मडिया को गिरफ्तार कर लिया। डिवीजन नंबर-8 के एसएचओ अमरजीत सिंह के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।