Blog

  • Punjab News: पाकिस्तान से नहीं लौटेंगी सरबजीत कौर, आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तान से नहीं लौटेंगी सरबजीत कौर, आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारत से पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर की नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने वकील के साथ कार में बैठी नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, सरबजीत कौर किसी कानूनी प्रक्रिया के सिलसिले में अपने वकील के साथ जा रही थी। वहीं पाकिस्तान मीडिया से बात करते हुए सरबजीत कौर की रिहाई के बाद उनका उत्साह और खुशी साफ झलक रही है।उसने पाकिस्तान के मीडिया से बातचीत में अपनी भावनाओं को साझा किया। उसके साथ उसका पति नासिर हुसैन भी मौजूद था, जिसने बताया कि बहुत खुश हां।

    सरबजीत ने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता, तो दिल में यह एहसास रहता कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। उसका कहना था कि उनका प्यार आज का नहीं है, बल्कि यह आठ सालों से बना हुआ है। उसने बताया कि अगर उनके मुंह में दांत भी न रहते, तब भी वह पाकिस्तान जरूर आतीं। सरबजीत ने कहा कि अब बाकी की जिदगी वह पाकिस्तान में बिताएगी, खुश और प्रसन्न रहकर। सरबजीत कौर को 11 फरवरी को शेल्टर होम से रिहा कर दिया गया। इसके बाद वह अपने पति के घर वापस चली गई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उसे राजनीतिक कारणों से कैद में नहीं रखा जा सकता।

    अधिकारियों के अनुसार, उसका रिहाई का फैसला कानूनी और मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया। पिछले महीने सरबजीत कौर को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी की फोटो भी सामने आई थी। बता दें कि कपूरथला के गांव अमानीपुर की रहने वाली सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अमृतसर से अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गई थी।

    यह सिख जत्था 10 दिन तक पाकिस्तान में रहा। उन्होंने सिख गुरुओं से जुड़े विभिन्न स्थलों के दर्शन किए और 13 नवंबर को भारत वापस लौट आए। पूरे सिख जत्थे के एक साथ भारत लौटने से पहले अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज और 3 महिलाओं समेत कुल 9 श्रद्धालु पहले लौट आए थे। हालांकि जब श्रद्धालुओं का पूरा जत्था वापस लौटा तो 1923 की जगह 1922 लोग ही वापस पहुंचे।

    जब इसकी जांच हुई तो पता चला कि सरबजीत कौर वापस नहीं आई है। उसका नाम न तो पाकिस्तान के एग्जिट रिकॉर्ड में था और न ही भारत के एंट्री रिकॉर्ड में मिला। पहले माना गया कि वह लापता है। इसके बाद पाकिस्तान में भी लोकल पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद अचानक उर्दू में लिखा सरबजीत का निकाहनामा वायरल हो गया। जिसमें लिखा था कि सरबजीत ने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म अपना लिया है। उसने शेखुपुरा नूर हुसैन नाम के मुस्लिम व्यक्ति से निकाह कर लिया है।

  • Punjab News: SGPC अध्यक्ष धामी का एक्शन, कई सचिवों के बदले विभाग, प्रताप सिंह पर गिरी गाज

    Punjab News: SGPC अध्यक्ष धामी का एक्शन, कई सचिवों के बदले विभाग, प्रताप सिंह पर गिरी गाज

    अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने संस्था के प्रबंधन को और अधिक सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज प्रबंधकीय स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं। इन सुधारों के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के विभागों में अदला‑बदली की गई है। इस फेरबदल में सबसे अहम फैसला सचिव प्रताप सिंह से जुड़ा है, जिनसे गुरुद्वारा सेक्शन 85 विभाग वापस ले लिया गया है।

    अब यह जिम्मेदारी अतिरिक्त सचिव गुरिंदर सिंह को सौंपी गई है, जो स्वतंत्र रूप से इस विभाग का कार्य देखेंगे। सेक्शन 85 का विभाग शिरोमणि कमेटी के अधीन आने वाले ऐतिहासिक गुरुद्वारों के प्रबंधन से सीधे जुड़ा हुआ है। इसी तरह मीट सचिव जसविंदर सिंह जैसी को अब धर्म प्रचार समिति में मीट सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, धर्म प्रचार समिति के मीट सचिव गुरदियाल सिंह को अब ट्रस्ट विभाग, विदेश विभाग और विध्या विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    विभागीय सूत्रों के अनुसार, इसके साथ ही गुरुद्वारा सेक्शन 85 और फ्लाइंग विभाग के इंचार्जों की भी आपस में तदनुसार पुनर्संरचना की गई है। शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ये बदलाव प्रबंधकीय कामकाज में अधिक तेजी और सुधार लाने के लिए किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियों से गुरुद्वारा साहिबों के प्रबंधन और प्रचार कार्यों में और निखार आएगा। ये परिवर्तन तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

  • Punjab News: थाने के बाहर वाल्मीकि समुदाय का रोष प्रदर्शन, सब इंस्पेक्टर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने के बाहर वाल्मीकि समुदाय का रोष प्रदर्शन, सब इंस्पेक्टर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा रोड स्थित थाना सदर के बाहर वाल्मीकि समुदाय ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वे एक परिवार के रजामंदी-पत्र (रजीनामे) से संबंधित मामले में थाने पहुंचे थे, जहां कुछ पुलिस कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। मीडिया से बात करते हुए समुदाय के नेता सबीर द्रविड ने कहा कि वे एक लड़की के मामले में सहायता के लिए थाने गए थे। कार्यालय में भीड़ होने के कारण वे टेबल के पास खड़े हुए थे, जिस पर मौजूद एक सब-इंस्पेक्टर ने उनके साथ अपमानजनक बातचीत की।

    उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अन्य कर्मियों ने धक्का-मुक्की की और अंदर बंद करने की धमकी भी दी। सबीर दरीवड़ ने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ अभी भी भेदभाव किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित अधिकारी सड़क पर आकर माफी नहीं मांगते तो कल भंडारी पुल पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम किया जाएगा। इसके संबंध में पुलिस कमिश्नर को शिकायत देने की भी बात कही गई है।

    दूसरी ओर, इस मामले में आरोपों का सामना कर रहे पुलिस अधिकारी ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि वे किसी संस्था के प्रधान हैं। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति कार्यालय में आए थे और वे अपने टेबल पर सरकारी काम कर रहे थे। इस दौरान यदि वाल्मीकि नेता को मेरी बात से कोई ठेस पहुंची हो तो मैं उसकी माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। और पंजाब पुलिस हर किसी का सम्मान करती है और करती रहेगी।

  • शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, Nifty और IT इंडेक्स भी फिसला

    शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, Nifty और IT इंडेक्स भी फिसला

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को बंपर गिरावट के साथ शुरुआत हुई। कारोबार खुलते ही बीएसई संसेक्स 700 अंक धड़ाम हो गया। वहीं एनएसई निफ्टी भी करीब 215 अंक गिरकर 25600 के नीचे आ गया। IT शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और आईटी इंडेक्स 5 प्रतिशत तक फिसल गया। इससे पहले वीरवार को एनएसई निफ्टी 50 146 अंक या 0.57% गिरकर 25,807 पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 558 अंक या 0.66% गिरकर 83,675 पर बंद हुआ। शुक्रवार सुबह एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले।

    अमेरिकी बाजार में रातभर आई गिरावट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े व्यवधान की आशंकाओं का असर देखा गया। जापान का निक्केई 225 0.58% गिर गया। हालांकि इसने कुछ समय के लिए 58,000 का स्तर छुआ था। टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.58% नीचे रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35% बढ़ा जबकि स्मॉल-कैप कोसडैक 1.36% गिर गया।

    हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 26,703 पर थे जो इंडेक्स के पिछले बंद स्तर 27,032.54 से नीचे है। अमेरिकी इंडेक्स लगातार तीन सत्रों तक गिरने के बाद अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स लगभग स्थिर रहे। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.02% बढ़े, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 0.04% की बढ़त देखी गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।

     

  • आज का राशिफल, 13 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 13 फरवरी 2026

    आज का दिन आत्मविश्वास के साथ नई ऊंचाइयों को छूने का है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रदेव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो मन में सीखने की इच्छा और पाजिटिव सोच जगाते हैं। मंगलदेव मकर राशि (दसवें भाव) में आपके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा को नई मजबूती दे रहे हैं। यह समय अनुशासन के साथ अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपनी मेहनत के दम पर सफलता की नई कहानी लिखना चाहते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन ‘पॉजिटिव वाइब्स’ और ‘प्रोग्रेस’ का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में विराजमान हैं, जो आपको करियर के मामले में सुपर एक्टिव और जिम्मेदार बना रहे हैं। आज आप काफी एनर्जेटिक और मोटिवेटेड फील करेंगे। बस एक छोटी सी सलाह है—जोश में आकर जल्दबाजी में कोई ऐसा वादा न कर दें जिसे निभाना भारी पड़ जाए। कभी-कभी जल्दी रिजल्ट पाने की चाहत थोड़ा स्ट्रेस दे सकती है, इसलिए ‘चिल’ रहें। ऑफिस हो या फील्ड, आपकी मेहनत और लीडरशिप की जमकर तारीफ होगी। लव लाइफ की बात करें, तो आज पार्टनर के साथ फ्यूचर गोल्स डिस्कस करना आपके बॉन्ड को और भी स्ट्रांग बना देगा।

    वृषभ राशि: आज का दिन स्थिरता और इमोशनल क्लैरिटी का है। लग्न स्वामी शुक्रदेव का प्रभाव आपके करियर और मान-सम्मान को बढ़ा रहा है। आज आप अपने काम में बहुत व्यावहारिक रहेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि स्वभाव में जिद्दीपन न लाएं और दूसरों की आलोचना को दिल पर न लें। इमोशनली सख्त होना रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है। अपने बजट और खर्चों को दोबारा चेक करना जरूरी है। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति लचीलापन और ईमानदारी अपनाएं।

    मिथुन राशि: आज का दिन नया सीखने और लोगो से जुड़ने का है। आपके लग्न स्वामी बुधदेव नौवें भाव में बैठकर आपको गहरी समझ और बेहतर प्लानिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स आज बेहतरीन रहेंगी। कोशिश करें की एक साथ बहुत सारे काम हाथ में न लें, वरना मानसिक थकान हो सकती है। बिना सोचे-समझे किए गए कमिटमेंट आपको उलझन में डाल सकते हैं। करियर में टीम वर्क से बड़ी सफलता मिलेगी। लव लाइफ में खुलकर की गई बातचीत से खुशियां आएंगी।

    कर्क राशि: आज का दिन अनुशासन और संतुलन का है। चंद्रदेव का गोचर आपको डेली रूटीन और रुके हुए कामों को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। आज आपकी इच्छाशक्ति और प्रोडक्टिविटी काफी स्ट्रांग रहेगी। सावधानी इसमें बरतें कि छोटी रुकावटों पर इमोशनल होकर रिएक्ट न करें और खुद को बहुत ज्यादा थकाने से बचें। अवास्तविक उम्मीदें पालना नुकसानदेह हो सकता है। करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी और काम पूरे होंगे। लव लाइफ में आपसी सपोर्ट और समझ बढ़ेगी।

    सिंह राशि: आज का दिन क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास का है। सूर्यदेव का सप्तम भाव में प्रभाव आपको पार्टनरशिप और करियर में मजबूती दे रहा है। आज आप पूरे जोश के साथ अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि आत्मविश्वास या ईगो को दूसरों के सहयोग के बीच न आने दें। जल्दबाजी में नतीजे पाने की कोशिश तनाव बढ़ा सकती है। करियर में आपके क्रिएटिव आइडियाज की सीनियर्स द्वारा तारीफ होगी। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

    कन्या राशि: आज का दिन प्रैक्टिकल सोच और फोकस का है। बुधदेव का छठे भाव में होना आपको तर्क और विश्लेषण की बेहतर समझ देगा। आज आप मुश्किल कार्यों को भी सही तरीके से कर लेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि खुद की बहुत ज्यादा आलोचना न करें और छोटी-छोटी कमियों के पीछे सेहत न बिगाड़ें। ज्यादा चिंता करने से बचें। करियर में अनुशासन और बारीकियों पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। लव लाइफ में ईमानदारी और धैर्य से बॉन्डिंग मजबूत होगी।

    तुला राशि: आज का दिन संतुलित और रचनात्मक बातचीत का है। शुक्रदेव का प्रभाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता को संतुलित बना रहा है। आज आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बढ़िया तालमेल बिठाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि एक साथ कई जिम्मेदारियां न ओढ़ें, वरना स्ट्रेस बढ़ सकता है। किसी भी बात पर बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया न दें। करियर में आपकी कूटनीतिक कुशलता आपको दूसरों से आगे रखेगी। लव लाइफ में शांति और क्वालिटी टाइम बिताने पर ध्यान दें।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन साहस और व्यावहारिक उन्नति का है। मंगलदेव तीसरे भाव में बैठकर आपको नई पहल करने और रिस्क लेने का हौसला दे रहे हैं। आज आप अपनी बात बहुत स्पष्टता से रख पाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि पैसों से जुड़े फैसलों में इमोशनल न हों और जल्दबाजी से बचें। ज्यादा आत्मविश्वास में छोटी बारीकियों को इग्नोर न करें। करियर में आपकी पहल और मेहनत के शानदार परिणाम मिलेंगे। सेहत के प्रति सजग रहें।

    धनु राशि: आज का दिन आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का है। चंद्रमा का आपकी ही राशि में होना आपको मानसिक रूप से बहुत उत्साहित और पॉजिटिव बनाएगा। आप अपने लक्ष्यों को पूरे भरोसे के साथ पूरा करेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर गलत फैसले न लें। अवास्तविक उम्मीदें पालना आपको परेशान कर सकता है। करियर में टीम वर्क और सुलझी हुई बातचीत से प्रोग्रेस के रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ में गर्मजोशी और खुलापन महसूस होगा।

    मकर राशि: आज का दिन फोकस और सोच-विचार का है। शनिदेव का गोचर आपको बेहतर कम्युनिकेशन और व्यावहारिक मजबूती दे रहा है। आज आप भविष्य की रणनीति बनाने में सफल रहेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि खुद को बहुत ज्यादा अकेला न करें और पुरानी चिंताओं में न खोएं। ज्यादा भावुक होकर फैसले लेने में हिचकिचाहट हो सकती है। करियर में आपकी डिप्लोमेसी और विनम्रता से कठिन काम भी सरल हो जाएंगे। फाइनेंस में अनुशासन रखें।

    कुंभ राशि: आज का दिन नेटवर्किंग और टीम वर्क का है। आपके लग्न स्वामी शनिदेव धन और वाणी के भाव में होकर आपको पैसों के मैनेजमेंट पर फोकस करने की प्रेरणा दे रहे हैं। आज आप फ्यूचर गोल्स के लिए दूसरों की मदद लेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि जरूरत से ज्यादा वादे न करें और जल्दबाजी में बड़े फैसले न लें। अपनी सोच को व्यावहारिक बनाए रखें। करियर में कम्युनिकेशन स्किल्स और टीम वर्क ही आपकी सफलता की चाबी होगी। लव लाइफ में गहरी और पॉजिटिव चर्चा होगी।

    मीन राशि: आज का दिन करियर ग्रोथ और इमोशनल स्टेबिलिटी का है। बृहस्पतिदेव का शुभ प्रभाव आपको मानसिक शांति और सुख प्रदान करेगा। आज आपकी गट फीलिंग करियर में सही दिशा दिखाएगी। सावधानी इसमें बरतें कि बहुत ज्यादा भावुक होकर तनाव न लें और काम टालने की आदत से बचें। अनरियलिस्टिक उम्मीदें आपको परेशान कर सकती हैं। करियर में आपकी सूझबूझ और प्रोफेशनल रवैये से मान-सम्मान बढ़ेगा। फाइनेंस में बजट बनाकर चलना जरूरी है।

  • महाशिवरात्रि पर रहेगा भद्रा का साया, जानें भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त

    महाशिवरात्रि पर रहेगा भद्रा का साया, जानें भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त

    धर्म : फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पावन त्योहार 15 फरवरी को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार महाशिवरात्रि के दिन भद्रा का योग भी बन रहा है। ऐसे में कई भक्तों के मन में यह भी सवाल आ रहा है कि इससे शिव पूजा या फिर जलाभिषेक पर कोई असर होगा या नहीं।

    महाशिवरात्रि पर कब तक रहेगा भाद्रा का साया

    पंचाग के अनुसार, 15 फरवरी की शाम करीबन 5:04 बजे से भद्रा शुरु होगी और इसका समापन 16 फरवरी की सुबह 5:23 मिनट पर होगा। ऐसे में करीबन 12 घंटे 19 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार भद्रा का वास पाताल लोक में बताया जा रहा है। शास्त्रों में ऐसा बोला गया है कि जब भद्रा पाताल में हो तो इसका असर पृथ्वी पर नहीं होता। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन भक्त किसी आसमंजस के भगवान शिव का अभिषेक और पूजा-पाठ कर सकते हैं। श्रद्धा और सच्चे मन से की गई आराधना ही सबसे ज्यादा फल देती है।

    जलाभिषेक का मुहूर्त

    इस बार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए दिनभर कई शुभ मुहूर्त हैं। इस दौरान कभी भी भक्त पूजा-अर्चना कर सकते हैं। पहला मुहूर्त सुबह 8:24 मिनट से शुरु होगा और 9:48 तक रहेगा। इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 9:48 से लेकर 11:11 तक रहेगा। तीसरा मुहूर्त सर्वोत्तम होगा जो कि सुबह 11:11 से लेकर 12:35 तक रहेगा। इसमें जल चढ़ाना बहुत शुभ और फलदायी रहेगा। इसके साथ ही जो श्रद्धालु शाम को पूजा करना चाहते हैं वो 6:11 मिनट से 7:47 मिनट के बीच में अभिषेक कर सकते हैं। इन सभी मुहूर्तों में श्रद्धा और सच्चे मन से शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी।

    ऐसे करें जलाभिषेक

    महाशिवरात्रि वाले दिन सबसे पहले सुबह स्नान करके साफ और हल्के रंग के कपड़े पहन लें। फिर मन में भगवान शिव को ज्यादा करें और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। पूजा के स्थान पर दीपक जलाएं । यदि संभव तो उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करें। उसके बाद तांबे या मिट्टी के लोटे में साफ जल भर लें। उसमें चाहें तो आप गंगाजल, थोड़ा सा कच्चा दूध या शहद भी डाल सकते हैं। शिवलिंग पर धीरे-धीरे जल चढ़ाएं। इस बात का ध्यान रखें कि जल शिवलिंग के ऊपर से प्रवाहित हो। इधर-उधर न बिखरे। जल चढ़ाने के बाद बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल या आक के फूल अर्पित करें। बेलपत्र चढ़ाते समय उसकी डंडी आपकी ओर न हो इस बात का भी ध्यान रखें। इसके बाद चंदन का तिलक लगाएं। धूप-दीप दिखाएं। पूजा के दौरान कम से कम 108 बार ऊं नम: शिवाय का जाप करें। यदि समय हो तो शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ भी करें। अंत में हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना शांत मन से बताएं।          
  • Punjab News: हरपाल सिंह चीमा का BJP पर बड़ा हमला, बोले– US-India ट्रेड डील से पंजाब के किसानों को खत्म करने की साजिश

    Punjab News: हरपाल सिंह चीमा का BJP पर बड़ा हमला, बोले– US-India ट्रेड डील से पंजाब के किसानों को खत्म करने की साजिश

    चंडीगढ़, 12 फरवरी 2026: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कथित US-India ट्रेड डील को लेकर केंद्र की BJP सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता पंजाब के किसानों, भारतीय कृषि व्यवस्था और देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के खिलाफ एक गहरी राजनीतिक और आर्थिक साजिश है। पार्टी कार्यालय में आयोजित विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने कहा कि यदि सस्ते अमेरिकी दूध पाउडर, चीज़, गेहूं, मक्का और अन्य कृषि उत्पाद भारतीय बाजारों में कम कीमत पर आने लगते हैं, तो इसका सीधा असर देश के किसानों पर पड़ेगा। “किसान कहां जाएंगे? पंजाब का अन्नदाता किसके भरोसे रहेगा?” उन्होंने सवाल उठाया।

    पंजाब का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में योगदान

    मंत्री ने कहा कि पिछले लगभग 50 वर्षों से पंजाब के किसानों ने देश की राष्ट्रीय खाद्य भंडारण प्रणाली को मजबूत किया है। गेहूं और धान की आपूर्ति के जरिए पंजाब ने भारत की खाद्य सुरक्षा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश के किसान पहले ही लागत और बाजार की चुनौतियों से जूझ रहे हैं, तब भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जैसी नीति उनके लिए विनाशकारी साबित हो सकती है।

    टैरिफ संरचना और असमान व्यापार

    हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यदि भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में शुल्क जारी रहता है और दूसरी ओर अमेरिकी उत्पादों पर भारत में शुल्क घटाया जाता है, तो यह असमान व्यापारिक समझौता होगा। अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों और टैरिफ ढांचे की निगरानी World Trade Organization (WTO) द्वारा की जाती है, जहां सदस्य देशों के बीच व्यापारिक प्रतिबद्धताओं का विवरण उपलब्ध है। अमेरिकी व्यापार नीतियां और टैरिफ संरचना Office of the United States Trade Representative (USTR) द्वारा निर्धारित की जाती हैं।

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव

    मंत्री ने कहा कि सस्ते आयात से भारतीय डेयरी उद्योग, छोटे किसान और मंडी आधारित कृषि प्रणाली प्रभावित हो सकती है। उन्होंने इसे भारत की कृषि अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला बताया। भारत के द्विपक्षीय व्यापार समझौतों और आयात-निर्यात नीतियों की निगरानी Ministry of Commerce and Industry द्वारा की जाती है, जहां आधिकारिक नीति दस्तावेज उपलब्ध हैं।

    अंतरराष्ट्रीय बयानबाजी पर प्रतिक्रिया

    मंत्री ने अमेरिकी कृषि अधिकारियों द्वारा दिए गए सार्वजनिक बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि इस समझौते से अमेरिकी किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है, तो भारतीय किसानों के हितों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।

    दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

    हरपाल सिंह चीमा ने मांग की कि US-India ट्रेड डील के सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं ताकि देश के किसान और नागरिक सच्चाई जान सकें। उन्होंने इसे पारदर्शिता का प्रश्न बताया।

    खुली बहस की चुनौती

    वित्त मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यदि तथ्य सामने रखे जाएं, तो स्पष्ट हो जाएगा कि यह समझौता भारतीय किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हित में नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब के लोग अपने अन्नदाता के सम्मान और भविष्य से समझौता नहीं होने देंगे और इस मुद्दे को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।
  • Punjab News: भारत बंद के दौरान पंजाब में AAP का विरोध प्रदर्शन, इंडिया–यूएसए ट्रेड डील को किसानों के लिए घातक बताया

    Punjab News: भारत बंद के दौरान पंजाब में AAP का विरोध प्रदर्शन, इंडिया–यूएसए ट्रेड डील को किसानों के लिए घातक बताया

    चंडीगढ़, 12 फरवरी 2026: प्रस्तावित इंडिया–यूएसए ट्रेड डील को लेकर पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारत बंद के समर्थन में राज्य के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किए और इस समझौते को भारतीय किसानों और व्यापारियों के लिए घातक करार दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड उठाकर अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों की ड्यूटी-फ्री एंट्री का विरोध किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि इस समझौते से स्थानीय किसानों और डेयरी कारोबार पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
    पंजाब में इंडिया यूएसए ट्रेड डील पर विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते AAP नेता
    पंजाब में इंडिया यूएसए ट्रेड डील पर विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते AAP नेता

    भारतीय कृषि पर संभावित असर

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इंडिया–यूएसए व्यापार समझौता लागू होने की स्थिति में अमेरिकी कृषि उत्पाद भारतीय बाजारों में कम या शून्य शुल्क पर उपलब्ध हो सकते हैं। इससे घरेलू उत्पादकों की प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीतियों और टैरिफ संरचनाओं से संबंधित जानकारी World Trade Organization (WTO) द्वारा प्रकाशित की जाती है, जहां सदस्य देशों की व्यापारिक प्रतिबद्धताओं और नियमों का विवरण उपलब्ध है।

    टैरिफ असमानता पर बहस

    विरोध के दौरान यह मुद्दा भी उठाया गया कि यदि अमेरिकी उत्पाद भारत में कम शुल्क पर आते हैं, तो भारतीय निर्यातकों को अमेरिका में शुल्क का सामना करना पड़ सकता है, जिससे असमान व्यापारिक ढांचा बन सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका की व्यापार नीतियां और टैरिफ संरचना Office of the United States Trade Representative (USTR) द्वारा निर्धारित की जाती हैं।

    आर्थिक प्रभाव पर बढ़ती चर्चा

    नेताओं ने कहा कि यह समझौता भारत की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, विशेषकर छोटे किसानों और डेयरी संचालकों के लिए। भारत के द्विपक्षीय व्यापार समझौतों और आयात-निर्यात नीतियों की निगरानी Ministry of Commerce and Industry द्वारा की जाती है, जहां आधिकारिक व्यापार नीतियां और अद्यतन उपलब्ध हैं।

    राष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज

    भारत बंद के दौरान पंजाब में विरोध प्रदर्शन ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इंडिया–यूएसए ट्रेड डील का किसानों पर प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार घरेलू उद्योगों की सुरक्षा के लिए कौन-सी नीतियां अपनाती है। विश्लेषकों के अनुसार आने वाले समय में इस समझौते को लेकर और स्पष्ट नीतिगत बयान सामने आ सकते हैं।
  • Haryana News: 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/पंचकूला : जीआरपी थाना की ओर से दो आरोपियों को 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी थाना के एसएचओ उर्मिला देवी ने बताया कि नीतिका गहलोत के दिशा निर्देश के अनुसार, हमने एक नशे को लेकर अभियान चलाया है।

    इसको लेकर हम समय-समय पर तलाशी अभियान चलाते हैं। इसी के चलते हमने दो आरोपियों को 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पर्चा दर्ज करके आज आरोपियों को पंचकूला कोर्ट में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

    आरोपी कुल्लू मनाली से बस से सवार होकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलवे स्टेशन से ट्रेन से आरोपियों ने चरस की सप्लाई के लिए मुम्बई जाना था जिनको गिरफ्तार किया है। यह चरस आरोपी कुल्लू मनाली से मुंबई लेकर जा रहे थे जैसे ही चंडीगढ़ पहुंचे तो चंडीगढ़ के जीआरपी ने तलाशी ली तो एक बैग से 15 किलो से ज्यादा चरस बरामद हुई।

    दोनों आरोपियों का नाम रमजान और राहुल है जो कि कुल्लू मनाली के ही रहने वाले है। जीआरपी की एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान ये पता लगाया जाएगा कि आरोपी चरस कुल्लू से कहा से लाते है और कहां-कहां पर सप्लाई करते है और आगे की चैन को खत्म किया जाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: कांग्रेस प्रभारी ने पूर्व CM को दिया न्यौता, क्या घर में वापसी करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

    Punjab News: कांग्रेस प्रभारी ने पूर्व CM को दिया न्यौता, क्या घर में वापसी करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

    मोहाली: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा उनके पुत्र रणइंदर सिंह को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) के उल्लंघन के मामले में जालंधर ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। दोनों पर विदेश में संपत्ति और एक स्विस बैंक खाते का आरोप है।

    फिलहाल कैप्टन मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। यह मामला तब चर्चा में आया था जब 2011 में फ्रांस सरकार ने कैप्टन और उनके पुत्र की विदेश संपत्तियों तथा उनके एक स्विस बैंक खाते की जानकारी भारत सरकार को दी थी। इसके बाद 2016 में उनके खिलाफ लुधियाना में मामला दर्ज किया गया था। वहीं इस मामले के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने कैप्टन को कांग्रेस पार्टी में आने का न्यौता दे दिया। ईडी का सम्मन मिलने के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही थी कि कैप्टन ने कांग्रेस के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं, इसलिए ईडी ने उन्हें और उनके बेटे को सम्मन जारी कर दिया ताकि वो कांग्रेस में वापसी करने से पहले सोच लें।

    उधर, लुधियाना में आज ही कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी व पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जयइंद्र कौर ने लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि ईडी का सम्मन पहले भी था और अब भी वही है। उसका जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कहीं नहीं जा रहे हैं। वो भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। बता दें कि भूपेश बघेल से पहले कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह के चिर विरोधी रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा व प्रताप सिंह बाजवा भी कुछ समय पहले उनकी तारीफ कर चुके हैं और उन्होंने भी पार्टी में आने का ऑफर दिया था। हालांकि उसके बाद बाजवा व रंधावा ने फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरना शुरू कर दिया था।