Blog
-

Pakistan के आर्मी चीफ Asim Munir ने एक बार फिर उगला भारत के लिए जहर
नई दिल्ली: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर भारत के खिलाफ गलत बोलने का मौका नहीं छोड़ते। अब तो वो पाकिस्तान की आवाम को बहकाने में लगे हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना से बुरी तरह पिटने के बाद भी शहबाज शरीफ ने मुनीर को प्रमोशन देकर फील्ड मार्शन बना दिया था परंतु आसिम मुनीर का कहना है कि खुदा ने उन्हें रखवाला बनाया है और वह किसी भी पद की चाहत नहीं रखते हैं। -

Punjab News: रावी में आया 1,50,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी, इलाके में Alert जारी
गुरदासपुरः मानसून ने पहाड़ी क्षेत्रों के बाद अब मैदानी इलाकों में भी अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी तबाही के बाद अब पंजाब में भी दरिया उफान पर आ गए हैं। इसी के साथ रावी दरिया में 1,50,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के धर्मकोट पतन, गुरचक और घनियाके बेट, दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के कलानौर, चंदुवदला, कमालपुर जटा और काना, चौंतड़ा, चकरी, सलाच, आधी जैनपुर और ठाकुरपुर जैसे गांव बाढ़ से डर रहे हैं।
जिला प्रशासन ने इन गांवों के लोगों को रावी दरिया से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं लोग भी सतर्क हो गए हैं और बच्चों व बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी में हैं।
-

Jalandhar News: झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, सड़कों पर जलभराव, देखें वीडियो
जालंधर (ENS): रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लगातार बारिश के चलते शहर की कई प्रमुख सड़कों और इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हुआ। वहीं लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और कुछ स्थानों पर लोग गाड़ियों को धक्का लगाते भी देखे गए।
रविवार होने के चलते बच्चों ने बारिश का खूब आनंद लिया। वहीं कई ऑफिसों में भी छुट्टी होने के चलते लोगों ने घरों में पकोड़ों का आनंद लिया। हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई। जहां एक तरफ भारी बारिश की संभावना पहले से मौसम विभाग ने जताई थी, वहीं दूसरी तरफ नालों की सफाई और जल निकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आई। वहीं लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था को सुचारु करने की बात कही।
सुबह से तेज बारिश होने से शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जालंधर की सड़कों पर 1 से 2 फीट तक पानी भर गया। वहीं मोहल्लों और कालोनियों की गलियां भी पानी में डूबे गई। जालंधर के लंबा पिंड चौक में 1 से 2 फीट तक पानी का भराव हो गया है और लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के वाहन में पानी के भराव के कारण बंद पड़ने शुरू हो गई है। ऐसी ही अगर ही बारिश होती रही तो निचले इलाकों में पानी ज्यादा बढ़ सकता है और बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न हो सकते है।
-

Punjab News: जलालिया दरिया में बढ़ा जलस्तर, कई गांव पानी में डूबे, देखें वीडियो
पठानकोटः पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात के कारण मैदानी इलाकों में काफी नुकसान हो रहा है। जिसके चलते जिला पठानकोट के भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में पढ़ते जलालिया दरिया में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जलालिया दरिया में पानी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे जलालिया दरिया में आए उफान के कारण बमियाल, अनियाल मसतपुर, मुट्ठी करीब कई गांव दरिया के पानी की चपेट में आ गए है।
लोगों के घरों में कई फीट तक पानी भर चुका है। गलियां-नाले सभी पर पानी जाम होने से लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी में है। वहीं बढ़ता जलस्तर किसानों के लिए भी मुसीबत बनता जा रहा है। किसानों की हजारों एकड़ फसल पानी में डूब कर खराब हो रही है। जिससे लाखों का नुक्सान हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस बार जलालिया दरिया में पिछले हफ्ते से भी ज्यादा पानी आ चुका है। जिससे करीब आधा दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं और बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। किसानों की फसलें भी काफी खराब हो रही है। लोगों ने कहा है कि प्रशासन इस और ध्यान दें और जिन लोगों के घरों में पानी पहुंचा है उन्हें मदद मुहैया करवाई जाए।
-

इस Gang ने ली Elvish Yadav के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी, ये वजह आई सामने
गुरुग्रामः यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर आज सुबह 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बाइक पर आए 3 बदमाशों ने एल्विश के घर पर 24 गोलियां चलाईं, जिनके खोल पुलिस को मौके से बरामद हुए हैं। यह गोलियां एल्विश के घर की बालकनी, दीवारों, खिड़की और दरवाजों पर लगीं। गनीमत यह रही कि जिस वक्त फायरिंग हुई घर में एल्विश नहीं थे। उनकी मां सुषमा यादव और केयरटेकर घर पर थीं। हालांकि घर के भीतर होने की वजह से उनकी जान बच गई।

फायरिंग का पता चलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीमें तुरंत एल्विश के घर पहुंची। पुलिस ने गोलियों के खोल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि एल्विश को पिछले दिनों में किसी तरह की धमकी मिलने की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक जिस तरीके से फायरिंग की गई है, उससे हमलावरों के प्रोफेशनल शूटर होने का शक है। वहीं अब इस घटना की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने कहा कि एल्विश ने बैटिंग एप प्रमोट कर कई घर बर्बाद किए, इसलिए उस पर फायरिंग की गई।

पोस्ट में भाऊ गैंग ने लिखा- आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली, वह नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने चलवाई है। इसको हमने अपना परिचय दिया है। सट्टे का प्रमोशन कर इसने कई घर बर्बाद कर दिए। सोशल मीडिया के कीड़ों को वॉर्निंग है कि जो सट्टे का प्रमोशन करते मिल गया, उसके पास गोली या कॉल कभी भी आ सकती है। जो भी सट्टे वाले हैं, वे तैयार रहें। पुलिस अब इस मामले को लेकर और सख्त हो गई है और कार्रवाई को तेज कर दी है।
एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रहे हैं। घटना के समय हमारा परिवार घर के अंदर ही था। हमे लग रहा है कि आरोपियों ने 25 से 30 राउंड की फायरिंग की है। सीसीटीवी फुटेज में हमें तीन बदमाश दिख रहे हैं। उम्मीद है जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
-

Manappuram Gold Bank में लाखों की डकैती, देखें वीडियो
गुरुग्रामः साइबर सिटी गुरुग्राम के मनापुरम गोल्ड बैंक में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया की 4 से 5 हथियार बंद बदमाश शाम तकरीबन साढ़े 5 से 6 बजे के शीतला माता मंदिर रोड के मन्नापुरम गोल्ड बैंक में पहुंचे और बैंक के तमाम स्टाफ को हथियार की नोक पर ले लिया।
जानकारी के मुताबिक हथियारों से लैस यह बदमाश बैंक मैनेजर के पास पहुंचे और सब कुछ हमारे हवाले कर दो की धमकी देने लगे। जब बैंक मैनेजर ने विरोध करना शुरू किया तो डकैतों ने बैंक मैनेजर के सिर पर चोट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी की माने तो हथियारबंद बदमाशों ने दो से तीन लोगों को भी घायल किया है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद बदमाश कितना गोल्ड और कैश लेकर गए है इसकी जानकारी नहीं है, सूत्रों की मानें तो वारदात में शामिल बदमाशों लाखों रुपए का गोल्ड और नकदी लेकर फरार हो गए है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस डकैती की वारदात ने गुरुग्राम पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर दिया है कि कैसे हथियारबंद बदमाश खुलेआम दिनदहाड़े गोल्ड बैंक में पहुंचते हैं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
-

बीच रास्ते में ही टूट गया ‘Break Dance’ झूला, 2 घायल, देखें वीडियो
जौनपुरः जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र में एक मेले के दौरान ‘ब्रेक डांस’ झूला अचानक गिर गया। इस दौरान मेले में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि झूले पर ज्यादा लोग सवार नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी मुताबिक, बदलापुर तहसील में मेला लगता है, जहां कई लोग मेला देखने आते हैं। इसी के चलते मेले में काफी भीड़ थी। लोग झूलों और खेलों का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान ब्रेक डांस झूला अचानक तेज आवाज के साथ टूट गया और उसमें बैठे लोग गिर पड़े। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि झूले की मशीन से अचानक जोरदार आवाज आई और सीट का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे हादसा हुआ। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। कई लोग अपने बच्चों को तुरंत झूले से दूर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मेले में तैनात प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने झूले को बंद करा दिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हादसे में गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन झूले को तब तक बंद रखा जाएगा, जब तक उसकी सुरक्षा की जांच पूरी नहीं हो जाती।
इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि झूला अचानक रुकता है और सीटें टूटकर नीचे गिर जाती हैं। लोग शोर मचाते हुए भागते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में झूलों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि झूलों की नियमित जांच की जाए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
-

Jalandhar News: कूड़ा फेंकने पर अब होगा मौके पर 500 से 50,000 तक का चालान
जालंधरः गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कचरा फैंकने पर अब आन द स्पाट चालान होगा। सिटी में अवैध कचरा डंप, कूड़ा-कचरा फैलाने, कचरे को अलग-अलग नहीं करने या अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर इंस्पेक्टर मौके पर ही चालान काटेंगे। वहीं, घटना की फोटो और जियो-टैग किए गए साक्ष्य के साथ रिकॉर्डिंग की जाएगी। मेयर वनीत धीर और कमिश्नर गौतम जैन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योजना की शुरुआत की है।
उधर, नगर निगम ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेगा। इसमें चालान काटने की प्लानिंग की जाएगी। नगर निगम के इंस्पेक्टर चालान की राशि का भुगतान मौके पर ही पीओएस मशीन के माध्यम से किया जा सकेगा। इसमें नकद या डिजिटल भुगतान दोनों स्वीकार्य हैं। एक्सिस बैंक और कंपनी के सहयोग से 10 पीओएस मशीनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। यदि मौके पर भुगतान नहीं किया तो मामला अदालत में भेजा जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम सॉलिड वेस्ट एक्ट-वर्ष 2016 के नियम से जुर्माना वसूला जाएगा। इसमें 500 रुपए से 50,000 रुपए तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे अपने घरेलू और व्यावसायिक कचरे को नियमित रूप से अलग करें और उसे केवल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को ही दें। यह कदम जालंधर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और रोगमुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त और प्रभावी पहल है।
-

Dahi Handi कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde
मुंबई: नवी मुंबई के घणसोली में बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बाल-बाल बचे हैं। शिंदे अपना अंतिम कार्यक्रम पूरा करके मंच से उतर रहे थे। इसी दौरान मंच पर भारी संख्या में कार्यकर्ता चढ़ गए। अचानक बढ़े भार के चलते मंच टूटकर धंस भी गया और वहां लोगों में अफरा-तफरी मच गई।नहीं आई कोई चोट
इस दौरान कुछ पल के लिए लोग घबरा गए परंतु किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री शिंदे को भी कोई चोट नहीं आई। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हालात को संभाला और शिंदे को सुरक्षित तौर पर बाहर निकाला। हादसे के बाद भीड़ में भी हड़कंप मच गया और लोग एक-दूसरी की जान बचाने में जुट गए।टला बड़ा हादसा
दही हांडी के अवसर पर नवी मुंबई में कई जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इनमें शिंदे ने भी शिरकत की थी। घणसोली का यह कार्यक्रम उनका अंतिम कार्यक्रम था ऐसे में स्टेज टूटने की घटना के चलते आयोजकों की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसा टल गया नहीं तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे। -

दोस्तों के साथ McLeodganj घूमने गए Jalandhar के युवक की मौत
जालंधरः हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्ग पर काला पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में जालंधर निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहुल निवासी जालंधर के रूप में की गई है। हादसे के समय राहुल अपने आठ दोस्तों के साथ बाइक यात्रा पर था और सभी लोग मैक्लोडगंज व आसपास के मंदिरों के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को सभी दोस्त मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जालंधर की ओर वापिस जा रहे थे कि काला पुल के पास एक मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद साथियों ने तुरंत उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही धर्मशाला पुलिस थाना प्रभारी नारायण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला बाइक फिसलने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। राहुल की मौत की खबर जैसे ही उसके परिवार को मिली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय प्रशासन ने सैलानियों और वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और सुरक्षित ड्राइविंग नियमों का पालन करें।