Blog

  • पंजाबः भारत जोड़ो यात्रा दौरान लगे पोस्टर से पुलिस के फूले हाथ पैर 

    पंजाबः भारत जोड़ो यात्रा दौरान लगे पोस्टर से पुलिस के फूले हाथ पैर 

    लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लुधियाना आगमन से पहले ही अज्ञात व्यक्ति की तरफ से विरोध जताया गया है। हालांकि दूसरी तरफ पंजाब में यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। अज्ञात व्यक्ति ने जिला कांग्रेस भवन और उसके आस-पास इलाके में विरोध में पोस्टर लगा दिए हैं। जिसपर लिखा है कि कांग्रेस ने 1947 में देश तोड़ा और फिर 1984 में समाज को तोड़ कर बेकसूर लोगों को मरवाया। पोस्टर लगाने से जहां जिला कांग्रेस बेखबर थी तो लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। जिसके बाद थाना कोतवाली की पुलिस भी वहां पहुंच गई।

    राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर लगने के बाद पुलिस के हाथ पैर भी फूल गए। जिसके बाद कोतवाली की पुलिस ने पूरे इलाके से पोस्टर उतरवाए और कहा कि मामले की जांच की जाएगी कि पोस्टर किस व्यक्ति की तरफ से लगाए गए हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पहले ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। कांग्रेस की तरफ से भी भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर सरकार से पहले ही लिख दिया है और सरकार ने भी आश्वासन दिया है कि यात्रा दौरान सुरक्षा पूरी तरह से रहेगी।

    मगर राहुल गांधी के आने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस भवन के बाहर ऐसे पोस्टर कुछ ओर ही दशार्ते हैं। बुधवार की सुबह इलाके के लोगों ने पोस्टर लगे देखे तो वह हैरान हो गए। इससे एक बात तो साफ है कि पोस्टर देर रात के समय लगाए गए है जब इलाके में लोग सो रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी आनन-फानन में जाकर पोस्टर उतरवा दिए और लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की।  इस मामले में थाना कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं कि ये पोस्टर किन लोगों ने लगाए हैं। वहीं मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी शुरू हो चुकी है। जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ ने कहा कि पूरी जिला कांग्रेस वीरवार को होने वाले समारोह की तैयारियों में लगी हुई है। अज्ञात व्यक्ति की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं जो बेहद गलत है। राहुल गांधी पूरे देश को जोड़ने के लिए पैदल भ्रमण पर निकले हैं। वह प्यार का संदेश दे रहे है। संजय तलवाड़ ने कहा कि पुलिस को इस बारे में लिखित शिकायत दी जाएगी और उसके बाद कार्रवाई करवाई जाएगी। 

  • कपूरथलाः ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी

    कपूरथलाः ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी

    फगवाड़ाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 14 व 15 जनवरी को फगवाड़ा दौरे है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने दंड संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 14 जनवरी और 15 जनवरी 2023 सब डिवीजन फगवाड़ा में ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों ( यूएवी) रिमोट कंट्रोल माईक्रो लाईट एयर क्राफ्ट या किसी भी यंत्र कैमरे, खिलौने कैमरे आदि के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए है। 

    इसी तरह फगवाड़ा डिवीजन में भारत जोड़ो यात्रा के रास्ते (रूट) में आते सभी मैरिज पैलेसों में 14 जनवरी और 15 जनवरी 2023 को यात्रा के दौरान सभी विवाह समारोह में रिमोट कंट्रोल पायलट कैमरों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए है। ये आदेश 14 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023 तक लागू रहेंगे।

  • पंजाबः PCS अधिकारियों की वेणु प्रसाद के साथ बैठक खत्म, किया ये ऐलान

    पंजाबः PCS अधिकारियों की वेणु प्रसाद के साथ बैठक खत्म, किया ये ऐलान

    चंडीगढ़ः लुधियाना के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब के पीसीएस अधिकारियों की शुरू हुई स्ट्राइक दोपहर 2 बजे के बाद खत्म हो गई है। हालांकि किसी ने अभी ड्यूटी जॉइन नहीं की है। लेकिन सभी जल्द ही ड्यूटी जॉइन करेंगे। दरअसल, कुछ समय पहले ही पीसीएस अधिकारियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वेणु प्रसाद के बीच बैठक चल रही थी। जोकि अब खत्म हो गई है। पंजाब के पीसीएस अधिकारियों ने सामूहिक अवकाश की घोषणा वापिस ले ली है। जल्द ही वह ड्यूटी जॉइन करेंगे। 

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन करने का अल्टीमेटम दे दिया था, जो खत्म हो गया। वेणु प्रसाद ने स्पष्ट किया कि करप्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार सख्त है। इसे पीसीएस अधिकारी भी मानते हैं और उन्होंने जल्द अभी से ड्यूटी जॉइन करने की बात कही है। पीसीएस एसोसिएशन के प्रधान रजत ओबरॉय का कहना है कि हम हड़ताल पर नहीं थे, सिर्फ मास लीव पर थे। कुछ पुरानी मांगें काफी समय से अटकी हुई थी। जन्हें मुख्यमंत्री और उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी के समक्ष रखा गया। सरकार से उनकी मुश्किलें हल होने के आश्वासन मिलने के बाद सभी अभी से ड्यूटी जॉइन कर रहे हैं।

    सीएम भगवंत मान ने आज सुबह एक आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी ड्यूटी जॉइन नहीं कर रहे और स्ट्राइक पर हैं। वे सरकारी अधिकारी के खिलाफ करप्शन के चार्ज में उठाए गए सख्त कदम से खफा हैं। स्पष्ट करना चाहते हैं कि सरकार करप्शन के मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाए हुए हैं। जांच में पाया गया था कि आरटीए नरिंदर सिंह धालीवाल काे दिसंबर महीने में 4 लाख रुपए की रिश्वत की रकम मिली और जिसमें से उन्होंने एक लाख 70 हजार खुद इस्तेमाल किए और बाकी 2 लाख 30 हजार पीएचजी बहादर सिंह को सौंप दी। जिसकी गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब का पीसीएस कैडर नाराज है। उनके आरोप हैं कि सरकार ऐसे भी किसी की भी शिकायत के आधार पर किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती। जिसके बाद सभी पीसीएस अधिकारियों ने स्ट्राइक की घोषणा की थी।

  • इस नेता को मिली ‘Z’ सिक्योरिटी…

    इस नेता को मिली ‘Z’ सिक्योरिटी…

    पटना : भारतीय राजनीति में खुद को पीएम का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान अब विशेष सुरक्षा घेरे में होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से चिराग को जेड कटेगरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के बाद बिहार के नेता चिराग पासवान को ये सुविधा देने का फैसला किया है। लोजपा(रामविलास) के नेता चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं। केंद्र सरकार उन्हें जेड कैटेगरी सुक्षा प्रदान करेगी। बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है। खुफिया विभाग ने अपनी रिपोर्ट में चिराग पासवान की जान को खतरा बताते हुए अपनी रिपोर्ट दी है। इससे पूर्व चिराग पासवान की तरफ से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी। जिसके आधार पर ये निर्णय लिया गया है।

    सुरक्षा मिलने के बाद चिराग पासवान अब वीआईपी की श्रेणी में आ जाएंगे। उनकी सुरक्षआ में 33 सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा 10 सुरक्षा कर्मी हथियार के साथ उनके आवास पर तैनात रहेंगे। साथ ही 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के 12 कमांडो, वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक में उपस्थित रहेंगे। चिराग पासवान से बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व काफी खुश है। चिराग ने अपने वादे के तहत बिहार में हुए उपचुनाव में बीजेपी का साथ दिया था।

  • बड़ा झटकाः केंद्र सरकार ने कोयला आयात के फिर बदले नियम

    बड़ा झटकाः केंद्र सरकार ने कोयला आयात के फिर बदले नियम

    पंजाब पर पड़ेगा 500 करोड़ का आर्थिक बोझ 

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने एक बार फिर कोयला आयात से जुड़े नियमों को बदल दिया है। केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने सभी बिजली संयंत्रों को कहा है कि सितंबर 2023 की मांग को ध्यान में रखते हुए उनकी तरफ से कुल खपत का 6 फीसद तक कोयला बाहर से आयात करने की व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसा देश में बिजली की खपत बढ़ने की संभावना को देखते हुए किया गया है।

    केंद्र द्वारा नई आपूर्ति योजना के तहत 40 प्रतिशत कटौती किए जाने के बाद केंद्र ने अब बिजली उत्पादन कंपनियों को बाहर से ब्लेंडिंग कोयला खरीदने का आदेश दिया है। ब्लेंडिंग कोयले के आयात से पंजाब पर करीब 500 करोड़ रुपए का वित्तीय आर्थिक बोझ पड़ सकता है। पंजाब के थर्मल प्लांट में औसतन 09 दिन का कोयला बचा है और बिजली की मांग आठ हजार मेगावाट से कम नहीं हो रही है।

    पंजाब में कोयले की कमी

    लहरा प्लांट में रोजाना 12.6 मीट्रिक टन कोयले की जरूरत है, यहां 9 जनवरी को कोयले की कोई रैक नहीं पहुंची। मौजूदा समय इस प्लांट में सिर्फ साढ़े चार दिन का कोयला बचा है। रोपड़ प्लांट में रोजाना 11.8 मीट्रिक टन कोयले की जरूरत है। लेकिन अब यहां पांच दिन का कोयला बचा है। जीविके प्लांट में रोजाना 7.8 मीट्रिक टन कोयले की जरूरत है, लेकिन यहां पर साढ़े सात दिन का कोयला मौजूद है। तलवंडी साबो यूनिट चलने के लिए रोजाना 27.3 मीट्रिक टन कोयले की जरूरत है लेकिन यहां 2.7 दिन का कोयला बचा है। राजपुर स्थित नाभा पॉवर प्लांट में रोजाना 16.1 मीट्रिक टन कोयले की जररूत है। यहां पर 27.7 दिन का कोयला मौजूद है।

    एक साल में तीसरी बार कोयला आयात के नियमों में हुआ बदलाव

    बिजली मंत्रालय ने संयंत्रों को यह भी कहा है कि अगर उन्होंने पर्याप्त कोयला आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की तो उनके घरेलू खदानों से दिए जाने वाले कोयले में कटौती की जाएगी। यह पिछले एक वर्ष के भीतर तीसरा मौका है, जब कोयला आयात के नियमों को बदला गया है। बिजली मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि घरेलू कोयला आपूर्ति बढ़ा कर और आपूर्ति व्यवस्था को स्मार्ट बना कर चालू वित्त वर्ष के दौरान देश में बिजली किल्लत को टाल दिया गया है, लेकिन जिस तरह से मांग बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले महीनों के लिए तैयार रहना चाहिए।

    देश के संयंत्रों के पास 3.4 करोड़ टन कोयला

    अभी यह अनुमान है कि अप्रैल से सितंबर, 2023 में देश में कोयले की आपूर्ति मांग से 2.4 करोड़ टन कम रह सकती है। अभी देश के कोयला आधारित संयंत्रों के पास 3.4 करोड़ टन कोयला है, जो 11 दिनों की मांग के लिए पर्याप्त है।

    वर्ष 2021-22 में हुई थी कोयले की किल्लत 

    सनद रहे कि देश की कुल ऊर्जा मांग का अभी 70 फीसद कोयला आधारित बिजली से पूरी होती है। वर्ष 2021-22 में कोयले की कमी होने से अगस्त से नवंबर, 2021 के दौरान देश के कई हिस्से में बिजली की काफी किल्लत हुई थी, लेकिन वर्ष 2022-23 में ऐसी स्थिति नहीं आई है। पिछले वर्ष बिजली मंत्रालय ने 10 फीसद कोयला आयात का नियम लागू किया गया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था।

  • तथाकथित जलेबी बाबा को महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप में उम्रकैद की सज़ा

    तथाकथित जलेबी बाबा को महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप में उम्रकैद की सज़ा

    फतेहाबाद: फतेहाबाद के 63 साल के तांत्रिक जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी ‘बिल्लू’ के खिलाफ मंगलवार को कोर्ट ने 14 साल कैद की सजा सुनाई है। जलेबी बाबा महिलाओं को नशा देकर जबरन रेप करने, मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनाने के अलावा पैसे ऐंठने के जुर्म में आईटी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट में दोषी ठहराया गया था। फास्ट-ट्रैक स्‍पेशल कोर्ट ने न केवल 100 से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार करने बल्कि उन अपराधों की वीडियो क्लिप बनाने का भी दोषी ठहराया था। 
    जानकारी के मुताबिक, जलेबी बाबा को पाक्सो एक्ट में 14 साल कैद की सुनाई गई। वहीं आईटी एक्ट में 5 साल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा दुष्कर्म मामले में 14 साल की कैद की सजा सुनाई गई। जलेबी बाबा की सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। स्‍पेशल कोर्ट ने बाबा को 5 जनवरी को दोषी करार दिया था।

    फतेहाबाद की टोहाना सिटी पुलिस ने 19 जुलाई, 2019 को अमरपुरी पर मामला दर्ज किया था, जब शहर में एक वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद जांच में पुलिस को कम से कम 120 एक जैसी वीड‍ियो क्लिप मिलीं। इसमें हर क्‍ल‍िप में एक अलग पीड़िता थी और इन्हें तांत्रिक के मोबाइल फोन से शूट किया गया था। जलेबी बाबा क्लिप का इस्तेमाल महिलाओं को फिर से उनका शोषण करने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए करता था।

    जलेबी बाबा का नाम से मशहूर बाबा का असली नाम अमरपुरी ‘बिल्‍लू’ है। वह चार लड़कियों और दो लड़कों का पिता है। अमरपुरी लगभग 23 साल पहले पंजाब के मनसा ज‍िले से टोहाना आया था। पहले 13 सालों में उसने एक जलेबी स्टॉल चलाया। यहां उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई। उसने अमरवीर को तांत्रिक साधनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अमरपुरी कुछ सालों के लिए टोहाना से गायब हो गया। इसके बाद वह जब वह आया तो एक मंदिर में साथ बने घर में रहने लगा। यहां उससे अनुयायी मिलने लगे। इनमें से कई महिलाएं थीं। 2018 में उसके एक परिचित की पत्नी ने मंदिर के अंदर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि उस मामले में तांत्रिक को जमानत मिल गई थी।

    शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने बाद में रेप की धारा भी लगाई गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद में महिला पुलिस थाना फतेहाबाद की तत्कालीन इंस्पेक्टर बिमला देवी ने मुकदमे की जांच पड़ताल शुरू की। 19 जुलाई 2018 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

    पुल‍िस ने घटनास्थल की विडियोग्राफी कराई तो वहां से वीसीआर के साथ तीन कैसेट, 25 नशीली गोलियां, चार रुद्राक्ष की मालाएं, एक भभूति का बक्सा और एक चिपटा बरामद क‍िया था। इसके बाद पुलिस ने अमरपुरी का सात दिन का पुलिस रिमांड लिया था। पुलिस ने एक पीड़िता का मेडिकल करवाया था। 23 जुलाई 2018 को पुलिस ने अमरपुरी से एक मोबाइल, दो अकाउंट बुक्स, दो नोटबुक, तीन डायरी, एक हजार रुपये कैश, चार जिंदा कारतूस और दो चेकबुक बरामद की थी। पुलिस ने पीड़िता का मैडि के समक्ष 164सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज करवाएं थे। 

  • पंजाबः तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक महिला समेत दो लोगों को कुचला 

    पंजाबः तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक महिला समेत दो लोगों को कुचला 

    मोगाः शहर के कोट इसे खां थाना अंतर्गत मानांवा गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने एक महिला समेत दो लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मानांवा बस स्टैंड के पास लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को घेर लिया और उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार ने पिस्टल दिखाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और स्कॉर्पियो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    लेकिन एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं कर रहे, जबकि स्कॉर्पियो थाने में खड़ी है। दोनों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल भेज दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि पीड़ितों ने अभी तक बयान दर्ज नहीं कराया है, बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

  • जालंधरः किशनपुरा में गोदाम से भारी मात्रा चाइना डोर बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः किशनपुरा में गोदाम से भारी मात्रा चाइना डोर बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना रामामंडी के अंतगर्त आते किशनपुरा में स्थित घर में बने गोदाम से थाना रामामंडी की पुलिस ने रेड कर 3 बोरे और 3 पेटी चाइना डोर के गट्टू की बारमद की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना राममंडी के प्रभारी ने बताया कि डीजीपी गौरव ने चाइना डोर के बेचने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हुए है। इसी आदेशों के तहत आज उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुरा में स्थित घर में बने  गोदाम से भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद की है।

    पुलिस ने गोदाम के मालिक को काबू कर उसे थाने ले गई। थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि घर के गोदाम में चाइना डोर भारी मात्रा में छुपाकर रखी हुई है। जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चाइना डोर पकड़ी है। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए चाइना डोर के गट्टू की गिनती नहीं की गई।

    मामले की जांच की जा रही है और गोदाम के मालिक पर कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी है। बता दें कि दो दिन पहले चाइना डोर की चपेट में आने से लुधियाना में एक्टिवा सवार व्यक्ति बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे में व्यक्ति की उंगली और माथा कट गया था। इस घातक डोर से व्यक्ति के 56 टांके लगे थे। लेकिन इन सबके बावजूद कुछ लोग छुपकर चाइना डोर बेच रहे है। जिन पर पुलिस की ओर से सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। 

  • किसानों का आक्रोशः पुलिस की गाड़ी जलाई, पाॅवर प्लांट में किया हंगामा

    किसानों का आक्रोशः पुलिस की गाड़ी जलाई, पाॅवर प्लांट में किया हंगामा

    बक्सरः बिहार के बक्सर में चौसा पावर प्लांट पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। इस क्रम में पुलिस के साथ झड़प की भी खबर सामने आ रही है। उग्र लोगों ने पुलिस की गाड़ी भी जला दी है। पावर प्लांट के मुख्य गेट पर किसानों ने आगजनी की है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण जमीन मुआवजे को लेकर आक्रोशित हैं।

    बताया जा रहा है कि चौसा प्रखंड स्थित बनारपुर में पुलिस के मंगलवार देर रात किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज किसानों ने चौसा स्थित पॉवर प्लांट में घुसकर हंगामा किया। लाठीचार्ज से गुस्साए किसानों ने पुलिस की एक गाड़ी में भी आग लगा दी।

    बता दें कि चौसा में एसजेवीएन के पॉवर प्लांट के लिए किसानों का भूमि अधिग्रहण 2010-11 से पहले ही किया गया था। उस समय किसानों को 2010-11 के अनुसार मुआवजे का भुगतान किया गया था। कंपनी ने 2022 में किसानों की जमीन अधिग्रहण करने की करवाई शुरू की तो किसान वर्तमान दर के हिसाब से अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का मुआवजा मांगने लगे। जबकि कंपनी पुराने दर पर ही मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण कर रही है।

    गौरतलब है कि इसी बात के विरोध में किसान व ग्रामीण पिछले 2 महीने से भी अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं।

  • जालंधरः बाजार से बाइक ले फरार चोर, देखें CCTV

    जालंधरः बाजार से बाइक ले फरार चोर, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं बीते दिन राजनगर में बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। जहां पैदल जा रहे चोर ने मार्किट खुली होने के बावजूद दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर ली। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि राज नगर में मोबाइल की दुकान के बाहर खड़ी बाइक को देख पहले चोर पैदल थोड़ा आगे चला जाता है। फिर वापिस आकर सामने गली चला जाता है। जहां पर वह जेब से कुछ चाबियां निकालता है और दुकान के बाहर खड़ी स्पलेंडर बाइक को आकर लगाता है। जिसके बाद वह वहां से बाइक नबंर PB-O8-bz-1197 लेकर फरार हो जाता है।