Blog

  • Punjab News: Cyber ठग गिरोह का पर्दाफाश, 21 लाख सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Cyber ठग गिरोह का पर्दाफाश, 21 लाख सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली: स्थानीय पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पियूष पटेल, नीरज बाई और गोहिल निकुल कुमार सभी निवासी मेहसन गुजरात के रूप मे हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि साइबर पुलिस को गगनदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उकत आरोपियों ने रोड एफ. एक्स नाम की App मे पैसे लगवाने का हवाला देकर उसके साथ लाखो की ठगी की है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को 21 लाख की नगदी, स्विफ्ट कार, हांडा एक्टिवा, नोट गिनने की मशीन और 5 मोबाइल सहित काबू किया है।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह शेयर मार्किट मे पैसे डबल करवाने का लालच देकर लोगो को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी पिछले 3 सालो से चंडीगढ़ के सेक्टर 51 में रह कर ठगी कर रहे थे और रोज का 1 लाख कमा रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से ठगी के और भी इनपुट मिलने की संभावना है।

  • Punjab News: पटरी से उतरे Diesel Train के डिब्बे, बड़ा हादसा टला, देखे वीडियो

    Punjab News: पटरी से उतरे Diesel Train के डिब्बे, बड़ा हादसा टला, देखे वीडियो

    मोहाली: लालड़ू इलाके से एक बड़ा ट्रैन हादसा सामने आया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । लेकिन इस घटना से अंबाला-चंडीगढ़ रेल मार्ग कुछ घंटो तक बाधित रहा। जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

    जानकारी के मुताबिक डीजल लेकर जा रही मालगाड़ी के पांच कैंटर पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के डिरेल होने की वजह से इस रूट से गुजरने वाली 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12925 पश्चिम सुपरफास्ट और 74991 अंबाला-चंडीगढ़-दौलतपुर पैसेंजर ट्रेनो को रोकना पड़ा । जिससे यात्रियों को कई घंटो का इंतजार करना पड़ा।

    घटना की सूचना मिलते ही रेल विभाग ने मौके पर पहुँच कर पटरियों को चार घंटे बाद बहाल करवाया। ट्रैन हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। रेलवे विभाग के अधिकारीयो ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी है और यदि इस हादसे मे किसी की गलती सामने आयेगी, तो एक्शन लिया जायेगा।

  • Phagwara News: गायों को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प,चले खंडे-तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Phagwara News: गायों को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प,चले खंडे-तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: शहर के अर्बन स्टेट के अधीन आती सीआरपी कॉलोनी के फ्लैटों में रहने वाले 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। मिली जानकारी अनुसार फ्लैटों के बाहर बने पार्क में एक तंबू लगा हुआ है और उसमें गायें रखी हुई हैं। इन गायों को लेकर साथ के पड़ोसियों को परेशानी हो रही थी। जिसको लेकर उन्होंने मोहल्ले के पार्षद को लिखित शिकायत दी और निगम की टीम द्वारा आकर उस तंबू को ढहा दिया गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। घटना को लेकर हाथ में खंडे और तेजधार से जमकर हमला किया गया।

    घटना में घायल महिला ने आरोप लगाए हैं कि यह सारा काम एक निजी चैनल के पत्रकार के कहने पर ही हुआ है। इस पूरे मामले की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। पीड़ित महिला ने अपने मोहल्ले के पार्षद के घर वालों पर भी आरोप लगाए हैं कि यह सब कुछ लड़ाई का कारण पार्षद के कहने पर हो रहा है। महिला ने बताया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट करके कपड़े तक फाड़ दिए गए और मेरी इज्जत को भी हाथ डाला। घटना की सूचना मिलते मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। इसके बाद जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी।

  • शिक्षा सुधार समिति ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री

    शिक्षा सुधार समिति ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री

    डीसी और उनकी धर्मपत्नी ने कार्यक्रम में की शिरकत, बच्चों को दीं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

    ऊना/सुशील पंडित: शिक्षा सुधार समिति, इसपुर की मासिक बैठक गुरुवार को इसपुर के ऐतिहासिक नौण मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में जिला उपायुक्त जतिन लाल और उनकी धर्मपत्नी व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. रेणु शेरावत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर समाजसेवी, संतजन तथा शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

    विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का वितरण

    बैठक के दौरान शिक्षा सुधार समिति द्वारा जिले के 32 राजकीय विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को नोटबुक एवं रजिस्टर वितरित किए गए। उपायुक्त ऊना एवं उनकी धर्मपत्नी ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    उपायुक्त ने की समिति के कार्यों की सराहना

    इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने शिक्षा सुधार समिति द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है। इनके प्रयासों से न केवल शिक्षा का स्तर सुदृढ़ होगा, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। समाज के हर वर्ग को इस नेक पहल में सहयोग देना चाहिए, जिससे शिक्षा का प्रकाश सभी तक पहुँच सके।

    शिक्षा समाज की प्रगति की नींव – प्रो. डॉ. रेणु शेरावत

    प्रो. डॉ. रेणु शेरावत ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति की नींव है। यदि हम प्रत्येक बच्चे को शिक्षित कर सकें, तो एक आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य का निर्माण संभव है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे मेहनत, समर्पण और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों, क्योंकि सफलता का मार्ग केवल ज्ञान और परिश्रम से ही प्रशस्त होता है।

    शिक्षा सुधार योजनाओं पर हुई चर्चा

    बैठक में शिक्षा सुधार समिति के पदाधिकारी रणजीत राणा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सुधार योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की और शिक्षा को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

  • इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना: बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में हिमाचल सरकार की ठोस पहल

    ऊना/सुशील पंडित: बेटियां केवल परिवार की नहीं, बल्कि समाज की नींव होती हैं। उनके सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त जीवन के बिना किसी भी प्रगतिशील समाज की कल्पना अधूरी है। हिमाचल सरकार इसी दृष्टिकोण के साथ महिलाओं और बालिकाओं के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए सरकार ने इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना शुरू की है। यह योजना बेटियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण को समर्पित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण में इस योजना की घोषणा की थी।

    इस योजना के माध्यम से सरकार का मुख्य उद्देश्य बेटियों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इससे न केवल उनके स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार होगा, बल्कि उन्हें अपने भविष्य की योजनाओं को साकार करने में भी सहायता मिलेगी । यह योजना प्रदेश सरकार की एक ऐसी दूरदर्शी पहल है जो बेटियों को सुरक्षित भविष्य की गारंटी देने के साथ ही उनके सशक्तिकरण में मददगार होगी।

    ये हैं योजना की विशेषताएं

    प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना को बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली दो बालिकाओं के लिए शुरू किया है। इस योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित होगा और यह बेटी है अनमोल योजना को भी और अधिक सशक्त बनाएगी। इस योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर 25 हजार रुपये की राशि बीमा कंपनी में जमा की जाएगी। बालिका के माता-पिता को प्रति अभिभावक 2  रुपये लाख का जीवन बीमा दिया जाएगा। बीमा की मैच्योरिटी पर यह राशि बालिका को 18 वर्ष की आयु से 27 वर्ष तक उसकी इच्छा अनुसार प्रदान की जाएगी।

    क्या कहते हैं सीएम-डिप्टी सीएम

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना बेटियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल उनकी शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक होगी। यह योजना समाज में बेटियों की स्थिति को और अधिक सशक्त बनाएगी और आने वाले वर्षों में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कहते हैं कि सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनके आत्मनिर्भर बनने तक हर चरण में उनके साथ खड़ी है। इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना केवल बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी भी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के मजबूत आधार के रूप में यह योजना समाज में बेटियों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएगी।

    योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रतिबद्ध जिला प्रशासन

    उपायुक्त जतिन लाल इस योजना को ऊना जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि हमारी टीम यह सुनिश्चित करेगी कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार को मिले। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र बालिका इस योजना के दायरे से बाहर न रहे और उन्हें एक सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य मिले।

  • अगर शुगर कंट्रोल नहीं किया तो गंवाने पड़ सकते हैं पैर!

    अगर शुगर कंट्रोल नहीं किया तो गंवाने पड़ सकते हैं पैर!

    Health Tips: अगर आपका शुगर लेवल अक्सर बढ़ा रहता है, तो डायबिटिक फुट (Diabetic Foot) एक गंभीर समस्या बन सकता है। डायबिटीज शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की क्षमता को प्रभावित करता है, जिससे पैरों में नसों की क्षति (Neuropathy) और खून के प्रवाह में कमी (Poor Blood Circulation) हो सकती है। अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया, तो संक्रमण बढ़ सकता है, जिससे अल्सर (घाव) या गैंग्रीन होने का खतरा रहता है, और गंभीर मामलों में पैर काटने तक की नौबत आ सकती है।

    डायबिटिक फुट के लक्षण:

    * पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन * जलन या तेज दर्द * पैरों में सूजन या लालिमा * घाव जो जल्दी नहीं भरते * त्वचा का काला पड़ना (गैंग्रीन का संकेत)

    बचाव के लिए ज़रूरी उपाय:

    >  ब्लड शुगर नियंत्रण – अपनी शुगर को नियंत्रित रखने के लिए डॉक्टर की सलाह का पालन करें। >  पैरों की नियमित जांच – रोज़ अपने पैरों को देखें, खासकर उंगलियों के बीच और तलवों को। >  नियमित सफाई और नमी बनाए रखें – गुनगुने पानी से पैर धोएं, अच्छे से सुखाएं और मॉइस्चराइज़र लगाएं। सही जूते पहनें – ढीले, आरामदायक जूते पहनें। नाखून सही ढंग से काटें – बहुत छोटा न काटें और किनारों पर ज्यादा कट न लगाएं। धूम्रपान और अल्कोहल से बचें – ये रक्त प्रवाह को बाधित कर सकते हैं। अगर किसी भी तरह की सूजन, संक्रमण या घाव दिखे, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। सही समय पर इलाज से पैर बचाए जा सकते हैं!
  • Scorpio और Bullet की टक्कर में बी फार्मेसी के 2 स्टूडेंट की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

    Scorpio और Bullet की टक्कर में बी फार्मेसी के 2 स्टूडेंट की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

    पानीपतः जिले के नारा गांव के पास पावर हाउस के नजदीक स्कॉर्पियो और बुलेट की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बुलेट सवार 3 दोस्तों में से 2 की मौत हो गई। वहीं, एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसको इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त एक ही कॉलेज में बी फार्मेसी कर रहे थे। दोनों मरने वाले जींद जिले के रहने वाले थे। इनमें एक इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार सफीदों की राजीव कॉलोनी का रहने वाला सौरव (19), जहाज कलां का रविश गोयत (22) और पानीपत की दत्ता कॉलोनी का चिराग सफीदों के गांव करसंधु स्थित पीडीएम कॉलेज में बी फार्मेसी कर रहे थे। ‌तीनों का सेकेंड ईयर चल रहा था। गुरुवार को तीनों बुलेट पर सवार होकर पानीपत से सफीदों की ओर जा रहे थे।

    प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बुलेट बस के पीछे चल रही थी। इस बीच पानीपत के नारा गांव से आगे पावर स्टेशन के सामने लड़कों ने अपनी बुलेट अचानक बस को ओवरटेक करते हुए आगे निकालनी चाही। जैसे ही बुलेट को बस की साइड में ले गए, वैसे ही सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से जा टकराए। तीनों सड़क पर गिरने के बाद बेहोश हो गए। उन्हें ईको गाड़ी से पानीपत के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित कर दिया। तीसरे को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे में स्कॉर्पियों गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

    रविश के जीजा के भाई सुनील ने बताया कि वह हमारे पास नारा में रहता था। सुबह वह अपने दोस्त को मतलौडा से लेकर कॉलेज जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक को रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि 2 को मैं जानता नहीं हूं। मैं सिर्फ रविश को जानता हूं। अस्पताल में रविश के दोस्तों के परिजन मिले थे। तब पता चला कि वह क्लासमेट थे। उन्होंने बताया कि रविश माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसकी 3 बहने हैं। ये सबसे छोटा था। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है। गाड़ी को थाने ले जाया गया है।

     

  • सरेबाजार हमलावारों ने युवक पर चलाई गोलियां, हथियार लहराते हुए फरार

    सरेबाजार हमलावारों ने युवक पर चलाई गोलियां, हथियार लहराते हुए फरार

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला में बाइक सवार तीन लोगों ने सरेबाजार में युवक पर गोलियां चला दी। हैरानी की बात यह है कि बेखौफ हमलावार तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। उधर, युवक को घायल अवस्था में अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

    गोली लगने से घायल युवक की पहचान विशु निवासी आलू गोदाम अंबाला कैंट के रूप में हुई है। यह वारदात चंद्रपुरा इलाके में हुई। मगर, किसी स्पॉट पर हुई, ये अभी तक नहीं पता चला है। वारदात का कारण भी पता नहीं चल सका है। उधर, सरेबाजार हुई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब विशु एक्टिवा पर बैठा था, तभी तीन लोगों ने पीछे से आकर उसे गोली मारी। इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में भागदौड़ भी की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उधर, पुलिस ने युवक विशु के परिजनों से संपर्क साधा है, ताकि उसके बारे में पता चल सके कि वह क्या करता है।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

    Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

    जालंधर, ENS: खालसा कॉलेज फ्लाइओवर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना बारादरी के अंतगर्त आते फ्लाइओवर के पास बुधवार देर रात बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने साइड मार दी। बाइक की भी रफ्तार तेज होने के कारण युवक से बाइक बेकाबू हो गया और उसका सिर फुटपाथ से टकरा गया। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए पिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया।

    जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक निवासी आबादपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में पता चला कि अभिषेक 4 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह देर रात काम से घर लौट रहा था कि इस दौरान यह हादसा हो गया। वहीं थाना बारादरी की पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा को लेकर आप पार्टी ने आतंकी पन्नू को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा को लेकर आप पार्टी ने आतंकी पन्नू को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर खालिस्तानी स्लोगन लिखने के मामले आज पूर्व विधायक पवन टीनू, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने आज प्रेस वार्ता की। बाबा साहेब की प्रतिमा पर खालिस्तानी स्लोगन लिखने की आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जिम्मेदारी ली थी। इस दौरान पन्नू ने 14 अप्रैल को राज्य भर में बाबा साहेब की प्रतिमा को हटाने को लेकर वीडियो जारी की थी। वहीं आज पवन टीनू ने कहा कि 14 अप्रैल को राज्य भर बाबा साहेब की प्रतिमाओं के पास आप पार्टी के वालंटियर पहरा देंगे। इस दौरान उन्होंने पन्नू को चेतावनी दी है कि हिम्मत है तो वह पंजाब आकर दिखाए।

    टीनू ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए और आपसी भाईचारे में विवाद पैदा करने के लिए पन्नू ने यह घिनौनी हरकत की है। बाबा साहेब सिर्फ दलितों के ही नहीं बल्कि देश भर के लोगों के गुरु है और उन्होंने देश-विदेश में पढ़ाई करके भारत का संविधान बनाया। अगर आज देश इकट्ठा है तो बाबा साहेब के संविधान की बदौलत है। पन्नू को ना तो बाबा साहेब की कोई जानकारी है और ना ही उन्हें लगता है कि उसने कोई पढ़ाई की है और ना ही उन्हें सिखी के बारे में कोई ज्ञान प्राप्त है। टीनू ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने दलितों को रगरेंटे गुरु के बेटे का नाम दिया था।

    लेकिन पन्नू विदेश में बैठकर भाईचारे को तोड़ने के लिए कोशिशे कर रहा है, जिसे कभी भी पंजाबी कामयाब नहीं होने देंगे। पैसे का लालच देकर लोगों को पंजाबियों में लड़ाने की कोशिश कर रहा है और खुद विदेश में छिपकर बैठा हुआ है। टीनू ने कहा कि यह जांच का विषय है कि उसके पीछे कौन सी एजेंसिया है, जिसके साथ मिलकर वह ऐसी घिनौनी कार्रवाई कर रहा है। टीनू ने कहा कि अगर केंद्र की एजेंसियों का पन्नू के साथ कोई लिंक नहीं है तो वह पन्नू पर कार्रवाई करते हुए उसे भारत लेकर आए। टीनू ने कहा कि देश के गृह मंत्री ने भी बाबा साहेब को लेकर गलत टिप्पणी की थी। ऐसे में केंद्र सरकार को पन्नू को लेकर सपोर्ट कर रही एंजेसियों को लेकर स्पष्टीकरण देना पड़ेगा।