Blog

  • जालंधर: संडे बाजार पर पुलिस ने की बड़ी करवाई

    जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस का पिछले करीब 10 दिनों से फुटपाथ पर हुए कब्जे को लेकर एक्शन जारी है। रविवार को कमिश्नरेट पुलिस की ट्रैफिक-पीसीआर विंग ने संडे बाजार लगाने आए रेहड़ी-फड़ी वालों को अंदर करवा दिया और उन्हें कहा- अगर वह दोबारा रोड पर अपनी फड़ी लगाते हैं तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

    बता दें कि रविवार को बस्ती अड्डा चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) तक, नकोदर चौक, कंपनी बाग चौक तक हजारों फड़ी वाले संडे बाजार में कपड़ों सहित अन्य सामान बेचते हैं। सभी की फड़ियां रोड पर लगती है। जिसके चलते पुलिस ने उनकी फड़ियां और रेहड़ियां फुटपाथ पर करवा दी। बता दें कि कार्रवाई के लिए जालंधर पुलिस की टीमें भगवान वाल्मीकि चौक के पास तैनात है। शहर में कुल 34 वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। सभी को अत्याधुनिक बनाया जाएगा।

  • Google को लगा 5823 करोड़ का जुर्माना! यूजर्स को मिलेग पैसा

    नई दिल्लीः दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google को अपनी मनमानी करने की कड़ी सजा मिली है। अब अमेरिका में कंपनी को 70 करोड़ डॉलर (करीब 5,823 करोड़ रुपए) चुकाने होंगे। दरअसल मार्केट में एंड्रॉइड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने के केस में गूगल को कोर्ट में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

    इस मामले में सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत ने आदेश दिया कि गूगल 63 करोड़ डॉलर की राशि कंज्यूमर्स के लिए एक सेटलमेंट फंड में डालेगा, जबकि 7 करोड़ डॉलर की राशि राज्यों को मिलेगी। हालांकि, इस फैसले पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकी है। इस फैसले के बाद भारत में भी गूगल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि कंपनी, भारत में भी एंड्रॉइड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने से जुड़े एक मामले का सामना कर रही है।

    दरअसल Google पर आरोप था कि वह प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप्स के लिए यूजर्स से ज्यादा रकम वसूल रहा है। इसके लिए कंपनी अवैध तरीके से पाबंदियां लगा रही है और ऐप्स के डिस्ट्रिब्यूशन में भी भेदभाव कर रही है। इसके अलावा, ग्राहकों से ऐप के अंदर लेनदेन करने पर भी अनावश्यक शुल्क वसूलने का आरोप था।

    इस केस में अमेरिकी अदालत के आदेश के बाद, हर ग्राहक को सेटलमेंट में कम से कम 2 डॉलर की रकम मिलेगी। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर ग्राहकों द्वारा 16 अगस्त 2016 से 30 सितंबर 2023 के बीच खर्च की गई राशि के हिसाब से उन्हें अतिरिक्त रकम दी जाएगी। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से जुड़े वकीलों की मानें तो करीब 10.2 करोड़ यूजर्स को इस सेटलमेंट अमाउंट का हिस्सा पाने के लिए एलिबिजल हो सकते हैं।

    वहीं, भारत में भी भारत में भी एंड्रॉइड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने से जुड़े एक मामले में प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल पर 1337 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके बाद गूगल ने NCLT में अपील की है, जिसने प्रतिस्पर्धा आयोग के फैसले को सही बताया। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है जिस पर अंतिम फैसला आना है।

  • हीटर से लगी आग, बच्ची सहित पिता की दर्दनाक मौ’त

    हीटर से लगी आग, बच्ची सहित पिता की दर्दनाक मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार कमरे में हीटर जलाकर सो रहा था, जिससे रजाई में आग लग गई और पिता-पुत्री जिंदा जल गएजबकि महिला जिंदगी की जंग लड़ रही है। जिसका इलाज चल रहा हैमुंडाना गांव निवासी दीपक ने जयपुर की दीपक यादव से 2 साल पहले लव मैरिज की थी बीती रात दंपती अपनी 2 महीने की बेटी निशिका के साथ कमरे में हीटर जलाकर सो रहे थे हीटर बेड के पास ही रखा था रात करीब डेढ़ बजे रजाई में आग लग गई इसके बाद दीपक और उसकी पत्नी ने शोर मचायाइससे पहले लोग वहां पहुंचते तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे और पिता-पुत्री की मौत हो गई

    कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गयाकमरे से केवल महिला को जीवित निकाला जा सका। वो करीब 80% झुलस गई। आनन-फानन लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला का इलाज चल रहा है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। इस घटना से गांव का माहौल गमहीन बना हुआ है। इस मामले में डीएसपी मुनेश मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिए गए हैं। महिला का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

  • प्री-वेडिंग शूट के दौरान कुछ ऐसा देख, दुल्हन की निकल गईं चीखें

    नई दिल्ली: आजकल शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट का चलन जोरों पर है.  यूं तो प्री-वेडिंग फोटोशूट कई तरह से होता है, कोई रोमांटिक पहाड़ों से घिरी खूबसूरती में वादियों में जाकर फोटोशूट करवाता है, तो कोई लोगों का ध्यान खींचने के लिए जरा हटकर तरीका आजमाता है. एक ऐसे ही कपल का प्री-वेडिंग फोटोशूट का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. फोटोशूट के दौरान कुछ ऐसा होता है कि, होने वाली दुल्हन की चीखें निकल जाती हैं. आप भी देखिए आखिर ऐसा क्या हुआ.


    वीडियो में देखा जा सकता है कि, कपल के इस पल को यादगार बनाने के लिए थीम पर काम करते हुए एक्सपर्ट प्री-वेडिंग फोटोग्राफर्स पोज बता रहे होते हैं. इस बीच नदी में पत्थर पर बैठा कपल फोटोग्राफर्स की बात सुनते हुए अलग-अलग एंगल से पोज दे रहे होते हैं, लेकिन तभी फोटोशूट करा रहे लड़के का ध्यान पानी में घूम रहे सांप पर चला जाता है. वो फोटोग्राफर्स को बताता है कि उसके पीछे सांप है, जो पानी में साफ नजर आ रहा है. इस बीच लड़की डर के मारे तेजी से चीखती है और सांप बिना कुछ किए वहां से चला जाता है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @parshu_kotame_photography150 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 

  • जालंधर : इस इलाके में लुटेरों ने दुकानदार से की लूट

    जालंधर :  पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की सख़्ती के बाद जहां कमिश्नररेट के सभी थाना प्रभारी दिन रात अपनी ड्यूटी कर रहे है।  पुलिस की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में है।

    थाना-5 के इलाके में ना कोई नाका ना कोई गश्त होने के कारण लुटेरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। लुटेरों ने दिन चढ़ते दी थाना-5 के अधीन तेज मोहन नगर में एक किराने की दुकान वाले को निशाना बनाया। सरेआम मोटरसाइकिल पर तेजधार हथियार लेकर घूम रहे युवकों ने दुकान में घुसकर पहले दुकानदार के सिर पर वार किया। फिर दुकान से एनेरजी ड्रिंक और चावल की बोरियों सहित कैश लूट लिया। थाना-5 के प्रभारी ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे है।

  • पंजाब : गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद, चले तेजधार हथियार, 3 घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : नेशनल कॉलोनी भामियां में शनिवार देर रात 2 पड़ोसियों में खूनी झड़प हो गई। उन्होंने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला किया। हमले मे 3 लोग घायल हुए है। इस दौरान कार भी तोड़ दी गई। खून से लथपथ घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष के संजय भारद्वाज ने कहा कि वह गाड़ी लेकर जा रहे थे, उनके पड़ोसी की गाड़ी ठीक से पार्क नहीं थी। जब उसने गाड़ी सही से पार्क करने के लिए कहा तो उन लोगों ने हमला कर दिया। उसी बेटी उसने छुड़ाने आई तो उन्होंने उसके हाथ पर तेजधार हथियार मारा।

    दूसरे पक्ष के हरविंदर सिंह ने बताया कि उसकी गाड़ी घर के बाहर पार्क की हुई थी। उसके रिश्तेदार आए हुए थे, उनकी गाड़ी भी घर के बाहर ही पार्क थी। आने-जाने वाला रास्ता बिल्कुल खाली था। पड़ोसी संजय जब गाड़ी लेकर निकला तो वह उसकी मां को गालियां देने लगा। संजय ने शराब पी रखी थी। संजय के बेटे और पत्नी ने भी घर से बाहर निकल गालियां देनी शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि संजय के बेटे ने तेजधार हथियार से वार किए है। घर के बाहर खड़ी कार तोड़ दी। वह किसी तरह का नशा नहीं बेचते। पुरानी रंजिश के कारण अक्सर पड़ोसी उनसे विवाद करते है। मां को गाली देने पर विवाद बढ़ा।

    पुलिस ने कराया मामला शांत
    हरविंदर ने बताया कि उसके सिर, पीठ, हाथ पर तेजधार हथियार मारा गया है। घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए गए। इस मामले में वह इलाके पुलिस को सूचित करेंगे। देर रात मामला बढ़ता देख तुरंत मौके पर सिविल अस्पताल की चौकी में तैनात पुलिस पहुंची। जिन्होंने मामला शांत करवाया।

  • मस्जिद में अजान दे रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर ह’त्या

    जम्मू-कश्मीर: पुंछ हमले के बाद अब आतंकियों ने बारामूला में एक रिटायर्ड अफसर को निशाना बनाया है बारामूला के गेंटमुल्ला में आतंकियों ने मस्जिद में घुसकर रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या की है बताया जा रहा है कि आतंकियों ने रिटायर्ड एएसपी मोहम्मद शफी पर तब फायरिंग की, जब वह मस्जिद में अजान दे रहे थेजम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने शीरी बारामूला स्थित गेंटमुल्ला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलीबारी की, जिससे उनकी मौत हो गई

    इलाके की घेराबंदी की गई है और मौके पर पुलिस और सेना के जवान मौजूद है फिलहाल हमला करने वाले आतंकियों की डिटेल सामने नहीं आ पाई है इस बीच मोहम्मद शफी के भाई का कहना है कि यह प्लान्ड अटैक थाबता दें कि आतंकियों ने ऐसे वक्त में बारामूला में रिटायर्ड एसपी पर हमला किया है जब पुंछ में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है और आतंकियों की तलाश में जुटी है 

  • रेलवे स्टेशन पर बच्चों सहित मां गिरी पटरियों पर, ऊपर से गुजरी ट्रेन

    नई दिल्ली : बिहार के दानापुर रेल मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर एक मां अपने 2 बच्चों के साथ रेल पटरियों के बीच जा गिरी। इस दौरान ट्रेन चलने लगी एक के बाद एक कर कई बोगियां महज 4-5 इंच की दूरी से गुजर गईं इस दौरान महिला अपने बच्चे को सीने से लगाए पड़ी रही जब लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी महिला और उसके बच्चों पर पड़ी तो वे घबरा गए गनीमत रही कि महिला और उसके बच्चे सही सलामत थे धीरे-धीरे पूरी ट्रेन गुजर गई इसके बाद महिला और उसके दोनों बच्चों को लोगों ने तुरंत वहां से उठाया महिला अपने बच्चों को सीने से चिपकाए रही दरअसल बेगूसराय का रहने वाला एक परिवार दिल्ली जाने के लिए बाढ़ स्टेशन पहुंचा थायहां भागलपुर से दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस शनिवार की शाम बाढ़ स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में भारी भीड़ थी उसी में स्टेशन पर मौजूद लोग भी सवार होने लगे

    लोग जब तक महिला को निकाल पाते, तब तक चलने लगी ट्रेन

    ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला अपने 2 बच्चों के साथ फिसलकर प्लेटफॉर्म से ट्रेन और पटरी के बीच जाकर फंस गई लोग जब तक महिला और उसके बच्चों को निकाल पाते, तब तक ट्रेन चलने लगी इस दौरान महिला अपने दोनों बच्चों को सीने से लगाकर पटरी के पास पड़ी रही। जब पूरी ट्रेन निकल गई, तब महिला और उसके बच्चों को निकाला गया तीनों सही सलामत थे लोगों ने तुरंत तीनों को उपचार के लिए भिजवाया

  • जालंधर : पॉश एरिया में घुसा जंगली जानवर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर : पॉश एरिया मॉडल टाउन के पास शनिवार देर रात सांबर आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे सांभर को राहगीरों ने देखा। हालांकि देर रात होने के कारण सड़कों पर ज्यादा भीड़ नहीं थी तो, वह मॉडल टाउन से सटे आबादपुरा में स्थित एक पार्क में जाकर बैठ गया था। सुबह वन विभाग को सांभर आने की सूचना मिली तो टीम में जालंधर पहुंच गई थी और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

    जंगलात विभाग के मुताबिक यह जानवर ज्यादातर पहाड़ों में जंगलों में ही रहते हैं। आजकल वहां ठंड के साथ बर्फबारी हो रही है, जिस वजह से जंगली जानवर दूसरा ठिकाना तलाशने के लिए निकलते हैं लेकिन रास्ता भटककर रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। वन विभाग के मुताबिक सांबर एक नाजुक दिल वाला जानवर है। जह ज्यादा लोग उसके आसपास इकट्ठा हो जाएं तो वह घबरा जाते हैं। कई बार तो वह इतना घबरा जाते हैं कि उनकी मौत तक हो जाती है। हड़बड़ाहट में जानवर खुद के साथ लोगों का भी नुकसान कर सकता है, इसलिए लोगों को उसका पीछा नहीं करना चाहिए। इससे उसे पकड़ने में भी मुश्किल होती है।

  •  IIT प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौ’त

    उत्तर प्रदेश: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 53 वर्षीय वरिष्ठ वैज्ञानिक समीर खांडेकर का एक पूर्व छात्र सम्मेलन के दौरान व्याख्यान देते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. आईआईटी के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. आईआईटी के अधिकारियों ने बताया कि छात्र मामलों के अधिष्ठाता (डीन) व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख खांडेकर सभा को संबोधित करते समय मंच पर गिर पड़े,अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 

    मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि खांडेकर एक व्याख्यान दे रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और पसीना आने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता खांडेकर मंच पर गिर पड़े.
    करंदीकर ने पुष्टि की कि शव को संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और अंतिम संस्कार उनके इकलौते बेटे प्रवाह खांडेकर के आने के बाद ही किया जाएगा, जो लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं. उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रोफेसर खांडेकर के अंतिम शब्द थे ‘अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.’