Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: महंगाई की मार, 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Jalandhar News: महंगाई की मार, 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

0
Jalandhar News: महंगाई की मार, 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

जालंधर, ENS: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तीसरी बार बढ़ गईं। बीते 9 दिनों में यह तीसरी बार बढ़ौतरी हुई है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार आज पंजाब में पेट्रोल के दाम में करीब 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं जालंधर में पेट्रोल के दाम में अब 103.39 रुपए और डीजल में 92.10 रुपए लीटर हो गया है। पॉवर का रेट 111.10 रुपए पहुंच गया। वहीं मोहाली में पेट्रोल का रेट सबसे ज्यादा ₹103.39 पहुंच गया है।

मोहाली में पेट्रोल का रेट सबसे ज्यादा ₹103.39 पहुंच गया है। इससे पहले 15 मई और 19 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे। यानी महज 9 दिनों के भीतर तीसरी बार लोगों को महंगे ईंधन का झटका लगा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल अब ₹98.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल ₹86.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 15 मई से पहले डीजल ₹82.45 रुपए प्रति लीटर था, जो अब लगभग 4 रुपए तक महंगा हो चुका है।

हिमाचल के शिमला में भी तेल कीमतों में इजाफा हुआ। पेट्रोल अब 100 रुपए 14 पैसे प्रति लीटर और डीजल 92 रुपए 17 पैसे प्रति लीटर हो गया है। बढ़े हुए दाम आज सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ता है। शहर में टैक्सी, ऑटो और माल ढुलाई के किराए बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सब्जियों, राशन और रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते फ्यूल रेट से माल ढुलाई की लागत बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here