12वीं के छात्र ने कार से रौं/दे 6 लोग, 6 वर्ष के मासूम की इलाज के दौरान मौ/त#Encounternews #MinorDriving #SixPeopleInjured #NegligenceCase #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalUpdate #RoadSafety pic.twitter.com/C8nOfiZCCj
— Encounter India (@Encounter_India) February 13, 2026
Blog
-

12वीं के छात्र ने कार से रौंदे 6 लोग, 6 वर्ष के मासूम की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो
लखनऊ: शहर में 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कार से रौंद दिया है। इस दौरान कार में लड़के के साथ एक लड़की भी मौजूद थी। घटना बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं कक्षा का एक छात्र कार चलाते हुए छह लोगों को कुचल गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं वहीं इलाज के दौरान छह साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने लड़की से मिली जानकारी के आधार पर कार बरामद कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है। -

नव निर्माण इमारत में लोहे की प्लेट गिरने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः नई चंडीगढ़ के ईकू सिटी 1 में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक मंजिल नई बन रही कोठी निर्माण के दौरान दूसरी मंजिल से एक लोहे का प्लेट गिर गया। इस दौरान नीचे काम कर रहे मजदूर के सिर पर भारी प्लेट गिरने से उसकी मौत हो गई। प्रवासी मजदूर बिहार का रहने वाला है और वह अपने परिवार के साथ पिछले 6 महीनों से यहां न्यू चंडीगढ़ ही रह रहा है। परिवार में 5 बच्चे और उसकी पत्नी हैं। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के दौरान मौके पर माहौल गरमा गया। घटना के दौरान 100 से अधिक प्रवासी मजदूर इकट्ठे हो गए। उन्होंने पुलिस से कहा कि हम कोई भी कार्रवाई नहीं कराना चाहते। लेकिन दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि हम कानूनी तरीके से शव को तुम्हारे हवाले करेंगे। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रखवा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
-

Ranveer Singh के घर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़, बिश्नोई गैंग के खास सदस्य ने ली जिम्मेदारी!
मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को बीते दिनों बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली और पैसे मांगने के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। मुंभई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए एक्टर को धमकी भेजकर एक करोड़ रुपये की वसूली मांगी थी।हैरी बॉक्सर की आवाज की हुई पुष्टि
मुंबई क्राइम ब्रांच की शुरुआती जाचं में व्हाट्सएप्प वॉयल नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है हालांकि इससे जुड़े बाकी तथ्यों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी हुई है। क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप्प वॉयस नोट को फॉरेंसिंक में भेजा है और अभी इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, हैरी बॉक्सर ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद उनके मैनेजर के मोबाइल नंबर पर धमकी भेजी थी। इसमें एक्टर से पैसों की मांग की गई थी। इस धमकी आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह की मैनेजर का तीन दिन पहले बयान दर्ज किया है। धमकी को भेजने में वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था और अभी तक की जांच में उसकी लोकेशन विदेश की मिली है। इसे ट्रेस करने में इंटरपोल की भी मदद ली जा रही है। क्राइम ब्रांच यह पता करने की कोशिश कर रही है कि जिस समय धमकी भेजी गई उस समय वीपीएन नेवटर्क किस देश का था। रणवीर के अलावा क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात को सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों की जांच चल रही है। जल्द ही इस मामले में केस दर्ज हो सकता है।हैरी बॉक्सर ने कही थी ये बात
हैरी बॉक्सर ने एक्टर को धमकाते हुए कहा था कि – राम-राम सभी भाईयों को मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। आज का ये वॉइस नोट सभी बॉलीवुड वालों के लिए है खासकर रणवीर सिंह के लिए है। रणवीर सिंह तुम्हारा वो इलाज करेंगे कि तुम्हारी 7 पीढ़ियां याद रखेंगी। रणवीर सिंह तुम्हें बहुत ज्यादा शौक है न सलाह देने का कि सर जाओ आप एप्लिकेशन दे दो रिपोर्ट कर दो थाने में ठीक तूने भी कर दी रिपोर्ट थाने में कोई चक्कर नहीं। अब सुन मेरी बात जितने भी मैनेजर या जो साथ काम करते हैं तुम्हारे साथ उनके घर की कब ऑफिस जाते हैं कब आते हैं परिवार कहां रहता है सबकी डिटेल्स हमारे पास है। तुम्हारे को कुछ नहीं बोलेंगे हम इनकी ऐसी तैसी करनी चालू कर देंगे जो तुम्हारे नीचे काम करते हैं। तभी तुम्हारी अकल ठिकाने आएगी। टाइम रहते ही लाइन पे आ जाओ रणवीर सिंह तुमने जो बात बोली थी न उस बात से मुकर गया इसलिए वॉयल नोट छोड़ रहे हैं तेरे को। या तो तू अपनी बात पर वापिस आजा नहीं तो बात मुकरने पर क्या सजा होती है वो हम तुझे बताएंगे। अब ठीक से आराम से सुनना तुम और रोहित शेट्टी दोनों बॉलीवुड एक्टर को बोल रहा हूं या तो टाइम रहने लाइन पर आ जाना जिसको भी हम फोन करें नहीं तो बाद में देखना क्या करते हैं और दूसरी बात आज पुर्तगाल में फायरिंग करवाई है हमने। हालांकि यह ऑडियो या मैसेज सच है या नहीं इसकी एनकाउंटर न्यूज भी पुष्टि नहीं करेगा।इंडस्ट्री में फैला डर
रणवीर से पहले फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। उस समय डायरेक्टर पर ही मौजूद थे। हमले में वो सुरक्षित रहे लेकिन इस हमले ने स्टार्स की सुरक्षा पर कई तरह के सुरक्षा खड़े कर दिए हैं। गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट में शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई और हैरी बॉक्सर का नाम सामने आया है। इंडस्ट्री के लोगों को लगातार गैंगस्टर्स की ओर से मिल रही धमकियों के कारण तनाव पैदा हो गया है। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी धमकी मिली थी। इससे पहले कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर अटैक किया गया था। दिशा पटानी के बरेली स्थित भी घर और एल्विश यादव के घर के बाहर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी। -

Punjab News: प्रताप बाजवा के खिलाफ ‘आप’ का रोष मार्च, बैंड बाजों के साथ किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो
अमृतसरः आम आदमी पार्टी ने आज भंडारी पुल से कांग्रेस भवन तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ तीखा रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ ने अलग-अलग बैंड बाजों की टीमों के साथ बैंड बजाकर अनूठे ढंग से अपना विरोध दर्ज करवाया। ‘आप’ के नेताओं ने बताया कि कुछ दिन पहले जंडियाला गुरु में आयोजित एक रैली के दौरान प्रताप सिंह बाजवा द्वारा वर्तमान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को बैंड बाजे वाले परिवार से जोड़कर दिया गया बयान बहुत ही अपमानजनक और निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि यह बयान सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि पूरे मेहनतकश और दलित वर्ग की निंदा है। प्रदर्शन के समय आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच मूल रूप से दलित-विरोधी रही है और इसलिए वे बार-बार दलितों और मेहनतकश परिवारों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस पार्टी प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे। इस रोष प्रदर्शन में अमृतसर हल्का सेंट्रल, साउथ और वेस्ट से विधायक भी मौजूद रहे, जबकि बड़ी संख्या में ‘आप’ के वर्कर और नेता भी शामिल हुए।
दूसरी तरफ, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की धर्मपत्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रताप सिंह बाजवा द्वारा उनके परिवार के बारे में दिया गया बयान बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उनके ससुर ने बैंड बाजा बजाकर मेहनत से अपने परिवार का पालन-पोषण किया और अपने पुत्र को पढ़ा-लिखा कर काबिल अफसर बनाया। आज वही व्यक्ति राजनीति में आकर कैबिनेट मंत्री के रूप में जनता की सेवा कर रहा है। उन्होंने भी कांग्रेस से मांग की कि ऐसी भाषा बोलने वाले नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
-

Punjab News: आर्मी गाड़ी चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो
पठानकोटः जम्मू नेशनल हाईवे पर देर रात सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रॉन्ग साइड आ रहे आर्मी ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ऑटो में सवार 5 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं घटना में 3 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आर्मी गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया। इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही हादसा हुआ वह मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से जख्मी और मृतक लोगों को ऑटो से बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
-

Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार, परिजनों ने की ये मांग, देखें वीडियो
लुधियानाः ढोलेवाल चौक पर आज सुबह रैपिडो बाइक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर नौकरी के लिए जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय सुमन जैन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला रैपिडो बाइक पर सवार होकर अपने कम पर जा रही थी। अचानक ढोलेवाल चौक के पास बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। बाइक गिरते ही महिला और रैपिडो चालक दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक 16 टायरी बड़े ट्रक (ट्रॉला) के पिछले टायर महिला के सिर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस मामले को लेकर मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता वह घटना स्थल से कहीं नहीं जाएंगे और सिविल अस्पताल से शव को भी नहीं लेंगे। परिजनों ने परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया ढोलेवाले चौक के पास यह हादसा हुआ है। महिला ने राइड बुक की हुई थी। इस दौरान बाइक सवार ने बताया कि स्पीड में आए ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में महिला टायरों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि मृतक महिला का एक बेटा हैंडीकैप है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं पड़ोसी रवि ने कहा कि सुमन जैन आत्मा चैनल में नौकरी करते थे। इस दौरान ट्रक चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। घटना के दौरान महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक चालक ने टायर महिला के ऊपर ने निकाल दिए। हादसे में महिला की मौत हो गई। रवि ने कहा कि घटना के दौरान ट्रक में कोई कंडक्टर मौजूद नहीं था। इस घटना में महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए। रवि ने मांग की है कि परिवार को मुआवजा दिलाया जाए, क्यों कि घर में कमाने वाली सुमन ही थी और उसका बेटा हैंडिकैप है। रवि ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
मृतक की बड़ी बहन गीता ने कहा कि छोटी बहन जेएमडी मॉल में स्थित आत्मा चैनल में नौकरी करती थी। सुमन ने राइड बुक की थी। वह नौकरी पर बाइक पर सवार होकर जा रही थी कि रास्ते में ट्रक चालक ने 9.30 बजे बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि ट्रक चालक और बाइक सवार दोनों की गलती है। उन्होंने कहा कि बाइक सवार के पास लाइसेंस मौजूद नहीं था और वह किसी और की बाइक चला रहा था। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के साथ-साथ बाइक सवार को भी काबू कर लिया है। लोगों ने घटना को लेकर इंसाफ की मांग की है।
-

Jalandhar News: सिंगर नूरां के घर फायरिंग मामले में आया नया मोड़, संपत नेहरा ने मांगी थी एक करोड़ की फिरौती, सुनें ऑडियो
जालंधर, ENS: पंजाब की सूफी सिंगर ज्योति नूरां के घर के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़ सामने आ गया। हालांकि फायरिंग मामले एडीसीपी आकर्षि ने फायरिंग मामले में प्रेस वार्ता करके कहा था कि ज्योति नूरां के घर के बाहर कोई फायरिंग नहीं हुई है। लेकिन दूसरी ओर ज्योति नूरां के पति उस्मान ने चौकाने वाला खुलासा किया है। उस्मान ने बताया कि घर के बाहर फायरिंग मामले में 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। इसका खुलासा खुद ज्योति नूरां के पति उस्मान उर्फ अभि ने किया। उन्होंने बताया कि किसी संपत नैहरा के नाम से फिरौती मांगी जा रही है। पैसा न देने पर उनको लगातार थ्रेट कॉल आ रहे हैं। 2 दिन पहले घर जो फायरिंग हुई है, उन्हें शक है कि वो भी इसी मामले में हुई है।
इससे पहले भी कुछ संदिग्ध घर के बाहर चक्कर लगा चुके हैं। कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन 6 महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी को ट्रेस नहीं कर पाई। 2 दिन पहले हुई गोलीबारी के बाद भी पुलिस को बताया था। पुलिस मौके पर पहुंची और ये कहकर चली गई कि जांच कर रहे हैं। अभि ने बताया कि ज्योति से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। फिरौती मांगने वाले व्हाट्सएप कॉल करते हैं। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। घर के बाहर चक्कर लगा चुके संदिग्ध-अभि ने बताया कि फिरौती मांगने वाले लोग उनको डराने के लिए कई बार रात को घर से बाहर चक्कर लगा चुके हैं। घर से बाहर कई बार संदिग्ध लोग देखे गए हैं। हालांकि फायरिंग पहली बार ही 2 दिन पहले हुई है। इससे पहले भी इस तरह से डराने की 3 बार से ज्यादा कोशिश की जा चुकी है। अभि के अनुसार व्हाट्सएप कॉल करने वाला संपत नेहरा के नाम से 1 करोड़ रुपए मांग रहा है और न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दे रहा है। इसकी पुलिस से भी शिकायत की गई है । कॉल करने वाले का नंबर भी दिया गया है, लेकिन आज तक ट्रेस नहीं हो पाया है। जिस संपत नेहरा के नाम पर ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है, वो लॉरेंस का राइट हैं। उसे लॉरेंस गैंग का सबसे भरोसेमंद शार्पशूटर माना जाता है। वह गैंग के लिए फिरौती मांगने, हत्या और धमकी देने जैसे काम संभालता है। सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में संपत नेहरा का नाम हाईलाइट हुआ था। 2018 में संपत नेहरा तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब हरियाणा पुलिस ने खुलासा किया कि उसने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। उसने मुंबई जाकर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी भी की थी। संपत नेहरा को जून 2018 में हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। तब से वह विभिन्न जेलों में बंद है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि वह जेल के अंदर से भी अपने नेटवर्क के जरिए एक्टिव है। ज्योति नूरां के पति उस्मान ने बताया कि पुलिस ने 2 दिन पहले घर के बाहर फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। अभी उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस ने उन्हें नहीं बताया है कि फायरिंग करने वाला कौन है और घर के बाहर किसके कहने पर फायरिंग करने आया था।सिंगर नूरां के घर फा/यरिं ग मा/मले में आया नया मोड़, संपत नेहरा ने मांगी थी एक करोड़ की फिरौती, सुनें ऑडियो #SingerNooranFiring #ExtortionCase #SampatNehra #OneCroreRansom #FiringCase #CrimeNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #AudioViral #LawAndOrder pic.twitter.com/vLYfJlXXvi
— Encounter India (@Encounter_India) February 13, 2026 -

Jalandhar News: छप्पड़ से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: जिला जालंधर के अधीन आने वाले गांव सरहाली में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के छप्पड़ (तालाब) से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान संतोष राम उर्फ बारू राम पुत्र ज्ञान चंद, निवासी गांव सरहाली के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने छप्पड़ में शव तैरता हुआ देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी जंडियाला की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। इस संबंध में गांव सरहाली के सरपंच हरमेश लाल ने बताया कि गांव के कुछ युवकों ने उन्हें फोन कर छप्पड़ में शव पड़े होने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-

Jalandhar News: जंग का अखाड़ा बना Mariton Hotel, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: Mariton Hotel में हाथापाई की घनटा सामने आई है। होटल में जमकर लात-घूंसे बरसाए घए। जिसके बाद देखते ही देखते होटल जंग के अखाड़े में तबदील हो गया। बताया जा रहा है कि होटल के पार्टनरों में यह झड़प हुई है। जहां आरोप लगाए जा रहे है कि होटल के एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान होटल स्टाफ के कुछ सदस्य भी मारपीट में शामिल हो गए। इस हाथापाई में मालिक मरवाहा की पगड़ी उतार गई। इस घटना को लेकर मामला गरमा गया है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। जहां पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीटवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति को फर्श पर घसीटकर ले जाया गया। जिसके बाद अन्य लोग बीच-बचाव में आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों को दूर किया गया और मामले को शांत किया गया। हालांकि लड़ाई की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।जंग का अखाड़ा बना Mariton Hotel, जमकर चले लात-घूंसे pic.twitter.com/t1jfW6mI0z
— Encounter India (@Encounter_India) February 13, 2026 -

Punjab News: बाबा दीप सिंह और साहिबज़ादों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब में गुरु साहिबान, शहीद सिंहों, देवी-देवताओं और अन्य पूजनीय संत महापुरुषों के बारे में अपमानजनक शब्दों को लेकर घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने शहीद बाबा दीप सिंह, साहिबजादों और अन्य सिंहों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस मामले को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। हालांकि सिख संगठनों द्वारा व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना सिटी में इकट्ठे सिख संगठनों के नेताओं ने बताया कि गब्बर नाम का व्यक्ति सिख गुरु साहिबान और शहीद सिंहों के बारे में अपमानजनक शब्द बोलता था। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति गुरद्वारा साहिब में शराब पीकर आता था और सेवाकारों को गाली-गलौच भी करता रहता था।
उसकी एक ऑडियो भी सामने आई है, जो सुनने लायक नहीं है। गुस्से में आए सिख संगठनों और सिख संगतों ने उस व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जब इस संबंध में थाना सिटी के एसएचओ कश्मीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।