Blog

  • Jalandhar News: भू-माफिया के फर्जीवाड़े के मामले में पूर्व पार्षद समेत 4 पर केस

    Jalandhar News: भू-माफिया के फर्जीवाड़े के मामले में पूर्व पार्षद समेत 4 पर केस

    जालंधर, ENS: शहर में भू-माफिया के फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जालसाजों ने एक मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर उसकी 17 मरले की जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का इंतकाल भी मंजूर करवा लिया गया। मामला सामने आने के बाद सब रजिस्ट्रार के बयानों के आधार पर थाना नवी बारादरी में केस दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला गांव नंगल शामा स्थित 17 मरले के प्लॉट से जुड़ा है।
    जमना दास पुत्र स्वर्गीय धन्ना राम की 2023 में मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन 24 अक्टूबर 2024 को उनकी जगह एक अन्य व्यक्ति को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पेश किया गया। आरोपियों ने पहले जमना दास के नाम पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाया और फिर उसी के आधार पर 22 लाख 10 हजार रुपए में जमीन की रजिस्ट्री कांग्रेस के पूर्व पार्षद मंदीप कुमार के नाम करवा दी गई।

    रजिस्ट्री के बाद जमीन का इंतकाल भी मंजूर करवा लिया गया, ताकि सौदा वैध लगे। इस घोटाले की पोल तब खुली जब विदेश से लौटे विजय भाटिया नामक व्यक्ति ने मामले की शिकायत की। जांच में गड़बड़ी सामने आई। पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को नामजद किया है। इनमें फर्जी जमना दास (वह अज्ञात व्यक्ति जिसने मृतक का रूप धारण किया), मंदीप कुमार निवासी काकी पिंड (खरीदार), हरजिंदर सिंह नंबरदार गांव सपराए (पहला गवाह) और गुरिंदर सिंह निवासी गांव लड़ोआ टांडी (दूसरा गवाह) शामिल है। आरोपियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराएं लगी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान और भी खुलासे हो सकते हैं।

    आरोपियों में मंदीप कुमार जस्सल का नाम शामिल है, जो रामामडी इलाके के वार्ड 10 से कांग्रेस का पार्षद रह चुका है। उसने वार्ड नबर आठ से भी बीते चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे हार मिली थी। पर्चा दर्ज होने को लेकर जस्सल का कहना है कि धोखा तो उनके साथ हुआ है। 22.10 लाख रुपये देकर प्लाट खरीदा था। सारा भुगतान खाते में हुआ है, जिसका कागजी प्रमाण उनके पास है। इसको लेकर पहले ही मई, 2025 में सीपी के पास शिकायत दे रखी है कि उनके साथ धोखा हुआ है। पहले उस शिकायत की जांच की जाए। अब जो पर्चा दर्ज हुआ है, उसको लेकर भी सीपी के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।

  • कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने के मामले में Jalandhar ED के अधिकारी का हुआ तबादला

    कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने के मामले में Jalandhar ED के अधिकारी का हुआ तबादला

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन जारी करने के मामले में इनफोर्समेंट अतिरिक्त डायरेक्टर रवि तिवारी का तबादला चेन्नई कर दिया गया। रवि तिवारी की जगह पर आईआरएस के दिनेश परचुरी को ईडी का नया अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई क्लोजर रिपोर्ट लीक होने के मामले में की गई है। केंद्र की ईडी के साथ संबंधित इस अधिकारी के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी द्वारा ही कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन जारी किया गया था।

    बताया जा रहा है कि ईडी द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके पुत्र रणजीत सिंह के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के कथित उल्लंघन और अनदेखी विदेशी दौलत के मामलों की जांच की जा रही है। इस जांच का मुख्य केंद्र स्विट्जरलैंड और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के ट्रस्टों में किए गए लेन-देन हैं। अदालतों ने ईडी को उन आमदनी रिकॉर्ड तक पहुंच की अनुमति दी है, जो अंतरराष्ट्रीय संधियों के माध्यम से प्राप्त किए गए थे। इससे पहले, कैप्टन अमरिंदर सिंह को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वह कुछ समय से लगातार घुटनों में दर्द की शिकायत कर रहे थे, जिसके कारण उनकी शारीरिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं।

    मिली जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उनके घुटनों को बदलने का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद, सावधानी के तौर पर उन्हें आईसीयू में भेजा गया था ताकि उनकी सेहत पर करीब से निगरानी रखी जा सके और उनका हाल जानने के लिए हरियाणा के बीजेपी नेता अनिल विज भी अस्पताल पहुंचे।

    फोर्टिस अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन द्वारा दिए गए अपडेट के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह की हालत इस समय स्थिर है। सर्जरी पूरी तरह सफल रही है। आने वाले कुछ घंटों में उनकी रिकवरी के बारे में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

  • Punjab News: तहसीलदार पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से निलंबित

    Punjab News: तहसीलदार पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से निलंबित

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में खमाणो तहसील की तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार की पहचान रमणदीप कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों और उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर की गई है। रमणदीप कौर पर संपत्ति रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रूपनगर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय रहेगा।

    इस संबंध में आदेश पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। जारी आदेशों में कहा गया है कि रमणदीप कौर, तहसीलदार खमाणो को तुरंत प्रभाव से सेवा से निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय डिप्टी कमिश्नर रूपनगर निर्धारित किया गया है।

    सूत्रों के अनुसार काफी समय से तहसीलदार रमणदीप कौर के खिलाफ सरकार के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। उनके कामकाज और प्रशासनिक तरीके को लेकर भी कई सवाल उठ रहे थे। खास तौर पर खमाणो तहसील में हो रही संपत्ति की रजिस्ट्रियों को लेकर लोगों द्वारा असंतोष जताया जा रहा था और कई मामलों में गड़बड़ी की बातें भी सामने आ रही थीं। इन सभी शिकायतों और उठ रहे सवालों को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है।

  • Punjab News: ट्रक की चपेट में आई रैपिडो सवार महिला, मौत

    Punjab News: ट्रक की चपेट में आई रैपिडो सवार महिला, मौत

    लुधियानाः जिले के व्यस्त ढोलेवाल चौक पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां रैपिडो बाइक से काम पर जा रही महिला 16 टायरों वाले ट्रक की चपेट में आ गई। इस घटना में टायरों के नीचे कुचले जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला रैपिडो बाइक पर सवार होकर अपने कम पर जा रही थी।

    अचानक ढोलेवाल चौक के पास बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। बाइक गिरते ही महिला और रैपिडो चालक दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक 16 टायरी बड़े ट्रक (ट्रॉला) के पिछले टायर महिला के सिर के ऊपर से गुजर गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक और रैपिडो चालक दोनों को हिरासत में ले लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। महिला रैपिडो पर जा रही थी तभी बाइक स्लिप हो गई और वह ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गई। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस रैपिडो ऐप और अन्य माध्यमों से महिला के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है ताकि उन्हें सूचित किया जा सके।

  • Jalandhar News: लक्की ओबरॉय कत्ल मामले में दलबीरा ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लक्की ओबरॉय कत्ल मामले में दलबीरा ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने नौकर शिंगरी को गिरफ्तार कर लिया है। 7 दिन अमृतसर पुलिस की कस्टडी के बाद देर रात उसे जालंधर लाया गया। आज शिंगरी को जालंधर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इस केस में दलबीर दलबीरा का नाम सामने आया था। इस मामले के बाद दलबीर दलबीरा ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासे किए है।

    दलबीर ने कहा कि लक्की के भाई ने पुलिस को बयान दिए है कि मैं लक्की के थ्रेट कॉल कर रहा हूं। दलबीर ने कहा कि उसकी कभी लक्की से फोन पर बात नहीं हुई है। दलबीर ने माना कि उसकी शशी शर्मा के साथ दुश्मनी है। दलबीर ने उसके साथ मारपीट भी की थी और शशी का नुकसान भी किया था। दलबीर का आरोप है कि शशी ने लक्की के भाई के साथ बात करके उसका नाम कत्ल मामले में डलवाया है।

    दलबीर ने कहाकि वह कभी प्रधानगी के मामले में नहीं पड़ा है। दलबीर ने खुलासा किया है कि गैंगस्टर बनता है उसका बेस प्रधानगी है और यह खुद ही प्रधानगिया करवाते है। दलबीर ने कहा कि उसकी कभी जोगा और लक्की से बात नहीं हुई है। दलबीर ने कहाकि प्रधानगी को लेकर जोगा और लक्की का विवाद हुआ था।

    इस मामले में अब उसके नाम पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई। दलबीर ने कहा कि वह 2 साल से विदेश में शांति से जिंदगी व्यतीत कर रहा है और उसका पिछले 2 साल के किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। दलबीर ने कहाकि पुलिस को भी पता है कि उसका गलत तरीके से नाम पर्चे में दर्ज किया गया है। यही कारण है कि पुलिस उसके परिवार को तंग परेशान नहीं कर रही है।

    दलबीरा ने कहा कि 302 (कत्ल) जैसी गंभीर धारा में किसी का नाम बिना जांच के लिख देना गलत है। उसने उच्च अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उसने कहा कि जो लोग बाहर बैठकर धमकियां देते हैं या सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हैं, उनकी वजह से निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ता है। वह चाहता है कि सच सामने आए ताकि उसे इस झूठे केस से राहत मिल सके।

  • Punjab News: सड़क हादसे के मामले में मृतक की मौत को लेकर आया CCTV फुटेज सामने

    Punjab News: सड़क हादसे के मामले में मृतक की मौत को लेकर आया CCTV फुटेज सामने

    लुधियाना: जिले के राहों रोड पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में अब एक नया मोड़ आ गया है। जिस घटना को शुरुआत में तेज रफ्तार टिप्पर की लापरवाही माना जा रहा था सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस मामले की जांच सुसाइड और हादसे में दोनों पहलुओं से कर रही है। हादसे का जो वीडियो सामने आया है उसने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि मृतक सुनील कुमार रोड के बीचों-बीच बने डिवाइडर के साथ रॉन्ग साइड पर पैदल चल रहा था। सामने से आ रहे ट्रैफिक के बीच एक ट्रक का अगला हिस्सा सुनील के पास से निकल जाता है। लेकिन अचानक सुनील ट्रक के पिछले टायरों के अचानक नीचे आ जाता है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि टिप्पर ने उसे टक्कर मारी और घसीटा। लेकिन फुटेज देखने के बाद पुलिस अब दो मुख्य बिंदुओं पर काम कर रही है खुदकुशी की कोशिश पर भी जौर दिया जा रहा है की क्या सुनील जानबूझकर ट्रक के नीचे आया या अचानक तबीयत बिगड़ने से उसे चलते-चलते चक्कर आया और वह ट्रक की चपेट में आ गया। पहले यह मामला सिर्फ एक सड़क हादसा लग रहा था लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने स्थिति बदल दी है। वीडियो में युवक गलत दिशा में चलता दिख रहा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है कि यह सुसाइड है या अचानक गिरने की वजह से हुआ हादसा।
  • Punjab News: सैर के लिए निकले पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: सैर के लिए निकले पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में लड़कियों के कॉलेज के नजदीक शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत हो गई। वह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े 5 बजे मॉर्निंग वॉक करने निकला था। इसी दौरान लड़कियों के कॉलेज के नजदीक एक अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय तरसेम सिंह के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि पुलिस कर्मी का सिर बुरी तरह कुचल गया, जबकि दोनों टांगें भी टूट गईं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगते ही वह मुंह के बल सड़क पर गिर पड़ा और काफी देर तक खून से लथपथ हालत में वहीं पड़ा रहा। मृतक पुलिस क्वार्टर में रहता था और उसकी ड्यूटी लुधियाना कोर्ट परिसर में एक जज के साथ लगी हुई थी। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं कर रही है। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने जब उसे सड़क पर पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

    हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जांच थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शहर के सभी चौकों पर ट्रैफिक पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • फिर मिली कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    फिर मिली कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कई स्कूलों को धमकी मिलने की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक की टीम तुरंत हर स्कूलों में पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। धमकी के बारे में पहला कॉल सुबह 9:13 बजे झंडेवालान के BD तमिल एजुकेशन को किया गया था। धमकी मिलने वाले स्कूलों में झंडेवाला स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल का नाम शामिल बताया जा रहा है। इस मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने भी स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू की। स्कूल की बिल्डिंग में कक्षाओं, पार्किंग क्षेत्रों और आसपास के इलाकों की बारीकी से तलाशी ली। मिली जानकारी के अनुसार एक के बाद एक तीन स्कूलों में इस तरह की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें सभी लोकेशन पर पहुंच चुकी हैं और स्कूलों को खाली करवाकर हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है।

    अधिकारियों ने बताया कि वे धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इसके पहले दिल्ली में सोमवार की सुबह भी नौ स्कूलों को बम धमकी से जुड़ी ईमेल मिली थी। पुलिस के अनुसार ये ईमेल सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच भेजी गई थीं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते तुरंत प्रभावित स्कूलों में पहुंच गए।

    सोमवार को दक्षिण दिल्ली में एयर फोर्स स्कूल (लोदी रोड), केआर मंगलम स्कूल और द इंडियन स्कूल (सादिक नगर) को धमकी मिली। अन्य स्कूलों में लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), कैम्ब्रिज स्कूल (स्रीनिवासनपुरी), वेंकटेश्वर स्कूल (रोहिणी), कैम्ब्रिज स्कूल (न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी), सीएम स्कूल (रोहिणी), डीटीए स्कूल (आईएनए) और बाल भारती स्कूल (रोहिणी) शामिल थे। पुलिस ने सभी स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध चीज बरामद नहीं की गई।

  • Punjab News: गोदाम और पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: गोदाम और पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के चिंतपुरनी रोड पर स्थित गोदाम और पेंट फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वह पूरे कॉम्प्लेक्स में तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग बुझाना मुश्किल साबित हो रहा है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्र को खाली करवा लिया गया है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना में मालिक का भारी आर्थिक नुकसान होने की खबर है। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पल भर में पूरी फैकट्री तबाह हो गई। प्रशासन और पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रही हैं। विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा भी स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे।
  • Punjab News: सूटकेस में मिली लाश की हुई पहचान, आरोपी की गिरफ्तारी पर जल्द खुलासा कर सकती है पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: सूटकेस में मिली लाश की हुई पहचान, आरोपी की गिरफ्तारी पर जल्द खुलासा कर सकती है पुलिस, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गांव बहमन दीवाना में बुधवार को लाल रंग के सूटकेस में युवती की लाश मिली थी। सूटकेस के पास आवारा कुत्ते घूम रहे थे और सूटकेस खींच रहे थे। सूटकेस में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान मोगा जिले के बाघापुराना की रहने वाली मलिका के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने युवती की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    युवती की पहचान के कुछ घंटे बाद ही पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्र बताते है कि युवती की हत्या में उसके करीबी का हाथ था, जो पुलिस पूछताछ में खुलासा करेगा कि उसने युवती की हत्या क्यों और किस कारण की थी।हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।

    इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारी शुक्रवार यानी आज मीडिया के सामने खुलासा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मलिका पिछले काफी समय से बठिंडा में ही रह रही थी। फिलहाल उसके पीछे परिवार का कोई भी सदस्य सामने नहीं आया है। बठिंडा में अपने किसी दोस्त के साथ रह रही थी, लेकिन वह दोस्त कौन है और कहां रहता है, इस बारे में पुलिस को अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है।

    आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को यहां कौन और कब फेंककर गया। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि मलिका की हत्या किसने की और उसका बठिंडा में साथ रहने वाला दोस्त कौन था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला आपसी विवाद, प्रेम संबंध या किसी अन्य रंजिश से तो जुड़ा नहीं है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।