Blog

  • पंजाबः सैकंड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सासंद बिट्टू ने दी गिरफ्तारी, देखें वीडियो

    पूर्व मंत्री आशु सहित 60 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस कर्मी की उतरी पगड़ी

    लुधियानाः नगर निगम को ताला लगाने के मामले में सासंद रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु सहित 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में आज पुलिस ने भारत भूषण आशु को घर में नजरबंद कर लिया। वहीं दूसरी और एसपी और डीएसपी सासंद बिट्टू के घर गए, जहां उनकी बिट्टू के साथ मीटिंग हुई। लेकिन वह अपनी गिरफ्तार देने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद आज डीसी ऑफिस के बाहर कांग्रेस के सैकंड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। जहां सैकंड़ों कार्यकताओं की मौजूदगी में बिट्टू, भारत भूषण आशु, सजंय तलवाड़ सहित 60 लोगों ने गिरफ्तारी दे दी है।

    वहीं इस घटना के दौरान वहां पर काफी धक्का मुक्की देखने को मिली। इस हंगामें में एक पुलिस कर्मी की पगड़ी उतर गई। वहीं सैकंड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकताओं को लेकर पुलिस ने डीसी दफ्तर के बाहर माहौल तनावपूर्ण होता देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी। हालांकि सांसद बिट्‌टू ने कहा कि आप सरकार कांग्रेस को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी जालिम सरकार के अत्याचार से घबराने वाले नहीं हैं। यदि सरकार झूठे पर्चे करके जेल भेजना चाहती है तो वह डरने वाले नहीं हैं। बिट्‌टू के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देंगे।

  • पंजाब : पतंग दिलाने के बहाने बच्चे से घिनौनी हरकत का किया प्रयास

    फरीदकोट : पतंग दिलाने के बहाने बच्चे से कुकर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पतंग दिलाने के बहाने छोटे बच्चे से पड़ोसी ने कुकर्म की घिनौनी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। बच्चे के रोने की आवाज सुन मां को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सिटी थाने की पुलिस को दी गई शिकायत में बच्चे के पिता ने बताया है कि वह और उसकी पत्नी घर से कामकाज के लिए सुबह गए हुए थे।

    इस दौरान उनके दोनों छोटे बच्चे घर में अकेले थे, जिसका फायदा उठाते हुए उनका पड़ोसी आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ अर्श उनके घर में आ गया और छोटे बेटे को पतंग दिलाने के बहाने से अपने घर में ले गया। जहां आरोपी ने बेटे को बेडरूम में ले जाकर उसके कपड़े उतारकर कुकर्म करने का प्रयास कर रहा है। परंतु बेटे के जोर से रोने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी पड़ोसी के घर दौड़ते गई, जिसे देख कर मौके से आरोपी फरार हो गया, बेटे को रोते हुए वह घर लेकर आई।

    जहां बेटे ने अपने साथ आपबीती बताई। फरीदकोट सिटी थाने के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः गोदाम में लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: थाना नंबर 7 के अधीन पड़ते मीठापुर रोड के अधीन आते गुरु अमरदास कॉलोनी में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने एक गोदाम को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर गोदाम से लाखों की नगदी सहित सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

    6 लाख की हुई चोरीः पीडि़त 

    गोदाम के मालिक मोहित कंधारी निवासी अर्बन स्टेट ने बताया कि रात 9 बजे गोदाम बंद करके गए थे। रोज़मर्रा की तरह गोदाम में आए तो गेट खुला पड़ा था व अंदर जाकर देखा तो अलमारी में पड़े 2 लाख 15 हज़ार कैश, 10 बोरी बादाम, 2 किशमिश के बोरी व 1 काली मिर्च के बोरी गोदाम से चोरी हुए थे। जिसके बाद मौके पुलिस को मामले की सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि किरयाना का उनका होलसेल का काम है। करीब 6 साल से यहाँ गोदाम है।

    DVR साथ ले गए चोर 

    मामले की जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक मोहित ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद चोर इतने शातिर थे कि गोदाम में लगे DVR भी उखाड़ कर साथ ले गए।

    CCTV में कैद हुए 3 चोर

    जब कॉलोनी के कैमरे चेक किया तो उसमें एक चोर खाली प्लांट से पैदल आता है उसके बाद आराम से चाबियों से ताला खोलता है।उसके बाद दो ओर साथी गोदाम में दाखिल होते है व बोरिया ले जाते हुए कैमरे में कैद हो गए है। 

    मामले की जांच में जुटे ASI सुखदेव सिंह 

    मौके पर पहुंचे ASI सुखदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इलाके के CCTV खंगाले जा रहे हैं। मौके पर फिंगरप्रिंट की टीम को बुला लिया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः अवैध हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने गांव महिमा सरजा क्षेत्र के गांव नेहियांवाला के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने 3 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर पिस्तौल, . 315 बोर देसी कट्टा, .30 बोर पिस्तौल बरामद की है। 

    पुलिस ने बताय कि उन्हें सूचना मिली थी कि थाना नेहियांवाला के गांव महिमा सरजा के पास 3 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ घूम रहे थे। जिन्हें गश्त के दौरान उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। थाना नेहियांवाला की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 25 दिनांक 4-3-2024 दिनांक 25/54/59 आर्म्स एक्ट दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिससे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी सचिन और इंद्रजीत सिंह मुकदमा नंबर 31/24 ए/डी 307,34 आईपीसी थाना सिटी फिरोजपुर में भगोड़े चल रहे है।

  • पंजाब : किसान ने की आत्महत्या, जाने मामला

    बठिंडा : तलवंडी साबो उपमंडल के गांव लेलेवाला के एक किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक किसान की पहचान बलजीत सिंह (40) के तौर पर हुई है। मृतक किसान 8 लाख रुपए के कर्ज के कारण काफी परेशान था। मृतक के पोस्टमॉर्टम में देरी से नाराज किसानों ने सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी किया है।

    परिवार के मुताबिक लेलेवाला गांव के किसान बलजीत सिंह (40) पांच एकड़ जमीन के मालिक थे। बलजीत सिंह पर आढ़तियों का करीब 8 लाख रुपए कर्ज था, जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसकी मौत हो गई। रात में उसने घर में फांसी लगा ली।

    मृतक किसान अपने पीछे माता-पिता और पत्नी, एक बेटा और एक नवविवाहित बेटी छोड़ गया है। किसान नेताओं ने मृतक किसान के परिवार का पूरा कर्ज चुकाने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक पोस्टमॉर्टम और पुलिस कार्रवाई के बाद मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटकाः अर्जुन और अंबरीश भाजपा में हुए शामिल

    नई दिल्लीः गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर अर्जुन मोढवाडिया आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने अब तक इस्तीफा दे दिया। अर्जुन मोढवाडिया के साथ अंबरीश डेर समेत वो नेता भी आज बीजेपी में शामिल हुए जिन्होंने कल कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। कल पोरबंदर के विधायक ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा था। उनके इस्तीफे के साथ, 182 सदस्यीय विधानसभा में विपक्षी दल की ताकत घटकर 14 हो गई है। गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक, मोढवाडिया ने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के दिग्गज बाबू बोखिरिया को हराया था।

    वरिष्ठ नेता का इस्तीफा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के 7 मार्च को गुजरात में प्रवेश करने से कुछ दिन पहले आया है। इस्तीफा देने के बाद अर्जुन मोढवाडिया कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने गांधीनगर में मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज मैंने गुजरात कांग्रेस के हर पदों से इस्तीफा दे दिया है, मैं स्टूडेंट से लेकर आज तक कांग्रेस से जुड़ा था। ब्लॉक कांग्रेस से राजनीति शुरू करके विधानसभा और विरोध पक्ष के नेता के साथ प्रदेश का अध्यक्ष भी बना था। मैंने खून, पसीना देकर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की। लेकिन, कुछ सालों से जिस कल्पना से मैंने कांग्रेस ज्वाइन की थी, वो नहीं दिखी।

    आगे कहा, मैंने सोचा था कांग्रेस में रहकर जनता में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लेकर आऊंगा। हमें आजादी 1947 में मिली थी, लेकिन महात्मा गांधी ने कहा था कि हमें राजकीय आजादी मिली है, आर्थिक और सामाजिक आजादी अभी बाकी है। इस कल्पना के साथ मैं कांग्रेस में काम कर रहा था। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी जनता से दूर चली गई है। उस पर मैंने कई बार ध्यान आकर्षित करने की कोशिश भी की। लेकिन, मैं उसमें विफल रहा। इसलिए आज मैंने कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अभी तक जो मेरा राजनीतिक सफर था उसमें सेंट्रल और स्टेट लीडरशिप का आभार व्यक्त करता हूं।

  • पंजाबः गिरफ्तारी देने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए रवनीत बिट्टू, देखें वीडियो

    लुधियानाः सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू आज डीसी दफ्तर में अपने सैकड़ों कांग्रेसी वर्करों के साथ गिरफ्तारी देने के लिए घर से रवाना हो गए है। इस दौरान बिट्‌टू की अपील पर कांग्रेसी वर्कर फ्रेंड्स रिजेंसी की पार्किंग में जुटने शुरू हो गए हैं। हालांकि बिट्‌टू की गिरफ्तारी से पहले डीसी दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लेकिन उसके बावजूद पुलिस की परवाह किए बिना वह गिरफ्तारी के लिए कार्यकताओं के साथ सड़क पर आ गए है। इस दौरान रवनीत बिट्टू के साथ भारी संख्या में समर्थक डीसी ऑफिस पहुंचे है। वहीं पुलिस के द्वारा भी फोर्स बढ़ाई दी गई है।

    वहीं इस मामले को लेकर अन्य हलका ईंचार्ज ने कहा कि घर पर एसपी और डीएसपी के साथ मीटिंग हुई, लेकिन मीटिंग होने के बावजूद वह गिरफ्तारी देने के लिए डटे रहे। हालांकि कहा जा रहा है कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को पुलिस द्वारा घर में नजर बंद किया गया है। जहां आशु किसी से बात करते हुए भी दिखाई दिए है। इस दौरान वह फोन पर कह रहे हैकि उनके घर थाना प्रभारी आए है और उन्हें घर में ही रहने के लिए कहा जा रहा है। दूसरी ओर गिरफ्तारी के लिए घर से निकले बिट्टू को लेकर एक बार फिर से माहौल गरमा गया है।

  • एक साथ हुए गैस सिलेंडरों के 6 धमाके, मची अफरा तफरी

    जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक के बाद एक छह धमाके की गूंज से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जयपुर से विद्याधर नगर मंदिर सर्किल में इसे इस धमाके की बात निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक के बाद एक छह गैस सिलेंडरों में धमाके हुए, जिसके बाद इलाके में आग लग गई। हादसे में एक मौत भी बताई जा रही है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को जयपुर के विद्याधर नगर के मंदिर सर्किल क्षेत्र में एक के बाद एक छह सिलेंडरों में धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास का पूरा क्षेत्र इस आग की चपेट में आ गया। इस हादसे के पीछे क्या वजह रही ये अभी साफ नहीं हो पाया है। किस वजह से सिलेंडरों में धमाका हुआ और पूरा क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस हादसे में एक की मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • पंजाब : मॉडल टाउन में नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : मॉडल टाउन इलाके में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब स्थानीय लोगों को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बटाला के रहने वाले संदीप सिंह के रूप में हुई। परिवार ने बताया कि वह देर रात घर से निकला था। शाम हो गई थी, लेकिन वह रात को वापस नहीं आया।

    मां ने बताया कि वह पूरी रात इंतजार करती रही। लेकिन सुबह सूचना मिली कि पता लगा कि बेटे की मौत हो चुकी है।  शव के पास नशे के इंजेक्शन और सीरिंज भी बरामद हुई है। परिवार ने कहा कि पहले परिवार के अन्य सदस्य भी नशीली दवाओं के कारण मृत्यु हो गई। वहीं अब परिवार का कहना है कि संदीप नशे का आदी था, लेकिन उन्हें शक है कि संदीप की हत्या की गई है।

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः बजट 2024 में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किसानों और स्कूलों को लेकर दिया तोहफा, देखें Live

    जालंधर/वरुण: पंजाब विधानसभा में आज वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जा रहा है। जहां वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किसान और स्कूलों के लिए बड़े तोहफे दिए है। पंजाब सरकार ने 2,04,918 करोड़ का बजट पेश किया। जहां रंगले पंजाब के बजट का कवर दिड़बा निर्वाचन क्षेत्र की लड़कियों द्वारा हाथ से बनाई गई फुलकारी से बनाया गया है। किसानों को फ्री बिजली के लिए 9330 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। वित्तमंत्री ने कहा कि दो साल में हमारी सरकार ने 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी। 

     राज्य के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। बजट में खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ रुपये रखे गए हैं। स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ का बजट है। पंजाब में विकास दर 9.41 प्रतिशत है। वहीं आम आदमी क्लीनिक के लिए 249 करोड़ का बजट पेश किया गया। “फरिशते स्कीम” के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। इसी के तहत नशा मुक्ति केंद्र के लिए 70 करोड़ का बजट, रोजगार के अवसर के लिए 179 करोड़, घर-घर राशन पहुंचाने के लिए 250 करोड़ का बजट, PU Chandigarh को Hostel बनाने के लिए 40 करोड़ का बजट पेश किया गया। ट्रांसपोर्ट के लिए 550 करोड़ का बजट पेश किया, जिसमें जालंधर अमृतसर और लुधियाना में जल्द ई-बस चलाने का ऐलान किया गया।