Blog

  • पंजाबः भाई की शादी की तैयारियों में युवक की करंट लगने से मौ+त

    लुधियानाः जगराओं में अपने बड़े भाई की शादी की तैयारी में जुटे छोटे भाई की हलवाई की दुकान में अचानक कंरट लगने से मौत हो गई। युवक पिछले काफी समय से हलवाई की दुकान पर ही काम करता था। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय अंकित कुमार यादव निवासी गांव एंकारी जिला छपरा बिहार, हाल निवासी गांव अखाड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक अंकित के भाई की 23 अप्रैल 2024 को बिहार में शादी थी। जिसे लेकर अंकित तैयारियों में जुटा था। 2 दिन बाद उसे गांव अखाड़ा से बिहार के लिए रवाना होना था।

    गांव अखाड़ा में दीपक राय स्वीट शाप पर अंकित काफी समय में काम कर रहा था। दुकान की सफाई के दौरान मृतक दुकान के अंदर जमीन पर पौछा लगा रहा था। जिस कारण उसके दोनों हाथ पानी से भीगे हुए थे। इस दौरान दुकान के अंदर अचानक उसका हाथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर लग जाने से उसे कंरट लग गया। कंरट लगते ही वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। आनन फानन में दुकानदार उसे लेकर जगराओं के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे।

    लेकिन डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। अस्पताल के डाक्टर के मुताबिक अंकित उनके अस्पताल में मृतक ही पहुंचा था। जिसके बाद दुकानदार ने उसके शव को सरकारी अस्पताल में रखवा कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों समेत पुलिस को दी। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उसके बाद अकिंत के शव का विहार भेजा जाएगा, जहां उसका अतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान दुकान मालिक दीपक राय ने बताया कि बिहार में मृतक अंकित के बड़े भाई की शादी को लेकर पूरा परिवार खुशी में था, लेकिन अब अकिंत की मौत के समाचार ने खुशी को मातम में बदल दिया।

  • जालंधरः बजंरग दल के नेता की हत्या के मामले में भाजपा का प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगंल में बजरंग दल के नेता हत्या के मामले में बजरंग दल सहित भाजपा में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी के चलते आज भाजपा और बजरंग दल द्वारा प्रदर्शन करते हुए डीसी दफ्तर की ओर कूच किया जा रहा है, और आरोपियों को गिरफ्तार करके फांसी दिए जाने की अपील की जा रही है। इस दौरान भाजपा नेता ने बताया कि वह हत्या के मामले में डीसी को आज मांग पत्र देने के लिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

    Live देखने के लिए Link पर Click करें

    उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू नेताओं की सरेआम हत्याए की जा रही है। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की भी सरेआम हत्या कर दी गई थी, लेकिन आज भी मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह इंसाफ की गुहार लगा रहे है। इस दौरान सीएम मान पर आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि सीएम मान आज केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ जेल में जा रहे है, लेकिन पंजाब में हिंदू नेताओं को सरेआम मारा जा रहा है, उस पर सरकार द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। बजरंग दल के नेता ने कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आने वाले समय में प्रदर्शन तेज किया जाएगा, जिसे सरकार को संभालना मुश्किल हो जाएगा।

  • दर्दनाक हादसाः सड़क हादसे में बच्चे सहित जिंदा ज+ले परिवार के 7 लोग, देखें वीडियो

    सीकरः राजस्थान के सीकर में हुए हादसे में मेरठ के रहने वाले हार्दिक बिंदल का पूरा परिवार खत्म हो गया है। मौसी और उनके बेटे की भी इस हादसे में मौत हो गई। हादसे के करीब एक घंटा पहले हार्दिक की ताई कमलेश से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि दर्शन हो गए हैं अब वो घर लौट रहे हैं। मृतक हार्दिक की ताई कमलेश ने बताया कि उसने कहा था, “जीण माता और बालाजी के दर्शन कर लिए हैं। वे अब घर लौटेंगे।” कमलेश रोते हुए यही कह रही थी कि हार्दिक ने जल्द वापस आने का कहा था, लेकिन कुछ देर बाद ही मनहूस खबर आ गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मेरठ के रहने वाले थे और एक ही परिवार के थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    कार में हार्दिक (37), उनकी मां मंजू (58), पत्नी स्वाति (32) और दो बेटियां दीक्षा (7) और स्वाति (4) के अलावा मौसी नीलम (55) और उनका बेटा आशुतोष (20) था।बता दें कि हार्दिक की मेरठ के शारदा रोड पर देसी तड़का नाम से रेस्टोरेंट और गारमेंट की दुकान थी। हार्दिक के परिवार में शादी के बाद सीकर की जीण माता मंदिर में दर्शन करने के लिए जाने की परंपरा है, लेकिन हार्दिक की शादी करीब आठ साल पहले शादी हुई थी और वो मंदिर में इस गठजोड़ा की रस्म निभाने के लिए नहीं जा पाए थे। शनिवार को हार्दिक अपने परिवार और माधववपुरम के आरकेपुरम में रहने वाली मौसी नीलम और उनके बेटे आशुतोष के साथ सेंट्रो कार से निकले थे। जीण माता और सालासर बालाजी के दर्शन के बाद पूरा परिवार मेरठ लौट रहा था।

    जब वो सीकर जिले में फतेहपुर कोतवाली इलाके की आशीर्वाद पुलिया के पास पहुंचे थे तभी उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई और टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। कार लॉक होने की वजह से पीछे बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाए और कार में सवार सभी 7 लोग जिंदा जल गए। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक सातों लोगों के शव बुरी तरह जल चुके थे। बताया जा रहा है कि कार ने सालासर पुलिया पर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की थी, लेकिन सामने से दूसरी गाड़ी आ रही थी इसलिए कार को कंट्रोल करने की कोशिश में ये हादसा हो गया। गैस पाइप के फटने से गैसकिट सिलेंडर में तुरंत आग लग गई और देखते-देखते कार में आग फैल गई। ट्रक में भरी कॉटन रोल ने आग में घी डालने का काम किया। राहगीरों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन गेट नहीं खुला और कुछ ही पल में आग ने सात जिंदगियां लील ली।

  • पंजाब : 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीती रात 2 बाइकों की आपस में टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयावक था कि एक्सीडेंट में 4 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुआ रोड ईस्टमैन फैक्टरी के सामने 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में 4 लोग घायल हुए थे। घायलों की पहचान सोनी (35) निवासी बसन्त नगर, शिमलापुरी गली नम्बर 6, शिबू (19), शक्तिमान (30) निवासी मक्कड़ कॉलोनी ढंडारी कलां और सुरिंदर सिंह (34) निवासी जीवन नगर, फोकल पॉइंट का रहने वाला है। मृतक की पहचान अनीश राम(27) निवासी मक्कड़ कॉलोनी है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जानकारी के अनुसार अनीश के सिर पर चोट लगने से मौत हुई है। अनीश दोनों बाइकों के बीच में गिर गया। शिबू ने बताया कि वह शक्तिमान के साथ ठेके से शराब लेने गया था। जहां अनीश पहले से ही ठेके पर था। एक ही वेहड़े में होने के कारण अनीश ने शिबू से कहा कि मुझे भी साथ ले चलो तीनों एक ही मोटरसाइकिल से घर आ रहा थे। ईस्टमैन फैक्टरी के सामने दूसरी तरफ से सुरिंदर मोटरसाइकिल से आ रहा था।

    दोनों मोटरसाइकिलों के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 4 घायल और एक की मौत हो गई। मृतक अनीश मूल रूप से गंव धर्मपुर जिला हरदोई, यू.पी का रहने वाला था और पंखा बनाने वाली फेक्टरी में काम करता था। उसकी शादी को 2 साल हुए थे। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अनीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

  • स्कूल बस हादसे के मामले में हुआ नया खुलासा

    महेंद्रगढ़ : हरियाणा में 11 अप्रैल को महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें 6 मासूम बच्चों की जान चली गई थी। यह हादसा उन्हानी के पास हुआ था। पुलिस ने इस मामले को लेकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि स्कूल बस चालक ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में ड्राइवर बस चला रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच में पुलिस ने पता लगाया कि बस चालक ने सेहलंग से बस में अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी थी।

    इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस चालक के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान सेहलंग के रहने वाले हरीश उर्फ निट्टू और संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी बस चालक धर्मेंद्र ने बस में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद बच्चों को स्कूल के लिए लाने के लिए निकला था। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा निर्देश में कार्रवाई के लिए डीएसपी कनीना के नेतृत्व में सीआईए महेंद्रगढ़, थाना शहर कनीना की टीमों का गठन किया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को गिरफ्तार कर लिया।

    टीम ने बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग, स्कूल की प्रिंसिपल दीप्ति निवासी कनीना और होशियार सिंह निवासी कनीना को गिरफ्तार किया, जिन्हें कल कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। इनसे पूछताछ की जा रही है। स्कूल में पढ़ने वाली बारहवीं की छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। छात्रा ने बस चालक, स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दी थी। छात्रा ने कहा था कि बस चालक शराब पिए था, जिसको बार-बार बस धीरे चलाने को कहा गया, इसके बाद भी वह बस तेज चला रहा था।

    इसी वजह से बस उन्हानी के पास पलट गई और पेड़ के टकराने से बस में बैठे बच्चे घायल हो गए और कुछ की मौके पर ही मौत हो गई। गांव खेड़ी तलवाना में बच्चों के परिजनों ने बस चालक के शराब के नशे में होने पर बस की चाबी ले ली थी। इस बारे में स्कूल प्रशासन को भी अवगत कराया था। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने कहा था कि ड्राइवर को चाबी दे दो, कल हटा दिया जाएगा। इसके बाद यह हादसा हो गया। छात्रा ने शिकायत में कहा है कि स्कूल बस में कोई भी हेल्पर नहीं था और ना ही कोई महिला कर्मचारी थी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत थाना शहर कनीना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर की मौत के बाद शहीद सरबजीत सिंह की बेटी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पाकिस्तान बॉर्डर पार कर पहुंचे शहीद सरबजीत सिंह की मौत के जिम्मेवार लाहौर के अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की  किसी ने लाहौर में गोली मारकर हत्या कर दी है। पाकिस्तान की  कोट लखपत जेल में सन 2013 को भारतीय नागरिक शहीद सरबजीत सिंह की आमिर सरफराज व उसके साथियों द्वारा ISI के कहने पर जेल में गला घोटकर व मारपीट करके हत्या कर दी गई थी। आज लाहौर में गोली लगने से सरफराज की मौत हो जाने के बाद शहीद सरबजीत सिंह की बेटी का कहना है कि यह भी पाकिस्तान की सरकार की कोई चाल है। पहले उन्होंने सरफराज जैसे क्रिमिनल को कहकर मेरे पिता को मौत के घाट उतरा उतरा था अब यह पाकिस्तानी सरकार का काम ही है जिन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन आमिर सरफराज को मरवा दिया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जालंधर शहर में मीडिया से बातचीत करते हुए शहीद सरबजीत सिंह की बेटी स्वप्नदीप ने मीडिया से बातचीत करते उन्होंने कहा कि कहते हैं इंसानों को उनके कर्म का फल यही मिलता है। जैसे उसने आईएसआई और पाकिस्तान सरकार के कहने पर कुछ ओर लोगों के साथ मिलकर जेल में मेरे पिता का मर्डर किया था। हो सकता है इन्ही सभी साजिशें को छुपाने के लिए सरकार और आईएसआई ने ना मरवा दिया हो। आगे उन्होंने कहा कि पापा का जेल में व्यवहार बहुत अच्छा था, जहां तक की जेल में एक व्यक्ति के बेटे के लिए हमने यहां से पापा के कहने पर दवाई भी भेजे थी।

    उनके सबके साथ ही बहुत प्यार था लेकिन यह सब कुछ जग जाहिर  ना हो जाए  कि एक निर्दोष को इतने सालों तक हमने अंदर रखा है तो इन्होंने एक साजिश के तहत दिखाया की जेल में अंदर आपसी लड़ाई में मर्डर हो गया। पाकिस्तानी जासूसी के आरोप लगाए थे इसको लेकर उन्होंने कहा कि हम यह बात शुरू से कहते आए हैं कि वह गलती से बॉर्डर पर कर गए थे वह कोई जासूस नहीं थे। वहां पर कुछ समय पहले बम ब्लास्ट हुए थे उसमें वह मंजीत सिंह की तलाश कर रहे थे उसके ऊपर यह सारे आरोप थे। उन्होंने मेरे पिता को ऐसे मनजीत सिंह बनाकर वहां पर पेश किया था। उन्होंने मेरे पिता को बहुत ज्यादा टॉर्चर भी किया उनके जाली दस्तावेज भी बनाएं। क्योंकि लोगों से असली गुनहगार नहीं पकड़ा जा रहा था इसलिए अपनी गलती छुपाने के लिए मेरे पिता को ही मनजीत सिंह बनाकर पेश कर दिया।

  • पंजाब के सीएम मान आज तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात 

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान आज तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। दोनों नेताओं की मुलाकात दोपहर 12 बजे होगी। इससे पहले 10 अप्रैल को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोनों नेताओं की मुलाकात करवाने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 15 अप्रैल को होने वाली

    इस मुलाकात को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर कई अहम निर्णय हुए थे। बैठक में तय किया गया था कि पंजाब सीएम भगवंत मान को केजरीवाल से जेल में किस जगह मुलाकात कराई जाएगी। साथ ही दोनों की मुलाकात के समय वहां सुरक्षा व्यवस्था के मानक भी तय किए गए थे। जेल अधिकारियों ने कहा कि बैठक दोपहर में ”मुलाकात जांगला” के अंदर कड़ी सुरक्षा में होगी, क्योंकि मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाती है।

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंट विनय हैरी के ऑफिस में लगी आग, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज जलकर हुए राख, देखें वीडियो 

    25 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    जालंधर, ENS: चर्चित ट्रैवल एजेंट विनय हैरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विनय हैरी के ऑफिस में देर रात आग लग गई। आग लगने से दफ्तर में पड़े बच्चों के पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना का पता चलते ही विनय हैरी खुद देर रात मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 25 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    पानी के साथ साथ फॉम भी यूज की गई, फिर जाकर किसी तरह आग बुझाई जा सकी। घटना के वक्त ऑफिस में एक ही व्यक्ति मौजूद था। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की टीम ने सुबह पौने 4 बजे आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, पंजाब के मशहूर ट्रैवल एजेंट विनय हैरी का जालंधर ऑफिस शहर के हजारों इमिग्रेशन ऑफिसों में सबसे लग्जरी ऑफिस था, जोकि किसी होटल से कम नहीं था। आग विनय हैरी के मेन ऑफिस में लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि एक-एक कर सारे फ्लोर आग की चपेट में आ गए। जिसके बाद पूरे एरिया में अफरा तफरी मच गई। एजेंट विनय हैरी ने बताया कि उन्हें रविवार की रात को 11:30 बजे सारे घटनाक्रम की सूचना मिली थी।

    विनय हैरी ने बताया कि घटना में उनका करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। लीडिंग फायरमैन रजिंदर सहोता की टीमें देर रात आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची थी। सहोता ने बताया कि रात करीब 11.40 बजे उन्हें सूचना दी गई थी कि एक ट्रैवल एजेंट के ऑफिस में आग लग गई है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। सहोता ने बताया कि पहले तो सिर्फ दो गाड़ियां मंगाई गई थी। मगर आग बढ़ती ही जा रही है। जिसके चलते एकाएक कर मौके पर 30 से ज्यादा पानी की गाड़ियां पहुंची। सहोता ने बताया कि हमारे 30 से ज्यादा फायर कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए थे। 

  • जालंधर से टिकट मिलते विधायकों के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी

    जालंधर, ENS: कांग्रेस हाईकमान ने बीते दिन 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। वहीं जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट दे दी गई है। वहीं जालंधर से टिकट मिलने के बाद चन्नी आज विधायकों के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे। इस दौरान चन्नी के साथ विधायक सुखविंदर कोटली, लाडी शेरोवालियां, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी सहित अन्य नेता पहुंचे। जिसके बाद चन्नी श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री फिर भगवान वाल्मीकि तीर्थ धाम में नतमस्तक होंगे। अब जल्द जालंधर में कांग्रेसी नेता चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।

    बता दें कि चन्नी को टिकट मिलने से 9 साल तक सांसदी कर चुका स्व. संतोख सिंह चौधरी का परिवार नाराज चल रहा है। जालंधर में चन्नी की छवि एक धार्मिक नेता के तौर पर बनी हुई है। क्योंकि चन्नी ने जिला के डेरों, गुरुद्वारों और मंदिरों में जाकर लोगों लोगों से मिले। बता दें कि, जालंधर सीट से कांग्रेस आलाकमान के सामने चार प्रमुख चहरे थे। जिसमें सबसे प्रमुख चन्नी, फिर चौधरी परिवार, फिर महिंदर सिंह केपी और आखिरी में पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एसएसपी रजिंदर सिंह थे।

    टिकट न मिलने से चौधरी परिवार पहले ही नाराज चल रहा है। मगर आज सुबह गोल्डन टैंपल में चन्नी के साथ पूर्व एसएसपी रजिंदर सिंह भी नजर आए। इससे ये साफ हो गया है कि चन्नी को टिकट मिलने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। चन्नी के साथ माथा टेकने के लिए जालंधर कैंट से कांग्रेसी एमएलए परगट सिंह, आदमपुर से विधायक सुरिंदर सिंह कोटली, पूर्व विधायक लाडी शेरोवालिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत दाहिया सहित अन्य नेता पहुंचे।

  • जालंधरः चौधरी परिवार इस सीट से लड़ सकता है चुनाव

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर बीते दिन कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। वहीं जालंधर से कांग्रेस ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट दे दी है। वहीं बगावत कर रहे चौधरी परिवार की भी हाईकमान से मीटिंग हुई। सूत्रों के अनुसार चौधरी परिवार को होशियारपुर से टिकट देने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में चौधरी परिवार अब होशियारपुर से चुनाव लड़ सकता है। पिछले दिनों चौधरी परिवार की ओर विक्रम चौधरी ने जालंधर सीट को लेकर चन्नी पर जमकर निशाने साधे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि विक्रम चौधरी पार्टी को अलविदा कह सकते है। लेकिन कहा जा रहा है कि वह पार्टी में ही रहेंगे और होशियारपुर से पार्टी उन्हें मैदान में उतार सकती है।