Blog

  • Punjab News: 250 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 250 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार और पुलिस द्वारा चलाई जा रही युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई देखने को मिल रही है। इसी मुहीम के तहत मोगा पुलिस ने दो तस्करों को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करनदीप सिंह ओर गुरदीप सिंह दोनों वासी जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

    इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक मोटरसाइकल पर सवार दो युवकों को परवाना नगर में रोका। इस दौरान टीम को शक होने पर उक्त आरोपियों की तलाशी ली गई। पुलिस को दोनों से 250 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर मोटरसाइकल नम्बर पीबी 46 ए एल 7496 भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मानयोग अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। ताकि आरोपियों के बैकवर्ड ओर फॉर्फोर्ड रिकॉर्ड को चेक किया जाएगा।

  • दिल्लीवासियों को जाम से मिलेगी राहत, PM Modi ने किया Dwarka Expressway का उद्घाटन

    दिल्लीवासियों को जाम से मिलेगी राहत, PM Modi ने किया Dwarka Expressway का उद्घाटन

    नई दिल्ली: पीएम मोदी ने आज दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का उद्घाटन किया। पीएम ने दिल्ली के रोहिणी में रोड शो भी किया और एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उपस्थित रहे। करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना ने ट्रैफिक जाम से जूझती दिल्ली को बड़ी राहत दी। इससे राजधानी की कनेक्टिविटी और मजबूत बनेगी।

    11 सालों में हुआ दिल्ली का सुधार

    पीएम मोदी ने कहा है कि अगस्त का महीना आजादी और क्रांति का प्रतीक है। ऐसे समय में राजधानी दिल्ली विकास क्रांति का साक्षी बन रही है। पीएम ने कहा है कि नई सड़क परियोजना से दिल्ली, गुरुग्राम और पूरे एनसीआर में लोगों की आवाजाही आसान होगी। अब ऑफिस फैक्टरियों और कारोबार के लिए आना-जाना पहले से अधिक सहज होगा। इससे समय की बचत होगी और व्यापारियों तथा किसानों को खास फायदा होगा। उन्होंने दिल्ली-NCR के नागरिकों को इस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी बधाई दी है। मोदी ने अपने संबोधन में कहा है कि बीते 11 सालों में दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। वहीं आज विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे, विशाल मेट्रो नेटवर्क, नमो भारत जैसी रेपिड रेल सेवाएं और अब नई सड़कें मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड दिल्ली को जाम से बड़ी राहत देंगे।

    भारत से खरीदें सामान

    पीएम ने इस दौरान लोगों से आग्रह भी किया है कि त्योहारों पर स्थानीय उत्पाद ही खरीदें ताकि मजदूर और कारोबार दोनों को फायदा हो पाए। पैसा भारत में ही रहे पीएम ने कहा कि दिल्ली ऐसी राजधानी बन चुकी है जो अतीत की विरासत और भविष्य की आधुनिकता का संगम कराती है। उन्होंने यह विश्वास जताया है कि दिल्ली आने वाले समय में एक बेहतरीन और विकसित राजधानी बनकर उभरेगा। UER-II के शुरु होने के बाद सफर आसान हो जाएगा। अभी जहां पर सिंधु बॉर्डर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक की दूरी तय करने में भी ढाई घंटे लग जाते हैं। ऐसे में अब यह सफर महज 40 मिनट में पूरा होगा। इसके अलावा रोज दिल्ली में एंट्री करने वाले तीन लाख वाहनों को शहर के अंदर भी आने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

    ऐसा होगा द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन

    द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन बेहद खास है। 10.1 किलोमीटर लंबे इस हिस्से को 5,360 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। यह सेक्शन शिव मूर्ति चौक से द्वारका सेक्टर-21 तक 5.9 किलोमीटर और सेक्टर-21 से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर 4.2 किलोमीटर तक फैला हुआ है।
  • Punjab News: गांव की लड़की को भगाना युवक को पड़ा महंगा, घर पर हुई तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: गांव की लड़की को भगाना युवक को पड़ा महंगा, घर पर हुई तोड़फोड़, देखें वीडियो

    नकली पुलिस कर्मी ने लड़के के पिता को अगवा कर की मारपीट

    फिरोजपुरः एक युवक को गांव में लव मेरिज करवाना इतना महंगा पड़ गया कि लड़की के परिवार ने गुंडागर्दी करते हुए 10-15 युवकों को बुला लड़के के घर आकर तोड़फोड़ की गई। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाए कि उसे नकली पुलिस कर्मी बन कुछ युवकों ने पहले अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट भी की गई है। पीड़ितों ने इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते फिरोजपुर के गांव नवां बारीके के निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि गांव की ही एक इंटरकास्ट लड़की के उनके बेटे के साथ प्रेम संबंध थे। वह हमेशा हमारे लड़के को परेशान करती थी कि अगर तुमने मुझसे शादी नहीं करवाई तो वह कुछ खाकर मर जाएगी और तुम्हारा नाम लगा देगी जिसके चलते हमारा बेटा लड़की को भगाकर ले गया। जब मामला गांव की पंचायत में पहुंचा तो पंचायत ने दोनों परिवारों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया कि अगर जो भी शादी के लिए पहल करता है, तो उसे गांव छोड़ना होगा जिसके बाद हमने लड़की को वापस उसके घर भेज दिया। प्रेम सिंह ने बताया कि इसके बावजूद, कुछ युवक नकली पुलिस कर्मी बनकर आए और उसे अगवा कर लिया और 20,000 रुपए में राजीनामा करवाने की बात कहने लगे। जब वह नहीं माना तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने कहा कि जब वह घर पहुंचा तो लड़की की मां अनूप कौर ने ललकारा मारते हुए कुछ गुंडे बुलाकर घर पर हमला कर दिया। पहले वह दीवार फांदकर घर में घुस गए और फिर घर का सामान तोड़ दिया। पीड़ितों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने घर में रखा नया मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर और अन्य कीमती सामान को नुक्सान पहुंचाया है। पीड़ितों ने मांग की है कि उन्हें न्याय दिया जाए और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। बता दें, गुंडागर्दी का यह नंगा नाच यहीं नहीं रुका और काफी देर तक चलता रहा। वहां से थोड़ी ही दूरी पर एक पुलिस चौकी भी मौजूद है, लेकिन पुलिस को इसके बारे में कुछ पता नहीं चला और पुलिस इस पूरे मामले में निष्क्रिय बनी रही। बातचीत के दौरान चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि वे तोड़फोड़ वाली जगह पर पहुंच गए हैं। इसकी जांच की जा रही है और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • जादूगर का खेल देख खुश हुए Premanand Maharaj, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

    जादूगर का खेल देख खुश हुए Premanand Maharaj, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

    नई दिल्ली: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज अपने अनमोल वचनों से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। कई लोग उनके वचनों को अपने जीवन की मुश्किलों को दूर करने के लिए अपनाते हैं। दूर-दूर से लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। हाल ही में विश्व विख्यात जादूगर शंकर सम्राट भी महाराज से मिले। इस दौरान जब शंकर सम्राट ने अपने हैरत अंगेज करतब दिखाया। उनके इस करतब के बाद प्रेमानंद महाराज भी हैरान हो गए। जादूगर शंकर सम्राट ने बताया कि वो 30 हजार शो कर चुके हैं। इसमें से 20 हजार शो चैरिटी के लिए किए हैं। फिर उन्होंने महाराज को अपना अनोखा जादुई खेल दिखाया इसको देखकर महाराज ठहाके लगाकर हंस पड़े हैं।जादूगर सम्राट ने एक टिश्यू पेपर लिया है और महाराज जी से कहा – ‘इसे एक मिनट देखे यह रंग बदल देगा टिश्यू को रगड़ते ही वह 500 रुपये के नोट में बदल गया था। यह देखकर महाराज जी हंसी से लोटपोट हो गए। इसके बाद उन्होंने वही नोट अपने जेब में रखकर रगड़ा तो अचानक ढेर सारे नोट बाहर निकल आए’।
    इसके बाद शंकर सम्राट ने एक अंगूठी ली और उसमें से राख निकाली। यह देखकर दरबार में मौजूद सभी लोग दंग रह गए थे। अंत में उन्होंने एक खाली झोला लिया और उसमें से प्रेमानंद महाराज के लिए सुंदर माला निकाली। इन सभी करतबों को देखकर प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि – यह तो चमत्कार है जादूगर शंकर सम्राट की कला वाकई में अद्भूत है।  
  • वोट चोरी के मामले में EC ने Rahul Gandhi पर किया पलटवार, देखें वीडियो

    वोट चोरी के मामले में EC ने Rahul Gandhi पर किया पलटवार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: चुनाव आयोग द्वारा देश की राजधानी में नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि – हमारे लिए न कोई पक्ष और न विपक्ष है सभी राजनीतिक दल बराबर हैं। सीईसी ने कहा है कि यदि सही समय पर हुई भूल हटाने का आवेदन न हो और फिर वोट चोरी जैसे गलत शब्दों का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह किया जाए तो ये लोकतंत्र का अपमान है। कुछ मतदाताओं ने वोट चोरी के आरोप लगाए, सबूत मांगने पर जवाब नहीं दिया। ऐसे आरोपों से इलेक्शन कमीशन नहीं डरता है। उन्होंने आगे कहा कि – ‘जब चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है तो हम साफ करते हैं कि चुनाव आयोग निडरता के साथ गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिला, युवा समेत सभी धर्मों-वर्गों के लोगों के साथ चट्टान के साथ खड़ा है, खड़ा था और खड़ा ही रहेगा’। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि – ‘चुनाव आयोग के दरवाजे सभी के लिए समान रुप से हमेशा खुले हैं, जमीनी स्तर पर सभी मतदात, सभी राजनीतिक दल और सभी बूथ-स्तरीय अधिकारी पारदर्शी तरीके के साथ मिलकर काम कर रहे हैं सत्यापन कर रहे हैं हस्ताक्षर कर रहे हैं और वीडियो प्रशंसापत्र भी दे रहे हैं’।

    ये है मामला

    गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 अगस्त को EC पर वोट चोरी के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि वोट चोरी हो रहे हैं हमारे पास सबूत हैं कि चुनाव आयोग चोरी में शामिल है वे बीजेपी के लिए ऐसा कर रहे हैं। EC ने बीजेपी के साथ चुनाव चोरी किया। राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पक्का हो गया है कि चुनाव में चोरी हुई है। मशील रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ है कि EC ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव चोरी किया है। हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया है मुझे लगता है कि इसी मॉडल का इस्तेमाल देश की कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुआ है।    
  • कांगड़ा में Punjab के 4 लोगों की मौत के मामले में CCTV आई सामने

    कांगड़ा में Punjab के 4 लोगों की मौत के मामले में CCTV आई सामने

    मोगाः जिले के गांव भागीके में 15 अगस्त की सुबह उस समय मातम का माहौल बन गया जब गांव के लोगों को पता लगा एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें गांव के 4 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, उनकी गाड़ी चामुंडा देवी से वापस आते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। घटना में कई अन्य लोग भी घायल हो गए थे।

    जानकारी देते घायल हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह चामुंडा देवी मंदिर, कांगड़ा माथा टेकने के लिए गए थे। जब वह अपने घर मोगा लौट रहे थे तो पिकअप गाड़ी कट से अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक दंपति भी शामिल है। घटना में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि लगभग 10 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। वहीं हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

    सरपंच सुखदीप सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गांव के लोग हादसे का शिकार हो गए हैं जिसके बाद उन्हें कांगड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। सरपंच ने पुष्टि की कि मृतकों के शव गांव लाए जा रहे हैं और वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से धार्मिक यात्राओं के दौरान सतर्क रहने और लालच में आकर अधिक भीड़ या ओवरलोडिंग से बचने की अपील की। वहीं घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

  • Punjab News: इस मशहूर यूनिवर्सिटी ने किया अमेरिकी उत्पादों का Boycott, देखें वीडियो

    Punjab News: इस मशहूर यूनिवर्सिटी ने किया अमेरिकी उत्पादों का Boycott, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जालंधर से सटे फगवाड़ा में स्थित देश की सबसे बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में से एक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। विश्वविद्यालय के चांसलर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने कहा है कि अब कैंपस में किसी भी प्रकार के अमेरिकी उत्पाद की बिक्री नहीं होगी।

    मित्तल ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की थी कि भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बजाय बातचीत के जरिए इस मसले का हल निकाला जाए, लेकिन अमेरिका ने उनकी अपील पर कोई ध्यान नहीं दिया। यदि 27 अगस्त के बाद भी अमेरिका टैरिफ लगाने पर अड़ा रहता है तो LPU के पूरे कैंपस में अमेरिकी वस्तुओं का पूरी तरह बहिष्कार होगा।

    हाल ही में अमेरिका ने भारत से आयातित कई उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी सरकार का कहना है कि इससे उनके घरेलू उद्योगों को सुरक्षा मिलेगी। वहीं भारत का रुख है कि यह निर्णय वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) के नियमों के खिलाफ है और इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों पर बुरा असर पड़ेगा।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह विवाद बातचीत से नहीं सुलझा तो इसका असर आईटी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है। सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि जब तक अमेरिका अपना निर्णय वापस नहीं लेता, भारतीयों को एकजुट होकर अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। उनका मानना है कि यही अमेरिका को सबक सिखाने का सबसे कारगर तरीका होगा।

  • Haryana News: बांध टूटने से इस इलाके में जलभराव, कई घरों पर मंडराया खतरा, देखें वीडियो

    Haryana News: बांध टूटने से इस इलाके में जलभराव, कई घरों पर मंडराया खतरा, देखें वीडियो

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर जिले के कस्बा साडोरा के गांव पानी वाला में भारी बारिश के चलते पहाड़ पर बना एक बांध टूट गया। इस हादसे के बाद इलाके में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और कई गांवों के पानी की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।

    स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के कारण बांध में अत्यधिक दबाव बन गया था, जिसके कारण उसकी दीवारें टूट गईं। पानी का बहाव तेज होने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और अलर्ट पर रहें। राहत एवं बचाव दलों को भी तैयार रखा गया है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन माल का काफी नुक्सान हुआ है।

  • Jalandhar News: नाना-नानी ने किया 6 महीने की नातिन का मर्डर, लिफाफे में डालकर रोड पर फैंका

    Jalandhar News: नाना-नानी ने किया 6 महीने की नातिन का मर्डर, लिफाफे में डालकर रोड पर फैंका

    बेटी को नाना-नानी के पास छोड़ आशिक के साथ भाग गई थी महिला

    जालंधरः जिले के भोगपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 6 महीने की नातिन की उसके नाना-नानी ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया, भोगपुर के पास डल्ला गांव के एक व्यक्ति ने गरीबी से तंग आकर अपनी मासूम नातिन अलीजा की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को होशियारपुर के टांडा इलाके में फेंक दिया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। घटना को लेकर बच्ची के पिता को पता चल गया जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मृतक बच्ची के पिता के बयानों और पूछताछ में मिले सबूतों के आधार पर भोगपुर पुलिस ने आरोपी नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक बच्ची की मां की शादी पहले 3 बार हो चुकी है। अब वह अपनी 6 महीने की बच्ची को नाना-नानी के पास छोड़कर आशिक के साथ भाग गई है। बच्ची मां को लेकर रोती रहती थी जिससे परेशान होकर नाना-नानी ने उसकी हत्या कर दी।
  • Jalandhar News: भारी बारिश का कहर, रेल विभाग ने 5 ट्रेनों को किया Short Terminated

    Jalandhar News: भारी बारिश का कहर, रेल विभाग ने 5 ट्रेनों को किया Short Terminated

    जालंधरः रेल विभाग ने 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड किया है। रेल विभाग ने भारी बारिश के कारण इन 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड किया है। 3 ट्रेनों को जालंधर कैंट से और 2 पठानकोट से शॉर्ट टर्मिनल हुई हैं। गाड़ी संख्या 22431 सूबेदारगंज से चल कर मार्टियर कैप्टेन तुषार महाजन JCO 16 तारिक से शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गए।

    इसी के साथ 19803 कोटा से कटरा जानी वाली भी शॉर्ट टर्मिनेटेड और 12331 हावड़ा से जम्मूतवी को जालंधर कैंट से शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है। गाड़ी संख्या 19225 भगत की कोठी से जम्मूतवी और 19224 जम्मूतवी से साबरमती को पठानकोट से शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है। वहीं इन ट्रेनों के शॉट टर्मिनेटेड होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।