Blog

  • Haryana News: UGC के समर्थन में पूर्व सांसद Rajkumar Saini ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Haryana News: UGC के समर्थन में पूर्व सांसद Rajkumar Saini ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिला सचिवालय के बाहर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के द्वारा यूजीसी के समर्थन में प्रदर्शन किया गया है। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के द्वारा की गई। पूर्व सांसद राजकुमार सैनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिला सचिवालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। वहीं उन्होंने यूजीसी का समर्थन करते हुए इसको लागू करने की मांग प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया ।

    लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के द्वारा पंचकूला प्रशासन के जरिए से देश के राष्ट्रपति के नाम यूजीसी को लेकर ज्ञापन सौंप कर मांग की गई कि उसको जल्द से जल्द लागू किया जाएगा। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नेता और पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के द्वारा मीडिया के साथ बात की गई। उन्होंने बताया कि हरियाणा के 19 जिलों में अभी तक यूजीसी को लेकर प्रदर्शन हो चुके हैं।

    पंचकूला 19वां जिला है। उन्होंने कहा कि यूजीसी को लेकर हम सरकार का समर्थन करने के लिए आए हैं। अगर सरकार का समर्थन करने में ऐतराज है तो मुझे नोटिस भी दिया गया है कि मैं बिना बताए प्रदर्शन करने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि अभी तक मैं कई जिलों में जा चुका हूं लेकिन किसी के द्वारा भी नोटिस नहीं दिया गया है। बैकवर्ड क्लास के साथ हमेशा भेदभाव किया गया है और यूजीसी कानून में 10 लोगों की कमेटी बननी है और उसमें कहीं लिखा गया है कि इसमें सभी एससी बीसी के लोग होंगे और जनरल कैटेगरी के साथ भेदभाव करेंगे। जैसे मंडल के खिलाफ आडवाणी एक मंडल लेकर पूरे देश में चल पड़े थे और बाबरी मस्जिद का तूफान उठाया था।

    मण्डल आयोग की जुबान को दबा दिया गया था। यह भी वही बात है इस कानून में जनरल कैटेगरी के लोगों की उपस्थिति रहेगी। दो प्रोफेसर स्टूडेंट आम नागरिक एक महिला क्लर्क किए जाने हैं और आज भी कहा गया है कि इस कमेटी में एससी बीसी के लोग होने चाहिए यह बिल को घुमा है और सटे लेकर बैठे हैं। 19 मार्च को इस मामले में फाइनल फैसला आने वाला है।

    देश के अंदर बैकवार्ड क्लास के लोग सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि सभी कॉलेजों के स्टूडेंट, लेक्चर, प्रोफेसर भी सड़कों पर है। आज हम 19वें जिले में ज्ञापन देने आए थे और उपायुक्त को ज्ञापन देने के लिए आए थे जबकि उपायुक्त ज्ञापन लेने नहीं आए और तहसीलदार को भेजा है फॉर्मेल्टी की गई है। उन्होंने कहा फिर भी हमने यूजीसी को लेकर देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।

    हम उम्मीद करते हैं कि यह ज्ञापन राष्ट्रपति तक पहुंचा जा सका और उन्होंने कहा कि इस तरह का भेदभाव बैकवर्ड क्लास बर्दाश्त नहीं करेगी। आपको मालूम है आज रुपया 100 क्रॉस कर रहा है और जो लोग 2002 करोड़ नौकरियां देने वाले थे और 15 लाख देने वाले थे वह लोग आज 15 लाख के बदले में 5-5 किलो दान देने पर आ गए हैं।

    अमेरिका ट्रेड डील के अंदर 5 मिनट के अंदर एक फोन पर सीजफायर हो जाता है और एक फोन के ही जरिए ट्रेड डील हो जाती है। इस डील के चलते जहां हम लोग रुस से सस्ता तेल खरीदते थे। अब वेनेजुएला से हम महंगा तेल खरीदेंगे। जब हमारा माल बाहर जाएगा तो 15 से 18 प्रतिशत जीएसटी देंगे और उनके सामान र हम जीरो जीएसटी लेंगे।

    यह दोहरा मापदंड इस देश के साथ किस दबाव में खेला गया है। अमेरिका का अनाज यदि देश में बिकेगा तो भारत का छोटा किसान उनके सामान का मुकाबला ही नहीं कर पाएंगे और सभी बेरोजगार हो जाएंगे और जमीनें भी नीलाम हो जाएगी। इस पैटर्न पर देश तो नहीं जा रहा ऐसे चीन में राष्ट्रपति फॉरएवर के लिए होता है क्या यहां भी यह गेम प्लान तो नहीं चल रहा है।

     

     

  • Punjab News: व्यक्ति ने पत्नी और 4 वर्षीय बच्चे सहित खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने पत्नी और 4 वर्षीय बच्चे सहित खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव बाजिदपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक किसान ने पत्नी और 4 वर्षीय बच्चे सहित खुद को गोली मार ली। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। किसान व्यक्ति की पहचान जगसीर सिंह के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज दोपहर 3 बजे किसान जगसीर सिंह ने पत्नी और 4 वर्षीय बच्चे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना के दौरान घर में 3 मैंबर मौजूद थे।

    इस दौरान पत्नी नवनीत कौर और 4 वर्षीय बेटा वारिस दीप सिंह मौजूद थे। घटना में जगसीर और नवनीत कौर के सिर में गोली लगी है, जबकि बेटे के लीवर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि बेटे को लुधियाना अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। वहीं डॉक्टरों द्वारा पति-पत्नी को भी दूसरे अस्पताल में रैफर किया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि जगसीर खेतीबाड़ी का काम करता है। हालांकि गोली चलने की घटना की असल वजह की जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: विजिलेंस की DIC Office में रेड, मचा हड़कंप, रिश्वत लेते 3 कर्मचारी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: विजिलेंस की DIC Office में रेड, मचा हड़कंप, रिश्वत लेते 3 कर्मचारी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गिल रोड स्थित डीआईसी ऑफिस में विजिलेंस की रेड से कर्मियों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम ने दफ्तर में रेड करके 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में 3 कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक कारोबारी की शिकायत पर की गई जिसे एक जरूरी दस्तावेज (कागज) जारी करने के बदले लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता संजीव कारोबारी ने बताया कि उन्हें अपने काम के सिलसिले में एक सरकारी दस्तावेज की जरूरत थी। इसके लिए वे पिछले काफी समय से डीआईसी ऑफिस के चक्कर काट रहे थे लेकिन वहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी काम करने के बजाय उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। संजीव के मुताबिक आरोपियों ने काम के बदले करीब 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। संजीव ने बताया कि बिना पैसे दिए उनका जायज काम भी अटकाया जा रहा था। भ्रष्टाचार से तंग आकर संजीव ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी। जिसके तहत आज संजीव रिश्वत की किस्त लेकर पहुंचे थे। जैसे ही संजीव ने ऑफिस के भीतर आरोपियों को पैसे पकड़ाए पहले से तैयार बैठी विजिलेंस की टीम ने धावा बोल दिया। टीम ने मौके पर ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपियों के पास से रिश्वत की राशि भी बरामद की है। मुझसे लंबे समय से पैसों की मांग की जा रही थी। मैं परेशान हो चुका था इसलिए मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया और विजिलेंस को सूचित किया। इस छापेमारी के बाद डीआईसी ऑफिस में हड़कंप का माहौल है। हालांकि विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने अभी तक पकड़े गए कर्मचारियों के नाम और उनके पद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ब्यूरो का कहना है कि अभी कागजी कार्रवाई और पूछताछ जारी है जिसके बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
  • Punjab News: कांग्रेस नेता बाजवा के खिलाफ बैंड बाजे बजाकर आप पार्टी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस नेता बाजवा के खिलाफ बैंड बाजे बजाकर आप पार्टी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के नजदीक आप पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रताप बाजवा के खिलाफ बैंड बाजे बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग व दूसरे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हार से बौखला गई और सरकार का काम देखकर लग रहा है कि वह अगला चुनाव भी हारने जा रहे हैं। इसके चलते वे निंदनीय बयान बाजी कर रहे हैं। मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि आप सरकार को लेकर कांग्रेस बौखला गई है। पहले कहते थे कि ये सरकार 6 महीने नहीं चलनी। लेकिन अब सरकार कामयाब हो गई है।

    बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। बिजली के बिल माफ हो गए है। बुजुर्गो को पेंशन दी जा रही है। पंजाब में दोबारा से अब आम आदमी पापर्टी 117 सीटों से अपनी सरकार बनाएगी। हमारी पार्टी ने आम घरों को लोगों को विधायक बनाया है। जिस कारण पुराने नेताओं को टेंशन हो गई। सरकार अब 10 लाख बीमा भी करके दे रही है। इस कारण अब कांग्रेस के नेता पहाड़े भूलने लग गए है। महिलाओं को अब जल्द 1 हजार भी दिए जाएंगे। आज किसान भी सरकार से खुश है। सरकार की कामयाबी देखकर प्रताप सिंह बाजवा हरभजन सिंह ईटीओ को गलत बोलने लगे है।

    हरभजन सिंह ईटीओ के पिता ने अपनी मेहनत से बैंड बाजा बजाकर अपने बेटे को पढ़ाया है और आज उनका बेटा लोगों की सेवा कर रहा है। आज बैंड बाजा लेकर प्रताप बाजवा के खिलाफ प्रोटेस्ट किया है। कांग्रेस का बैंड पहले 2022 में बजा है अब 2027 में इनका बैंड बजेगा। प्रताप बाजवा खुद अपने हलके से चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि उन्हें पता लग चुका है कि मैं इस बार हारने जा रहा हूं। बाजवा अब सीट इधर-उधर की ढूंढ रहे है। जिला स्तर पर प्रदर्शन करने की शुरुआत आज लुधियाना से की की गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक, नेता व कार्यकर्ता आज डीसी दफ्तर में प्रदर्शन करेंगे और प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

    प्रताप सिंह बाजवा ने मनरेगा महासंग्राम रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री ईटीओ को बैंड बाजा वाला कहा और उन्हें सबक सिखाने की बात स्टेज से कही थी। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी ने प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस को घेराना शुरू किया। प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ व उनकी पत्नी भी विरोध जता चुकी हैं। ईटीओ ने कहा था कि बाजवा ने बैंड बाजा बजाने वालों का अपमान किया है। इसके साथ ही उनकी और कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी सोच भी सामने आ गई।

    आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चंडीगढ़ में प्रताप सिंह बाजवा के सरकारी घर के बाहर प्रदर्शन कर चुकी है। आप ने बैंड बाजा बजाकर प्रताप सिंह बाजवा का विरोध किया था। अब आप जिला स्तर पर इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रताप सिंह बाजवा बैंड बाजा वाले बयान पर कई बार सफाई दे चुके हैं। बाजवा का कहना है कि उन्होंने बैंड बाजा बजाने वालों का कोई अपमान नहीं किया। उन्होंने सिर्फ एक मुहावरा कहा था बैंड बजा देंगे। इसके अलावा बाजवा कह चुके हैं कि वो सभी धर्मों, जातियों का सम्मान करते हैं।

     

     

  • Punjab News: एयरपोर्ट रोड पर पुलिस का एक्शन, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: एयरपोर्ट रोड पर पुलिस का एक्शन, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा “गैंगस्टर पर वार” को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज देहात पुलिस द्वारा एयरपोर्ट रोड पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने सड़कों, सार्वजनिक स्थानों तथा ट्रांसपोर्ट मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखी। मीडिया से बात करते हुए एसएसपी सोहल मीर ने बताया कि यह अभियान पंजाब सरकार की स्पष्ट नीति का हिस्सा है।

    इसका मकसद गैंगस्टरवाद का पूरी तरह अंत करना है। उन्होंने कहा कि जिले भर में एक साथ ऐसी जांच की जा रही है ताकि किसी भी शरारती तत्व की गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। एसएसपी सोहल मीर ने कहा कि देहात क्षेत्र में पहले भी कई गैंगस्टर और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया है।

    ऐसे में अब फिर से इस अभियान को और तेज किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल गैंगस्टर ही नहीं, बल्कि उन्हें लॉजिस्टिक सहायता, वित्तीय मदद या किसी भी तरह का समर्थन देने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट रोड और इसके आसपास के इलाकों का बहुत महत्व है, क्योंकि यह रास्ता बॉर्डर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से जुड़ता है। इसलिए यहां खास ध्यान देकर निगरानी की गई है।

    नाकों को समय-समय पर शिफ्ट भी किया जा रहा है ताकि सप्राइज तत्व बना रहे। एसएसपी ने बताया कि इस तरह की पुलिस मौजूदगी से एक तरफ जनता में भरोसा पैदा होता है, दूसरी तरफ अपराधियों को स्पष्ट संदेश मिलता है कि गैंगस्टरविरोधी कदमों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मिशन आगे भी लगातार जारी रहेगा।

     

     

  • Punjab News: प्रताप बाजवा के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रताप बाजवा के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के माहिलपुर अड्डे के भीतर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेता प्रताप सिंह बाजवा की दलितों के प्रति की गई टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया गया। आप पार्टी की ओर से आज पूरे पंजाब के मुख्यालयों पर आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रताप सिंह बाजवा का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, माहिलपुर अड्डे के पास कांग्रेस दरफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया।

    इस मौके पर कांग्रेस नेता संदीप सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दलितों के बारे में कोई भी अपशब्द सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अब लोग जाग चुके हैं। पहले लोग इन नेताओं की बाते सुन लेते थे, लेकिन आजकल आम घरों के लोग ही सरकार में हैं। इसलिए कोई भी व्यक्ति दलितों को बुरा नहीं बोल सकता।

    दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने दलितों के विषय में जो टिप्पणी की है, वह बहुत ही निंदनीय है, जिसे आम आदमी पार्टी सिरे से खारिज करती है। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा के साथ-साथ कांग्रेस की और भी उग्र नेतृत्व समय-समय पर ऐसे बयान देते रहते हैं। इसलिए आज आम आदमी पार्टी को इनके खिलाफ धरना देना पड़ा। कहा कि अगर अभी भी प्रताप सिंह बाजवा ने माफी नहीं मांगी, तो आने वाले दिनों में इस संघर्ष को और तीखा किया जाएगा।

     

     

     

     

  • Punjab News: पूर्व निगम अधिकारी “मान पंजाब दा” अवॉर्ड से सम्मानित, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व निगम अधिकारी “मान पंजाब दा” अवॉर्ड से सम्मानित, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः पंजाबी कला और साहित्य केंद्र और संगीत दर्पण ने फगवाड़ा की समाज सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर फगवाड़ा के पूर्व निगम कमिश्नर कम एडीसी राजीव वर्मा पीसीएस को खास तौर पर फगवाड़ा के विकास के लिए दी गई उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए “मान पंजाब दा” अवॉर्ड से सम्मानित किया। उनके बारे में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव वर्मा एक काबिल पीसीएस ऑफिसर थे।

    जिन्होंने स्वच्छ भारत स्कीम के तहत फगवाड़ा, नवांशहर, जालंधर को पहला रैंक दिलाया और इन खास सेवाओं के लिए उन्हें दो बार प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने पंजाब के ड्रग-फ्री मूवमेंट में खास सेवाएं दीं और गीतकारों से गानों के ज़रिए समाज को ड्रग-फ्री बनाने का मैसेज दिया।

    खास फंक्शन में उन्हें एक दुशाला, एक मनमंटो और किताबों का एक सेट गिफ्ट किया गया। इस समय अन्यों के अलावा हरिपाल सिंह, डॉ. जसजीत सिंह विर्क, अजीत सिंह वालिया, तरनजीत सिंह किनड़ा, प्रिंसिपल गुरमीत सिंह पलाही, रविंदर चोट, हैरी बजाज डेनमार्क, चेतन बजाज, प्रो. अशोक चड्ढा, मोहन सिंह, टीडी चावला, दीपक कोहली, मुनीश मिगलानी, शरणजीत सिंह, अशोक सेठी, यश शर्मा, ओम प्रकाश उप्पल आदि मौजूद रहे।

     

     

  • Punjab News: बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 2 मासूम बच्चों की मौत

    Punjab News: बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 2 मासूम बच्चों की मौत

    दीनानगर : पंजाब के गुरदासपुर में गांव झावर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां गांव झावर में हुए बाइक और ट्रैक्टर ट्राली में हुए सड़क हादसे में 2 मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में बच्चों के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि 8 वर्षीय मनप्रीत और 9 वर्षीय हरप्रीत अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर घर से स्कूल का सामान लेने जा रहे थे।

    इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर एक ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पिता को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

     

  • पुलिस कर्मी को सस्पेंड ना करने के मामले में महिला SP पर भड़के मंत्री अनिल विज, देखें वीडियो

    पुलिस कर्मी को सस्पेंड ना करने के मामले में महिला SP पर भड़के मंत्री अनिल विज, देखें वीडियो

    कैथलः हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज और कैथल की एसपी उपासना सिंह के बीच भारी हंगामा हो गया। दरअसल, दोनों में मीटिंग में बहसबाजी हो गई। दरअसल, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पुलिस जवान को सस्पेंड करने के आदेश दिए। इस दौरान एसपी ने कैबिनेट मंत्री के आदेश को लेकर इंकार कर दिया और कहा कि मेरे पास पावर नहीं है।

    दरअसल, जमीन बिक्री मामले में धोखाधड़ी से जुड़े मामले की सुनवाई मीटिंग में हो रही थी। अनिल विज ने पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए, लेकिन एसपी उपासना सिंह ने कहा कि वह पुलिस जवान को सस्पेंड नहीं कर सकती। क्योंकि यह एसपी कुरुक्षेत्र के अधिकार में आता है। इस बीच अनिल विज भड़क गए और कहा कि वह उनके आदेश की पालना करने करे। मेरे नाम से डीजीपी को लिखा जाए कि मैंने सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।

    हालांकि, पुलिस अधीक्षक ने मानने से इंकार कर दिया। विज ने पुलिस अधीक्षक को सख्त लहजे में आदेश देते हुए कहा कि अगर आपके पास पवार नहीं है तो आप जिला कष्ट निवारण समिति के बैठक से उठकर चले जाएं। इसके बाद एसपी ने माना कि आपके आदेश का हवाले देकर पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के लिए उच्च अधिकारी को लिखा जाएगा।

  • 2034 तक मानवता खत्म कर देगा AI, एक्सपर्ट्स ने Technology को लेकर की भविष्यवाणी

    2034 तक मानवता खत्म कर देगा AI, एक्सपर्ट्स ने Technology को लेकर की भविष्यवाणी

    टेक्नोलॉजी : एआई का चलन आज के इस दौर में बढ़ता ही जा रहा है। डैनियल कोकोताजलो ने भविष्यवाणी भी की थी कि अप्रैल 2027 में मानवता खत्म हो जाएगी। उन्होंने ये बात एक डॉक्यूमेंट में कही थी। अप्रैल 2025 में पब्लिश एआई 2027 डॉक्यूमेंट में पूर्व ओपन एआई कर्मचारी और कई साथियों ने अनियंत्रित एआई डेवल्पमेंट को लेकर कुछ घोषणाएं भी की थी।

    2034 में आएगी सुपर इंटेलिजेंस

    उन्होंने कहा था कि एआई विकास से सुपरइंटेलिजेंस आएगा। इसके कारण मानवता खत्म हो जाएगी। इसकी जानकारी एआई 2027 डॉक्यूमेंट में दी गई थी हालांकि अब लेखक ने अपनी भविष्यवाणी में बदलाव कर दिया है। डैनियर का यह कहना है कि उन्होंने जिस सुपर इंटेलिंजेंस की बात कही थी अब वो 2034 में आएगी। इसके अलावा उन्होने यह भी कहा है कि उन्हें नहीं पता कब और क्या एआई मानवता का अंत करेगा। डैनियल अब अपने पुराने बयान से पीछे हट गए हैं। एआई 2027 में उन्होंने कहा था कि सुपर इंटेलिजेंस के कारण से फुली ऑटोनॉमस कोडिंग आएगी जिसेस एआई सिस्टम अपना विकास खुद कर पाएंगे। साल 2022 में चैट जीपीटी के लॉन्च होने के बाद से एआई बनाम मानवता को लेकर कई लोग टिप्पणी भी कर चुके हैं। एक्सपर्ट्स एआई के अनकंट्रोल डेवल्पमेंट को एक चुनौती ही मान रहे हैं। ऐसी किसी परिस्थिति को रोकने के लिए कुछ सीमाएं भी तय करने की बात हो रही है। न्यूयॉक यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंस प्रोफेसर गैरी मार्कस का मानना है कि एआई के जिस भयावह रुप की चर्चा एआई 2027 में हुई है वो सिर्फ एक कल्पना ही है। बता दें कि इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इमपैक्ट समिट 2026 दिल्ली के भारत मंडपम में 16-20 फरवरी तक होने वाला है। इस बीच अब एआई को लेकर शिक्षा सचिव विनीत जोशी ने भी खास बयान दे दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे एआई की मदद से पढ़ाई का तरीका बदल रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एआई कितना जरुरी है इस पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को रटने की परंपरा को ही यह खत्म कर देगा।