Blog

  • Punjab News: आप MLA को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, देखें वीडियो

    Punjab News: आप MLA को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले को लेकर पप्पी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे शहीद परिवार से जुड़े हुए हैं और धमकी देने वाले ऐसे लोगों से हमारा परिवार डरता नहीं है। वहीं पुलिस द्वारा विधायक के घर के बाहर और विधायक के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के साथ विधायक पप्पी के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ी उपलब्ध करवाई गई है।

    विधायक ने कहा कि वे प्रशासन की दी सलाह के अनुसार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सलाह के अनुसार वह उसका पालन कर रहे है। पुलिस द्वारा उन्हें दी गई गाइलाइंस का वह पालन कर रहे है। इस दौरान शहीद सतपाल का नाम लेते हुए कहा कि परिवार शहीदों का है।इस मामले को लेकर अधिक जानकारी संबंधित अधिकारी ही दे सकते हैं। विधायक को धमकी मिलने के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

     

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में जागो समारोह के दौरान चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में जागो समारोह के दौरान चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जालंधर के पड़ोसी जिले कपूरथला में जागो समारोह के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंगी कॉलोनी में शादी से एक रात पहले चल रहे ‘जागो’ समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी शानोशौकत दिखाने के लिए हवाई फायरिंग की, लेकिन गोली वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति की छाती में जा लगी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समारोह में संगीत और नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली सीधे एक युवक को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति को तुरंत स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया।

    डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

    साथ ही कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी जुटाई जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शादी और अन्य समारोहों में की जाने वाली फायरिंग कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुशी के मौकों पर इस तरह की खतरनाक हरकतों से बचें, ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े।

  • Jalandhar News: लक्की ओबरॉय कत्ल केस के आरोपी शिंगरी का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड

    Jalandhar News: लक्की ओबरॉय कत्ल केस के आरोपी शिंगरी का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड

    जालंधर, ENS: लक्की ओबरॉय कत्ल केस में साजिशकर्ता नौकर शमिंदर सिंह पवार उर्फ शिंगरी को अमृतसर से देर रात पुलिस लेकर आई थी। जिसके बाद देर रात को ही पुलिस द्वारा उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस को कोर्ट से शिंगरी का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस द्वारा शिंगरी से लक्की के कत्ल की साजिश को लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि इससे पहले अमृतसर पुलिस की कस्टडी में शिंगरी 7 दिन रहा था।

    लेकिन अभी तक पुलिस शूटर गुरताज को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बता दें कि होशियारपुर पुलिस की जांच में यह बात आई थी कि गुरताज को अमेरिका में बैठे जोगा फोल्ड़ीवाल ने शरण दी थी। उसे सिटी में कुछ दिन ठहराया और उसे फंडिंग भी की। अतिंम बार शूटर की बलाचौर में गाड़ी चलाने की सीसीटीवी सामने आई थी।

    लेकिन उसके बावाजूद अभी तक शूटर को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। हालांकि पुलिस की अलग-अलग टीमें मोहाली, गढ़शंकर और माछीवाड़ा एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। टीम ने तीन रूट पर फोकस करते हुए 50-50 किलो मीटर तक के सीसीटीवी देख रही है। टीम रेस्टोरेंट, पैट्रोल पंप और बस अड्डा पर लगे कैमरे देख रहे है।

     

  • Jalandhar News: बाइक और एक्टिवा की भयानक टक्कर में 2 छात्रों की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाइक और एक्टिवा की भयानक टक्कर में 2 छात्रों की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया के पास बाइक और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना थाना गोराया के अधीन आते गांव दोसांझ कलां के पास हुई है। जहां देर रात एक्टिवा और बाइक की टक्कर में एक्टिवा सवार 2 नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, जबकि दूसरी ओर 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए गांव के पंच मनवीर सिंह ने बताया कि गांव के रहने वाले 15 वर्षीय समर पुत्र धीरज, और 16 वर्षीय बिक्रम पुत्र शमशेर सिंह अपनी स्कूटी नंबर PB 08 EJ 1403 पर सवार होकर फगवाड़ा की ओर जा रहे थे।

    दूसरी तरफ से सप्लैंडर मोटरसाइकिल नंबर PB 08 CA 8406 पर सवार 2 लोग फगवाड़ा से दोसांझ कलां की ओर आ रहे थे। इस दौरान दोनों वाहनों में हुई टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दोनों बच्चों को पहले फगवाड़ा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में ही बिक्रम ने दम तोड़ दिया, जबकि समर की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। समर 8वीं कक्षा का छात्र था और बिक्रम 11वीं कक्षा में पढ़ता था। मामले की जानकारी देते हुए चौकी दोसांझ कलां के इंचार्ज जंग बहादुर ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारों के हवाले कर दिए जाएंगे और अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना से गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। और आज ही दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर सीएम सैनी का निशाना, कहा– ‘जनता को सिर्फ गुमराह किया’

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर सीएम सैनी का निशाना, कहा– ‘जनता को सिर्फ गुमराह किया’

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 55 साल देश पर शासन किया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज 11 साल के शासन में देश की तस्वीर बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा रही, उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से सीख लेनी चाहिए, ताकि उन्हें पता लगे कि विपक्ष की क्या भूमिका होती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के राज में देश लगातार भ्रष्टाचार के दल-दल में फंसता चला गया। देश का विकास जिस गति से होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्षों में भारत का नाम दुनिया भर में रोशन करने का काम किया। कांग्रेस शासनकाल में केवल भ्रष्टाचार ही हुए।

    आम आदमी पार्टी की विधायक द्वारा लगाए गए आरोप मनगढ़ंत

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की विधायक द्वारा लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत है। आम आदमी पार्टी अपने को छिपाने के लिए ऐसा कर रही है। आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली की जनता को सबज़-बाग दिखाए और दिल्ली की जनता को धोखा दिया। इसके बाद उन्होंने पंजाब में ऐसे वायदे किए जो आज तक पूरे नहीं किए गए। इसके लिए पंजाब के लोगों में पीड़ा है। पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस पार्टी को वोट दिया लेकिन कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया। इसके बाद आप को वोट दिया लेकिन आप ने उनके साथ महाधोखा किया। आज पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, किसानों की हालत दयनीय है। पंजाब में बाढ़ आई तो केजरीवाल पंजाब में किसानों को 20 हजार रुपये मुआवजा देने की बात कर रहे थे लेकिन गुजरात गए तो वहां कहा कि पंजाब के किसानों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया। उन्होंने किसानों के साथ धोखा किया। आम आदमी पार्टी की विधायक के सभी आरोप तथ्यहीन है और अपनी कमियों को छिपाने का काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब में दबाव की राजनीति कर रही है। उन्हें जनता से किए वायदे पूरे करने चाहिए।

    पंजाब हमारा घर है

    नायब सिंह सैनी ने पंजाब से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब हमारा घर है। पंजाब में उन्हें कोई बुलाता है तो वहां जरूर जाते हैं। पंजाब गुरूओं की धरती है और हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि गुरुओं ने अपने चरणों से हरियाणा की धरती को भी पवित्र किया है।

    सेवा तीर्थ बनाना बेहतर

    प्रधानमंत्री कार्यालय के नए दफ्तर सेवा तीर्थ के उद्घाटन से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह एक अच्छा कार्य है। कांग्रेसी तो राज करते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का भाव सेवा करना है। उन्होंने नगर निगम चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव को लेकर उनकी पूरी तैयारी है। हरियाणा के आमजन का उन्हें पूरा आशीर्वाद है।  
  • Punjab News: तहसील कॉम्प्लेक्स के बाहर वाहन चालकों के खिलाफ SP का एक्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: तहसील कॉम्प्लेक्स के बाहर वाहन चालकों के खिलाफ SP का एक्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने की जिम्मेवारी वैसे तो ट्रैफिक विभाग की है, लेकिन लोगों द्वारा फगवाड़ा की बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाने का भी ट्रैफिक पुलिस विभाग पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। इसी के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की एसपी माधवी शर्मा ने जिम्मेदारी उठा ली है।

    इसका ताजा उदाहरण आज उस समय दिखाई दिया जब फगवाड़ा के तहसील कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़े वाहनों को हटाने के लिए एसपी खुद सड़कों पर उतरीं। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अमन देवेश्वर तथा अन्य पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर वहां कार्रवाई की। इसके अलावा एसपी माधवी शर्मा ने पुलिस पार्टी के साथ इंडस्ट्रीयल एरिया तथा छज्ज कॉलोनी का भी दौरा किया और वहां से चैकिंग के दौरान दो लोगों को राऊंडअप किया है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस इलाके में स्नैचिंग और चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राऊंडअप किए गए दो लोगों को वैरीफाई करने के बाद ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसपी माधवी शर्मा ने वहां लगी रेहड़ियों द्वारा किए गए नाजायज कब्जों के लिए उन्हें सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

  • T20 World Cup में बड़ा उल्टफेर: Zimbabwe से हारा Australia, सुपर 8 की राह हुई मुश्किल

    T20 World Cup में बड़ा उल्टफेर: Zimbabwe से हारा Australia, सुपर 8 की राह हुई मुश्किल

    नई दिल्लीः T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। जहां कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। इस दौरान टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को ज़िम्बाब्वे के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे के हाथों हार मिलने से ऑस्ट्रेलिया टीम की सुपर 8 में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रनों से हराया था। वहीं जिम्बाब्वे ने ओमान को अपने पहले मैच में 8 विकेट से मात दी थी। ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ इस मुकाबले में आई हैं।

    ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 145 रनों पर ही सिमट गई। ऐस में ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के हाथों 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धशतक है। उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर नाबाद 25 रन बनाए।

    ऑस्टेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच के दौरान चोट की चिंता भी सामने आई। मार्कस स्टोयनिस गेंद रोकने की कोशिश में हाथ पर चोट लगने के बाद बीच मैच में मैदान से बाहर चले गए। देखना होगा स्टोयनिस बैटिंग करने के लिए आते हैं या नहीं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श इंजरी के कारण नहीं खेल रहे है। वे पिछला मैच भी नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड ने टीम की कमान संभाली।

    बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को मात दी हो। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 19 साल बाद टी20 में हराया। इससे पहले 2007 टी20 वर्ल्ड कप में केपटाउन में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। दोनों टीमों का क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 7 साल बाद आमना-सामना हो रहा था। इससे पहले हरारे में दोनों 2018 में खेले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को हराया था।

  • Punjab News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में चालक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में चालक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के गोल चौक के नजदीक जीटी रोड पर एक ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए ई-रिक्शा चालक राम प्रकाश निवासी गोबिंदपुरा, फगवाड़ा ने बताया कि वह हरगोबिंद नगर चौक की तरफ से गोल चौक की तरफ आ रहा था।

    इस दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल चालक मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। ई-रिक्शा चालक ने कहाकि बाइक सवार ने अचानक मोटरसाइकिल मोड़ दिया, जिससे उसकी ई-रिक्शा के साथ टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। घायल की पहचान नरिंदर सिंह निवासी भगतपुरा, फगवाड़ा के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई और मामले की जांच में जुट गई।

     

     

  • Punjab News: दुकान से नगदी सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, एक माह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान से नगदी सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, एक माह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    अमृतसर: हाइड मार्केट में एक दुकान पर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर शटर खोलकर करीब एक घंटे तक दुकान के अंदर रहा और नगदी, मोबाइल फोन, दुकान पर लगी एलसीडी और जमीनदांर भाई के लिए रखे गिफ्ट सामान को लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मीडिया से बात करते हुए दुकानदार ने बताया कि यह इलाके काफी रश वाला है और कुछ ही दूरी पर अमृतसर का प्रसिद्ध चौक है, जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है।

    उन्होंने कहा कि सोचने वाली बात है कि एक चोर लगातार एक घंटे दुकान के अंदर रहा लेकिन किसी भी पीसीआर या पुलिस कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस मामले ने पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदार ने बताया कि लगभग एक महीना पहले भी उनकी दुकान के बाहर से एक एक्टिवा चोरी हुई थी। उस संबंधी दी गई शिकायत की कॉपी भी उन्हें एक महीने बाद मिली, लेकिन अभी तक दोषी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

    अब उसी दुकान पर फिर से चोरी हो जाने से इलाके के व्यवसायियों में डर का माहौल है। उन्होंने यह भी बताया कि इलाके में कई नशेड़ी तत्व घूमते रहते हैं, जिसके बारे में उन्होंने कई बार पुलिस को जानकारी दी है, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। दुकानदार ने कहा कि वह खेतीबाड़ी की दवाइयों की दुकान चलाते हैं और यदि दवाइयों को नुकसान पहुंचता तो लाखों रुपये का घाटा हो सकता था। व्यवसायियों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में रात की गश्त बढ़ाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए ताकि ऐसी वारदातों पर लगाम लग सके।

     

     

     

  • Punjab News: डंकी रूट से अमेरिका गए हरदीप की मौत, परिवार ने किया अंतिम संस्कार, एजेंट गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: डंकी रूट से अमेरिका गए हरदीप की मौत, परिवार ने किया अंतिम संस्कार, एजेंट गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबस्सी के गांव समगोली निवासी हरदीप सिंह की डंकी रूट से अमेरिका जाते समय दिल का दौरा पड़ने से मैक्सिको में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। अमेरिका जाने के लिए डंकी रास्ते पर 37 लाख रुपये खर्च किए थे। वहीं उसका शव भारत पहुंचने के बाद रिति रिवाज के साथ गांव में हरदीप का अतिंम संस्कार किया गया। भारत से कोलंबिया के जंगलों से होते हुए अमेरिका जाते समय 5 महीने पहले मारे गए डेराबस्सी के गांव समगोली निवासी हरदीप सिंह की बॉडी का इंडिया आने का इंतजार बना हुआ था।

    बहरहाल डेराबस्सी पुलिस ने इस मामले में आरोपी एजेंट नितिन सैनी वास बरनाला को गिरफ्तार कर लिया है। डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। हरदीप का परिवार 37 लाख रुपये की ठगी का अलग शिकार हुआ है। पुलिस ने आरोपी एजेंट नितिन सैनी निवासी बरनाला और सुखविंदर सिंह सैनी निवासी भांखरपुर, डेराबस्सी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में एजेंट नितिन सैनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुखिवंदर की तलाश जारी है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    हरदीप सिंह जुलाई 2024 में घर से निकला था। एजेंटों ने उसे डंकी के रास्ते मैक्सिको सीमा पार कराकर अमेरिका पहुँचाने का आश्वासन दिया था लेकिन वहां एजेंटों ने कोई पैसा नहीं भेजा। मरने से पहले हरदीप ने एक वीडियो भी भेजी थी जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और ज़िला पुलिस प्रमुख मोहाली से उक्त आरोपियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की थी। पुलिस ने कहा कि घटना में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।