Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੋਮਾ ਨੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਰਨਾ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਉੱਪਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਮੂਲੋਂ ਮੁੱਢੋ ਰੱਦ ਕਰਦਿਆਂ ਸਰਨੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੰਮੇ ਹੱਥੀਂ ਲੈਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਨਵਰੀ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਕਾਰਜਕਾਰਨੀ ਦੀ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਅਹੁਦਾ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਲਈ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਾਪੜ ਵੇਲਣ ਦੀ ਚਾਰਾਜੋਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਭੋਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੱਗ ਜਾਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸਰਨੇ ਭਰਾਵਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਦੀਨ ਈਮਾਨ ਹੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਹ ਕੁਰਸੀ ਦੀ ਚੌਧਰ ਖਾਤਿਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹੱਦ ਤੱਕ ਡਿੱਗ ਸਕਦੇ ਹਨ ।

    ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਤੇ ਸਿਰਫ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਵਾਲੀ ਕੁਰਸੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਸਰਨਿਆਂ ਦੀ ਬਾਦਲਾਂ ਨਾਲ਼ ਵਪਾਰਕ ਹਿਤਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਖ਼ਾਤਰ ਸਾਂਝ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਇਤਿਹਾਸ ਤੇ ਝਾਤ ਮਾਰੀਏ ਤਾਂ ਹੁਣ ਤੱਕ ਦੇ ਕਿਸੇ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਸਿੱਖ ਆਗੂ ਵਲੋਂ ਬਾਦਲਾਂ ਨੂੰ ਸਭ ਤੋਂ ਮੰਦੀ ਤੇ ਅਸਭਿਅਕ ਭਾਸ਼ਾ ਵਰਤਣ ਦਾ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਅਵਾਰਡ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਵਲੋਂ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਸਰਨੇ ਬੁਖਲਾਏ ਹੋਏ ਹਨ । ਜਨਵਰੀ ਵਿੱਚ ਦੋ ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਕਾਰਜਕਾਰਨੀ ਦੀ ਚੋਣ ਦੌਰਾਨ ਸਰਨੇ ਨੂੰ ਕੋਈ ਅਹੁਦਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲਣਾ। ਫ਼ਿਰ ਜਦ ਇਹ ਸੁਆਰਥ ਪੂਰਾ ਨਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਜਨਵਰੀ ਵਿੱਚ ਹੀ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਬਾਦਲਾਂ ਨਾਲੋਂ ਅਵੱਸ਼ ਤਲਾਕ ਹੋ ਜਾਵੇਂਗਾ ।

    ਸਰਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਜਿਹੜੇ ਮੂੰਹ ਨਾਲ ਬਾਦਲਾਂ ਨੂੰ ਕੁਵਿੰਟਲ – ਕਵਿੰਟਲ ਦੀ ਗਾਲ੍ਹ ਕੱਢਿਆਂ ਕਰਦੇ ਸਨ। ਹੁਣ ਕੁਰਸੀ ਲੈਣ ਦੀ ਖਾਤਿਰ ਓਹੀ ਜੁਬਾਨ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆ ਸਿਫ਼ਤਾਂ ਤੇ ਤਾਰੀਫ਼ਾਂ ਕਰਦੇ ਨਹੀਂ ਥੱਕਦੇ । ਇਸ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਜਾਏ ਕਿ ਤੈਨੂੰ ਕੁਰਸੀ ਲੈਣ ਖਾਤਰ ਬਾਦਲ ਹੁਣ ਚੰਗੇ ਲੱਗਣ ਲੱਗ ਪਏ ਤੇ ਦੁੱਧ ਧੋਤੇ ਹੋ ਗਏ। ਇਸਦਾ ਤੇ ਉਹ ਹਾਲ ਹੈ ਗੰਗਾ ਗਏ, ਗੰਗਾ ਰਾਮ, ਯਮਨਾ ਗਏ ਯਮਨਾ ਦਾਸ। ਅਸਲ ਵਿਚ ਇਹ ਸ. ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਤੇ ਸ. ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਤੋਂ ਬੁਖਲਾਏ ਹੋਏ ਨੇ, ਆਪਣਾ ਦਿਮਾਗੀ ਤਵਾਜ਼ਨ ਖੋਹ ਬੈਠੇ ਹਨ । ਜੋਂ ਮੂਹ ਵਿਚ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਉਹੀ ਬੋਲੀ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ।

  • पंजाबः विवादों में आया Apna Chai Wala Restaurant, Pizza में निकली सूंडी, देखें वीडियो

    जांच करने पहुंची सेहत विभाग की टीम, पाई गई कई खामियां

    अमृतसरः आज के समय में लोग फास्ट फूड जैसे खाद्य पदार्थों के बहुत शौकीन होते जा रहे हैं। अगर हम बच्चों की बात करें तो आजकल के बच्चे फास्ट फूड बहुत मजे से खाते हैं। वहीं दूसरी ओर आए दिन फास्ट फूड खाने में जीव जंतु निकलने के मामलों में भी लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ताजा मामला रंजीत एवेन्यू में स्थित Apna Chai Wala Restaurant से सामने आया है। जहां रेस्टोरेंट के पिज्जे में सूंडी निकलने की सूचना मिली है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने Apna Chai Wala Restaurant में दबिश और रेस्टोरेंट के खाने की चैकिंग की।

    मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के दिलजीत शर्मा परिवार के साथ दहशरे के पर्व पर Apna Chai Wala Restaurant में खाना खाने गए थे। जहां उन्होंने रेस्टोरेंट में बच्चों के लिए पिज्जे का ऑर्डर दिया। उन्होंने रेस्टोरेंट के वेटर से अपनी तरफ से पिज्जा ऑर्डर किया, कुछ देर बाद जब वह वेटर पीजे का ऑर्डर लेकर आए तो जैसे ही पिज्जा टेबल पर आया तो परिवार के लोगों ने देखा कि उसमें जिंदा सूंडी हैं, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट के मालिक शिकायत की। इस दौरान परिवार ने पिज्जे में जिंदा सूंडी चलती हुई दिखाई। जिसके बाद रेस्टोरेंट मालिक को दिलजीत शर्मा ने अपने परिवार से माफी मांगने के लिए कहा, ताकि भविष्य में ऐसी गलती ना हो।

    बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर दिलजीत शर्मा के द्वारा सेहत विभाग को शिकायत की गई। जिसके बाद सेहत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने रेस्टोरेंट के खाने की जांच की। इस दौरान सेहत विभाग के अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में जांच के दौरान काफी खामियां पाई गई। जिसके चलते बाद में स्वास्थ्य विभाग ने चाय रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया और उनके सामान के सैंपल भी लिए गए। सेहत विभाग द्वारा रेस्टोरेंट के मालिक को चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में ऐसी कोई खामी पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

  • वार्ड नंबर दो में गली निर्माण को लेकर नप अधिकारियों से मिले नागरिक

    वार्ड में फैल रहे कूड़ा की समस्या भी बताई
    बददी/सचिन बैंसल:नगर परिषद  बद्दी के वार्ड दो के नागरिक गली निर्माण को लेकर नगर परिषद के ईओ  ललितकुमार व एसडीओ राजेश चौधरी से मिले। ग्रामीणों ने कूड़ा दान हटाने के बाद फैल रही गंदगी को लेकर भी दोनों अधिकारियों को जानकारी दी। अधिवक्ता वीके शर्मा, अशोक शर्मा, संजीव कौशल, श्याम लाल, संचिन बैंसल, चरणजीत सिंह चन्नी ने नप के कार्यकारी अधिकारी को बताया कि वर्तमान में स्कूल के गेट पर रखा कूड़ा दान हटा दिया है जिससे अब कूड़ा सड़क पर फैल रहा है। यहां से कई कई दिन तक कुड़ा नहीं उठता है और जानवर इसमें मुंह मार कर इसे चारों ओर फैला देते है। जिससे यहां से निकलना कठिन हो रहा है। नागरिकों ने यह भी बताया कि उनकी गली में इंटर लाड टाईलें पूरी तरह से उखड़ गई है। चैंबर दब गए है जिससे यहां पर लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने इस गली का नए सिरे से निर्माण करने की भी मांग रखी है। ईओ ललित कुमार ने  प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अब बद्दी क्षेत्र के कूड़ादान हटा दिए गए है। अब सीधा कूड़ा घर घर से उठाया जा रहा है। अब कोई खुले में कूड़ा नहीं डाल सकता है। अगर कोई डाल रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड नंबर दो  में गली के पुर्ननिर्माण का ठेका  हो गया है लेकिन आन लाइन हुए टैंडर में ठेकेदार ने ज्यादा रेट लगा रखा है। जिसको लेकर नेगोशेसन हो रही है। जल्द ही इसे फाइनल कर निमार्ण कार्य शुरू किया जाएगा।
  • कॉलेज विद्यार्थियों को रेड क्रॉस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का तीन दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण – उपायुक्त

    ऊना/ सुशील पंडित :जिला रेड क्रॉस के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 160 से अधिक युवा रेड क्रॉस गु्रप सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान यूथ रेड क्रॉस के विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के तहत पट्टियांे को बांधने और आपात स्थिति में व्यक्ति को बचाने के लिए किए जाने वाले कारगर तरीकों बारे अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में जिला ऊना में 26 अक्तूबर को हिमकैप्स कॉलेज बढे़ड़ा, राजकीय महाविद्यालय हरोली तथा बीटन में आयोजित किया जाएगा जबकि 27 अक्तूबर को राजकीय महाविद्यालय अम्ब तथा चिंतपूर्णी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।इस अवसर पर कोटला खुर्द कॉलेज में देवा व उनके सहयोगी तथा आपदा मित्रों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल, समस्त स्टाफ सदस्य, स्टेट रेड क्रॉस से वीरेंद्र सिंह, सेंट जोन एम्बुलैंस से प्रशिक्षक परवीन महाजन सहित डीडीएमए के सदस्य भी उपस्थित रहे।
  • टीजीटी आर्टस व नॉन मेडिकल/मेडिकल के पदों हेतू काउंसलिंग 7 व 8 नवम्बर को

    टीजीटी आर्टस व नॉन मेडिकल/मेडिकल के पदों हेतू काउंसलिंग 7 व 8 नवम्बर को

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा टीजीटी आर्टस, नॉन मेडिकल व मेडिकल (टैट पास) अभ्यार्थियों के नाम उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना को प्रायोजित किए गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि बैच वाईज़ टीजीटी आर्टस की 7 नवम्बर तथा टीजीटी नॉन मेडिकल/मेडिकल की काउंसलिंग 8 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी।
    बीएड बैच
    उन्होंने बताया कि टीजीटी आर्टस की सामान्य श्रेणी में सितम्बर 2001, ईडब्ल्यूएस वर्ग में मई 2003, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2005, ओबीसी का 2003 बैच, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 2004, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2016 बैच, एससी 2004 बैच, एससी बीपीएल श्रेणी में 2004, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अप-टू-डेट बैच, एसटी श्रेणी में 2004 बैच, एसटी की बीपीएल श्रेणी में मार्च 2006 बैच से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि टीजीटी नॉन मेडिकल में सामान्य श्रेणी का 1999 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 2002 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2006 बैच, ओबीसी श्रेणी से 2003 बैच, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 2005 बैच, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी से अप-टू-डेट बैच, एससी श्रेणी से अगस्त 2006 बैच, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी से 2008 बैच, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की अप-टू-डेट बैच, एसटी श्रेणी से 2008 बैच, एसटी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 2018 बैच तथा टीजीटी मेडिकल में सामान्य श्रेणी से 2002 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 2005 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2007 बैच, ओबीसी श्रेणी में 2006 बैच, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी और स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी से अप-टू-डेट बैच, एससी श्रेणी से 2006 बैच, एससी की बीपीएल श्रेणी में 2012 बैच, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अप-टू-डेट बैच, एसटी श्रेणी में 2006 बैच, एसटी की बीपीएल श्रेणी में 2013 बैच से विभिन्न पद भरे जाएंगे।
    देवेेंद्र चंदेल ने बताया कि जिला ऊना से संबंधित किसी भी अभ्यर्थी का नाम यदि रोजगार कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया है तो वह भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी व अभ्यार्थियों की सूची इस कार्यालय की वेबसाइट http://www.ddeeuna.in/ पर उपलब्ध है। 
  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 69 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 69 चालान

    ऊना/सुशील पंडित :जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 69 वाहनों के चालान काटे गए, जिनमें से 02 चालानों का मौके पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 2500/- रूपए वसूल किए गए I
    वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 04 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत जिला पुलिस ऊना द्वारा किए गए तथा जुर्माने के रूप में 400/- रूपए वसूल किए गए I 
  • अकादमी फॉर डिफेंस सर्विसज के 93 युवा सेना में भर्ती हुए

    अकादमी फॉर डिफेंस सर्विसज के 93 युवा सेना में भर्ती हुए

    ऊना/सुशील पंडित :हिमाचल प्रदेश अकादमी फॉर डिफेंस सर्विसज एवं जन कल्याण समिति चंद्रलोक कालोनी का भर्ती कार्यालय पालमपुर व हमीरपुर का अग्नि वीर जीडी का परिणाम शानदार रहा है। भर्ती में अकादमी के 93 युवा सेना में भर्ती हुए हैं। अकादमी के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जागीर सिंह कंवर (सेवानिवृत्त) पीएससी, एचसी, उपाध्यक्ष चीफ इंजीनियर कर्ण सिंह (सेवानिवृत्त), निर्देशक कर्नल धर्मपाल वशिष्ट (सेवानिवृत) एलजीएससी, कर्नल कुलदीप सिंह (सेवानिवृत्त) वीएसएम,पीएससी, डॉक्टर अनुपमा मनकोटिया (निर्देशक रिर्सच एवं डिवेल्पमेंट), और प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन विजय शंकर शर्मा (सेवानिवृत्त) ने चयनित युवकों व उनके अभिभावकों को बधाई दी व भविष्य में सफल होने का आर्शीवाद दिया। 
    अकादमी के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जागीर सिंह कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अकादमी फॉर डिफेंस सर्विसज़ एवं जन कल्याण समिति आर्मड फोर्सस व सिविल सर्विसज़ में प्रशिक्षण देने वाली संस्था है। अकादमी की स्थापना वर्ष 2002 में मेजर जनरल विक्रम सिंह (सेवानिवृत्त) पूर्व सांसद लोकसभा एवं एवीएसएम की अध्यक्षता में स्थापित हुई थी। मौजूदा समय में ब्रिगेडियर जागीर सिंह कंवर (सेवानिवृत्त) पीएससी, एचसी इस अकादमी के अध्यक्ष है। 21 वर्षो में अकादमी ने 14 आफिसर, 6903 युवक एवं 180 युवतियों को विभिन्न सैनिक, अर्ध-सैनिक बलों, पुलिस व अन्य सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। 
    उन्होंने बताया कि अकादमी में युवाओं से मात्र 7100 रूपये वार्षिक शुल्क लिया जाता है। युवतियों से मात्र 2100 रूपये (एक मुश्त) शुल्क लिया जाता है। आर्थिक दृष्टि से कमजोर प्रक्षिशुओं की फीस माफ की जाती है। अब तक 779 युवकों तथा 420 युवतियों की फीस माफ की जा चुकी है। युवाओं को, विशेष तौर पर युवतियों को मनोविज्ञानिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। मनोवैज्ञानिक डाक्टर अनुपमा मनकोटिया द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को जीवन को अधिक सार्थक ढंग से सफल बनाने के लिए परामर्श दिये जाते हैं। संस्थान में कार्यरत्तर शिक्षक उच्च शिक्षित, अनुभवी एवं कर्मठ मार्ग दर्शक हैं। उन्होंने बताया कि अब अकादमी ने अब सेना में अफसर कोचिंग भी शुरू कर दी है। अभी एनडीए के चार लड़कों में से तीन चयनित हुए हैं, जिसमें एक डॉक्टरी जांच में अयोग्य घोषित हो गया और 2 युवा एनडीए की ट्रेनिंग एनडीए खड़गवासला में कर रहे हैं। हाल ही में एक युवा यतिन कंवर पुत्र जतिंद्र कंवर ऊना से टैक्नीकल स्ट्रीम के अंतर्गत एसएसबी में उत्तीर्ण हुआ है।
    उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उक्त नंबरों डीपी वशिष्ट 98166-38159, कर्नल कुलदीप सिंह 62833-02561 पर संपर्क कर सकते हैं। 
  • बाइक चैकिंग को लेकर युवक ने हेड कांस्टेबल का फोड़ा सिर 

    चंडीगढ़ः इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के युवक ने हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात कुछ पुलिसकर्मी गश्त पर थे। इस बीच उन्होंने जांच के लिए एक मोटरसाइकिल चालक को रोका। चालक मोटरसाइकिल के कागज नहीं दिखा पाया था। पुलिसकर्मी उस मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर थाने में खड़ी करने के लिए गए थे। इसके बाद मौके पर सिर्फ दो पुलिसकर्मी रह गए थे। जब दो पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे तो एक युवक आकर उनसे बहस करने लग गया। पुलिसकर्मी युवक को पुलिस बीट बॉक्स में ले गए। जहां पर युवक ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

    जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने एक पुलिसकर्मी को दांतों से काट लिया और वहां पर रखे गमले से उसके सिर पर वार कर दिया। घायल पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह के सिर में कई टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक अभिषेक कुमार (21 साल) निवासी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला मंगलवार रात का है। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसके सिर में टांके लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • प्राथमिक चिकित्सा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के लिए  प्रशिक्षण शिविर आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट  महाविद्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की प्रशिक्षिका हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी की प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षिका श्रीमती परवीन महाजन रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस मूवमेंट के बारे में विस्तार से जागरूक किया और उन्होंने बताया की अगर किसी के साथ कोई दुर्घटना घटित हो जाती है, तो डॉक्टर के आने से पहले किस प्रकार से घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देकर व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है।इस अवसर पर महाविद्यालय युवा रेडक्रॉस क्लब के सदस्य डॉक्टर अलका, सहायक प्रोफेसर ऋचा, सहायक प्रोफेसर जग मोहन, सहायक प्रोफेसर  मोनिका, सहायक प्रोफेसर परवीन सैनी, डॉक्टर वरुण धीमान व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
  • पंजाबः रिश्वत लेते रंगे हाथों DSP का रीडर काबू

    अजनालाः विजिलेंस ब्यूरो ने अजनाला के डीएसपी के रीडर को 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते दफ्तर से रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी की पहचान सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) राज कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोधी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी को अमृतसर जिले के अजनाला कस्बे के रहने वाले मोहन सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी रीडर ने उसे अपने दफ्तर बुलाया था। साथ ही कहा कि उसके खिलाफ चोरी हुई कानों की वाली खरीदने के संबंध में शिकायत मिली है। अगर वह इस मुकदमें से बचना चाहता है तो उसे 50 हजार रिश्वत देनी होगी। बाद में दोनों में सौदा 35 हजार रुपये में हुआ लेकिन आरोपी अधिकारी की धमकी के बाद पीड़ित ने शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस ने रणनीति बनाई और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 17 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया।