Blog

  • होटल से 21 वर्षीय लड़के और लड़की की लाश बरामद

    होटल से 21 वर्षीय लड़के और लड़की की लाश बरामद

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के एक होटल में 21 साल के लड़के और 21 साल की ही लड़की की लाश मिली है। लड़की के गले पर कट का निशान, जबकि लड़के के मुंह से झाग निकल रहा था। यह होटल बवाना इलाके में है। दिल्ली पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है और दोनों लाशों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शुरुआती जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। उत्तरी बाहरी दिल्ली के डीसीपी देवेश महला के मुताबिक, मंगलवार की रात एक होटल मालिक ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि उनके होटल के एक कमरे में दो लाशें पड़ी हुई है।

    होटल मालिक ने बताया कि दोनों की उम्र 21 साल है और दोनों ने मंगलवार सुबह 10 बजे होटल में चेक इन किया था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर देखा कि लड़की के गले पर चोट के निशान थे जबकि लड़के के मुंह से झाग बाहर की तरफ निकला हुआ था, जो कि सूख गया था। इसके अलावा कमरे और बाथरूम में भी उल्टी के सबूत पुलिस को मिले। पुलिस को कमरे से सुल्फा पाउडर भी और खून से सना एक चाकू भी बरामद हुआ।

    इसके बाद मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि लड़के ने लड़की की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। सीसीटीवी में इन दोनों के अलावा कमरे के अंदर कोई भी आता या जाता हुआ नजर नहीं आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी दोनों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

  • जालंधरः नगर निगम की बैठक स्थगित, जाने कब होगी मीटिंग 

    जालंधरः नगर निगम की बैठक स्थगित, जाने कब होगी मीटिंग 

    जालंधर/वरुणः नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत एलईडी स्ट्रीट लाइट प्रोजैक्ट के घोटाले के मसले को लेकर आज यानि बुधवार को हाऊस की विशेष बैठक बुलाई थी। लेकिन निगम अधिकारियों ने इस बैठक को स्थगित कर दिया। निगम की यह मीटिंग अब वीरवार को होगी। कारण मेयर जगदीश राजा ने गत मीटिंग में कहा था कि मीटिंग से पहले सभी पार्षदों को पूरी प्रोसीडिंग्स दी जाएगी।

    जिसमें अब तक प्रोजैक्ट के घोटाले को लेकर अब तक हुई जांच रिपोर्ट और विजीलैंस की जांच को लेकर रिपोर्ट दी जाए, लेकिन बताया जा रहा है कि निगम की स्ट्रीट लाइट ब्रांच के अफसर रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाए। अफसरों ने निगम कमिश्नर से मांग की कि उनको रिपोर्ट तैयार करने के लिए और एक दिन का समय दिया जाए। इसके बाद बताया गया कि अब इस मसले पर बुलाई गई निगम हाऊस की विशेष मीटिंग अब वीरवार को दोपहर बाद 3 बजे से निगम दफ्तर के दूसरी मंजिल टाऊन हॉल में होगी।

  • धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    मुंबईः शहर में धीरूभाई अंबानी स्कूल ने बीकेसी थाने में बम की धमकी मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके अनुसार, फोन करने वाले ने अपनी पहचान विक्रम सिंह के रूप में बताई। आरोपी ने स्कूल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल किया और दावा किया कि उसने स्कूल के अंदर टाइम बम लगाया है, जिसके बाद उसने कॉल कट कर दिया। जानकारी के मुताबिक मामला बीते दिन यानी कि मंगलवार का है।

    मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्कूल के लैंडलाइन पर मंगलवार शाम एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया। इसके बाद फोन करने वाले ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। इसके तुरंत बाद ही स्कूल ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद तत्काल पुलिस की एक टीम को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ स्कूल कैंपस में भेजा गया। जहां तलाशी के बाद परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

    स्कूल की शिकायत के आधार पर बीकेसी पुलिस स्टेशन में अज्ञात कॉलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि इस बीच, मुंबई पुलिस ने कहा कि उसने कॉलर का पता लगा लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बीते साल अक्टूबर में, एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें एक अज्ञात कॉलर ने अस्पताल को उड़ाने और अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

  • 160 रुपये किलो हुआ आटा, दूध 150 रुपये लीटर, महंगाई से मची हाहाकार

    160 रुपये किलो हुआ आटा, दूध 150 रुपये लीटर, महंगाई से मची हाहाकार

    पाकिस्तान: पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार मची हुई है। वहां लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा की चीजें इतनी ज्यादा महंगी हो गई कि अब वे गरीबों की पहुंच से बाहर हैं। आलम ऐसा है कि हर तरह की सब्जी में डलने वाली प्याज की कीमत 500 फीसदी तक बढ़ गई है। वहीं, जिस तरह से चिकन के दाम बढ़े हैं, नॉनवेज खाना भी अब पाकिस्तान में सबके बस की बात नहीं रह गई है। वहीं हर घर में इस्तेमाल होने वाले आटे-चावल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। पिछले एक साल में सिर्फ गेहूं के दाम ही 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं। कराची में आटे की कीमत 140 रुपये से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. इसी बीच इस्लामाबाद में 10 किलोग्राम आटे का पैकेट 1500 रुपये और 20 किलोग्राम पैकेट का दाम 2,800 रुपये तक पहुंच गया है.

    स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तान में दिसंबर 2021 के मुकाबले दिसंबर 2022 तक मुद्रास्फीति दर 12.3 फीसदी से बढ़कर 24.5 फीसदी हो गई है। खाद्य सामानों की कीमतों में इजाफे की वजह से यह महंगाई देखने को मिली है। पिछले एक साल में ही पाकिस्तान में खाद्य मुद्रास्फीति 11.7 फीसदी से बढ़कर 32.7 फीसदी तक पहुंच गई है।

    पाकिस्तान का सिर्फ खुदरा बाजार ही नहीं, बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था भयंकर स्थिति में है। पिछले कई महीनों से पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम होता जा रहा है। पिछले एक साल के अंतराल में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार आधा हो गया है। दिसंबर 2021 में जो विदेशी मुद्रा भंडार 23.9 अरब डॉलर था, दिसंबर साल 2022 तक वह घटकर 11.2 अरब डॉलर रह गया है।

    बता दें कि पाकिस्तान को पिछले कुछ दिनों में बाढ़ की वजह से हुई तबाही से उबरने के लिए काफी पैसा मिल चुका है। लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान की आर्थिक हालत खराब दिख रही है, इससे साफ है कि आगे भी पाकिस्तान को फंड की जरूरत पड़ने जा रही है। दिसंबर 2020 में पाकिस्तान की करेंसी एक डॉलर के मुकाबले 160.1 पाकिस्तानी रुपये बराबर थी। दिसंबर 2021 में डॉलर और मजबूत हो गया और एक डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी करेंसी 177.2 पर पहुंच गई। वहीं पिछले एक साल में यानी दिसंबर 2022 तक डॉलर और ज्यादा मजबूत हो गया। अब एक डॉलर 224.8 पाकिस्तानी रुपयों के बराबर है।

  • बड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरने से सेना के 3 जवान शहीद

    बड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरने से सेना के 3 जवान शहीद

    कुपवाड़ाः जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कुपवाड़ा जिले के नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नियमित गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन सैनिकों शहीद हो गए। इस हादसे में तीनों जवान शहीद गए। तीनों जवानों के पार्थिव शरीरों को खाई से निकाल लिया गया है। सेना ने बताया कि शहीद होने वाले तीनों जवानों में 01 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 02 ओआर शामिल हैं।

    बताया जा रहा है कि जिस इलाके में ये जवान खाई में गिरे, वो बर्फीला इलाका है। चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया कि एक रेगुलर ऑपरेशन टास्क के दौरान 1 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 ओआर (अन्य रैंक) का एक दल ट्रैक पर बर्फ गिरने के बाद गहरी खाई में फिसल गया। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को निकाल लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    इससे पहले बीते नवंबर महीने में भी कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में ऐसा ही हादसा हुआ था। जिसमें हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन जवान शहीद हुए थे। कुपवाड़ा पुलिस ने बताया था कि अल्मोड़ा चौकी के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से 56 आरआर के 3 जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। सभी शवों को निकाल लिया गया है। शहीद हुए जवानों के नाम सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और मनोज लक्ष्मण राव है। तीनों शवों को 168 एमएच द्रुगमुल्ला भेजा गया है। 

  • पंजाब विधानसभा के बाहर गृह मंत्री की गाड़ी पर फेंका जूता, देखें वीडियो

    पंजाब विधानसभा के बाहर गृह मंत्री की गाड़ी पर फेंका जूता, देखें वीडियो

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह पर पंजाब विधानसभा के बाहर जूता फेंका गया। गनीमत रही कि हमले के वक्त राणा सनाउल्लाह अपनी कार के अंदर बैठे थे। हमले के वक्त उनकी गाड़ी पंजाब विधानसभा से बाहर निकल रही थी। राणा सनाउल्लाह पर जूता फेकने वाले हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। हमले वाला जूता उनकी कार के पास से गुजर रहे पत्रकारों के बीच जाकर गिरी। हमले के बाद राणा सनाउल्लाह के ड्राइवर ने एक पल के लिए कार रोक दी, लेकिन उनके सुरक्षा गार्डों के इशारे के बाद वह आगे बढ़ गए। इस हमले के बाद सनाउल्लाह की सुरक्षा कड़ी कर दी। गई है।

    पाकिस्तान के पंजाब सूबे में विधानसभा के विघटन को लेकर बवाल चल रहा है। राणा सनाउल्लाह इसी सिलसिले में विधानसभा की कार्रवाई के दौरान नेताओं से मिलने पहुंचे थे। पंजाब में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की सरकार है। वहीं, केंद्र में मौजूद शहबाज सरकार हर हालत में पंजाब पर अपना शासन चाहती है। इसी तनातनी के कारण पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष सहायक अताउल्लाह तरार और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मंत्री को प्रतिबंधित कर दिया था।

    पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस और असेंबली स्टाफ ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सांसदों और नेताओं को इमारत के परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया; हालांकि, कुछ सदस्यों ने रास्ता बदल घुसने की कोशिश की। इस धक्कामुक्की के बाद राणा सनाउल्लाह ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि सुरक्षा एजेंसियों को भी कहा गया था कि वे उन्हें (पीएमएल-एन नेताओं को) विधानसभा में प्रवेश न करने दें; हालांकि, उन्होंने इन अवैध आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया।

    पीएमएल-एन नेता राणा सनाउल्लाह ने कहा कि आईजी पंजाब को भी हमें विधानसभा में प्रवेश करने से रोकने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने आदेशों को लागू करने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पंजाब की गठबंधन सरकार के बीच कई दिनों से टकराव चल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही इमरान खान की पार्टी की सहायता से मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं।

  • पंजाब में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

    पंजाब में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

    फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के श्री फतेहगढ़ साहिब से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  से शुरू हो चुकी है। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल हुए है। राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंच रहे है। यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी सजा कर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर की। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी गुरुद्वारा ठंडा बुर्ज में नतमस्तक हुए।

    उसके बाद राहुल गांधी ने हज़रत सैफ़ुद्दीन फ़ारूक़ी, रौज़ा शरीफ़ में माथा टेका। जिसके बाद राहुल गांधी सरहिंद बस स्टैंड के पास ध्वज हस्तांतरण समारोह में पहुंचे, जहां से राहुल गाँधी की “भारत जोड़ो यात्रा” की शुरुआत हुई। सरहिंद की दाना मंडी में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी के दौरान हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं को यात्रा का फ्लैग सौंपा। इस दौरान कांग्रेस के नेता व वर्कर भी इस यात्रा में शामिल है। इसके बाद राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करने के बाद पद यात्रा का प्रारंभ किया।

  • पंजाब: हड़ताल पर गए पीसीएस अधिकारियों को सीएम मान का आदेश, नहीं माने तो होगी कार्रवाई 

    पंजाब: हड़ताल पर गए पीसीएस अधिकारियों को सीएम मान का आदेश, नहीं माने तो होगी कार्रवाई 

    चंडीगढ़: पंजाब में विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर पीएस अधिकारियों ने 5 दिन की छुट्टी का ऐलान किया था। इसी को लेकर सीएम भगवंत मान ने पीसीएस अधिकारियों को आज आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पीसीएस अधिकारियों ने 2 बजे तक हड़ताल खत्म न की तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा इसलिए सभी अधिकारी 2 बजे तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए उनकी नीति जीरो टोलरेंस हैं। 

    उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोई मांग है तो वे मीटिंग करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई का विरोध गलत है। सरकार ने हड़ताल को असंवैधानिक घोषित किया  है। सीएम मान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो हड़ताल की जा रही है वह सरकार को ब्लेकमेल करने की कोशिश की जा गई है जो कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिसके चलते यह सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के एक्शन का विरोध किया जा रहा है। सीएम मान ने कहा कि अगर किसी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो उसकी जांच की जाती है अगर वह ईमानदार है तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 11 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 11 जनवरी 2023


    आज का राशिफल, 11 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा, नहीं तो आप किसी बीमारी को दावत दे सकते हैं और आप अपने दिनचर्या में योग व्यायाम को बनाए रखें। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च करेंगे। किसी लेनदेन के मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे व उनके साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे, लेकिन आपके साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि आप से कोई गलती हुई है, तो आपको उसके लिए तुरंत माफी मांगनी होगी। आप किसी नई योजना में धन लगाने से पहले अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें।

    मिथुन राशिफल। आज आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। आपको आपके स्वभाव में भी कुछ चिड़ापन देखने को मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपकी किसी तर्क-वितर्क व लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपने यदि पहले कुछ धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए  दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप किसी आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको एक साथ कई काम हाथ आने से अपने आवश्यक कार्य को पहले पूरा करना होगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी जरूरी काम के कारण अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों से आप निकलने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बहुत जा सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करने में कामयाब रहेंगे और बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन माता-पिता यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, लेकिन आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आप परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अक्समात गिरावट के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपको लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसे आपको समय रहते निपटाना होगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आप परेशान रहेंगे। आप परोपकार के कार्यों में भी पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने परिजनों से बातचीत करनी होगी व प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो यह लड़ाई लंबी चल सकती है। बिजनेस के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे और आप साझेदारी में किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता से आप किसी जरूरी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की भी सोच सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चल रही थी, तो उनसे आपको काफी हद तक निजात मिलेगी, लेकिन आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बात विवाद में ना पड़े, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दे, तो जीवनसाथी से बातचीत करके दे, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता थी, तो वह समाप्त होगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन बिज़नेस कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, उन्हें अपने निवेश की योजनाओं पर विराम लगाना होगा और आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर के कामों में ना लगाकर अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आपको चल रहे आपसे वाद विवाद पर बातचीत करनी होगी और इसके साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो बात कोई समस्या हो सकती है।

  • हरिओम ठाकुर को सौंपी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बददी की कमान

    हरिओम ठाकुर को सौंपी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बददी की कमान

    राष्ट्रीय बजंगर दल अध्यक्ष ने बददी में की घोषणा

    हिंदू समाज की एकता अंखडता के लिए करुंगा कार्य:हरिओम

    बददी/ सचिन बैंसल: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रांत स्तर की भटौली कलंा में हुई बैठक में कई नए दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें बददी के युवा उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम सिंह ठाकुर को शहरी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महिला विंग ओजस्विनी की नेशनल प्रैजीडेंट रजनी ठुकराल ने की। ठुकराल ने बताया कि इस बैठक में संगठन को गति देेने और विस्तार करने के लिए कई नई नियुक्तियां की गई।

    इस दौरान हरिओम ठाकुर को बददी तहसील का राष्ट्रीय बजरंग दल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा रामजी तिवारी को जिलाध्यक्ष सोलन, अजय भाई उपाध्यक्ष सोलन, रंजीत भारतीय उपाध्यक्ष सोलन, कमलेश मेवाड को राष्ट्रीय मजदूर परिषद उपाध्यक्ष प्रदेश, उज्जवल सिंह उपाध्यक्ष बददी तहसील, संजीव कुमार तहसील बददी महामंत्री, नंदलाल जिला उपाध्यक्ष सोलन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व अजय दूबे को नालागढ़ तहसील महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर रामजी दास सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।