Blog

  • लॉरेंस और भट्टी में छिड़ी जुबानी जंग, पाक डॉन को हरि बॉक्सर ने दी जान से मारने की धमकी

    लॉरेंस और भट्टी में छिड़ी जुबानी जंग, पाक डॉन को हरि बॉक्सर ने दी जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ः लॉरेंस बिश्नोई गैंग और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के जुबानी जंग छिड़ गई है। ऐसे में दोंनों ओर से लगातार वीडियों के जरिए जुबानी हमले किए जा रहे है। हाल ही में लॉरेंस गैंग की ओर से पुर्तगाल में शहजाद भट्टी पर हमले का दावा किया गया था। जिसके बाद शहजाद भट्टी ने बीते दिन लॉरेंस को बच्चा कहकर जमकर निशाने साधे थे। वहीं अब लॉरेंस के राइट हैंड कहे जाने वाले हैरी बॉक्सर ने एक वीडियो जारी किया है।

    वीडियो में उसने पाकिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर शहजाद भट्टी को जान से मारने की खुली धमकी दी है। वीडियो में हरि बॉक्सर बड़ी संख्या में हथियारों की नुमाइश करता दिखाई देता है। वह कैमरे के सामने जूता दिखाते हुए शहजाद भट्टी को कहता है कि वह लारेंस भाई के सामने कुछ भी नहीं है। उसके बयान में साफ तौर पर चुनौती झलकती है। वह कहता है कि जिस दिन चाहेंगे, उस दिन अंजाम तक पहुंचा देंगे।

    वह यह भी दावा करता है कि उनके पास इतने हथियार हैं कि हमला होने पर गोलियों की गिनती करना मुश्किल हो जाएगा। इस पूरे वीडियो में उसका लहजा उकसावे भरा नजर आता है। हरि बॉक्सर ने वीडियो में शहजाद भट्टी को ललकारते हुए कहा, ‘तुम्हें (शहजाद भट्टी) लॉरेंस बिश्नोई ने ही बनाया है। अब तू भाई (लॉरेंस) के खिलाफ ही भोंक रहा है। तुझे जमीन और आसमान से भी खोज के खत्म करेंगे।’ बॉक्सर ने चेतावनी दी है कि वह बहुत जल्द भट्टी का काम तमाम कर देगा।

    बता दें कि हरि बॉक्सर का यह वीडियो सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का कारण है। इस वीडियो को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पास अत्याधुनिक और खतरनाक हथियारों का कितना बड़ा भंडार मौजूद है। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ठीक इसी तरह हथियारों की नुमाइश करते हुए डराने वाले वीडियो जारी किए थे।

  • होटल की चौथी मंजिल से कूदी 20 वर्षीय लड़की, अस्पताल में हुई भर्ती, देखें वीडियो

    होटल की चौथी मंजिल से कूदी 20 वर्षीय लड़की, अस्पताल में हुई भर्ती, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: शहर में एक होटल की चौथी मंजिल से लड़की के छलांग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 20 साल की लड़की ने अचानक होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस लड़की को लेकर अस्पताल में पहुंची फिलहाल लड़की को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां उसका गंभीर हालात में इलाज भी चल रहा है।

    मौके पर पहुंची पुलिस

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीबन 1 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। उस समय विश्वास नगर के फर्श बाजार पुलिस स्टेशन में पीसीआर को कॉल करके जानकारी दी गई। इसमें एक लड़की के होटल संतोष रेजेडेंसी से कूदने की सूचना दी गई।

    लड़के के साथ हुआ था झगड़ा

    फोन करने वाले शख्स ने बताया कि होटल संतोषी में एक 20 साल की लड़की और 22 साल के लड़के ने होटल में चेक इन किया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद लड़की ने गुस्से में चौथी मंजिल की खिड़की से कूद कर सुसाइड कर लिया। लड़की को अस्पताल में ले जाया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए शख्स ने बताया कि – ‘मैं अपनी दुकान पर काम करता हूं मुझे पता लगा कि लड़की कूदी है मैं अचानक से बाहर आया मैंने अपने सारे गत्ते फैंके, बाइक हटाई और लड़की की जान बचा ली। लड़की को अस्पताल में ले जाया गया है। गिरने के बाद वह बेहोश हो गई थी। मुझे ये नहीं पता कि लड़की कहां से आई थी लड़का बाहर खड़ा था। लड़की अंदर से कूदी थी लड़की को एंबुलेंस में ले जाया गया है’।    
  • नेशनल हाईवे बददी-नालागढ़ की बदहाली पर भडक़ा रोड सेफटी क्लब, बार बार टेंडर की डेट बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं

    नेशनल हाईवे बददी-नालागढ़ की बदहाली पर भडक़ा रोड सेफटी क्लब, बार बार टेंडर की डेट बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं

    सचिन बैंसल , बददी,13: पिंजौर-बददी-नालागढ़ निर्माणाधीन फोरलेन को लेकर रोड सेफटी क्लब बददी भडक उठा है। क्लब ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र व प्रदेश सरकारों औद्योगिक विकास की बडी बडी बातें करते हैं लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। आज 35 किलोमीटर सडक़ जो कि एशिया के सबसे बडे औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला नालागढ़ को जोडती है अधूरी चली हुई है। रोड सेफटी क्लब बददी के प्रधान सुरेंद्र अत्री, सचिव सतीश कुमार ढंूंडवा, उपाध्यक्ष चिंतन, मोहन लाल व युवा कार्यकर्ता चंदन सिंह ठाकुर ने आज निर्माणाधीन फोरलेन का दौरा किया और सडक निर्माण में बरती जा रही ढि़लाई पर कड़ा रोष जाहिर किया। सुरेंद्र कुमार अत्री ने कहा कि हमारी एक पीढ़ी बचपन से जवान हो गई लेकिन इस रोड को बनने का शुभ मूहूर्त नहीं निकला।

    रोज सौ किमी सडक़ बनने के दावे झूठे-चंदन ठाकुर

    वहीं दूसरी ओर युवा सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय सडक निर्माण मंत्री रोज 100 किलोमीटर सडक बनाने का दावा करते हैं लेकिन क्या हिमाचल में यह बात लागू नहीं होती। हमारे घरों में फोरलेन का पानी आ रहा है रास्ते बंद हो गए हैं लेकिन सरकार व अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है। चंदन ठाकुर ने कहा कि बीबीएन के भाजपा नेता भी इस मुददे पर दही जमाकर बैठे हैं और इसके नेता एनएचएआई के खिलाफ 11 साल से इसलिए चुप हैं कि कहीं इनका पद न चला जाए। उन्होने कहा कि पद आते जाते रहते हैं लेकिन अगर आप जनता के मुददे ही नहीं उठाओगे तो यह ओहदे क्या जेब में रखने के लिए लिए हैं। वहीं उन्होने इस रोड का मुददा न उठाने के लिए दून कांग्रेस को भी आडे हाथों लिया।  
  • डीएसपी अजय ठाकुर ने रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में किया बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन

    डीएसपी अजय ठाकुर ने रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में किया बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, बसाल में एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले, डीएसपी ऊना, पद्मश्री एवं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित अजय ठाकुर ने विद्यालय में आयोजित विशेष समारोह में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन किया।
    कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय प्रबंधन, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
    इस अवसर पर बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें लड़कों का अलग मैच तथा लड़कियों का अलग मैच खेला गया। दोनों मैच अत्यंत रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में डीएसपी ऊना, पद्मश्री एवं अर्जुन अवॉर्डी अजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया और कहा कि“खेल केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और व्यक्तित्व को भी मजबूत बनाते हैं। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित है।”
    विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है। इस पहल से विद्यालय में खेल गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। अंत में विद्यालय की ओर से अजय ठाकुर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
     
  • Punjab News: सूटकेस से युवती के शव के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Punjab News: सूटकेस से युवती के शव के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    बठिंडा: पुलिस ने लाल सूटकेस में मिली मृतक महिला की हत्या का मामला 48 घंटे में सुलझाते हुए प्रेमी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान सपना उर्फ मलिका पुत्री सिकंदर पाल वासी बागा पुराना (जिला मोगा) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके करीबी दोस्त प्रियंका कुमार वासी गांव गुलाबगढ़ (हाल वासी सुरख़पीर रोड, बठिंडा) ने की थी। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी डा. ज्योति यादव ने बताया कि बीती 11 फरवरी को दोपहर में बठिंडा-मलोट रोड पर स्थित गांव बहिमण दीवाना के पास खेतों से एक अनजान महिला का शव बरामद हुआ था।

    इस संबंधी थाना सदर बठिंडा में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी (डी) जसमीत सिंह और डीएसपी हरविंदर सिंह सरां की अगुवाई में विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें मृतका को अंतिम बार 7 फरवरी की रात को परसराम नगर इलाके में देखा गया था। मृतका के शरीर पर बने ‘काकू’ नाम के टैटू और काल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। जांच के दौरान शक की सूई मृतका के दोस्त प्रियंका कुमार की ओर घूमी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ के दौरान मुजरिम ने स्वीकार किया कि बीती 9 फरवरी को वह और मलिका उसके घर मौजूद थे। किसी वाद-विवाद के बाद उसने चाकू से हमला कर मलिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद मुजरिम ने शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन बदबू फैलने के कारण योजना बदल दी। उसने शव को लाल सूटकेस में बंद कर 10 और 11 फरवरी की मध्यरात्रि अपने सिल्वर रंग की आई-20 कार के जरिए पिंड बहीमण दीवाना के खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने मुजरिम की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और कार बरामद कर ली है।

    पुलिस पूछताछ में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ कि मुजरिम ने शव ठिकाने लगाने के अगले दिन अपनी छाती पर मृतका और अपना टैटू बनवाया, ताकि लोग यह समझें कि वह मलिका से बहुत प्यार करता था और उस पर हत्या का संदेह न किया जाए। हालांकि, उसकी यह चाल पुलिस के आगे नहीं चल सकी। एसएसपी के अनुसार मुजरिम को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मुजरिम नशे का आदि बताया जा रहा है, इसलिए उसका ड्रग टेस्ट भी करवाया जाएगा।

  • Haryana News: Cyber ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Cyber ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: साइबर टीम ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए हर दिन सख्ती बढ़ा दी है। टीम के द्वारा आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। अब हाल ही में पंचकूला साइबर की टीम ने सेक्टर-4 निवासी के साथ हुई ठगी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके अंबाला जेल में भेज दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर-4 निवासी के साथ एक साइबर फ्रॉड हुआ था। इसमें तीनों आरोपियों में से दो आरोपियों के अकाउंट में 9 लाख गया है। दोनों अकाउंट होल्डर हैं। इसमें से तीसरा आरोपी मिडियेटर था।

    यह अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करता था। तीनों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश करके बाकी के दो आरोपियों को अंबाला जेल में भेज दिया गया और बाकी जो अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करता है। उसको पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

    तीनों में आरोपियों से अभी तक 37 हजार की रिकवरी हो गई है। उनसे 21 एटीएम कार्ड, 4 पासबुक, 9 चेकबुक और 4 मोबाइल फोन मिले हैं। अब रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इनके साथ कोई और भी जुड़ा हुआ है। उसको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • ऊना ‘हर घर नल से जल’ में अग्रणी  जिले ने हासिल किया 100 फीसदी कार्यात्मक नल कनेक्शन लक्ष्य

    ऊना ‘हर घर नल से जल’ में अग्रणी जिले ने हासिल किया 100 फीसदी कार्यात्मक नल कनेक्शन लक्ष्य

    ऊना, (13 फरवरी) सुशील पंडित : ऊना जिला ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सभी ग्रामीण परिवारों को शत-प्रतिशत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने इसकी पुष्टि की।

    जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शत-प्रतिशत कार्यात्मक नल कनेक्शन की उपलब्धि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शत-प्रतिशत कार्यात्मक नल कनेक्शन का लक्ष्य प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप जिला प्रशासन, जल शक्ति विभाग और ग्रामीण समुदाय के सामूहिक प्रयासों से हासिल किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस उपलब्धि को निरंतर बनाए रखते हुए जल आपूर्ति की गुणवत्ता, नियमितता तथा दीर्घकालीन जल स्रोत संरक्षण को समान प्राथमिकता दी जाए।

    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक परिवार तक प्रतिदिन स्वच्छ, पर्याप्त और निर्बाध पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जमीनी निरीक्षण व्यवस्था, तकनीकी मॉनिटरिंग तथा जवाबदेही तंत्र को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए।

    सदस्य सचिव एवं अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग शशि कांत ने बैठक में बताया कि जिले के सभी ग्रामीण परिवारों तक कार्यात्मक नल कनेक्शन पहुंच चुके हैं। उन्होंने योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, संस्थागत कवरेज तथा जल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की। बैठक में जल शक्ति विभाग वृत्त ऊना के सभी अधिशासी अभियंता, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

     

  • Jalandhar News: Mariton Hotel में पार्टनर की झड़प को लेकर हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Mariton Hotel में पार्टनर की झड़प को लेकर हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    पार्टनर डॉक्टर परमजीत सिंह ने पुलिस सहित श्री अकाल तख्त साहिब को दी शिकायत

    जालंधर, ENS: Mariton Hotel में पार्टनर के बीच जमकर हाथापाई होने की सीसीटीवी सामने आई थी। जहां हाथापाई के दौरान पार्टनर डॉक्टर परमजीत सिंह मरवाहा की पगड़ी भी उतर गई थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पार्टनर मरवाहा द्वारा प्रेस वार्ता की गई। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहाकि धक्के से अपना हुकम चलाने को लेकर झगड़ा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि होटल के 6 पार्टनर है। पार्टनर के नाम डॉक्टर परमजीत सिंह मरवाहा, इंद्रपाल सिंह, गौतम कुकरेजा, तरणजीत कौर, इंद्रजीत सिंह और यक्ष दुआ है। उन्होंने कहाकि 5 प्रतिशत हिस्सेदारी के व्यक्ति द्वारा हाथापाई की गई। वहीं इसके साथ 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी वाला पार्टनर भी कभी इधर हो जाता है और कभी उधर हो जाता है। पीड़ित ने कहा कि 80 प्रतिशत हिस्सेदारी उनकी खुद की है। प्रेस वार्ता के दौरान होटल के पार्टनर ने कहा कि अगर किसी भी पार्टनर ने होटल में आना तो उसके लिए सिस्टम बनाया गया है कि वह समय बताकर होटल में आए और वह होटल का हिसाब ले। पीड़ित ने कहा कि होटल के फायदे और नुकसान का हिसाब लेने सभी पार्टनर का हक है। होटल दिन ब दिन तरक्करी कर रहा है और होटल बुलंदियों पर है। मरवाहा ने कहाकि उनके पार्टनर अपनी मर्जी से काम करना चाहते है और धक्का करना चाहते है। पीड़ित ने कहा कि 6 महीने से धक्के से पार्टनर द्वारा डिमांड रखी जा रही है जो कि अवैध है। उन्होंने कहा कि आज से 2 से 3 माह पहले भी विवाद हुआ था। उन्होंने झगड़े का कारण धक्केशाही बताया है और कहा कि वह खुद की मर्जी से होटल चलाना चाहते है। आरोप है कि दोनों पार्टनर झूठी शिकायतें दे रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैंक में जाकर भी झूठी शिकायत दी गई। उन्होंने बैंक पर हमारा काफी कर्ज है, ऐसे में बैंक द्वारा इनकी शिकायतों को माना नहीं गया। पीड़ित ने लड़ाई की वजह बताते हुए कहा कि वह बीते दिन होटल में प्रोग्राम के दौरान वह कर्मियों की जांच करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने होटल में जब अपने पार्टनर दुआ को देखा तो वह तुरंत मुड़ गए। इस दौरान 2 कदम दूर कैप्टन से बात करते हुए वह बाहर निकल गए। उन्होंने आरोप लगाए है कि दुआ के भाई गुलशन दुआ द्वारा शराब पीकर उन पर फेंकी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह लिफ्ट में धक्के से घुस गए और उन्हें अपशब्द कहते हुए धमकियां दी। इस मामले को लेकर सिख जत्थेबंदियों के साथ उनकी बातचीत हुई है और इस मामले को लेकर थाना रामामंडी पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं मामले को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब भी शिकायत दे दी गई है। परमजीत ने कहा कि 8 से 10 व्यक्तियों ने उसे और बेटे को घेर लिया। इस दौरान उनकी पगड़ियां उतारते हुए हाथापाई की। इस घटना में बेटे को चोटे लगी है और कानों से खून बहने लगा। बेटे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना को लेकर कहा कि एक घंटे से अधिक समय तक विवाद हुआ। परमजीत ने कहा कि सभी उन्हें बार-बार गिराते रहे और वह बार-बार उठते रहे। पीड़ित द्वारा इस मामले को लेकर प्रसाशन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर उन्हें कुछ होता तो उसके जिम्मेदार गुलशन और दुआ जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टनर द्वारा उन्हें गायब करने की धमकियां दी गई है।
  • एलआईसी में बीमा सलाहकार के भरे जाएंगे 50 पद, साक्षात्कार 17 को हरोली में

    एलआईसी में बीमा सलाहकार के भरे जाएंगे 50 पद, साक्षात्कार 17 को हरोली में

    ऊना, सुशील पंडित : एलआईसी शाखा कार्यालय ऊना द्वारा बीमा सलाहकार के 50 (अस्थायी) पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि बीमा सलाहकार पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण और न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा पहले तीन वर्षो के लिए 7 हज़ार प्रतिमाह(महिला) और 5 हज़ार प्रतिमाह(पुरुष) सहित इंसेंटिव दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 01975-226192, 79860-17859 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
  • उप मुख्यमंत्री शनिवार को बीटन में आयोजित 11वें मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे

    उप मुख्यमंत्री शनिवार को बीटन में आयोजित 11वें मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे

    ऊना, (13 फरवरी) सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 14 फरवरी (शनिवार) को ऊना ज़िला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सायं 3 बजे चौधरी स्पोर्ट्स क्लब, बीटन द्वारा शहीदों की स्मृति में आयोजित 11वें मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।