Blog

  • बहडाला में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित

    बहडाला में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपीएसडीआरएफ) की प्रशिक्षित टीम ने जिला ऊना के राजकीय (आदर्श) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला में स्कूली बच्चों सहित आसपास के लोगों के लिए आपदा प्रबंधन पर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया। इस सामुदायिक जन जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 70 लोगों ने भाग लिया।

    एचपीएसडीआरएफ टीम का नेतृत्व कर रहे मुख्य आरक्षी अजय ने बताया कि इस दौरान स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को हृदय गति रुक जाने पर सीपीआर, किसी घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के तरीके तथा स्ट्रैचर निर्माण की विभिन्न तकनीकों तकनीकों के बारे में व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षण दिया गया।
    उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल के दिशा-निर्देशानुसार 4 अप्रैल को कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप की वर्षगांठ के अवसर पर जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये जन-जागरूकता कार्यक्रम 1 से 5 अप्रैल तक चलेंगे, जिनमें सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण कार्यशालाएं, नागरिक जागरूकता रैलियां और स्कूली गतिविधियां शामिल होंगी।

  • Punjab News: संसद में भगत सिंह को लेकर सांसद Raja Warring ने उठाया ये मुद्दा, देखें वीडियो

    Punjab News: संसद में भगत सिंह को लेकर सांसद Raja Warring ने उठाया ये मुद्दा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न दिलाने का मुद्दा आज कांग्रेस के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संसद में उठाया। दरअसल, इससे पहले भगत सिंह को लेकर पंजाब विधानसभा मुद्दा उठाया गया था। इस दौरान संसद में भगत सिंह को शहीदी का दर्जा देने के साथ-साथ भारत रत्न देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई लोगों को घर बैठे भारत रत्न दिया गया, जबकि देश की आजादी और एकता को कायम रखने वाले भगत सिंह को नहीं दिया। आज 95 साल बाद भी ऐसी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

    राजा वड़िंग ने बताया कि पांच साल पहले उन्हें त्रिपुरा जाने का मौका मिला था। एयरपोर्ट पर उतरे तो एक स्टेडियम पर उनकी नजर पड़ी, जिस पर ‘शहीद भगत सिंह स्टेडियम त्रिपुरा’ लिखा हुआ था। भगत सिंह पंजाब में पैदा हुए, त्रिपुरा में उनका नाम देखकर उनके मन में गौरव और गर्व का भाव पैदा हुआ। देश की आजादी और एकता के लिए उन्होंने बलिदान दिया है। वड़िंग ने कहा कि, 23 मार्च 1931 की शाम की बात है, जब वह लेनिन की जीवनी पढ़ रहे थे। अफसर ने दरवाजा खोला और बोला, “आपको फांसी देने का फरमान आ गया है।”

    इस पर भगत सिंह ने कहा, “दो मिनट रुक जाएं, इस समय एक क्रांतिकारी की दूसरे क्रांतिकारी से मुलाकात हो रही है।” हालांकि 95 साल के बाद भी उन्हें भारत रत्न नहीं दिया गया। 7 दिन पहले 27 मार्च को पंजाब विधानसभा में बजट सेशन के दौरान विपक्ष के नेता व कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न दिलाने की मांग उठाई थी। शून्यकाल के दौरान जब वह बोलने लगे तो आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इसका विरोध किया। जब विरोध हुआ तो उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया था।

    हालांकि AAP विधायकों का कहना था कि वह भी भगत सिंह को भारत रत्न की मांग करते हैं। लेकिन इसके बाद जब बजट पर सीएम भगवंत मान बजट पर अपनी बात रखने आए तो उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा व कांग्रेस को घेरा था। सीएम ने उस समय कहा था कि एलओपी साहिब को भारत रत्न की याद आ गई है।

    भारत रत्न अवॉर्ड उसे मिलना चाहिए जिससे अवार्ड की इज्जत बने। भारत रत्न अवॉर्ड देने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को नाम भेजता है। दो प्रधानमंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने अपने लिए भारत रत्न लिए थे। इसमें जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का नाम शामिल है। मैं उनसे कहता हूं एक अवॉर्ड वहां से लेकर दे देंगे। जैसे बादल से मरणोपरांत फखर-ए-कौम वापस लिया गया।

  • Samsung के नए टैबलेट्स लॉन्च! जानें Galaxy Tab S10 FE और FE+ के फीचर्स और कीमत

    Samsung के नए टैबलेट्स लॉन्च! जानें Galaxy Tab S10 FE और FE+ के फीचर्स और कीमत

    ​Tech: सैमसंग ने हाल ही में अपने नए टैबलेट्स, गैलेक्सी टैब S10 FE और गैलेक्सी टैब S10 FE+ को लॉन्च किया है। ये दोनों टैबलेट्स उन्नत फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आते हैं।​

    डिज़ाइन और डिस्प्ले:

    • गैलेक्सी टैब S10 FE: इसमें 10.9 इंच का WUXGA+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।​
    • गैलेक्सी टैब S10 FE+: यह 13.1 इंच के WQXGA+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है।​
    प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: दोनों टैबलेट्स में सैमसंग का Exynos 1580 चिपसेट दिया गया है, जो तेज़ और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। कैमरा: दोनों मॉडलों में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो उच्च गुणवत्ता की फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है।

    बैटरी और चार्जिंग:

    • गैलेक्सी टैब S10 FE: 8,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।​
    • गैलेक्सी टैब S10 FE+: 10,090mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

    कीमतें और उपलब्धता:

    भारत में इन टैबलेट्स की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, और सेल 11 अप्रैल से शुरू होगी। प्री-बुकिंग करने पर 5,000 रुपये की बैंक छूट और 8,000 रुपये के अतिरिक्त लाभ मिल रहे हैं। * गैलेक्सी टैब S10 FE की कीमतें: 8GB रैम + 128GB स्टोरेज (Wi-Fi): 42,999 रुपये​ 12GB रैम + 256GB स्टोरेज (Wi-Fi): 53,999 रुपये​ 8GB रैम + 128GB स्टोरेज (5G): 50,999 रुपये​ 12GB रैम + 256GB स्टोरेज (5G): 61,999 रुपये​ * गैलेक्सी टैब S10 FE+ की कीमतें: 8GB रैम + 128GB स्टोरेज (Wi-Fi): 55,999 रुपये​ 12GB रैम + 256GB स्टोरेज (Wi-Fi): 65,999 रुपये​ 8GB रैम + 128GB स्टोरेज (5G): 63,999 रुपये​ 12GB रैम + 256GB स्टोरेज (5G): 73,999 रुपये​

    प्री-बुकिंग ऑफर्स:

    • एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4,000 रुपये (टैब S10 FE) और 5,000 रुपये (टैब S10 FE+) की इंस्टेंट छूट।
    • गैलेक्सी बड्स3 को 14,999 रुपये की बजाय 6,999 रुपये में प्राप्त करें।​
    • टैब S10 FE का कीबोर्ड कवर 7,999 रुपये में और टैब S10 FE+ का कीबोर्ड कवर 10,999 रुपये में उपलब्ध है।​
    इन टैबलेट्स में IP68 रेटिंग, S पेन सपोर्ट और गूगल सर्कल-टू-सर्च जैसे एआई फीचर्स भी शामिल हैं, जो उपयोगकर्ताओं के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
  • Punjab News: बाबा साहिब की मूर्ति को खंडित करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: बाबा साहिब की मूर्ति को खंडित करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की मूर्ति को खंडित करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में डीआईजी सतिंदर सिंह ने चौकाने वाला खुलासा किया है। डीआईजी ने बताया कि आरोपियों ने हथौड़े से घटना को अंजाम दिया था। डीआईजी ने कहा कि आरोपियों ने बाबा साहेब की मूर्ति की उंगली को नुकसान पहुंचाया था।

    घटना के एक दिन पहले जब लोग बाबा साहेब को फूल माला अर्पित करने के लिए गए थे तो वहां पर बाबा साहेब की मूर्ति अखडिंत पाई गई थी। जिसको लेकर पहले उन्हें लगा कि शायद अचानक से यह घटना हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद खुलासा हुआ कि 31 मार्च की रात को 2 गाड़ियों में 7 लोग आते है और वह बाबा साहेब की मूर्ति को नुकसान पहुंचाते है। जिसमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपियों से दोनों गाड़ियां भी बरामद कर ली है। जबकि जल्द 7वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं के साथा एसएसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए ये सभी युवा 25 साल से 28 साल की उम्र के है और आरोपियों से जांच की रही है कि कौन इस साजिश के पीछे है और किसके कहने पर इन युवाओं ने ऐसा कार्य किया है।

  • Punjab News: बाइक सवार को 70 फीट तक घसीट कर ले गया ट्रक चालक, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार को 70 फीट तक घसीट कर ले गया ट्रक चालक, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में थाना जमलापुर के अधीन आते इलाके में ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ट्रक चालक की चपेट में आने से नौजवान की मौत हो गई। लोगों के अनुसार ट्रक चालक 70 फीट तक बाइक सवार नौजवान को घसीटकर ले गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। सूरज फोकल प्वाइंट के फेस-4 में किसी कंपनी में काम करता था। ट्रक चालक को लोगों ने काबू कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी राजेश कुमार ने कहा कि आज सुबह सूरज कपनी की बाइक लेकर कमरे से काम के सिलिसिले से गया था। सूरज के जाने के कुछ समय बाद फोन आ गया कि सूरज का एक्सीडेंट हो गया।

    जहां ट्रक ने 70 फीट तक उसे घसीट कर ले गया और उसकी मौत हो गई। लोगों के अनुसार कंपनी का मालिक अब कह रहा है कि सूरज उनकी कंपनी में काम नहीं करता। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। लोगों द्वारा घटना को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और मामले को लेकर कार्रवाई करने का आश्वास दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पता लकी मोर्चुरी में रखवा दिया है। ट्रक ड्राइवर से पुलिस पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, देहात पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के बाद आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने सूचना के बाद प्लानिंग कर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

    छापेमारी के दौरान दो विदेशी पिस्टल भी बरामद किए गए हैं। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि इन हथियारों का इस्तेमाल कहीं अपराध को अंजाम देने के लिए तो नहीं किया गया। अभी पुलिस इस बारे में अधिक जानकारी सांझा नहीं कर रही है। जल्द ही इस बारे में प्रेस-कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

    गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और यह भी जांच की जा रही है कि इनका संबंध किसी बड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से तो नहीं है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

     

  • Punjab News: हेरोइन सहित गिरफ्तार Lady Constable को लेकर महिला ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित गिरफ्तार Lady Constable को लेकर महिला ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    क्या चलेगा लेडी कांस्टेबल की कोठी पर बुलडोजर

    बठिंडा: पुलिस ने एक सीनियर महिला कांस्टेबल को हेरोइन और थार गाड़ी समेत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी को लेकर एक अन्य महिला ने पूछताछ में बड़े राज खोले हैं। महिला ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि कांस्टेबल की थार की तालाशी के दौरान गाड़ी की पिछली सीटों को उखाड़कर हेरोइन बरामद की गई। ऐसे में साफ पता चलता है कि कांस्टेबल काफी समय से नशे का काम करती थी। महिला का आरोप है कि नाकेबंदी के दौरान पकड़े जाने के बाद लेडी कांस्टेबल ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने कहा कि लेडी कांस्टेबल के साथ बठिंडा का बलविंदर सिंह सोनू नामक व्यक्ति उसके साथ मौजूद था, लेडी कांस्टेबल ने नाकेबंदी से पहले ही आधा नशा निकालकर उसे किसी को देने के लिए भेज दिया। जिसके बाद बलविंदर मौके से फरार हो गया और लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को पुलिस ने नाका लगाकर हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। महिला ने कहा कि पुलिस ने बलविंदर सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि वह कई बार पुलिस को दोनों की शिकायत कर चुकी है। बलविंदर के सिरसा में नशे को लेकर लिंक बने हुए है। महिला का आरोप है कि लेडी कांस्टेबल हेरोइन की पुड़िया बनाकर बलविंदर को देती थी और वह भुच्चो मंडी, सिरसा सहित अन्य जगहो पर नशे की सप्लाई करता था। महिला ने कहा कि बलिवंदर की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े अधिकारियों के नाम सामने आ सकते है। लेडी कांस्टेबल ने विराट ग्रीन 2 करोड़ से अधिक की कोठी बनाई हुई है और किसान चौक पर प्लाट है। वहीं भाई के नाम पर प्लाट अलग से लिया गया है। ऐसे में लेडी कांस्टेबल के पास इतना पैसा कहां से आया जोकि जांच का विषय है। आरोप है कि लेडी कांस्टेबल ड्यूटी पर भी ज्यादा तैनात नहीं रहती थी, उसके पास सारा हाजिरी का रिकार्ड मौजूद है। लेडी कांस्टेबल अक्सर मेडिकल लीव पर रहती थी। लेडी कांस्टेबल में 20 दिन पहले नई थार निकलवाई है। इसके अलावा ओडी कार, वरना कार, बुलेट सहित अन्य महंगे वाहन मौजूद है। महिला ने कहा कि अगर पुलिस उन्हें लेकर जाए तो वह लेडी कांस्टेबल की प्रॉपर्टी को लेकर बड़े खुलासे कर सकती है। लेडी कांस्टेबल लंबे समय से नशे की सप्लाई में लगी हुई थी। महिला ने कहा कि लेडी कांस्टेबल उसके पति के साथ 2022 से बलविंदर सोनू के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। पति उससे अलग रहता है और वह एबुलेंस चलाता है। आरोप है कि एंबुलेस की आड़ में नशे की सप्लाई करता है। इस मामले को लेकर उसने कई बार पुलिस को शिकायतें दी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि लेडी कांस्टेबल की उच्च अधिकारियों तक पहुंच है, जिसके चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। काफी हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने बलविंदर के घर पर रेड की ओर कुछ नशा बरामद किया था। महिला ने लेडी कांस्टेबल के इमारत पर बुलडोजर चलाने की अपील की है।
  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के सचिव से मिली श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी, की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के सचिव से मिली श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी, की ये मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिव के पास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कमेटी के नेता रविंदर सिंह खालसा ने बताया कि हरियाणा के पानीपत में गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में बेअदबी का मामला सामने आया है, जिसके संबंध में वे ज्ञापन सौंपने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के सचिव के पास पहुंचे हैं।

    उन्होंने कहा कि पानीपत की संगत द्वारा पानीपत क्षेत्र में गुरु घर में मंदिर बनाया जा रहा है और वहां की प्रबंधक कमेटी गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में बेअदबी कर रही है और वह हम पर भी दबाव डालने की कोशिश कर रही है। हम श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मांग करते हैं कि नैतिक संहिता के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो सके।

    पानीपत मंडली से राजिंदर सिंह खालसा ने कहा कि इस संबंध में वह पहले भी श्री अकाल तख्त साहिब में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है तथा इससे पहले भी उक्त प्रबंधक कमेटी ने माफी मांगकर उनकी जान बचाई थी, लेकिन अब वे फिर ऐसी हरकतें कर रहे हैं और हम मांग करते हैं कि उनके साथ उनकी गरिमा के अनुसार व्यवहार किया जाए।

  • 6 से 13 अप्रैल तक सप्ताहिक स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करेगी भाजपा: सुमीत शर्मा

    6 से 13 अप्रैल तक सप्ताहिक स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करेगी भाजपा: सुमीत शर्मा

    प्रदेश में बूथ चलो अभियान व सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भी आयोजन होग

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी संगठन के 46वें प्रवेश वर्ष के स्थापना दिवस के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक एक साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। जानकारी देते हुए भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रदेश के सहसंयोजक एवं प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन स्थापना के कार्यक्रमों में 6 अप्रैल को अपने प्रदेश, जिला व मंडल कार्यालय में स्वच्छता, साजसज्जा, पुष्प मालाए एवं ध्वजारोहण कर इस सप्ताह के कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगी।स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संसदीय क्षेत्र, जिला व मंडल स्तर पर संयोजक एवं टीम का गठन प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पूर्व में ही कर दिया है।

    समीत ने बताया कि 7 अप्रैल को  प्रदेश के प्रत्येक मंडल के हर एक बूथ पर पार्टी के पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि, विधायक, प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा के पदाधिकारी बूथ बैठक का आयोजन करेंगे और बूथ पर बूथ समिति सदस्यों संग प्रत्येक घर में ध्वजारोहण करेंगे यहीं  नही साथ में भाजपा के इतिहास-विकास, केंद्र की मोदी सरकार के सुशासन और प्रदेश सरकार के कुशासन के प्रपत्र का वितरण आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि 8-9 अप्रैल को प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक सक्रिय कार्यकर्ताओं सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। सुमीत ने बताया कि 10 से 13अप्रैल के भीतर बूथ चलो अभियान, ग्राम परिक्रमा यात्रा, तालाब, पानी की बावड़ी, चिकित्सालय, मंदिर-देवालय इत्यादि स्थानों पर स्वच्छता अभियान को भी अपने मंडल की योजना के अनुसार चलाया जाएगा। यही नहीं बूथ पर लाभार्थी से और प्रत्येक धर्म/जाति के घर द्वार तक जन सम्पर्क अभियान के तहत के “सबका साथ सबका विकास” के ध्येय के साथ मोदी सरकार की योजनाओं की चर्चा और लाभ के विषय पर जानकारी उपलब्ध करवाने का कार्य भाजपा कार्यकर्त्ता करेंगे। 13 अप्रैल क़ो शाम डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की स्वच्छता कर आगामी सप्ताहिक कार्यक्रमों की गति देने का कार्य भी करेंगे।

    उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के निमित्त भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक 31 मार्च क़ो हो चुकी है और चारों संसदीय क्षेत्र की बैठक भी 3अप्रैल क़ो सम्पन्न हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पूर्व में तय योजना के अनुसार कार्यकर्त्ता उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयार है।

  • Jalandhar पहुंचे CM Mann और DGP Gaurav Yadav, पुलिस अधिकारियों को दी बड़ी सौगात, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे CM Mann और DGP Gaurav Yadav, पुलिस अधिकारियों को दी बड़ी सौगात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव फिल्लौर के PPA हाल में पहुंचे। जहां क्राइम और सड़क हादसों से बचने के लिए पुलिस अधिकारियों को एक बार फिर सौगात दी। सीएम मान ने आज फिल्लौर के PPA में राज्य के सभी थानों के लिए नई और हाईटेक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर पंजाब पुलिस के बेड़े में शामिल किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये गाड़ियां लोगों की सुरक्षा के लिए हर पल मुस्तैद रहेंगी।

    हमारी पंजाब पुलिस सूबे की कानून व्यवस्था को ठीक रखने के साथ-साथ नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर नियंत्रण करने में अहम भूमिका निभा रही है। अपने नागरिकों की जान-माल की रक्षा करना सरकारों का फर्ज़ होता है, जिसके लिए हम वचनबद्ध हैं। जिसके चलते आज सीएम मान द्वारा 139 हाईटेक गाड़ियों को हरी झंडी दी गई। सीएम मान ने कहा कि इससे पहले 319 गाड़ियां मुहैया करवा गई है। उस दौरान पहली बार एनएसएचओ आपस में इकट्ठे हुए थे। जिसके बाद सभी में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बातचीत हुई, जिसको लेकर अच्छे रिजल्ट आने दिखाई दिए।

    बॉर्डर स्टेट होने के कारण शरारती अंनसरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा उनकी घटना को विफल किया जाता रहा है। नई तकनीक के कारण कई बार हमारे कर्मी पीछे रह जाते थे। ऐसे में हमारे अधिकारी तकनीक के कारण पीछे ना रहे उसके लिए हाईटेक गाड़ियां मुहैया करवाई जा रही है। वहीं आने वाले दिनों में बॉर्डर पार से नशे की खेप को रोकने के लिए नए ड्रोन मुहैया करवाने की प्लानिंग की जा रही है।

    जल्द ही ड्रोन मुहैया करवाए जाएगे। नशे को लेकर कहा कि बीएसएफ से पता चला कि 70 प्रतिशत ड्रोन पर लगाम लगाई जा चुकी है। ऐसे में अब पंजाब में बॉर्डर पार से आ रहे नशे की खेप रिसीव नहीं की जा रही, जिसे पुलिस द्वारा सख्ती से रोका जा रहा है। ऐसे में अब पंजाबवासी भी नशे को पंजाब से खत्म करने के लिए हमारा साथ दे रहे है। युवाओं को नशे से दूर करने के लिए राज्य में नए मैदान बनाए जा रहे है।