पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी में लड़की का नाम रेखा, जो नोएडा सेक्टर 58 की रहने वाली है और लड़के का नाम सुमित बताया जा रहा है, जो त्रिलोकपुरी, दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक की दिल्ली में मिसिंग रिपोर्ट लिखी गई थी। ये पूरी घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 की है। पुलिस की टीम सभी एंगलों में मामले की जांच कर रही है। कार जिस तरफ से आ रही थी, उस तरफ के सभी सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। घटना वाली कार में रजिस्टर्ड नंबर दिल्ली का है। पुलिस की टीम कार के नंबर को ट्रैस कर इसके मालिक का पता लगाएगी। इसके बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। क्योंकि मृतक लड़के के खिलाफ दिल्ली पुलिस में पहले से ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह खूनी कदम सुमित ने क्यों उठाया और पिस्तौल उसके पास कहां से आई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।Valentine’s Day पर चली गो/लियां, युवक-युवती की मौ/त, कार से श/व बरा/मद, pic.twitter.com/3ihbaNJUL8
— Encounter India (@Encounter_India) February 14, 2026
Blog
-

Valentine’s Day पर चली गोलियां, युवक-युवती की मौत, कार से शव बरामद, देखें वीडियो
नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां वैलेंटाइन डे के मौके पर नोएडा सेक्टर 39 में कार के अंदर लड़के और लड़की की लाश मिली है। दोनों को गोली लगी हुई है। बताया जा रहा है कि लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है, जिससे पुलिस ने आशंका जताई है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस को मौके से एक पिस्टल और कारतूस मिले हैं। -

Haryana News: पैसे या महंगी कार नहीं भैंसें लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो
पंचकूला: शहर से एक बहुत ही अजीब चोरी की वारदात सामने आई है। अजीब यह इसलिए है क्योंकि चोरों ने पैसे या महंगी गाड़ी नहीं बल्कि भैस चुरा ली हैं। खड़क मंगोली से चोरों ने लाखों रुपये की भैंसे चुरा ली। चोर टेंपो में सवार होकर आए थे और भैंसें चोरी करके फरार हो गए।
इस सारी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें चोर टेंपो में भैंसे भरकर लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस के दवारा सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है। फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
ऐसा बताया जा रहा है कि जिन भैंसों को चोर ले गए हैं उनकी कीमत लाखों रुपये में हैं।
-

Punjab News: प्रशासन ने तस्कर के घर पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो
पठानकोटः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ मिलकर तस्करों के घरों को धवस्त भी किया जा रहा है। वहीं आज सैली कुलिया मोहल्ले में पुलिस और नगर निगम टीम ने मिलकर तस्कर के घर पर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया है।
बताया जा रहा है कि तस्कर जेल में बंद है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। दरअसल, एसपी राजिंदर शर्मा की मौजूदगी में नशा तस्कर के घर पर यह कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी राजिंदर शर्मा ने बताया की नशा तस्करी समेत अन्य आपराधिक मामलों को अंजाम देने के आरोप में मानव उर्फ़ मन्नू जेल में बंद है।
नशा तस्कर के खिलाफ 8 से 9 मामलें दर्ज है, जिसमें एनपीएस एक्ट के मामले शामिल है। एसपी ने कहा कि आज नगर निगम पठानकोट की टीम द्वारा अवैध कब्जे को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में माननीय अदालत के आदेशों का पालन करते तस्कर के घर को डिमोलिश किया गया है।
-

Jalandhar News: मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास दफ्तर में गुंडागर्दी, व्यक्ति पर किया तेजधार हथियार से हमला, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर में दिन दहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। दरअसल, मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास स्थित प्रॉपर्टी दफ्तर में घुसकर व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान अभय के रूप में हुई है। व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटे आई है और घायल व्यक्ति को उपचार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति के साथी मंथन ने कहा कि वह दफ्तर के बाहर बैठा हुआ था। व्यक्ति ने कहा कि सुबह साथी की दोस्त के साथ मामूली बहसबाजी हो गई थी। हालांकि यह दोनों दोस्त है, लेकिन सुबह हुई बहसबाजी के बाद वह तेजधार हथियार लेकर 8 नौजवानों को ले आया और उसने साथी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
व्यक्ति ने कहा कि हमलावारों द्वारा दफ्तर के शीशे तोड़े गए और साथी के सिर पर छुरा और कड़े से हमला कर दिया। इस घटना में दफ्तर का भी काफी नुकसान हुआ है। दुकान मालिक अरविंद कुमार ने कहा कि मां चिंतपूर्णी मंदिर के बाहर दफ्तर है। इस दौरान मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान बेटे का दोस्त अमन नगर का रहने वाला अभय बैठा हुआ था। जिसके बाद 8 से 10 नौजवान आए और दफ्तर के शीशे तोड़ते हुए नौजवान पर हमला करके फरार हो गए। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है।
पीड़ित ने कहा मोबाइल के लेन-देने को लेकर विवाद हुआ था। वहीं पीड़ित ने कहा कि प्रिंस नामक नौजवान ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कहाकि वह उसका दोस्त ही है और उसका फोन मेरे पास था। पीड़ित ने कहा कि मैंने उसे कुछ देर तक लौटाने के लिए कहा था, लेकिन प्रिंस और तंशु ने साथियों सहित तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में सिर पर 6 टांके लगे है। आरोप है कि उसका 5 तोले का कड़ा व चेन लेकर हमलावार फरार हो गए। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया।
-

RPF Constable की मुस्तैदी से बाल-बाल बची यात्री की जान, Viral हुआ वीडियो
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक अलर्ट आरपीएफ कांस्टेबल की मुस्तैदी से एक यात्री की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर एक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में फिसल गया हालांकि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हैड कांस्टेबल एम नरसिम्हा राव ने यह देखा और तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को बचा लिया। इस दौरान ट्रेन को भी रोक दिया गया।वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ रही है। इसी दौरान एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में फिसल गया। यह देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम गई हालांकि ऐसे मौके पर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल एम नरसिम्हा राव ने तुरंत प्रक्रिया दी और यात्री को प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। इस दौरान वो यात्री के साथ प्लेटफॉर्म पर भी गिर गए हालांकि तब तक वो यात्री सुरक्षित कर चुके होते हैं। इस दौरान ट्रेन रोक भी दी गई। बाद में यात्री ने अपने परिवार के साथ चार्लापल्ली-शालीमार ईस्ट-कोस्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18046 से अपनी यात्रा जारी रखी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हर कोई कांस्टेबल की मुस्तैदी और उसकी बहादुरी की तारीफ कर रहा है।तिरुवनंतपुरम से केरला जा रही थी ट्रेन
ट्रेन नई दिल्ली से चलकर तिरुवनंतपुरम की ओर केरला एक्सप्रेस में रात करीबन 2 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो से रवाना हुई थी। इसी बीच अब चलती ट्रेन में सवार हो रहे यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वो प्लेटफॉर्म पर ही गिर गया। यह देख प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने भागकर यात्री को बचा लिया। पूछताछ करने पर यात्री ने बताया कि वह झांसी से पालघाट की ओर जा रहा था। उसका कोच बी-4 की सीट 39 पर रिजर्वेशन थी। यात्री की जान बचाने पर मौजूद यात्रियों ने कांस्टेबल की सराहना भी की। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देेते नजर आ रहे हैं। -

Jalandhar News: College के पास सड़क हादसे में Zepto Delivery Boy की मौत, देखें Live
जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज के पास ट्रक की चपेट आने से दोपहिया वाहन सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के दौरान व्यक्ति के पास जैपटो का बैग बरामद हुआ है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
लोगों के अनुसार बाइक सवार जैपटो डिलीवरी ब्वॉय के सिर से ट्रक निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि जैपटो डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई है। घटना के दौरान ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाने का काम शुरू किया जा रहा है।
लोगों के अनुसार बाइक सवार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और बाइक सवार को रौंदता हुआ ले गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि वह उनके साथ भगत सिंह कालोनी के पास जैपटो स्टोर में काम करता था। स्टाफ के कर्मी ने कहा कि मृतक की पहचान 18 वर्षीय उज्जवल के रूप में हुई है और वह डिलीवरी देकर वापिस लौट रहा था।
इस दौरान ट्रक चालक ने पहले बाइक को साइड मार दी और उसके बाद ट्रक के टायरों के नीचे उज्जवल का सिर आ गया। घटना के दौरान ट्रक चालक उसे रौंदता हुआ ले गया। हादसे में उज्जवल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिवारिक सदस्यों को दे दी गई है।
-

Jalandhar News: Sood Hospital के बाहर परिजनों द्वारा हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें Live
जालंधर, ENS: बस्ती शेख में स्थित Sood Hospital के बाहर मरीज के परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। परिजनों द्वारा अस्पताल के नाइट स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए गए है। रवि सहोता ने कहा कि उनकी रिश्तेदार महिला के पत्थरी का ईलाज करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए मरीज के परिजन रवि सहोता ने बताया कि नाइट ड्यूटी के स्टाफ द्वारा उन्हें जाति सूचक शब्द कहे गए। इस मामले को लेकर परिजन ने कहा कि अस्पताल का स्टाफ भी मामले का गवाह है।
पीड़ित ने कहा कि मामले को लेकर घटना के दौरान सभी स्टाफ मौजूद थे। घटना देर रात 10.30 बजे हुई थी। इस मामले को लेकर अस्पताल के स्टाफ सुभाष और बिट्टू से बात हुई थी और उन्होंने मामले की जांच के लिए आश्वासन दिया था। व्यक्ति ने कहाकि अस्पताल में मरीज की हालत खराब थी।
इस दौरान पीड़ित ने कहा कि वह नर्स को मरीज को देखने के लिए कहा और वह उसके साथ गलत व्यवहार करने लग गई। इसी बात को लेकर आश्वासन ना मिलने पर आज व्यक्ति द्वारा हंगामा किया जा रहा है। इस दौरान वह मीडिया के सामने स्टाफ के सदस्य सुभाष और बिट्टू को मामले के संबंधी बुलाने के लिए कहा गया। व्यक्ति ने कहा कि वह अब मीडिया के सामने नहीं आ रहे। पीड़ित द्वारा नर्स से माफी मांगने की अपील की गई। दूसरी ओर इस घटना को लेकर अस्पताल के स्टाफ द्वारा बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मामले को सुलझाने का आश्वासन देते हुए बात करने से मना कर दिया।
-

Punjabi Actress को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 10 करोड़ की फिरौती
चंडीगढ़ः पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को धमकी है। यह धमकी विदेशी नंबर से हिमांशी खुराना को दी गई है। बताया जा रहा है कि हिमांशी खुराना को हैरी बॉक्सर के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस दौरान हिमांशी से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई है।
इस मामले को लेकर हिमांशी ने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि हैरी बॉक्सर द्वारा बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान सहित कई अभिनेताओं को धमकी दी चुकी है। हैरी बॉक्सर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है।
बता दें कि हिमांशी खुराना पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतने के बाद मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और साड्डा हक जैसी फिल्मों और सोच जैसे सुपरहिट गानों से बड़ी पहचान बनाई। जबकि, बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के बाद वो सबसे ज्यादा फेमस हुईं।
-

Indigo की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, Toilet में मिला संदिग्ध नोट
यात्रियों में मचा हड़कंप
नई दिल्ली: कोलकाता एयरपोर्ट पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में से बम की धमकी वाला संदिग्ध नोट मिला। एहतियात के तौर पर विमान को तुरंत अलग स्थान पर ले जाया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरु कर दी है। कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-7304 के टॉयलेट में से संदिग्ध नोट बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नोट में बम होने की धमकी लिखी होने की आशंका जताई जा रही है। Read In English : https://encounternews.in/india/bomb-scare-delays-shillong-flight-at-kolkata-airport-aircraft-shifted-for-security-checks/टॉयलेट से मिला नोट
कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की फ्लाइट् 6E-7304 के टॉयलेट से एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नोट में बम धमकी लिखी होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह 9:15 बजे उड़ान भरने वाली इश फ्लाइट को तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत यात्रियों से दूर आइसोलेशन बे में से ले जाकर खड़़ा कर दिया गया है। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और बाकी सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने भी विमान की गहन तलाशी ली है।सभी यात्री हैं सुरक्षित
अधिकारियों की मानें तो सभी यात्रियों की सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर भी बनाए हुए हैं। हर जरुरी कदम उठाया जा रहा है। इंडिगो ने कहा है कि सभी जरुरी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा साथ भी दिया जा रहा है। अधिकारियों का यह कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की उड़ान संचालन को लेकर फैसला लिया जाएगा फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और पूरे मामले को भी गंभीरता के साथ लिया जा रहा है। अब इस घटना के बाद सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की बड़ी संख्या में तैनाती भी कर दी गई है। आइसोलेशन जोन के आस-पास सुरक्षा कर्मियों को लगा दिया गया है। एयरपोर्ट की खास गाड़ियां जैसे की फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी भी मौके पर पहुंच चुकी है। हाई विजिबिलिटी जैकेट पहन कर ग्राउंड स्टाफ पूरे ऑपरेशन में कॉर्डिनेट करते दिखे हैं। विमान का सामान भी नीचे उतार लिया गया और रनवे पर रख दिया गया है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता उसकी खास तौर पर जांच कर रहे हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं कि है कि कोई संदिग्ध वस्तु मिली है या फिर नहीं। -

Jalandhar News: विधानसभा सचिवालय ने DGP और Police Commissioner को जारी किया नोटिस
जालंधर, ENS: दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना मामले में दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से एक बार फिर से नोटिस जारी किए गए है। दरअसल, विधानसभा सचिवालय की ओर से 2 नोटिस जारी किए गए है। जिसमें एक नोटिस पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को जारी किया गया है और दूसरा नोटिस जालंधर की पुलिस कमिश्नर को जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने 20 फरवरी तक मामले का जवाब देने के लिए कहा है।
पत्र में कहा गया है कि तय समय में जवाब न आने पर विशेषाधिकार हनन और अवमानना की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। इस मामले की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता इकबाल सिंह बग्गी की शिकायत पर कांग्रेस नेता परगट सिंह, सुखपाल खैहरा के खिलाफ भी एफआईआर की गई थी।
आरोप था कि संबंधित वीडियो को आगे प्रसारित किया गया। बाद में पुलिस ने वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई, जिसमें कथित तौर पर छेड़छाड़ की बात सामने आई। इसके बाद मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा के नाम भी एफआईआर में शामिल किए गए। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और सभी संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया गया है।