Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: मेन चौक पर पलटी Overspeed Audi, चालक फरार, शराब की बोतल बरामद, देखें वीडियो

Jalandhar News: मेन चौक पर पलटी Overspeed Audi, चालक फरार, शराब की बोतल बरामद, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: मेन चौक पर पलटी Overspeed Audi, चालक फरार, शराब की बोतल बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: संविधान चौक (बीएमसी चौक) के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार चालक को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। में से पुलिस को शराब की बोतल बरामद हुई और कार के सड़क के बीचों-बीच पलटने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना थाना-4 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल से निकल रहे पूर्व विधायक कांग्रेस रजिंदर बेरी ने बताया प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि कार चालक बीएसएफ चौक की तरफ से संविधान चौक की ओर आ रहा था और कार ओवरस्पीड थी। कार से चालक से कार नियंत्रण नहीं रहा और कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के दौरान कार से आगे चल रही दूसरी कार को चपेट में ले लिया। हादसे में चालक घायल हो गया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस को कार के अंदर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

लोगों ने आशंका जताई कि चालक नशे की हालत में कार चला रहा था, जिसके चलते हादसा हुआ। फिलहाल थाना-4 की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई। थाना चार की एसएचओ अनु पलयाल ने कहा उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि संविधान चौक के पास कार पलटी और राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुँचे हैं और उनकी टीम मामले की जाँच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here