Blog

  • आज का राशिफल, 15 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 15 अप्रैल 2024

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का सातवां दिन है।  आज रात 11 बजकर 8 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहे इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको उनसे बात करके अच्छा लगेगा। देवी मां को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं, आपका कॉन्फिडेंस बना रहेगा।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कुछ दिनों से चल रही घरेलू समस्याएं आज खत्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आप राहत महसूस करेंगे। मां कालरात्रि की कृपा से ऑफिस में सबके साथ सामंजस्य बिठाने में आप सफल रहेंगे। देवी मां को वस्त्र भेंट करें, सब लोग आपसे खुश रहेंगे।

    मिथुन राशि- आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि आपके परिवार में सुख-शांति बनाये रखेगी। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। माँ कालरात्रि का ध्यान करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

    कर्क राशि- आज आपका दिन बेहतर है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखे। दुर्गा माँ को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगायें, रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

    सिंह राशि- आज आपका दिन खास रहने वाला है। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार- विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस करते हैं, उन्हें मुनाफा मिलने की संभावना है। आज आप सोच-विचार में रहेंगे। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही दिक्कते दूर होंगी।

    कन्या राशि- आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

    तुला राशि- आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लंच करने जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। दुर्गा जी को फल अर्पित करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार  के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा।दोस्तों की मदद से आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगायें, घर में शांति का माहौल रहेगा।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस मे फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। मां दुर्गा को खोये का भोग लगायें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी।

    मीन राशि- आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।

  • लुधियाना : सिलेंडर ब्लास्ट से बच्ची की मौत , देखे वीडियो

    लुधियाना :  पक्खोवाल रोड पर ग्राम दाद की ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में सिलेंडर ब्लास्ट का मामला सामने आया है। LPG सिलेंडर में विस्फोट के बाद कमरे में आग लगने से 4 वर्षीय लड़की की दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई।  जिसे उसके माता-पिता ने कमरे में बंद कर काम पर गए हुए थे।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे 

    जिला यू.पी  के रहने वाले प्रवासी हरपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ पिछले 4 साल से NRI के घर में केयरटेकर के तौर पर रहते है। इस वह घरों में माली का काम करता है और सुबह जल्दी घर से निकल जाता है और पत्नी घरो मे काम करती है। 

    इलाके के लोगो ने बताया कि घटना की जानकारी कमरे से धुआं  निकलने पर मिली। जब कमरे का दरवाजा तोडा गया, तो बच्ची को बेहोश पाया और उसे अस्पताल ले जाया गया। 

    थाना सदर के प्रभारी हर्षवीर सिंह ने कहा कि ऐसा संदेह है कि गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण कमरे में आग लग गई।  पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता के बयान के बाद 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधर : सरेआम युवक का हमलावरों ने किया क़+त्ल, पत्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख इलाके मे युवक के क़त्ल का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोहल्ला चाय आम में युवक पर तेजधार हथियारों से हमलावारों ने धावा बोल दिया। यह हत्या पुराने विवाद को लेकर की गई है। जानकारी के अनुसार बस्ती शेख़ में घर के बाहर खड़े अंकित जंबा नाम के युवक को रोककर उसे चाकुओं से गोंद दिया।

    इससे पहले भी हमला करने वाले युवको का अंकित और उसके भाई मनी से हुआ था। घायल अंकित को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरो ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में मृतक की पत्नी मनीषा का बयान सामने आया है। मीडिया को जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि वह मेडिकल की दुकान पर दवाई लेने के लिए जा रहे थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    इस दौरान उनकी एक्टिवा को सोनू और उसके पिता व मल्ली ने रोक लिया। जहां इन सभी ने उसके पति पर हमला कर दिया। मनीषा ने बताया कि वह मल्ली के घर गई, लेकिन वहां पर उसकी पत्नी ने उसे धक्का देकर घर का गेट बंद कर दिया। मनीषा ने बताया कि सभी ने उसके पति पर बेरहमी से हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • पंजाब: चालान को लेकर ट्रक ड्राइवर और खनन विभाग के कर्मचारी हुए आमने-सामने, देखे वीडियो 

    पठानकोट : आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिससे जहां क्रशर मालिक परेशान हैं, वहीं क्रशर उद्योग से जुड़े अन्य क्षेत्रों और कारोबारी भी परेशान हैं। ऐसे में सीमा पार जम्मू और हिमाचल प्रदेश से पंजाब में रेत और बजरी की सप्लाई हो रही है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बाहरी राज्यों से आने वाले इन वाहनों की जांच के लिए खनन विभाग ने हिमाचल और जम्मू कश्मीर से पंजाब में प्रवेश करने वाले हर रास्ते पर चेक पोस्ट स्थापित किए हैं। ताकि सरकार को आर्थिक नुकसान न हो, लेकिन ऐसी स्थिति में विभाग की काली भेड़े घोटालों के जरिए मोटी कमाई करते नजर आ रहे हैं।  जिसका आरोप ट्रक ड्राइवरों और खनन आपूर्तिकर्ताओं द्वारा लगाया जा रहा है। 

    ट्रक ड्राइवरों और सप्लायर्स ने खनन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर खनन विभाग के कर्मचारियों ने भी अपना तर्क दिया। जानकारी देते हुए ट्रक ड्राइवरों और आपूर्ति कर्ताओं ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और क्रशर उद्योग पूरी तरह से ठप हो गया है।  जिसके कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से माल आयात कर पंजाब में सप्लाई दी जा रही है। 

    लेकिन जब भी कोई ट्रक पंजाब की सीमा में प्रवेश करता है, तो माधोपुर में खनन विभाग द्वारा लगाए गए टोल रोड पर 400  से 500 रुपये की एंट्री के बिना आगे नहीं बढ़ने दिया जाता है। आज कर्मचारियों ने ट्रक ड्राइवर से 5 हजार रुपये की मांग की, जिसे देने में वह असमर्थ था। जिस कारण उसका  चालान काट दिया गया। 


    वहीं जब अधिकारियों से संपर्क किया , तो उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ओर से आ रहे ट्रक को रोका गया था।  ट्रक में मौजूद सामान की जांच कर कार्रवाई की गई है। जिसके बाद ट्रक चालक और उसके साथियों द्वारा उन्हें धमकी दी गई।  उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में उन्हें और उनकी टीम को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए उक्त चालक और उसके साथी जिम्मेदार होंगे।

  • Scam के लिए महिला को बताया कि ‘तुम्हारा पति Gay है और…’, WhatsApp चैट वायरल

    Scam के लिए महिला को बताया कि ‘तुम्हारा पति Gay है और…’, WhatsApp चैट वायरल

    नई दिल्लीः एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक शख्स उसके साथ स्कैम करने की कोशिश कर रहा था। वो उससे कहता है कि आपका पति ‘गे’ है और उसके साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि महिला उसके झांसे में नहीं आई। जिससे वो स्कैम से भी बच गई। एक्स पर @Salemschild_ नाम के अकाउंट से पोस्ट करते हुए महिला ने बताया कि स्कैमर ने एक बड़ी गलती कर दी।

    उसने महिला का सरनेम हबीबी बताया, वो भी उसके पति के नाम के साथ जोड़कर। जबकि ये उसके पिता का सरनेम है। व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए महिला ने कहा, ‘अजीबो-गरीब घटना. किसी को मेरा नंबर पता नहीं कहां से मिला गया। उसे लगा कि मेरा सरनेम मेरे पति से मिला है और उसने मुझे ये बताने की कोशिश की कि वो समलैंगिक है। यह कहा जाना कि मेरे 70 साल के पिता, जो कि स्ट्रिक्ट फौजी हैं, वो समलैंगिक हैं, 2024 में ऐसा किसी के द्वारा कहे जाने की मुझे उम्मीद नहीं थी। इसलिए, मैंने सोचा कि इसी को मजाक में लूं।’

    स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि मैसेज करने वाले शख्स ने खुद को अहमद बताया। उसने कहा कि उसे फरवरी में हबीबी की शादी के बारे में पता चला और वो उसे उनके कथित रिश्ते के बारे में बताना चाहता था। जब उससे पूछा गया कि उसने नंबर कहां से लिया, तो कहने लगा, ‘उसके पति की कार में कुछ पेमेंट स्लिप्स थीं।’ जब पूछा तो कहने लगा कि इसमें गलती से किसी ने मिसेज लिख दिया है।

    महिला समझ चुकी थी कि उसके साथ कोई स्कैम कर रहा है। उसने भी स्कैमर के साथ मजाक-मजाक में नई कहानी बुन दी। वो उसे जवाब देते हुए कहने लगी कि पति को तलाक दे देगी और बॉयफ्रेंड के पास वापस चली जाएगी। उसने अहमद यानी स्कैमर से कहा कि इस खबर से उसे राहत मिली है। उसने कहा कि उसके पति को HIV हो गया है। महिला ने इस पोस्ट को कुछ दिन पहले शेयर किया था। उसके पोस्ट को अभी तक 2.41 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। इसे 2300 लोगों ने लाइक किया। साथ ही लोग पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

  • पंजाब: कांग्रेस ने लिस्ट की जारी, जालंधर से चन्नी को मिली टिकट, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी की जालंधर सीट पर उठे बवाल पर अब पूर्ण विराम लग गया है। कांग्रेस ने दिल्ली और पंजाब मे 10 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमे चौधरी परिवार की जालंधर से टिकट काट कर चन्नी को दे दी है।  

  • सरबजीत सिंह को मारने वाले डॉन अमीर सरफराज की गोलियां मारकर ह+त्या 

    लाहौर: डॉन अमीर सरफराज की हत्या कर दी गई है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमीर को लाहौर में कुछ लोगों ने गोलियां मार दी थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। माना जाता है कि अमीर सरफराज और उसके साथी ने ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर साल 2013 में लाहौर जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। दिसंबर 2018 में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सरबजीत की हत्या के 2 आरोपियों को रिहा कर दिया था। उनमें अमीर सरफराज और मुद्दसर शामिल थे। किसी ने इन दोनों के खिलाफ गवाही नहीं दी थी। दरअसल, पंजाब का सरबजीत 1990 में गलती से बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान चला गया था। 

    पाकिस्तानी फौज ने उसे भारत का जासूस कहकर बंधक बना लिया था। पाकिस्तान में सरबजीत के हत्यारे की मौत की खबर उस वक्त आई है, जब हाल ही में पाकिस्तान ने भारत पर टारगेट किलिंग के आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान ने कहा था कि भारत गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तान में उसके नागरिकों को मार रहा है। पाकिस्तान ने ये आरोप ब्रिटिश मीडिया हाउस द गार्डियन की उस रिपोर्ट का हवाला देते हुए लगाए थे जिसमें कहा गया था कि “भारत के इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की रणनीति के तहत पाकिस्तान में कई लोगों की हत्या करवा रहे हैं।”

    इस पर विदेश मंत्री एस जयशकंर ने कहा था, “टारगेट किलिंग करना भारत की विदेश नीति में नहीं है।” विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि आरोप झूठे हैं और भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है।

  • पंजाब : लूट-पाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 7 गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    पिस्टल, मोबाइल फोन और तेज धार हथियार बरामद 

    मोगा : थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने एक लुटेरा गोरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी लूट पाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल 7 मोबाइल फोन एक मोटर साइकल और तेजधार हथियार भी बरामद किए है। 

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे 

    डीएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है और इस बार यह गिरोह  किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।  जिसकी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Iran ने America को दी चेतावनी, Israel पर दागे ड्रोन-मिसाइल, देखे वीडियो

    नई दिल्ली: ईरान ने रविवार को इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर दिया। इस हमले का जवाब देने के लिए इजरायल भी तैयार है। वही ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वो इससे दूर रहे। दमिश्क में दूतावास पर हवाई हमले के कुछ दिनों बाद ईरान ने रविवार को इज़राइल पर सीधा हमला किया है। इस हमले से मिडल ईस्ट क्षेत्र में एक बड़े संकट का खतरा पैदा हो गया है।जहां गाजा में युद्ध के कारण पहले से ही तनाव में है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान से खतरों के खिलाफ इजरायल की सुरक्षा के लिए अपने “आयरनक्लाड” समर्थन की पुष्टि की है। इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से ईरान के हमले की निंदा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। इसके बाद ईरान ने अमेरिका को इस मामले से दूर रहने को कहा है। 

    इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि ईरान ने 200 से अधिक ड्रोन, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने यह हमला “इज़राइल को उसके किए गए अपराधों” की सज़ा बताते हुए एक अप्रैल को दमिश्क वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले का जिक्र किया है। जिसमें जनरलों सहित उसके सात विशिष्ट अधिकारी मारे गए थे। इज़राइल ने हमले में अपनी संलिप्तता की न तो पुष्टि की थी और न ही इनकार किया था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ब्रिटिश युद्धक विमानों ने इराक-सीरिया सीमा पर इजरायल जा रहे ड्रोन को मार गिराया है। इजराइल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने हमले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा, “यह एक गंभीर और खतरनाक स्थिति है।” 

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव में युद्ध कैबिनेट की बैठक बुलाई और कहा कि उनका देश ईरान के सीधे हमले की तैयारी कर रहा है और वे किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। हमारी रक्षात्मक प्रणालियां तैनात हैं; हम रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह से किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं।” 

    व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति बाइडेन स्पष्ट रहे हैं। इज़राइल की सुरक्षा के लिए समर्थन है। संयुक्त राज्य अमेरिका इज़राइल के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और ईरान से इन खतरों के खिलाफ उनकी रक्षा का समर्थन करेगा।”
     
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ईरान की निंदा कटे हुए खा कि  “मैं इजरायल के खिलाफ ईरानी शासन के लापरवाही भरे हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।  ब्रिटेन इज़राइल की सुरक्षा के लिए खड़ा रहेगा और जॉर्डन और इराक सहित हमारे सभी क्षेत्रीय साझेदारों के साथ, इस स्थिति को स्थिर करने और आगे बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल काम कर रहे हैं। ”

    जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीय संघ ने भी ईरान के हमले की निंदा की है। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा, “यूरोपीय संघ इजरायल के खिलाफ अस्वीकार्य ईरानी हमले की कड़ी निंदा करता है। यह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।”

    इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि दुनिया एक और युद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैं ईरान द्वारा इज़राइल पर बड़े पैमाने पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

  • लुधियाना: पैट्रोल की बोतल लेकर थाने पहुंची महिला, हुआ हंगामा, देखे वीडियो

    लुधियाना: पैट्रोल की बोतल लेकर महिला द्वारा थाने में पहुँचने का मामला सामने आया है। महिला राजविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की इलाके के कुछ युवकों ने फेसबुक पर फेक आईडी बनाई थी। जिसकी शिकायत वह थाना 6 मे कई बार कर चुकी है। जिसका बदला लेने के लिए  बदमाशों ने उसके पति की टांगे तक तोड़ दी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

     लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज किया है। जबकि उसकी बेटी की फेक आई.डी बनाने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवक सरेआम उसे और परिवार इलाके में धमकाते है। महिला ने आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपियों का साथ ASI हरचरण सिंह द्वारा दिया जा रहा है। 

    राजविंदर ने कहा कि बेटी की फेक आईडी बनाने और पति से मारपीट करने के दो अलग मामले है। आरोपियों के खिलाफ दोनों मामलो में FIR करनी बनती थी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज कर खानापूर्ति का एक्शन लिया। पुलिस द्वारा न एक्शन लेने पर आहत होकर वह पैट्रोल डाल कर खुद की जीवन लीला समाप्त करना चाहती है। घटना स्थल पर पुलिस कर्मचारियों ने महिला को रोका और उसे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।  

    सब इंस्पैक्टर सतनाम ने कहा कि मारपीट के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका  है। ASI हरचरण सिंह के खिलाफ यदि कोई वीडियो महिला के पास है, तो उसकी जांच करवाई की जाएगी।