Blog

  • Jalandhar News: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में उमड़ी भीड़, कृष्ण लला को झूला झुलाकर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में उमड़ी भीड़, कृष्ण लला को झूला झुलाकर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): पूरे देश में भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सभी ने कृष्ण लला को मंदिरों में जाकर झूला दिया और श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया। इसी तरह जालंधर में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से सजे हुए मंदिरों को देखने के लिए कई लोग पहुंचे और मंदिरों में लंबी लाइनें देखी गई। मंदिरों को सुंदर लाइटों से सजाया गया है।

    रात को मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन किया। वहीं, मंदिरों में हिंडोले सजाए गए हैं। सुबह से मंदिरों में भीड़ थी और श्रद्धालु भजन करते हुए देखे जा सकते हैं। अमृतसर में झांकी निकाली गई। पंडित दुर्गेश शास्त्री के अनुसार इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का आरंभ 15 अगस्त की रात 11 बजकर 50 मिनट से हो चुका है, जबकि इसका समापन 16 अगस्त की रात 9 बजकर 35 मिनट पर हुआ।

    पंडित ने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म रात 12 बजे हुआ था, इसलिए इस दिन मंदिर पूरी रात खुले रहते हैं। भक्त अपने घरों में बाल स्वरूप में कृष्ण की स्थापना कर झूला सजाते हैं। बच्चों को कृष्ण के रूप में सजाने की परंपरा भी प्रचलित है, जिसे मर्यादा के भीतर रहकर करना चाहिए।

  • BJP का झंडा लगी Scorpio के चालक ने 10 लोगों को रौंदा, देखें वीडियो

    BJP का झंडा लगी Scorpio के चालक ने 10 लोगों को रौंदा, देखें वीडियो

    पहले भी 8 केसों में नामजद है आरोपी चालक

    लखनऊः तेलीबाग बाजार में बीती देर रात तेज रफ्तार में बीजेपी का झंडा लगे स्कार्पियों गाड़ी के चालक ने गाड़ी बैक करते वक्त 10 से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी जिससे वहां हड़कंप मच गया। गुस्से में आए लोगों ने चालक को घेरकर पकड़ लिया और पीजीआई पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि समर सिंह उर्फ अक्षय सिंह निवासी हुसैनगंज से पूछताछ की जा रही है। अक्षय के पिता राजेश सिंह की हुसैनगंज में पूड़ी की दुकान है। साथ ही वह बीजेपी के स्थानीय नेता हैं। जांच में सामने आया कि जन्माष्टमी के चलते तेलीबाग बाजार में कई लोग मंदिर के पास खड़े थे। तभी पास में खड़ी बीजेपी का झंडा लगी सफेद कलर की स्कार्पियो ने तेज रफ्तार में गाड़ी को बैक कर दिया, जिससे पीछे खड़े दस से ज्यादा लोग चपेट में आ गए। यह देख अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां, 3 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन स्थानीय निवासी राजेश, आनंद और दस वर्षीय आरुष की हालत गंभीर है। उनका अपेक्स ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। चालक राजेश सिंह का मेडिकल करवाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई गई तो स्कार्पियो पर 3 चालान हैं। साथ ही अक्षय पर लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली आदि में चोरी, लूट, डकैती, अपहरण समेत 8 मुकदमे दर्ज है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
  • Punjab से मिली आयोध्या से लापता मासूम बच्ची, Toffee का लालच देकर किया था अगवा

    Punjab से मिली आयोध्या से लापता मासूम बच्ची, Toffee का लालच देकर किया था अगवा

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से उतर प्रदेश की पुलिस ने एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन से बच्ची के किडनेपिंग मामले में पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिला अयोध्या से 9 वर्ष की बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी बच्ची अचानक गायब हो गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला था कि एक युवक बच्ची को टॉफी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।

    शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी किया और बच्ची की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दीं। सीआईए-1 और थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। अयोध्या में पुलिस टीमों ने गांव और आसपास के इलाकों में लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान एक फुटेज में आरोपी बच्ची को ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाते हुए नजर आया। सीसीटीवी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और टोल प्लाजा पर लगे कैमरों की भी जांच की। टोल प्लाजा फुटेज में आरोपी बच्ची को ई-रिक्शा से उतारकर अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। इससे पुलिस को आरोपी की लोकेशन का सुराग मिला और तुरंत दबिश दी गई।

    अयोध्या पुलिस द्वारा लगातार पीछा करने के बाद शनिवार शाम पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। महज 18 घंटे के भीतर बच्ची को लुधियाना रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी की पहचान जोगिंद्र निवासी औरंगाबाद, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया था। पुलिस अब आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ करेगी, ताकि अपहरण के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा हो सके।

    जीआरपी लुधियाना के एसएचओ पलविंदर सिंह ने कहा कि कई बार अन्य प्रदेशों या जिलों की पुलिस को किसी अपराधी को लोकेट कर रही होती है। अपराधी जब स्टेशन पर उतरता है तो पुलिस टीम उसे दबोच लेती है। बच्ची हो सकता है उतर प्रदेश की पुलिस ने रिकवर कर ली हो, लेकिन किसी ने थाना जीआरपी में इनटीमेट नहीं किया।

  • नहीं पेश हुए गायक R-Nait और Gurlej Akhtar, अब इस दिन दर्ज होंगे बयान

    नहीं पेश हुए गायक R-Nait और Gurlej Akhtar, अब इस दिन दर्ज होंगे बयान

    जालंधरः गाना “315” को लेकर बढ़े विवाद पर गायक आर नेत और गायिका गुरलेज अख्तर को 16 अगस्त को एसीपी लाइसेंसिंग अमरनाथ के सामने पेश होना था, लेकिन दोनों गायक जालंधर में पुलिस जांच में शामिल नहीं हुए। एसीपी अमरनाथ ने बताया कि उनको बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आए। उनको दोबारा आने के लिए कहा गया है। दोनों ने किसी कार्यक्रम के चलते आने में असमर्थता जताई थी।

    अब सोमवार को बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि सिमरनजीत और अरविंद सिंह ने दोनों कलाकारों पर हाल ही में रिलीज हुए गाने 315 बोर के जरिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और राज्य सरकार के आदेशों, जिसमें गानों में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक है की खुली अवहेलना करने का आरोप लगाया था। गाने पर पहले पुलिस में शिकायत हुई थी।

    शिकायत में कहा गया है कि ऐसे गाने जो हिंसा, अवैध हथियारों और अपराध को बढ़ावा देते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, “315” जैसे गाने पंजाब सरकार की आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं और युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकते हैं, जिससे समाज में डर और हिंसा का माहौल बनता है।

    करीब 3 मिनट 7 सेकेंड लंबे इस गाने में पंजाबी मॉडल भाना सिद्धू को हथियारों के साथ एक्टिंग करते दिखाया गया है। गाने के बोल में 1980 में बनी 315 बोर गन का जिक्र है। इसे यूट्यूब पर अब तक 3.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • राजधानी दिल्ली को सौगात देंगे PM Modi, 2 राष्ट्रीय राजमार्गों का करेंगे उद्घाटन

    राजधानी दिल्ली को सौगात देंगे PM Modi, 2 राष्ट्रीय राजमार्गों का करेंगे उद्घाटन

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में आज दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजर्माग का उद्घाटन करेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 11,000 करोड़ रुपये है। ये परियोजनाएं राष्ट्रीय राजधानी को जाम से मुक्ति दिलाने और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए सरकार की व्यापक योजना का हिस्सा है। इनका उद्देश्य दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में यातायात को कम करना, यात्रा समय को कम करना और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करना है। पीएम मोदी 12:30 बजे इस रोड का उद्घाटन करेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे का लंबा 10.1 किमी लंबा दिल्ली सेक्शन 5,360 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह सेक्शन मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी देगा जिसमें यशोभूमि, डीएमआरसी की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका कलक्टर बस डिपो शामिल है। इस खंड का 5.9 किमी हिस्सा शिव मूर्ति चौराहे से में द्वारा सेक्टर-21 तक और 4.2 किमी द्वारका सेक्टर-21 दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को कनेक्ट करेगा। इस परिय़ोजना से दिल्ली में यातायात को आसान बनाने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे पहले मार्च 2024 में पीएम ने द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किमी लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन किया था। अर्बन एक्सटेंशन रोड-11 का अलीपुर से दिचाऊं कला सेक्शन, साथ ही बहादुरगढ़ और सोनीपत को जोड़ने वाली नई सड़कों का निर्माण 5,580 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह परियोजना दिल्ली के इनर और आउटर रिंग रोड इसके अलावा मुकरबा चौक, धौल कुआं और NH-09 जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात का दबाव कम करेगी। इसके अलावा इससे दिल्ली के बाहरी इलाकों में अच्छी कनेक्टिविटी होगी और यात्रियों के लिए समय की बचत होगी। ये दोनों परियोजनाएं दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन न सिर्फ स्थानीय यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा बल्कि मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के जरिए भी रेल, मेट्रो और बस सेवाओं को इंटीग्रेट करेगा। UER-II दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक को कम करने में भी खास भूमिका निभाएगा। इन परियोजनाओं के लोकापर्ण से दिल्ली एनसीआर में आना जाना आसान होगा और बाकी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।  
  • Jalandhar Railway Station पर निहंग बाणें में आए युवकों का हंगामा, RPF मुलाजिम से मारपीट, देखें वीडियो

    Jalandhar Railway Station पर निहंग बाणें में आए युवकों का हंगामा, RPF मुलाजिम से मारपीट, देखें वीडियो

    जालंधरः जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर बीते दिन एक बड़ा हंगामा हो गया। जम्मूतवी एक्सप्रेस (19225) के एसी कोच में निहंग बाणें में आए युवक बार-बार चढ़ और उतर रहे थे। इस पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों को संदेह हुआ और उन्होंने युवकों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक उल्टा अपशब्द बोलने लगे और हाथापाई पर उतर आए। जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार रोहिला ने जब युवकों से टिकट दिखाने के लिए कहा तो वे लगातार बहसबाजी करते रहे और गाली-गलौज करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर अन्य आरपीएफ कर्मचारी भी पहुंचे और दो युवकों को पकड़कर आरपीएफ पोस्ट ले आए। लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। थोड़ी ही देर बाद करीब 8-10 युवक जो पगड़ीधारी थे और जिनके हाथों में तलवारें व अन्य हथियार थे, तेजी से आरपीएफ पोस्ट की ओर दौड़े। हथियारबंद युवकों को स्टेशन पर दौड़ता देख यात्रियों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद युवक आते ही आरपीएफ पोस्ट के गेट पर वार करने लगे और वहां लगे शीशे तोड़ दिए। पूरी घटनाक्रम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। दस मिनट तक सभी युवक ने हंगामा किया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी रेलवे बोर्ड फिरोजपुर मंडल और जीआरपी तक पहुंचा दी गई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरपीएफ इंचार्ज राजेश कुमार रोहिला ने बताया कि वे टीम के साथ स्टेशन पर राउंड पर थे।
  • कार सवार की गुंडागर्दी: 2 बार टोलकर्मी को कुचलने की कोशिश, देखें वीडियो

    कार सवार की गुंडागर्दी: 2 बार टोलकर्मी को कुचलने की कोशिश, देखें वीडियो

    मेरठः उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक कार सवार युवक ने मामूली कहासुनी के बाद टोल कर्मचारी को कुचलने की कोशिश की। आरोपी युवक ने गाड़ी को दो बार इधर-उधर घुमाया और बार-बार कर्मचारी की ओर तेजी से चढ़ाने की कोशिश की।

    गनीमत रही कि टोलकर्मी समय रहते खुद को बचाने में कामयाब रहा। पूरा घटनाक्रम टोल प्लाज़ा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक कार सवार युवक ने जानबूझकर कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की जबकि अन्य टोलकर्मी चिल्ला-चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन बदमाश कार चालक ने टोल प्लाजा में आतंक मचाया।

  • Jalandhar News: लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे सांसद Charanjit Singh Channi, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे सांसद Charanjit Singh Channi, देखें वीडियो

    जालंधरः जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में माथा टेका और भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने जन्माष्टमी की सभी को शुभकामनाएं दीं। सांसद चन्नी ने सभी को त्यौहार मिल जुलकर मानने की अपील की। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओंं के बारे में बताया।

    वहीं मीडिया से बातचीत में चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की वायरल वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इस मौके पर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

  • Youtubers Elvish Yadav के घर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    Youtubers Elvish Yadav के घर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग होने की घटना सामने आ रही है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने बिग बॉस विनर के घर के बाहर दो दर्जन से ज्यादा गोलीबारी की है। इससे इलाके में भी हड़कंप मच गया है। गनीमत रही कि एल्विश यादव घटना के दौरान घर पर नहीं थे।

    Read in English:- Gunfire Erupts Outside YouTuber Elvish Yadav’s Gurugram Residence, Father Confirms Attack

    वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की भी कोई खबर सामने नहीं आ रही है। बाइक सवार बदमाश गुरुग्राम के सेक्टर- 57 स्थित घर बाहर सुबह करीब साढ़े 5 बजे आए थे। गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल पर लगी हैं। फायरिंग के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर थे। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। दरअसल, एल्विश यादव भी हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया के करीबी हैं। इसलिए मामले को राहुल फाजिलपुरिया केस से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग की गई थी। सुनील सरधानिया ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

  • बारिश के साथ बाढ़ से तबाही, गाड़ियां बहीं, कई घरों में घुसा पानी-मलबा, देखें वीडियो

    बारिश के साथ बाढ़ से तबाही, गाड़ियां बहीं, कई घरों में घुसा पानी-मलबा, देखें वीडियो

    मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बारिश ने एक बार फिर से तबाही मचाई है। औट तहसील के कुछ स्थानों पर बीती रात और आज सुबह हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। यहां कुछ स्थानों पर फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई हैं। पनारसा, टकोली और नगवाईं में फ्लैश फ्लड के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। ऊपर पहाड़ी पर जमकर हुई बारिश के कारण बहुत सा मलबा बहकर हाईवे तक आ पहुंचा जिससे कई घरों में पानी और मलबा घुसने के साथ ही कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

    Read in English:- Heavy Rain Triggers Flash Floods in Mandi, Chandigarh-Manali Highway Blocked

    चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे इस मलबे के कारण यातायात के लिए बाधित हो गया है। हालांकि हाईवे पर अन्य स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं जिस कारण भी हाईवे यातायात के लिए बंद हुआ है। फ्लैश फ्लड के कारण ज्यादा नुकसान पनारसा, टकोली और नगवाईं में देखने को मिल रहा है। प्रशासन की टीमों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।

    औट तहसील के तहत आने वाले सारानाला के पास फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी के कार्यालय के साथ बहते नाले ने भी रौद्र रूप धारण कर दिया। इस कारण कंपनी के कार्यालय की सुरक्षा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जब यहां नाले ने अपना रौद्र रूप दिखाया तो यहां रह रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान हुआ है लेकिन माल का नुकसान काफी ज्यादा हुआ है।

    मंडी के एएसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-कुल्लू खंड पर स्थित पनारसा, टकोली और नागवाईं क्षेत्रों में आज अचानक बाढ़ आने की कई घटनाएं सामने आईं। राजमार्ग पर कई स्थानों पर संपर्क बाधित हुआ है। इन घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।