जालंधर/हर्ष: थाना फिलौर की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान राज पाल निवासी संतोखपूर थाना फिलौर, जालंधर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 190 नशीली गोलियों बरामद की है। पुलिस ने बताया कि ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जाच में सामने आया कि आरोपित काफ़ी लंबे समय से फिलौर शहर में लुक छिप कर नशा तस्करी का कारोबार करता था, पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और ख़ुलासे हो सके।
Blog
-

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म…
कानपुरः यूपी के कानपुर स्थित रूरा इलाके में पिछले महीने 15 मई को हुई एक शादी टूटने के कगार पर आ गई है। दरअसल शादी होने के बाद जब नवविवाहिता दुल्हन जब अपने मायके आई तब उसे 25 मई को पेट में दर्द हुआ। जिसके अगले दिन यानी 26 मई को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची कमजोर थी इसलिए कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। लेकिन जैसे ही इस बच्ची के जन्म और मृत्यु की जानकारी उसके पति और ससुरालवालों को हुई तब उन्होंने दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया।
पुलिस कंप्लेन के बाद शादी के 10 दिन में बच्चा पैदा होने का ये मामला सुर्खियों में है। इस केस में पीड़िता ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो लोग दंग रह गए। पीड़िता ने बताया कि गांव के रहने वाले अरुण पाल और विनय पाल ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया था, और किसी को ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अब पीड़िता की शिकायत पर 6 जून को अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ दुष्कर्म और SC-ST एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
इस मामले में हैरान करने वाली बात ये भी है कि शादी तय होने से लेकर फेरों और चौथी में बहू को घर भेजने तक आखिर किसी को उसकी प्रेग्नेंसी का पता क्यों नहीं चल सका?
अब रूरा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ 374 D,506 और 3(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, वहीं दूसरी और आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
-

जालंधर: 80 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ़्तार
जालंधर/हर्ष: थाना लोहिया की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्जे 80 ग्राम हेरोइन बरामद हुए है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान हर्ष कुमार उर्फ़ अंकुश कुमार निवासी कृष्ण कर दिया गया गढ़शंकर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी तो सब इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई गोविंदपुर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी के दौरान शमशान घाट लोहिया के पास मौजूद थे, जहां उनकी ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे एक युवक को रोक कर उसके क़ब्ज़े से 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि यह सप्लाई कहा से लेकर आया था और कहा देने जा रहा था।
-

पंजाबः देह व्यापार मामले में पुलिस ने की रेड, जालंधर के दो व्यक्ति गिरफ्तार
फगवाड़ा: देह व्यापार मामले में फगवाड़ा पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शालीमार एन्क्लेव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 3 महिलाओं निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिलाएं ताजपुर माणकां रोड लुधियाना, मकसूदां जालंधर और अर्बन एस्टेट नंगल खेड़ा फगवाड़ा की रहने वाली है। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुनील शर्मा मोहल्ला किशनपुरा चौक और राहुल निवासी जमशेर थाना जमशेर के रूप में हुई है। दरअसल, थाना सतनामपुरा फगवाड़ा की पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि शालीमार एन्क्लेव में देह व्यापार का धंधा चलता है। जिसके बाद पुलिस ने रेड कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-

पुलिस लाइन झलेड़ा में बनकर तैयार हुआ क्रिकेट मैदान
क्रिकेट मैदान स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए फायदेमंद साबित होगा: अर्जित सेन
पुलिस क्रिकेट टीम व क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच से हुआ शुभारंभ
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस लाइन झलेडा में बनकर तैयार हुए क्रिकेट खेल मैदान का शुभारंभ एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने किया। यह क्रिकेट खेल मैदान डबल पिच के साथ तैयार किया गया है। इसमें हरी घास लगाकर इसको बेहतर खेल मैदान बनाए गया है। इस खेल मैदान के शुभारंभ के मौके पर पुलिस क्रिकेट टीम व क्रिकेट एसोसिएशन के बीच एक क्रिकेट मैच भी करवाया गया। एसपी ऊना ने मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ी से रूबरू हुए और उन्हें मैच खेलने की शुभकामनाएं दी।
एसपी अर्जित सेन ने बताया के पुलिस लाइन झलेडा में एक क्रिकेट खेल मैदान को डबल पिच के साथ तैयार किया गया है। पहले यह ग्राउंड सिंगल पिच के साथ कुछ कमियां थी। इसमें लेकिन अब इसको बेहतर तरीके से डबल पिच के साथ तैयार किया है। इसमें बकायदा हरी घास लगाई गई है। यह क्रिकेट मैदान स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा और आसपास के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने आने वाले समय में यहां पर अच्छे मैच का आयोजन करने की भी बात कही है
-

बच्चों को बचाने गई महिला भी नदी में डूबी, 3 की मौत
बिलासपुरः मुंगेली जिला के लोरमी थाना क्षेत्र में मनियारी नदी में डूबने से तीन की मौत की मौत हो गई। भाई बहन को बचाने के लिए नदी में उतरी महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार मनियारी नदी में नहानेे गए दो बच्चों समेत एक महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई है। घटना लोरमी के रबेली गांव की है। रबेली गांव में रहने वाले अक्षय कश्यप औऱ आराध्या कश्यप एक ही परिवार के चचेरी भाई – बहन जिनकी दोनों की लगभग आठ वर्ष के करीब है नदी में नहाने के लिए गये हुए थे। इसी दौरान नदी में चेक डेम के पास नहाते वक्त दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस दौरान मौके पर चीख- पुकार मचने लगी। इसे देखकर इन दोनों बच्चों की पड़ोसी महिला शंकुतला जो मौके पर नहा रही थी।
वह इन्हे बचाने के लिए गई इसके बाद वह भी गहरे पानी में डूब गई। इस दौरान मौके पर ही मौजूद मृतका आराध्या का बड़ा भाई अंश कश्यप भागते हुए बस्ती में पहुंचा औऱ पूरी घटना परिवार वालों को बताई। इस पर बच्चों के घर के लोग भागते हुए नदी के पास पहुंचकर दोनों बच्चों और महिला को नदी से बाहर निकाले। इसके बाद सभी को लोरमी के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों नें तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय मृतका शकुंतला कश्यप के खुद के भी तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक साथ तीन लोगों की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद पूरे रबेली गांव में मातम पसर गया है। वहीं लोरमी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद लाशों पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। खबर अपडेट की जा रही है।
-

शादी के 18 दिन बाद पति ने किया पत्नी का कत्ल
इंदौरः जिस महिला को अग्नि के सामने सात फेरे लेकर सात वचनों के साथ पत्नी स्वीकार किया था। मात्र 18 दिन में ही उससे मोहभंग हो गया और गुस्साए पति ने उसकी चाक़ू से हत्या कर दी। बड़ी बात ये है कि आरोपी पति ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। आरोपी को अस्पताल में भारती कराया गया है। मामला इंदौर के समीप महू गांव का है, जहां उस घर में मातम छाया हुआ है। जिसमें 18 दिन पहले शादी की शहनाई बज रही थी। सवाल उठ रहे है कि मात्र 18 दिन के अन्दर आखिर पति पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ के पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद पति ने खुद को भी घायल कर लिया।
पुलिस को हत्या की जानकारी मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और नव विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और हत्यारे पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। ग्रामीण एसपी हितिका वासले ने जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जाँच में सामने आया है कि पति शादी नहीं करना चाहता था, हालांकि पुलिस बारीकी से हत्या के कारणों को जानने का प्रयास करने में लगी है, फिलहाल पुलिस पति के इलाज पर फोकस कर रही है उसके बयान के बाद तफ्तीश आगे बढ़ेगी। उधर शादी के मात्र 18 दिनों के बाद ही पति द्वारा बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या कर देने के इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी अब पुलिस की जांच पर ही हत्या का सही कारण सामने आने की उम्मीद है, आरोपी पति को इलाज के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल भर्ती किया गया है।
-

धुसाडा सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की पीजीआई में हुई मौत
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव धुसाड़ा स्थित सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अम्व पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके स्वजन के हवाले कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय देस राज पुत्र लक्ष्मण दास निवासी चुढौवाल ऊना जिला गत 28 जून को दामाद व अन्य रिशतेदारों के साथ गांव कुठियाड़ी में माथा टेकने के लिए आ रहे थे।
जव वह लोग गांव धुसाड़ा में कुछ सामान लेने के लिए रुके तो सड़क पार करते समय देसराज एक कार की चपेट में आकर घायल गया हो गया और उसे उपचार के लिए ऊना के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। जहां पर जख्मों का ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। पुलिस थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानिया ने कहा कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है और हादसे की संबंध में जांच की जा रही है।
-

IRCTC के इस स्पेशल पैकेज पर करें थाईलैंड की यात्रा, नाश्ते से डिनर तक मिलेगा फ्री
नई दिल्ली: रेलवे का आईआरसीटीसी देश और विदेश घूमने के लिए कई तरह के टूर पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको उसके थाईलैंड टूर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। भारतीय रेलवे देश और दुनिया के कई फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए कई तरह का टूर पैकेज लेकर आता रहता ह। आज हम आपको जिस टूर के बारे में जानकारी दे रहे हैं उसका नाम है आईआरसीटीसी Independence Special Thrilling Thailand। इस पैकेज के नाम से ही पता चल रहा है कि इसे स्वतंत्रता दिवस के खास मौके के लिए पेश किया गया हैय़ आप 15 अगस्त के मौके को विदेशी धरती पर सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह पैकेज 11 अगस्त, 2023 को शुरू होगा।
यह पैकेज 6 दिन और 5 रात का है. इसमें आपकी यात्रा कोलकाता से शुरू होगी। फ्लाइट के जरिए आप कोलकाता से थाईलैंड के पटाया पहुंचेंगे। इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों की सुविधा मिलेगी। इस पैकेज में आपको पटाया का कोरल बीच, बैंकॉक का के सफारी वर्ल्ड में भी यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में आपको फ्लाइट से जाने और आने,होटल में रुकने, बस या कैब और मील सभी की फैसिलिटी मिलेगी। इसके साथ ही सभी यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस का भी लाभ मिलेगा। इस पैकेज में अकेले यात्रा करने पर आपको 51,100 रुपये, दो लोगों के लिए 43,800 रुपये और तीन लोगों को 43,800 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा।
-

माॅक ड्रिल अभ्यास के लिए स्टेजिंग एरिया निर्धारित
ऊना / सुशील पंडित: अचानक बाढ़ व भूस्खलन पर आधारित स्टेट लेवल मेगा माॅक अभ्यास 8 जून, गुरूवार को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाला माॅक ड्रिल अभ्यास का स्टेजिंग एरिया जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में होगा। इसके अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाली माॅक ड्रिल का स्टेजिंग एरिया संबंधित एसडीएम के कार्यालय परिसर में होगा।
