Blog

  • Jalandhar News: Hotel Mariton मामले में दुआ परिवार के 5 सदस्यों पर मामला दर्ज, सभी फरार

    Jalandhar News: Hotel Mariton मामले में दुआ परिवार के 5 सदस्यों पर मामला दर्ज, सभी फरार

    जालंधर, ENS: Hotel Mariton में पार्टनरों में हुई हाथापाई को लेकर मामला गरमा गया है। बीते दिन पार्टनर परमजीत मरवाहा और यशपाल दुआ ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आज दोनों पक्षों को थाने आने के लिए कहा था। बताया जा रहा हैकि पुलिस समक्ष पेश होने से पहले दुआ परिवार सहित फरार हो गया। जिसके बाद अब इस विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस मामले में होटल के पार्टनर यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ, शिवी दुआ सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोप है कि विवाद के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य किए गए, जिसके बाद शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई।

    मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यशपाल दुआ ने सुबह 10 बजे प्रेस वार्ता करनी थी लेकिन केस दर्ज होने का पता चलते ही रद्द कर दी गई। इससे पहले शुक्रवार देर शाम प्रेस वार्ता में दूसरे पक्ष डॉक्टर परमजीत मरवाहा जिनके साथ मारपीट हुई थी में पुलिस को शिकायत दर्ज करने के साथ ही अकाल तख्त साहिब और सिख संगठनों को जानकारी दी थी।

    डॉ परमजीत मरवाहा ने बताया था कि Hotel Mariton के 6 मलिक है। जिसमें वह 36 प्रतिशत पार्टनर है और उनके साथ 15 फ़ीसदी के मालिक और भी है। वह 51 फ़ीसदी के साथ होटल के एमडी का कार्यभार देख रहे हैं और दूसरी तरफ 5 प्रतिशत के पार्टनर यशपाल दुआ अपनी शर्तें हम पर थोपना चाहते थे, लेकिन बात नहीं मानी तो शराब के नशे में मारपीट की गई। जिसमें उनके बेटे को भी पिता और पगड़ी उतार दी, धर्म को लेकर कई अब शब्द भी बोले। मरवाहा ने कहा कि इस मामले को लेकर उनके द्वारा पुलिस के साथ-साथ श्री अकाल तख्त साहिब में भी शिकायत भेजी है।

  • Punjab News: पत्नी और बेटे को गोली मारने व्यक्ति ने तोड़ा दम

    Punjab News: पत्नी और बेटे को गोली मारने व्यक्ति ने तोड़ा दम

    फिरोजपुरः जिले के गांव बजीदपुर में किसान जगसीर सिंह ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी नवजीत कौर और 4 वर्षीय बेटे वारिस दीप को गोली मार दी थी। व्यक्ति ने दोनों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया। देर रात डीएमसी अस्पताल में जगसीर की मौत हो गई। हालांकि पत्नी और बेटे की की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

    डीएसपी कर्ण कुमार ने बताया कि गांव बजीदपुर में शुक्रवार शाम तीन बजे के करीब किसान जगसीर सिंह ने घर में मौजूद पत्नी नवजीत कौर व बेटा वारिस दीप सिंह (04) को गोली मार दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली है। डीएसपी ने बताया कि जगसीर व नवजीत कौर के सिर में गोली लगी है। जबकि वारिस दीप सिंह के पेट में गोली लगी है, जो लीवर में धंस गई है। वारदात के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

     

     

  • Punjab News: गुरु नानकपुरा में पुलिस कर्मी के बेटे की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरु नानकपुरा में पुलिस कर्मी के बेटे की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना कोटखालसा के अंतर्गत आते गुरु नानकपुरा में पुलिस कर्मचारी के बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था और उसका नशा मुक्ति केंद्र में ईलाज चल रहा था। बीते दिन ही उसे नशा मुक्ति केंद्र से लाया गया था। बताया जा रहा है कि वह युवक पहले भी नशा करता था और उसके पिता होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। परिवार ने कई बार बच्चे को नशा छुड़ाने के केंद्र में भर्ती करवाया। रात को भी उसे नशा छुड़ाने के केंद्र से घर लाए थे।

    आरोप है कि आज सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ गया और उसने नशा का टीका लगा लिया। जिस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोस्त वहां से फरार हो गया। परिवार के सदस्यों ने अपने बच्चे की लाश सड़क पर रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं मृतक के पिता अशोक सैणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका बेटा 26 साल का था, फुटबॉल खिलाड़ी था और बीएससी भी की हुई थी। लेकिन उसे यह भयंकर नशे की लत लग गई, जिसके चलते वह आए दिन नशा करने लगा।

    उसके कई बार नशा छुड़ाने के केंद्र में भर्ती भी कराया गया था। रात को भी उसे नशा छुड़ाने के केंद्र से घर लाए थे, और आज सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ नशा करने गया और उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी वहां से फरार हो गया। वहीं इस्लामाबाद के पुलिस अधिकारी संदीप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सूचना मिली थी कि गुरु नानकपुरा इलाके में आकास नाम के युवक की मौत हो गई है। हम मौके पर पहुंचे हैं, हालात का जायजा ले रहे हैं, और परिवार के सदस्य जो भी बयान देंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: अहाते पर भारी हंगामा, युवकों ने की तोड़फोड़, कर्मियों को पीटा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अहाते पर भारी हंगामा, युवकों ने की तोड़फोड़, कर्मियों को पीटा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में घास मंडी चक्की के पास स्थित अहाते पर देर रात भारी हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि युवकों ने बिल को लेकर हंगामा करते हुए पहले तोड़फोड़ की और उसके बाद काम करने वाले युवकों से मारपीट करके मौके से फरार हो गए। मारपीट के दौरान युवकों ने अहाते में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और गालियां दी। वारदात की शिकायत अहाता मालिक बिल्ला के अपनी लेबर के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की शिकायत कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

    आता मालिक अहाता मलिक बिल्ला ने बताया कि वह पिछले कई सालों से घास मंडी चौक के पास अहाते को चला रहा है। शुक्रवार रात सात से आठ युवक उसके आहाते पर शराब पीने के लिए आए और शराब पीते हुए काफी शोर मचाने लगे। उसने आरोप लगाया कि शराब के नशे में युवकों ने उसकी लीवर को कई बार भला बुरा कहा लेकिन लेबर अपना काम करती रही और करीब चार घंटे वह अहाते पर बैठे रहे। रात को वह 10.30 बजे वह युवकों को बिल बनाकर घर आ गया, जब लेबर उनसे पैसे लेने के लिए गई तो वह बिल न देने की धमकियां देने लगे।

    लेवल में जब दोबारा खाने के बिल माँगा तो लीवर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और अहाते तोड़फोड़ कर दी। हमले के दौरान उसका एक युवक घायल हो गया। वारदात के दौरान युवकों ने अहाते में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए ताकि पुलिस के हाथ कोई सुराग न लगे। उसने बताया कि हमले के बाद सभी मौके से फरार हो गए, जिसके बारे में उसके लिए लेबर ने उसे कॉल कर बताया तो वह दोबारा अहाते में पहुंचा, जहां आकर उसने कंट्रोल रूम पर सूचना दी और मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

  • Punjab News: शादी से 2 दिन पहले दूल्हे की मौत, Jalandhar की लड़की से तय हुआ था विवाह

    Punjab News: शादी से 2 दिन पहले दूल्हे की मौत, Jalandhar की लड़की से तय हुआ था विवाह

    कपूरथलाः कपूरथला में पलक झपकते ही शादी की खुशियां ग़म में बदल गईं। दरअसल, शादी से 2 दिन पहले दूल्हे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 29 वर्षीय कुमार महाजन निवासी शिव कॉलोनी, कपूरथला के रूप में हुई है। घटना के दौरान युवक के घर शगुन की रस्म चल रही थी। मृतक युवक माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी शादी जालंधर की एक लड़की से तय हुई थी।

    युवक के चाचा भाजपा नेता हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिन दोपहर करीब 3 बजे युवक अपने घर की तीसरी मंज़िल पर गया और बाथरूम में फांसी लगा ली। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की; जब बाथरूम का कमरा खोलकर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला।

    परिजनों ने बताया कि कुमार कपूरथला के जौली मार्केट में एक साहूकार था। उसका कारोबार ठीक-ठाक चल रहा था। कुमार के चाचा और भाजपा नेता धर्मपाल महाजन ने कहा कि कुमार अपनी शादी के दौरान कल डांस की तैयारी कर रहा था और उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। उसने अपनी होने वाली पत्नी से भी अच्छी बातें की थीं।

    कपूरथला सिटी के एसएचओ अमनदीप ने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार ने केस दर्ज करने या कोई कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की संवेदनशील तरीके से जांच कर रही है।

  • Punjab News: लुटेरों का कहर, ई-रिक्शा चालक और राहगीरों को बनाया निशाना, किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरों का कहर, ई-रिक्शा चालक और राहगीरों को बनाया निशाना, किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः नेशनल हाईवे -44 पर एवन साइकिल चौक के पास देर रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने घर लौट रहे ई-रिक्शा चालक और राहगीरों को निशाना बनाया। लुटेरों ने न केवल मोबाइल छीने, बल्कि विरोध करने पर पीड़ितों पर दातर से हमला कर उन्हें लहुलुहान भी कर दिया। घटना रात करीब 10 बजे की है। जब लोग काम खत्म कर अपने घरों की ओर लौट रहे थे, तभी एक ही बाइक पर सवार तीन युवक हाईवे पर सक्रिय हुए। लुटेरों ने सबसे पहले एक ई-रिक्शा चालक को रोका और हथियारों की नोक पर उसे घेर लिया। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने सड़क से गुजर रहे 2 अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया।

    इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक मौके की जानकारी देते हुए बता रहा है कि किस तरह नेशनल हाईवे पर सरेआम लूटपाट हुई है। वीडियो में घायल लोग अपनी चोटें दिखाते नजर आ रहे हैं। पीड़ितों के मुताबिक, लुटेरे उनकी मेहनत की कमाई और मोबाइल फोन छीनकर बड़ी आसानी से फरार हो गए। तीन लोग गंभीर रूप से घायल जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया। हम काम से घर जा रहे थे तभी अचानक बाइक सवारों ने रास्ता रोका। उनके हाथ में बड़े-बड़े दातर थे। उन्होंने बिना सोचे-समझे हमला कर दिया और फोन छीन लिए।

    वारदात के बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हाईवे पर लगे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। PCR की गश्त को हाईवे पर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि लुटेरों के हुलिए और बाइक के नंबर के आधार पर उन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

  • Punjab News: तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

    Punjab News: तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

    लुधियानाः समराला चौक के पास आज सुबह करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि थार गाड़ी भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए थार में सवार दो युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला। वहीं खून से लथपथ घायल बाइक सवार को थार में मौजूद युवकों ने 108 एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    घायल युवक की पहचान यादविंदर के रूप में हुई है, जो समराला चौक के नजदीक का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में घायल को दाखिल करवाने के बाद दोनों युवक मौके से निकल गए। हादसे के बाद थार गाड़ी को NHAI की टीम ने टो कर लिया। घायल यादविंदर ने बताया कि वह सुबह सब्जी मंडी में खरीदारी करने जा रहा था। जैसे ही वह समराला चौक के पास पहुंचा, अचानक एक तेज रफ्तार थार आई और उसे टक्कर मार दी।

    टक्कर लगते ही वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। अस्पताल में पहुंचने के बाद उसे होश आया। हादसे में उसकी एक टांग टूट गई है और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही उसकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल युवक ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उधर, अस्पताल प्रशासन ने संबंधित थाना पुलिस को हादसे की जानकारी दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: एक्टिवा सवार चोरों ने दुकान के तोड़े ताले, बच्ची ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक्टिवा सवार चोरों ने दुकान के तोड़े ताले, बच्ची ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के शक्ति नगर में स्थित थापर जरनल स्टोर की दुकान के चोर ताले तोड़ रहे थे कि गली से निकल रही बच्ची ने देख शोर मचा दिया। बच्ची का शोर सुनकर चोर मौके पर एक्टिवा से फरार हो गए, जिसकी शिकायत उनके पास रहने वाले दुकान मालिक को दी और चोरी होने की सूचना पाकर इलाके के लोग इकट्ठे हो गए, जिन्होंने थाना चार की पुलिस को सूचित किया और व्योमकेश पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गईं।

    थापर जरनल स्टोर के मालिक चांद ने बताया कि वह पिछले कई सालों से शक्ति नगर में दुकान को चला रहे हैं। उसने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार रात 10.30 बजे दुकान के ताले लगाकर घर चले गए थे कि करीब 15 मिनट के बाद गली से निकल रही बच्ची ने देखा कि दो युवकों ने दुकान के ताले तोड़ दिए थे और वह दुकान का शटर उखाड़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसे देख उसने शोर मचा दिया। बच्ची का शोर सुनकर दोनों युवक मौके से भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि अगर दुकान के शटर को सेंटर लाक न लगा होता तो दुकान का शटर खोल चोर दुकान से सामान चोरी कर ले जाते।

    वारदात के बाद इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने थाना चार की पुलिस को सूचित किया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना चार की पुलिस जांच में जुट गई। इलाके के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके इलाके में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोर लुटेरों के मन में पुलिस का डर बना रहे और वारदातों पर नकेल कसी जाए, वहीं थाना चार की प्रभारी अनु पलयाल ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं और वह आरोपितों के खिलाफ बनती कार्रवाई कर रही हैं।

     

  • आज का राशिफल, 14 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 14 फरवरी 2026

    आज 14 फरवरी, 2026 को दैवीय कृपा आपको आत्मविश्वास और नई उम्मीदों की ओर ले जा रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रदेव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो मन में सीखने की इच्छा और भविष्य के प्रति स्पष्टता जगाते हैं। मंगलदेव मकर राशि (दसवें भाव) में उच्च के होकर आपके करियर और जिम्मेदारियों को मजबूती दे रहे हैं। यह समय एम्बिशन और सकारात्मक सोच के संतुलन का है। आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो रोजमर्रा के अनुशासन के साथ अपने लॉन्ग-टर्म गोल्स पर फोकस करना चाहते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन ‘एम्बिशन और प्रोग्रेस’ का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में बैठकर आपको करियर में सुपर एक्टिव और जिम्मेदार बना रहे हैं। आज आपका उत्साह चरम पर रहेगा। सावधानी इसमें बरतें कि ओवर-कॉन्फिडेंस या जल्दबाजी में बड़े फैसले न लें। तुरंत परिणाम की चाहत आपको बेवजह तनाव दे सकती है। करियर में आपकी लीडरशिप की सराहना होगी और नई प्लानिंग सफल रहेगी। लव लाइफ में ईमानदारी और गहरी बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा।

    वृषभ राशि: आज का दिन ‘स्थिरता और व्यावहारिक उपलब्धि’ का है। लग्न स्वामी शुक्रदेव का प्रभाव आपके प्रोफेशनल मान-सम्मान को बढ़ा रहा है। आज आप अपने काम में बहुत दृढ़ रहेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि स्वभाव में ईगो न लाएं और पुरानी नकारात्मक बातों को पकड़कर न बैठें। भावनात्मक रूप से सख्त होना रिश्तों में दूरी ला सकता है। बजट को दोबारा चेक करना जरूरी है। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति लचीलापन अपनाएं। सेहत के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें।

    मिथुन राशि: आज का दिन ‘लर्निंग और नेटवर्किंग’ का है। आपके लग्न स्वामी बुधदेव नौवें भाव में बैठकर आपको फ्यूचर प्लानिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स उत्तम रहेंगी । सावधानी इसमें बरतें कि सामर्थ्य से ज्यादा काम न करें , वरना मानसिक थकान हो सकती है। बिना सोचे-समझे किए गए कमिटमेंट आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। करियर में टीम वर्क से बड़ी सफलता मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ भविष्य की चर्चा सुखद रहेगी।

    कर्क राशि: आज का दिन का है। चंद्रदेव का गोचर आपको दैनिक कार्यों को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। आज आपकी इच्छाशक्ति और इंट्यूशन काफी मजबूत रहेगा। सावधानी इसमें बरतें कि छोटी परेशानियों को दिल पर न लें और काम टालने की आदत से बचें। बहुत ज्यादा इमोशनल होकर फैसले लेना नुकसानदेह हो सकता है। करियर में पेंडिंग काम पूरे होंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। लव लाइफ में आपसी सपोर्ट बढ़ेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन ‘क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास’ का है। सूर्यदेव का प्रभाव आपको चुनौतियों का सामना करने की शक्ति दे रहा है। आज आप जोश के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि ईगो और गुस्से को काम के बीच न आने दें। जल्दबाजी में परिणाम पाने की कोशिश आपका तनाव बढ़ा सकती है। करियर में आपके नए आइडियाज की वरिष्ठों द्वारा सराहना होगी। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और जोश बनाए रखें।

    कन्या राशि: आज का दिन ‘गहरी सोच और स्पष्टता’ का है। बुधदेव का छठे भाव में होना आपको तर्क और विचार की बेहतर समझ देगा। आज आप किसी भी जटिल कार्य को व्यवस्थित कर लेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि खुद की बहुत ज्यादा आलोचना न करें और परफेक्शन के पीछे सेहत न बिगाड़ें। ज्यादा चिंता करने से बचें। करियर में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ में समझदारी से बॉन्डिंग मजबूत होगी।

    तुला राशि: आज का दिन ‘हॉर्मोनी और बेहतर प्लानिंग’ का है। शुक्रदेव का प्रभाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता को संतुलित बना रहा है। आज आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बढ़िया तालमेल बिठाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि अपनी क्षमता से ज्यादा काम का वादा न करें। किसी भी बात पर तुरंत रियेक्ट करने से बचें। करियर में डिप्लोमेसी आपको दूसरों से बेहतर परफॉर्म करने में मदद करेगी। लव लाइफ में शांति और धैर्य बनाए रखें।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन ‘साहस और आर्थिक समझदारी ‘ का है। मंगलदेव तीसरे भाव में बैठकर आपको रिस्क लेने और नई पहल करने का हौसला दे रहे हैं। आज आप अपनी बात बहुत स्पष्टता से रख पाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि पैसों से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें। बिना प्लानिंग के निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। करियर में आपकी मेहनत और ईमानदारी के शानदार परिणाम मिलेंगे। सेहत के प्रति सजग रहें और हल्का व्यायाम करें।

    धनु राशि: आज का दिन ‘उम्मीद और नई शुरुआत’ का है। चंद्रमा का आपकी ही राशि में होना आपको मानसिक रूप से बहुत ऊर्जावान और पॉजिटिव बनाएगा। शाम तक आप काफी मोटिवेटेड महसूस करेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर गलतियां न करें। दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाना आपको दुखी कर सकता है। करियर में नेटवर्किंग और नए संपर्क आपको सफलता के रास्ते पर ले जायेंगे। लव लाइफ में नया उत्साह और ईमानदारी महसूस होगी।

    मकर राशि: आज का दिन ‘मेहनत और मानसिक मजबूती’ का है। शनिदेव का गोचर आपकी कमिटमेंट और वर्क एथिक्स को नई ऊंचाइयां देगा। आज आप कठिन कार्यों को भी अपनी प्लानिंग से सरल बना लेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि खुद को अकेलेपन से दूर रखें और परिवार के लिए भी समय निकालें। पुरानी बातों को याद कर मूड खराब न करें। करियर में टीम वर्क से आपकी प्रोग्रेस स्थिर रहेगी। फाइनेंस में लॉन्ग-टर्म निवेश पर ध्यान दें ।

    कुंभ राशि: आज का दिन ‘सोशल कनेक्शन और नई प्लानिंग’ का है। आपके लग्न स्वामी शनिदेव वाणी और धन के भाव में होकर आपको बहुत ही प्रैक्टिकल सोच दे रहे हैं। आज आप अपने फ्यूचर गोल्स पर गहराई से काम करेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि एक साथ कई काम शुरू न करें, वरना कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। जल्दबाजी में खर्च करने से बचें। करियर में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और पेशेंस ही आपको सफलता दिलाएगी। लव लाइफ में आपसी स्नेह और मधुरता रहेगी।

    मीन राशि: आज का दिन ‘इमोशनल क्लैरिटी और ग्रोथ’ का है। बृहस्पतिदेव का शुभ प्रभाव आपको मानसिक स्थिरता और सुख प्रदान करेगा। आज आपकी ‘गट फीलिंग’ आपको करियर में सही दिशा दिखाएगी। सावधानी इसमें बरतें कि बहुत ज्यादा संवेदनशील होकर हर काम करने का प्रयास न करें। काम टालने की आदत से आज नुकसान हो सकता है। करियर में आपकी सूझबूझ से कलीग्स प्रभावित होंगे। फाइनेंस में बजट पर टिके रहना जरूरी है। लव लाइफ में आपस में फीलिंग्स शेयर करें।

  • Punjab News : इस इलाके में हुई Firing, युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : इस इलाके में हुई Firing, युवक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले के एक गांव में गोली चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार थार सवार युवक को घेरकर हमलावरों ने गोली मार दी। इस घटना में गोली लगने उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरोजशाह निवासी हरदीप उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

    मृतक युवक नगर कीर्तन में शामिल होने पास के गांव जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर गोलियां चला दी और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    इस मामले में SSP भूपिंदर सिंह ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर पुरानी रंजिश में गोली चली है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास डेड बॉडी आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।