Blog

  • Punjab: घर में कारीगर ने मालिकन की अश्लील वीडियो बनाकर बनाए अवैध संबंध, गिरफ्तार

    Punjab: घर में कारीगर ने मालिकन की अश्लील वीडियो बनाकर बनाए अवैध संबंध, गिरफ्तार

    लुधियानाः जगराओं के थाना सदर पुलिस ने लकड़ी के मिस्त्री ने घर में हिडन कैमरे लगाकर महिला की वीडियो बनाकर उससे अवैध संबंध बनाए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी को परिवार ने घर में फर्नीचर बनाने का काम दिया गया था, उसने परिवार के साथ विश्वासघात करते हुए परिवार की महिला और उसकी बेटियों की नहाते हुए की वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाए। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है।

    पुलिस को दिए बयानों में महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले 2022 में पीड़िता के घर पर फर्नीचर बनाने का काम शुरू किया गया था। इस दौरान महिला का पति खेतों में काम करने चला जाता था और बच्चे पढ़ाई के लिए घर से बाहर चले जाते थे। अकेलेपन का फायदा उठाते हुए आरोपी ने चालाकी से बाथरूम में हिडन कैमरे फिट कर दिए और उनका लिंक अपने मोबाइल से जोड़ लिया। करीब एक महीने बाद आरोपी ने महिला को घर पर अकेले देख उसकी नहाते समय की वीडियो और तस्वीरें दिखाईं।

    ये देखकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने न केवल महिला बल्कि उसकी बेटियों के भी वीडियो बना रखे हैं। इसके बाद आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने शुरू में डर के कारण चुप्पी साध ली लेकिन आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा। वह महिला को धमकाने लगा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। दबाव और जबरदस्ती के चलते महिला डिप्रेशन का शिकार हो गई और उसकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई।

    वर्ष 2025 में जब महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई, तब भी आरोपी ने उसे होटल में बुलाकर जबरन संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने आरोपी से मिलना बंद कर दिया तो उसने बच्चों की फोटो और कुछ वीडियो वायरल कर दिए और आगे भी धमकियां देने लगा। आखिरकार आरोपी की ब्लैकमेलिंग और जबरदस्ती से तंग आकर महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत मिलने पर थाना सदर पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। केस के जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

     

  • आज का राशिफल 18 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 18 अगस्त, 2025

     आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजे तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको परिवार से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहें, आज बॉस आपके किसी काम से खुश होंगे। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जिससे आपको जल्द ही मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज आप दोस्त के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।


    मिथुन राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढ़िया लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपको शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये जाना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आज किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये, इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। जीवन साथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप किसी नई योजना के ऊपर काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे। आज आप जीवनसाथी को उपहार देंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। आज आपका दोस्त आपसे मदद की अपेक्षा कर सकता है और आप उसे निराश नहीं करेंगे।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहेगा। आज आप ऐसी चीज़ हासिल कर पाएंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिएटिव आइडिया आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। आज ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा और आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने आयेंगे। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी के साथ ऑउट ऑफ स्टेशन जाने का मन भी बना सकते हैं।

    कन्या राशि:आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज किसी बड़े काम को शुरू करने से पहले किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपको होलसेल के बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। आज ऑफिस के काम में आपको किसी का सहयोग मिल सकता है, जिससे काम समय पर पूरा हो जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद बच्चे की मदद करेंगे, जिससे उसका जीवन बदल जायेगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप पुराने कार्यों को पूरा करके नए कार्यों में भी रुचि दिखाएंगे। आज आप बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील साइन करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। इस राशि की महिलाएं गृह उद्योग शुरु कर सकती हैं, आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपकी माता जी का स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें और किसी से भी ऐसी बात न बोले जिससे उसका दिल दुखे। आज अचानक आपके घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। अगर आप घर शिफ्टिंग का मन बना रहें तो आज आप कर सकते हैं। आज आप किसी विषय पर अपने दोस्तों से खुलकर बात करें, जिससे आपको समस्या का समाधान मिल सके। आज आप किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज स्वास्थ्य सेवाएं दे रहें व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा । आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आईआईटी या किसी भी टेक्निकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।

    मकर राशि:आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आज आपको काम पूरा करने के लिये थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अंततः आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर अपना खुद का होटल या रेस्टोरेंट ओपन कर सकते हैं । यदि आप अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, तो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन पहले से ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको जरूरी कागजात अपने साथ रखने चाहिए, आपको जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के व्यक्ति कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, आपके लिये आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी बड़े प्लेटफॉर्म से गाने का ऑफर मिल सकता है।


    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके सब कुछ हासिल कर सकते हैं , आज आपके करीबी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आप बेवजह की बातों से दूर रहें और अपने समय का सही सदुपयोग करें। आज लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठेंगे, जिसका परिणाम आपके फेवर में होगा | आज आप दोस्तों के साथ कुछ काम की बात कर सकते हैं , जिसमें वे आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

  • पानी ही नहीं दही में Chia Seeds मिलाकर खाने से मिलेंगे ढेरों Health Benefits

    पानी ही नहीं दही में Chia Seeds मिलाकर खाने से मिलेंगे ढेरों Health Benefits

    सेहत: चिया सीड्स सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। बहुत से लोग इसी वजह से इनको अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हर किसी के चिया सीड्स खाने का तरीका अलग-अलग होता है। कुछ लोग पानी में चिया सीड्स डालकर खाते हैं तो कुछ स्मूदी में लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही के साथ चिया सीड्स खाना और भी फायदेमंद माने जाते हैं। दही में पाया जाने वाला प्रोटीन, फैट और प्रोबायोटिक्स इसके फायदे को और बढ़ा देते हैं।

    2 चम्मच चिया सीड्स में 10 ग्राम फाइबर होता है ऐसे में यह ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं और लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रखते हैं। इसके अलावा दही में प्रोटीन पाया जाता है जो आपके मसल्स को रिपेयर, एनर्जी और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    दही में कैल्शियम, पौटेशियम और विटामिन-बी भी मौजूद होता है वहीं चिया सीड्स में ओमेगा-3 मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। दोनों चीजों को जब आप साथ में खाते हैं तो आपकी सेहत को और भी कई तरह के फायदे होते हैं।

    दही के साथ चिया सीड्स का कॉम्बो प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर पाया जाता है। यह डाइजेशन को स्लो करता है और ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है। यह डायबिटीज और एनर्जी लेवल दोनों के लिए अच्छी होती है।

    दही और चिया सीड्स सिर्फ ब्रेकफास्ट में ही नहीं बल्कि कई तरह से इस्तेमाल होते हैं। इनको आप रातभर पुडिंग, व्हीप्ड क्रीम, स्मूदी या ठंडे दही के पोप्स में मिलाकर अलग-अलग फ्लेवर और टेक्सचर का मजा ले सकते हैं। वहीं चिया सीड्स का पानी बस पीने तक ही सीमित होता है। दही के साथ चिया सीड्स स्वाद और वैरायटी दोनों ही बढ़ा देंगे।

    चिया सीड्स में फाइबर पाया जाता है। यह आपके पेट के अच्छे बैक्टीरिया को खाना देता है। दही सीधे अच्छे बैक्टीरिया शरीर में पहुंचाएग और दोनों मिलकर आपके पाचन को बेहतर करेंगे और ब्लोटिंग की दिक्कत भी दूर करेंगे।

    दही और चिया सीड्स को एक साथ खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है। इसमें प्रोटीन, हैल्दी फैट और फाइबर पाया जाता है। यह खाने को धीरे-धीरे पचाता है। इससे शुगर धीरे-धीरे ब्लड में जाती है और एनर्जी लंबे समय तक शरीर में रहती है।

    पानी में चिया सीड्स खाना अच्छा होता है पर यदि आप इनको दही के साथ खाते हैं तो आपको पोषण के साथ-साथ स्वाद भी मिलेगा। दोनों ही चीजें एक साथ खाना हेल्दी ऑप्शन साबित होगा।

  • Shahrukh को फैंस ने दी सलाह, King Khan ने दिया ऐसा जवाब यूजर्स हुए Shocked

    Shahrukh को फैंस ने दी सलाह, King Khan ने दिया ऐसा जवाब यूजर्स हुए Shocked

    बॉलीवुड: Shahrukh Khan को फैंस ने दी सलाह, किंग खान ने दिया ऐसा जवाब यूजर्स हुए Shocked बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं। उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि हाजिरजवाबी अंदाज और सेंस ऑफ ह्यूमर भी लोगों को बहुत अच्छा लगता है। पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले शाहरुख ने हाल ही में फैंस के साथ #AskSRK सेशन रखा। वहां पर उन्होंने फैंस के ढेरों सवालों का जवाब बहुत ही मजेदार और दिलचस्प अंदाज में दिया।

    यूजर्स ने कहा ले लो रिटायरमेंट

    इस दौरान शाहरुख को एक यूजर्स ने सुझाव दिया कि – ‘भाई अब उम्र हो गई है रिटायरमेंट ले लो नए बच्चों को मौका दो’। इस पर शाहरुख खान ने बिना देरी के जवाब देते हुए लिखा कि – ‘भाई तेरे सवालों का बचपन जब चला जाए फिर कुछ अच्छा सा पूछना तब तक अस्थायी रिटायरमेंट में रह प्लीज’। किंग खान ने अपने दमदार अभिनय के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। ऐसे में एक फैन ने उनसे पूछा कि – ”राष्ट्रीय पुरस्कार या जनता का प्यार आपको किससे ज्यादा खुशी मिलती है’। इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा कि ‘वाह मैं देश के राजा जैसा महसूस कर रहा हूं इतना सम्मान और इतनी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने और कड़ी मेहनत करने की कोशिश करना मुश्किल हो गया है’। इसके अलावा एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि उनके बेटे आर्यन खान की आने वाली वेब सीरीज का अपडेट कब मिलेगा। इस पर शाहरुख ने लिखा कि – ‘इतने सारे लोग पूछ रहे हैं इसलिए नेटफ्लिक्स को बताना पड़ेगा। बेटा शो बना रहा है बाप सिर्फ इंतजार कर रहा है’। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में दिखेगी। यह पहली बार होगा जब शाहरुख और सुहाना एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।
  • मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु दें ध्यान, प्रशासन ने किया अहम ऐलान

    मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु दें ध्यान, प्रशासन ने किया अहम ऐलान

    जम्मू-कश्मीर: शहर में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में माता वैष्णो देवी यात्रा पर भी अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है। श्राइन बोर्ड ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है कि फिलहाल श्रद्धालुओं को कटरा में ही रोका जा रहा है। अगले कुछ घंटों तक यात्रा फिर से शुरु होने का अभी कोई समय तय नहीं हुआ है। यात्रा पर रोक लगाने के साथ-साथ पर्ची काउंटर भी बंद कर दिया है ताकि नए यात्रियों को यात्रा के लिए एंट्री न मिल पाए।

    प्रशासन की मानें तो भारी बारिश के कारण रास्तों पर फिसलन और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा होगा। मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी तेज बारिश की चेतावनी दे डाली है।

    गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लगातार बारिश होती जा रही है। ऐसे में इसके चलते काफी नुकसान भी हुआ है। कई लोगों की जान चली गई है। सड़कें जलमग्न हो गई है और कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    यात्रियों की सुरक्षा देखते हुए प्रशासन ने कटरा बाजार में घूमने तक भी मनाही कर दी है। अधिकारियों का यह कहना है कि तेज बारिश औऱ भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यात्रियों को खुले में निकलने देना बहुत बड़ा जोखिम भरा काम है। इसके अलावा जो श्रद्धालु पहले से ही यात्रा पर निकल गए हैं उन्हें भी जल्द से जल्द कटरा में वापिस लौटने की अपील की जा रही है। इसके लिए लगातार लाउडस्पीकरों पर भी अनाउंसमेंट की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न हो।

     

     

     

  • Punjab News: Border इलाके मेंं नशा तस्कर की इमारत पर चली डिच, देखें वीडियो

    Punjab News: Border इलाके मेंं नशा तस्कर की इमारत पर चली डिच, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ चलाई जा रही जंग के तहत ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉर्डर इलाके में नशा तस्कर के घर को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी देते हुए एसएसपी ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि अटारी बॉर्डर के पास गांव रनगढ़ में रहने वाले जनक सिंह पर पहले ही तीन मामलें दर्ज हैं। आरोपी के परिवार के सदस्यों पर भी केस दर्ज हैं। पुलिस को पीडीपी से शिकायत मिली थी कि वह काले धन से सरकारी जमीन पर गैरकानूनी तरीके से इमारत बनाने की कोशिश कर रहा है।

    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और यह अमृतसर के नशा तस्करों के खिलाफ छठी बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि अभी तक अमृतसर ग्रामीण पुलिस 150 किलो हेरोइन पकड़ चुकी है, जबकि लगभग 2 करोड़ की नकदी जब्त की गई है। इसके अलावा नशा तस्करों की लगभग 4 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई है।

    एसएसपी ने कहा कि जनक सिंह हाल ही में जेल से बेल पर बाहर आया है, लेकिन वह फिर काले धन से महल सजाने की कोशिश कर रहा था। यह सब मेहनत-मजदूरी से संभव नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी नशे का धंधा करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पंजाब के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशों के कारोबार से दूर रहो, मेहनत करो, अच्छा काम करो और अपने परिवार और पंजाब का नाम रोशन करो। यह गुरुओं-पीरों की धरती है, इसे बदनाम न किया जाए।

  • Alaska Summit में Trump-Putin के बीच इन मुद्दों पर हुई बात

    Alaska Summit में Trump-Putin के बीच इन मुद्दों पर हुई बात

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां भारत जैसे देशों पर रुस से तेल और हथियार खरीदने के लिए सख्ती दिखाई है। वहीं दूसरी ओर खुद अमेरिका और रुस में व्यापार 20% बढ़ चुका है। इसका खुलासा खुद रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15 अगस्त को अलास्का में हुए शिखर सम्मेलन में किया है। पुतिन का यह बयान भारत में ट्रंप प्रशासन के दोहरे रवैये को लेकर नाराजगी जताता हुआ दिख रहा है। पुतिन ने कहा है कि संयोग से जब अमेरिका में नया प्रशासन सत्ता में आया तो द्विपक्षीय व्यापार बढ़ने लगा। यह अभी भी बहुत प्रतीकात्मक है फिर भी हमारी ग्रोथ रेट 20% है। उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका और रुस में निवेश डिजिटल, उच्च तकनीक और अंतरिक्ष अन्वेषण में अपार संभावनाएं हैं। यह बढ़ोतरी जनवरी 2025 में ट्रंप के व्हाइट हाउस से लौटने के बाद देखी गई है। इसी बीच अमेरिका ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगा दिया है। इससे कुल टैरिफ 50% हो गया है। यह शुल्क 27 अगस्त से लागू हो जाएगा। अमेरिका का कहना है कि भारत के द्वारा रुस से तेल और हथियार खरीदना चिंता का विषय है ऐसे में भारत ने यह साफ कर दिया है कि इसका आयात पूरी तरह बाजार कारकों और ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित होगा। भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इस कदम की निंदा की है और इसको गलत बताया है। मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका ने हाल ही के दिनों में सिर्फ भारत के तेल आयात को ही निशाना बनाया है वहीं चीन और यूरोपीय संघ जैसे देश बिना किसी सजा के बड़े पैमाने पर रुसी तेल के साथ आयात कर रहे हैं।

    अलास्का समिट में उठे ये मुद्दे

    अलास्का में हुए शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इन चर्चाओं में यूक्रेन युद्ध को सुलझाने के प्रयास भी शामिल थे हालांकि सीजफायर पर इस दौरान कोई भी सहमति नहीं बन पाई। ट्रंप ने कहा है कि बात अच्छी रही और कई मुद्दों पर सहमति भी बनी परंतु कुछ बड़े मुद्दे अनसुलझे भी रहे।  
  • Haryana News: इस शहर के गांव में जमकर हुई गुंडागर्दी, देखें वीडियो

    Haryana News: इस शहर के गांव में जमकर हुई गुंडागर्दी, देखें वीडियो

    पंचकूला : शहर के सेक्टर 16 के गांव बुडनपुर में देर रात कुछ अज्ञात युवकों द्वारा गुंडागर्दी करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सभी अज्ञात युवक चंडीगढ़ के मोली जागरा से दाखिल हुए थे और रास्ते में जितने भी वाहन खड़े थे सब को तोड़ते हुए सेक्टर 16 की तरफ फरार हो गए।

    जानकारी के अनुसार सबसे पहले युवकों ने चंडीगढ़ के मौली जागरण में करीब आधा दर्जन ऑटो के शीशे तोड़े। बाद में वह पंचकूला के गांव बुधनपुर के अंदर दाखिल हुए। जहा उन्होंने करीब 25 से 30 ऑटो के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं वहां खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़े और रास्ते में दुकानों पर लगे CCTV कैमरा भी तोड़ दिए।

    चश्मदीद बिट्टू ने बताया कि दिवाली पर भी बुधनपुर में करीब दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के शीशे तोड़े गए थे और सभी युवक राजीव कॉलोनी इंदिरा कॉलोनी व चंडीगढ़ के मौली जागरण के युवक थे। बिट्टू के मुताबिक यह वही युवक हैं। जिन्होंने दिवाली के दिनों में गाड़ियों के शीशे तोड़े थे। पंचकूला पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • Jalandhar News: Cabinet Ministers, MP, Mayor और DC ने बर्ल्टन पार्क का किया दौरा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Cabinet Ministers, MP, Mayor और DC ने बर्ल्टन पार्क का किया दौरा, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने रविवार को बर्ल्टन पार्क का दौरा किया और यहां बनने वाले स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत, राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, मेयर विनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, सीनियर आप नेता नितिन कोहली, राजविंदर कौर थियाडा और दिनेश ढल्ल भी उपस्थित थे।

    स्पोर्ट्स हब को एक अनुकरणीय पहल बताते हुए डा. रवजोत सिंह ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उनकी ऊर्जा को खेलों में लगाना है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने राज्य भर में खेल सुविधाओं और खेल के मैदानों के निर्माण के लिए एक राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है, ताकि युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के अवसर प्रदान किए जा सकें। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह परियोजना ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ पहल के तहत नशे के उन्मूलन के सरकार के संकल्प को और मज़बूत करेगी।

    स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि 78 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया जा रहा बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब देश में अपनी तरह का पहला होगा। बर्ल्टन पार्क को दोआबा का एक प्रमुख स्पोर्ट्स हब बताते हुए उन्होंने कहा कि यह हज़ारों लोगों को खेलों से जुड़ने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अवसर प्रदान करेगा। नगर निगम जालंधर को इस परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने पिछली सरकारों की इस परियोजना की उपेक्षा की आलोचना की, जिसके कारण इसमें भारी देरी हुई।

    पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर की समृद्ध खेल विरासत का ज़िक्र करते हुए इस पहल को पूरे दोआबा क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर बताया। इस परियोजना का विशेष महत्व है क्योंकि राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने बर्ल्टन पार्क से ही अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, जिसके कारण यह स्थान उनके दिल के बेहद करीब है।

    राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने बर्ल्टन पार्क को देश के कई प्रसिद्ध क्रिकेटरों की जन्मस्थली बताया। उन्होंने स्पोर्ट्स हब परियोजना को पुनर्जीवित करने की पहल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भी धन्यवाद किया।

    मेयर विनीत धीर ने गणमान्य अतिथियों को आश्वासन दिया कि यह परियोजना शीघ्र पूरी की जाएगी। उन्होंने परियोजना की गति बनाए रखने और इसे निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रगति की निगरानी करने और नियमित समीक्षा करने की वचनबद्धता है।

  • Diwali पर लोगों को मिलेगा Bumper Gift, GST में होगा बदलाव, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

    Diwali पर लोगों को मिलेगा Bumper Gift, GST में होगा बदलाव, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अमेरिका के टैरिफ का जवाब देने की तैयारी अब कर ली है। इसके लिए सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। इसको जीएसटी 2.0 या नेक्सट जेन जीएसटी नाम दिया गया है। इसका ऐलान शुक्रवार को पीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में किया है। उन्होंने इसको दीवाली का गिफ्ट भी कहा है। सितंबर में जीएसटी बैठक करके सरकार ये बदलाव करेगी। अभी जीएसटी में 4 टैक्स स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% है। सुधार के बाद दो स्लैब 5% और 18% ही रहेंगे। इससे 12% जीएसटी के दायरे में आने वाली मक्खन, फ्रूट, जूस, ड्राई फ्रूट्स जैसी 99% वस्तुएं 5% की दायरे में आ जाएगी। ऐसे में सीधे तौर पर ये सारी चीजें 7% सस्ती हो जाएगी। ऐसे ही 28% टैक्स के दायरे में आने वाली सीमेंट, एसी, टीवी, फ्रिज, वॉशिग मशीन जैसी 90% चीजें 18% के स्लैब में आ जाएगी यानी की 10% सस्ती। सरकार ने टैक्स रेट में स्थिरता लाने और इनपुट टैक्स क्रेडिट के जटिल सिस्टम को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, 2047 तक एक समान टैक्स स्लैब होगा। इस दिशा में दो स्लैब लाना पहला कदम है। सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म का यह प्रस्ताव राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह को भेज दिया है। समूह इस पर अध्ययन करेगा फिर इसको सितंबर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में रखेगा। एक बयान में वित्त मंत्रालय ने यह साफ किया है कि जीएसटी सुधारों के तीन बड़े आधार होंगे। पहला स्ट्रक्चरल सुधार होगा इसमें टैक्स ढांचे को और अच्छा बनाया जाएगा। वहीं दूसरा टैक्स दरों को तर्कसंगत बनाना है ताकि जरुरी चीजें सस्ती हो पाए। तीसरा नए रजिस्ट्रेशन रिफंड को आसान बनाना है। इससे इनपुट और आउटपुट टैक्स रेट्स में संतुलन आएगा और इनपुट टैक्स क्रेडिट का जमा होना भी कम हो जाएगा।

    जीएसटी की नई दरें इस दिन होगी लागू

    सरकार ने यह संकेत भी दिया है कि ये GST सुधार अक्टूबर 2025 तक किए जाएंगे। ऐसे में दीवाली तक देशभर में इसका असर दिखेगा। इन बदलावों से मीडियम फैमिली, छोटे व्यापारी और MSME सेक्टर को टैक्स से राहत मिलेगी। साथ ही इससे घरेलू उपभोग बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।