Blog

  • पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं ये 4 Healthy Drinks

    Health Tips: हम में से ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका शरीर फिट लगे लेकिन अक्सर खाने-पीने अनहेल्दी आदतें हमारे पेट और कमर के आसपास की चर्बी बढ़ा देती है। और फिर बॉडी का ओवरऑल शेप बिगड़ जाता है। इसका असर हमारी सुंदरता पर भी पड़ता है। अब हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं होता कि वो सुबह या शाम के वक्त दौड़ लगाए या जिम में घंटो पसीने बहाए। ऐसे में अगर आप आसानी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह उठकर कुछ खास ड्रिंक्स पीना शुरू कर दें।

    1. ग्रीन टी को हमेशा दूध और चीनी की चाय का बेहतरीन विकल्प समझा जाता रहा है, इसलिए इसे हर सुबह खाली पेट पीना चाहिए ताकि आप फिट रह सकें। इसका स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन ग्रीन टी वजन घटाने में बेहद कारगर है।

    2. नींबू पानी वजन घटाने का एक बेहद सस्ता विकल्प है। इसके लिए आप सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुने पानी में एक नींबू को निचोड़ दें और काले नमक के साथ मिलाकर पी जाएं। नियमित तौर पर ऐसा करने से वजन काफी हद तक कम हो जाएगा।

    3. अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो तकरीबन हर भारतीय किचन में पाया जाता है, इसे कैरम सीड्स भी कहते हैं। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है जिसके कारण वजम कम करने में मदद मिल जाती है। आप एक ग्लास पानी में अजवाइन डालकर रातभर भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह इसे छानकर पी जाएं।

    4. सौंफ को अक्सर भोजन करने के बाद चबाया जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर होता है। आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच सौंफ को मिक्स कर दें और रात भर भिगो दें। सुबह इसे सूती कपड़े से छानकर पी जाएं।

    प्रिय पाठक:- यह खबर केवल आपको जागरूक करने के मकसद से पबलिश कि गई है। हमने इसको सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

  • उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी हिमाचल दिवस की बधाई

    प्रदेश में आई भीषण आपदा के बावजूद भी सरकार ने विकास की गाड़ी को रूकने नहीं दिया।

    ऊनासुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी। हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने 15 अप्रैल को सभी हिमाचलवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के गठन और उसके बाद की अनवरत विकास यात्रा में योगदान के लिए प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार समेत सभी विभूतियों के योगदान को स्मरण किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने में 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की निर्णायक भूमिका को भी स्मरण किया। उन्होंने हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की स्मृतियों को भी नमन किया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों की सुशासन की नीतियों से आज हिमाचल पहाड़ी राज्यों में विकास का आदर्श बन के उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने विकास की इसी सोच को नए आयाम देते हुए आगे बढ़ाया है।

    उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए काम कर रही है। विशेषकर संसाधन सृजन, युवा विकास और जन कल्याण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए गए हैं।

    इस नए दौर में हर वर्ग, हर व्यक्ति, हर क्षेत्र का समग्र और समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। बीते वर्ष प्रदेश में आई भीषण आपदा के बावजूद भी सरकार ने विकास की गाड़ी को रूकने नहीं दिया। यही कारण है कि प्रदेश आपदा के दौर से निकल कर अब विकास की पटरी पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

    कर्मचारियों को ओ पी एस तो महिलाओं से 1500 देने का निभाया वायदा

    कांग्रेस ने चुनावों में 10 गारंटियां लोगों को दी थीं, उन्हें चरणबद्ध पूरा किया जा रहा है। डेढ़ साल में सरकार ने 5 गारंटियां पूरी कर दी हैं। हमने प्रदेश के कर्मचारियों से ओ पी एस को बहाल करने का वायदा किया था। जिसे हमने सरकार बनते पहली कैबिनेट में ही पुरा करते हुए 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को बुढ़ापे की लाठी थमाई है। महिलाओं को हर महीने 1500-1500 देने की गारंटी पूरी करके माताओं-बहनों से किया अपना वादा भी निभाया।

    नशा मुक्त हिमाचल के लिए कृत संकल्पित प्रदेश सरकार

    कांग्रेस सरकार ने नशा और खनन माफ़िया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। हम प्रदेश में किसी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें नशा मुक्त हिमाचल बनाना है, अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचा कर उनकी शक्ति और सामर्थ्य को हिमाचल को आगे ले जाने में लगाना है। 

    वहीं प्रदेश की संपदा की रक्षा और नदियों-खड्डों को छलनी होने से बचाने के लिए हमारी पूरी कमिटमेंट है।

    ग्रीन स्टेट बनने की दिशा में बढ़ रहा हिमाचल

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को ग्रीन स्टेट के तौर पर विकसित करने को लेकर काम कर रही है। हिमाचल ग्रीन तकनीकी को बढ़ावा देने में देशभर में अग्रणी है। सरकार ने प्राइवेट ऑपरेटर्स को इलेक्ट्रिक्स बस, इलेक्ट्रिक्स ट्रक, इलेक्ट्रिक्स टैक्सी, ई गुड्स कैरियर्स लेने पर 50 प्रतिशत की दर से अधिकतम 50 लाख रुपये उपदान का प्रावधान किया है। इसके साथ–साथ परिवहन विभाग में इलेक्ट्रिक गाड़ियां और हिमाचल पथ परिवहन निगम में सैकड़ो इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल की जा रही है।

    6,000 निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सुखाश्रय विधेयक पारित होने के बाद राज्य के 6,000 निराश्रित बच्चों को अब चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा मिला है। हिमाचल प्रदेश इस तरह का कानून बनाने वाला पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि सरकार 27 वर्ष की आयु तक के निराश्रित बच्चों के माता-पिता की भूमिका में रहकर उनकी पढ़ाई का सारा खर्च उठाएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के बाद मकान बनाने के लिए 3 बिस्वा जमीन और 4,000 रूपए प्रतिमाह उपलब्ध करवाएगी।

    संसाधन बढ़ाने पर जोर

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संसाधन बढ़ाने पर जोर दे रही है। फिजूल खर्ची कम की गई है। टोल बैरियर, आबकारी ठेकों की नीलामी की प्रक्रिया में परिवर्तन से सरकार की आय में वृद्धि हुई है। 

  • 8 बोतल देसी शराब सहित एक काबू 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने आठ बोतल देसी शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जव थाना सदर ऊना के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव भड़ोलियां खुर्द  में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 08 वोतलें शराब देसी बरामद की गई। आरोपित व्यक्ति की पहचान अतुल राणा निवासी गांव व डा0 भड़ोलियां खुर्द, तहसील व जिला ऊना के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 185 चालान

    ऊना/सुशील पंडित :जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 185 वाहनों के चालान  काटे गए व जुर्माने के रूप में 63,200- रूपये वसूल किए गए हैं I

    वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 05 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में  500/- रूपये वसूल किए गए हैं I 

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 02 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 6,215/- रूपये वसूल किए गए हैं I 

  • राजपुर जस्वां के कमलापति मंदिर में  धार्मिक समागम  17 अप्रेल  को 

    देहरिया जसवाल परिवार कमेटी की बैठक 

    ऊना/सुशील पंडित: देहरिया जसवाल परिवार कमेटी की बैठक का आयोजन कुल देवी माता मंदिर राजपुर जस्वां मे हुआ। बैठक में मुख्य सलाहकार तरसेम सिंह जसवाल, प्रधान मस्तान सिंह जसवाल, मुख्य सचिव रमेश जसवाल, जरनैल सिंह जसवाल,पुजारी नीलम जसवाल आदि ने भाग लिया । बैठक में धार्मिक समागम का कार्यक्रम फाइनल किया गया। प्रतिनिधियो ने बताया कि दिनांक 17 अप्रैल को कुलजा माता कमलापति मंदिर राजपुर जसवा में हवन में आहुति डालने व झंडे की रस्म अदा करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

    उन्होंने बताया कि व 25 मई व 26 मई 2024 को दो दिवसीय धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने वताया कि 25 मई को सुबह 11 बजे कुल देवी का श्रृंगार होगा व माता का जागरण रात 9 बजे होगा।शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक भंडारा होगा। 26 मई को सुबह साढ़े सात बजे से 9 बजे तक हवन होगा। उसके बाद झण्डे की रस्म होगी। तदोप्रांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

  • बल्ह खालसा में धूमधाम से मनाया डा. भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव, भुट्टो रहे चीफ गेस्ट

    डा भीमराव अंबेडकर के बनाए संबिधानों पर आज चल रहा देश,धारा 370 का करते थे विरोध:देवेंद्र भुट्टो

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने भारत रत्न डा भीम राव अंबेडकर का जन्म महोत्सव दुख निवारण आदि द्वारा बल्ह खालसा में बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में प्रबंधन बाबा कमल दास जी महाराज के साथ कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने शिरकत करके डा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके जन्म महोत्सव की बधाई दी। बही अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव सूरम सिंह ने डा भीम राव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। और प्रवंधक बाबा कमलदास जी महाराज ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो को सम्मानित किया। बही मंच से संबोधन में देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आज देश में जो भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान है। उन पर पूरा देश कल रहा है। भुट्टो ने कहा कि आजादी के बाद डा भीमराव अंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री बनकर ऐसे संविधान बनाए थे।

    जो आज पूरे देश में लागू होकर जनता को लाभ दे रहे है। भुट्टो ने कहा कि डा भीम राव अम्बेडकर भवन अनुसूचित जाति,जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक जैसे समाज को बाबा साहब ने दबे कुचले समाज के लिए संघर्ष नही करते तो आज हालात वैसे ही होते जैसे दशकों पूर्व थे। उन्होंने इस समाज को ऊपर उठाने के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है।भुट्टो ने कहा कि समाज उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुला नही सकता है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए सबसे पहले संविधान को बचाना आवश्यक हैं। संविधान से लगातार हो रही छेड़छाड़ भविष्य के लिए घातक है। इसके लिए अभी से एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब बिखरा समाज एकजुट हो जाएगा तो शक्ति का संचार स्वत ही हो जाएगा। 

    इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा, राजीव कुमार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कुटलैहड़ के जरनल सैक्टरी जगदीश सहोता व हर्षबर्धन, उपाध्यक्ष प्रीतम कलसी ,गुरदास गुरदयाल ,भूषण शर्मा,अरुण ममांककोटि आदि सैकडो गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

    वहीं कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने सीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारे सारे बैंक खातों की जांच सरकार करवा रही है। बैंक खातों की डिटेल ली जा रही है। फिर क्या हम 15 करोड़ की धनराशि जेब में लेकर घूम रहे है। भुट्टो ने कहा कि सीएम साहब कभी 15 करोड़ की नकद राशि तो कभी बड़ा सूटकेस लेने की बात जनता के बीच कर रहे है। लेकिन हर समय झूठ पर झूठ बोलना कभी ज्यादा झूठ खतरे को घंटी बन जाती है। भुट्टो ने कहा कि जब ज्यादा मित्रो की टोली बन जाए। तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाता है। और ऐसा ही खेला अब राज्य सरकार के साथ हो रहा है। मित्रो को खुश करते करते सीएम साहब की सरकार अल्पमत में पहुंच गई है। जिसकी बिदाई चार जून को निश्चित है। 

    वहीं भुट्टो ने बिना नाम लिए संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे हर जगह बागी बागी कहने वाले यह बताए कि 1977 में कौन ऐसा विधायक था। जिसके एक मत से कुटलैहड़ की जनता ने सीएम खो दिया था। अगर उस समय कुटलैहड़ को स्व ठाकुर रंजीत सिंह जैसा बिकास पुरुष सीएम के रूप में मिल जाता। तो जो आज कुटलैहड़ में बिकास हुआ है। यह 47 वर्ष पूर्व हो जाता। भुट्टो ने कहा कि बागी बह होता है। जो पार्टी के साथ गद्दारी करें। हमने अगर राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी को मतदान किया है। तो छाती ठोक कर किया है। और अपनी बोट दिखाकर मतदान किया है। ताकि राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी को कोई भ्रम न रहे। 

    दुख निवारण गुरु आदि द्वारा बल्ह खालसा के प्रवंधक बाबा कमल दास जी महाराज ने देवेंद्र भुट्टो का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार किया। बही संबोधन में कहा कि मेरा नाम बाबा कमल दास है। और कमल केवल कमल के साथ चलता हैं। और कमल खिलाता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने मेरा नाता 1998 से लगातार है। और मैं भुट्टो साहब को नजदीक से जानता हूं। यह राजनीति से समाजसेवा में नहीं बल्कि समाजसेवा से राजनीति में आए है। और आज कुटलैहड़ में बड़े समाजसेवी की भूमिका में है।

  • लक्ष्य निर्धारित करके खेलों में आगे बढ़ें युवा, तभी मिलेगी मंजिल:अजय ठाकुर

    डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट प्रबंधक अभिषेक डोगरा ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना प्रोत्साहित करने की अपील

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरयालता के गांव वही मैदान में रविवार को डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के संदेश प्रसार एवं युवाओं को नशे से दूर रहने की पहल की है‌। युवाओं को चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित करने को समर्पित इस पहल के लिए शुरू हुई डोगरा क्रिकेट कप प्रतियोगिता 2024 का उद्घाटन मुख्य अतिथि ह्यूमन राइट्स बिंग के राज्य अध्यक्ष एवं जिला भाजयुमो सचिव अजय ठाकुर ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए सबका हौसला बढ़ाया। वहीं इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट के उप प्रधान चंद्र भूषण राणा ने किया।

    वहीं इस दौरान मुख्यातिथि अजय ठाकुर को स्थानीय ग्राम पंचायत खरयालता प्रधान राकेश धीमान ने शाल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आज पहला मैच पंजाल क्लब एवं नैहरियां क्लब के बीच खेला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय ठाकुर ने कहा कि खेलकूद से हमेशा शारीरिक और मानसिक लाभ मिलता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मानसिक विकास होता है। यह खेल से ही संभव है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत खेलों का अभिन्न हिस्सा है‌। जीत के लिए खिलाड़ियों को अति उत्साहित तथा हार से निराश नहीं होना चाहिए। वहीं डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के सौजन्य से आयोजित की जा रही तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पदाधिकारी ब सदस्यों को भी सभी टीमों को उचित व्यवहार के साथ खेलाना चाहिए। जिसमें आपसी प्रेम भाव बढ़ सके।

    वहीं मुख्यअतिथि अजय ठाकुर ने अपनी ओर से डोगरा क्रिकेट कप प्रतियोगिता 2024 के आयोजकों को 5100 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। वहीं इस दौरान डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के प्रबंधक अभिषेक डोगरा ने सभी मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान एक बहुत महत्वपूर्ण अधिकार के साथ ही अहम जिम्मेदारी है ।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता लोकसभा चुनावों में 1 जून को अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए खेल मैदान ही एक बेहतर मंच है।

    जहां युवा वर्ग नशे जैसे विकारों का त्याग करके केवल खेलों की तरफ रुचि बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक अभिषेक डोगरा , पंचायत खरयालता प्रधान राकेश धीमान, चैरिटेबल ट्रस्ट के उप प्रधान चंद्र भूषण राणा,साजन ठाकुर, राजन ठाकुर, एडवोकेट अमित साहनी , संदीप डोगरा, नीरज साहनी,विक्की शर्मा ,सूरज, दीपक पराशर, डीपी, लकी शर्मा,बंटी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    कुटलैहड़ में युवाओं के लिए आइकॉन बन चले है अजय ठाकुर

    जिला युवा मोर्चा के सचिव अजय ठाकुर राज्य ह्यूमन राइट बिंग के अध्यक्ष भी है। और छोटी आयु में बड़ा मुकाम हासिल किया है। और कुटलैहड़ के युवा वर्ग के आइकॉन बन चुके है। छात्र राजनीति ने सक्रिय राजनीति में आए अजय ठाकुर को हर युवा चाहे वह किसी भी पार्टी विचार धारा से संबंधित हो। अजय ठाकुर के प्रति गहरी सोच रखता है। अजय ठाकुर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में युवाओं के हर कार्यक्रम का हिस्सा बनकर मुख्य तिथि के रूप में शिरकत करते रहते है।

    एक साधारण परिवार से सम्बन्ध रखने वाले अजय ठाकुर शुरू से ही भाजपा विचार धारा से जुड़कर पार्टी की सेवा में समर्पित रहते है। और बंगाणा कॉलेज में हर समय छात्रों की समस्या या भ्रमण के लिए या फिर युवाओं छात्रों और समाज को नशा मुक्त बनाने में अहम भूमिका अदा करते हैं। अजय ठाकुर धूमल परिवार के बेहद नजदीकी और अनुराग सिंह ठाकुर के बेहद करीबी माने जाते है। और कई बार युवाओं और कॉलेज बंगाणा की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिलकर समाधान करवा चुके है। 

  • जालंधर: एक ही मंच पर इकट्ठे हुए चन्नी, रिंकू और शीतल अंगुराल, देखे वीडियो

    जालंधर (ENS) : श्री सिद्ध शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर में बैसाखी के पर्व पर आयोजित भगवान बालाजी की चौंकी रखी गई। जहां प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल के भजनों पर भगत झूम उठे। इस धार्मिक प्रोग्राम में राजनीतिक नेता भी कन्हैया मित्तल के भजन सुनने के लिए पहुंचे। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीति नेताओं ने धार्मिक स्थलों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। जहां बीते कुछ दिनों से जालंधर दौरे पर पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होते देखे जा रहे हैं।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

    वहीं देर रात श्रीदेवी तालाब मंदिर में भी धार्मिक स्थल पर पूर्व सीएम चन्नी पहुंचे। वही चन्नी के धार्मिक स्थलों में माथा टेकने के दौरान भाजपा नेताओं ने भी धार्मिक स्थलों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। इस दौरान देर रात श्रीदेवी तालाब मंदिर में कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम के दौरान साथ ही पूर्व CM चन्नी और सुशील रिंकू व शीतल अंगुराल भी मंच पर एक साथ बैठे नजर आए। 

    इन तीनो को साथ बैठा देख कर कयास लगाए जा रहे है कि कहीं चन्नी भी कांग्रेस का साथ न छोड़ दें। क्योकि अभी तक चन्नी की टिकट पर पेंच फंसा हुआ है। वहीं आज अकाली दल के सीनियर नेता पवन कुमार टीनू ने पार्टी का साथ छोड़कर आप पार्टी ज्वाइन कर ली। जल्द ही कांग्रेस, आप और अकाली दल अपने उम्मीदवारों को जालंधर सीट से मैदान मे उतरने की घोषणा कर सकती है।

  • पूरा गगरेट होगा राममय, मुबारिकपुर में भगवान राम की मूर्ति होगी स्थापित 

    ऊना/सुशील पंडित: 22 जनवरी 2024 को आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिस प्रकार पूरा देश और विश्व भगवान राम की भक्ति में लीन हो गया था। उसी प्रकार आने वाली रामनवमी के दिन यानी 17 अप्रैल को सुबह साढ़े 10:30 बजे गगरेट के मुबारिकपुर में स्थित हनुमान मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 20 फीट ऊंची विशालकाय मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

    इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रधान एवं प्रबंधक कमेटी, श्रीराम लला कमेटी हनुमान मंदिर, मुबारिकपुर द्वारा किया जा रहा है। संस्था ने इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर मनाने का फैसला किया है और पूरे गगरेट को राममय बनाने का प्रयास होगा।

    साथ ही कमेटी ने पूरे गगरेट को इस राममय बनाने के लिए लोगों को आमंत्रित किया है। जिसमें सभी रामभक्तों से अक्षत(चावल) लाने का आग्रह किया है, जिससे महाप्रसाद बनाया जाएगा। इसके अलावा गगरेट के सभी गांव की मिट्टी भी मंगाई जाएगी, जिससे मंदिर परिसर में हर गगरेटवासी को अपनापन और श्रद्धा भाव की भावना महसूस हो।

  • लुधियाना: सिविल अस्पताल में मरीज और शव को एक ही बेड पर किया भर्ती, देखे वीडियो

    कुछ घंटो बाद मरीज बुजुर्ग की मौत, अस्पताल प्रशासन पर लगे आरोप

    लुधियाना: सिविल में बड़ी लापरवाही का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस बार एक ही बेड पर मरीज और शव पूरी रात पड़े रहे। सुबह जब मीडिया को किसी व्यक्ति ने सूचित किया, तो अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

    जानकारी मुताबिक देर रात अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। अज्ञात व्यक्ति के साथ ही बेड पर अन्य मरीज सुनील भी एडमिट था। दाखिल होने के करीब 3 से 4 घंटे बाद अज्ञात बुजुर्ग मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के साथ लेटे सुनील ने कहा कि बुर्जुग व्यक्ति को कल से उसका साथ लेटाया हुआ है। 

    इतना ही नहीं करीब 12 घंटे तक मरीजों के वार्ड में ही अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा रहा। पत्रकारों ने जब सिक्योरिटी गार्ड को मृतक बुर्जुग व्यक्ति के बारे में सूचित किया, तो स्टाफ ने उसे चैक कर मृतक करार दिया। सिविल अस्पताल के स्टाफ कि इस दयनीय कारगुजारी पर किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई एक्शन नहीं  लिया है। 

    बताया जा रहा है कि मृतक के  पूरी रात वीटल मीटर भी लगाए रखा। इस संबंधी एसएमओं मंदीप कौर सिद्धू से इस बारे जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। डयूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने यह कह कर पल्ला झाड़ दिया कि उन्हें इस संबंधी कुछ ज्यादा पता नहीं है। वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकती।