Blog

  • उद्योगों में अग्नि सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन करें सुनिश्चित – उपायुक्त जतिन लाल

    बोले…औद्योगिक इकाइयों-परिसरों को अग्निरोधी बनाएं


    ऊनासुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर सरकार के दिशा निर्देशों और आपदा प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाने को कहा है। उन्होंने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों और परिसरों को अग्निरोधी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने उद्योग संचालकों को उनकी इकाइयों को इस प्रकार डिजाइन करने को कहा कि वे अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से सबके लिए सुरक्षित हों।


    उपायुक्त सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हरोली औद्योगिक एसोसिएशन के सहयोग से राजीव गांधी सुविधा केंद्र, बाथू के सभागार में अग्नि सुरक्षा, औद्योगिक खतरे तथा आपदा प्रबंधन योजना पर जागरूकता के लिए आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे।


    जतिन लाल ने कहा कि ऊना में औद्योगिक इकाइयों में आग लगने की कई दुखद दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें जान माल के नुकसान का बड़ा खतरा उत्पन्न हुआ। ऐसे हादसों को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि उद्योग संचालकों और संबंधित विभागों में अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से जागरूकता हो। ज्वलनशील पदार्थों को विशेष एहतियात से रखा जाए। सभी को अपने दायित्वों की जानकारी हो और अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रहे। जिससे यह सुनिश्चित बने कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और जान माल के नुकसान को टालने के साथ सबकी सुरक्षा तय बने।


    आगे भी लगती रहेंगी जागरूकता कार्यशालाएं
    जतिन लाल ने कहा कि अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने में इस प्रकार की कार्यशालाएं उपयोगी हैं। प्रशासन की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में आगे भी ऐसी कार्यशालाएं कराई जाएंगी ताकि इंडस्ट्रीज़ में कार्य करने वाले लोग जागरूक हो सके और आग सुरक्षा की गाइडलाइन को मद्देनजर रखते हुए अपने औद्योगिक कैम्पस आग लगने के हादसों से सुरक्षित बना सकें।


    उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए एसडीएम हरोली, उद्योग विभाग व हरोली औद्योगिक संघ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ऊना जिले को औद्योगिक हब बनाने तथा वैश्विक पहचान दिलाने में उद्योग संचालकों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने उद्योग जगत को हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया तथा जिले को विकास के मार्ग पर आगे ले जाने में मिलकर टीम की तरह काम करने पर बल दिया।


    कचरा प्रबंधन का रखें ख्याल
    उपायुक्त ने उद्योग संचालकों को कचरा प्रबंधन पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि अपनी कर्मभूमि का घर की तरह ही ख्याल रखें। औद्योगिक क्रियाकलापों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर सजग रहें। कचरे का सही प्रबंधन करें। यह ध्यान रखें कि कूड़ा कचरा यहां वहां न फैले और वातावरण प्रदूषित ना हो।


    श्रमिकों के मुद्दों का हो सामंजस्यपूर्ण समाधान
    जतिन लाल ने उद्योग संचालकों से श्रमिक हितों के मुद्दों का सामंजस्यपूर्ण समाधान सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने कहा किसी भी उद्योग की प्रगति में श्रमिकों की भागीदारी अहम रहती है। उनकी समस्याओं का करुणा पूर्ण भाव से सुलझाने का प्रयास करें। अच्छे तालमेल के साथ विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाएं। 


    समाज कल्याण के कार्यों में बनें सहयागी
    उपायुक्त ने हरोली औद्योगिक एसोसिएशन से प्रशासन के समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। विशेषकर युवाओं के लिए फिटनेस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में आगे आने को कहा ताकि युवा शक्ति को नशे से बचाकर उनकी ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके। उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अपने दायित्वों को निभाने, छोटे छोटे कदमों से बदलाव की बड़ी पृष्ठभूमि बनाने के प्रशासन के प्रयासों में साथ देने का आह्वान किया।


    खतरों, सुरक्षा मानकों व बचाव के उपायों की जानकारी
    कार्यशाला में एनडीआरएफ के प्रतिनिधियों ने औद्योगिक इकाइयों में आग लगने के खतरों, सुरक्षा मानकों व बचाव के उपायों को लेकर जानकारी दी। वहीं उद्योग विभाग ने आपदा प्रबंधन नियमों और अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा ऑडिट को लेकर विस्तार से बताया।


    कार्यशाला में हरोली औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए औद्योगिक बिरादरी की ओर से आपदा प्रबंधन नियमों का पालन सुनिश्चित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रदेश की प्रगति, राजस्व और रोजगार सृजन में हरोली के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की भूमिका पर प्रकाश डाला और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के साथ समाज कल्याण के कार्यों में प्रशासन के साथ कंधा मिलाकर चलने की बात कही।


    इस अवसर पर एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, हरोली औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल के साथ एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की संयोजक सुमन चहल, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर भारत भूषण तथा नफीस खान समेत अन्य अधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे।

  • स्कूटी से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

    ऊना/सुशील पंडित :जिला ऊना सदर थाना के अंतर्गत आते बहडाला गांव में एक बाइक सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से टकरा गई। हादसे में 2 युवकों की जान चली गई है। इसके अलावा एक युवक जख्मी हुआ है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    मृतकों की पहचान संतोष (23) पुत्र रामवीर निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश और विपिन के रूप में हुई है। जबकि सुरेश (28) निवासी निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश जख्मी हुआ है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष अपने दो दोस्तों विपिन और सुरेश के साथ काम के सिलसिले में नंगल गया हुआ था। नंगल से लौटते समय गांव बहडाला में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी से टकरा गई।

    जिसके बाद तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों बुरी तरह जख्मी हुए। घटना के बाद तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्स्कों ने संतोष और विपिन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • अपनी पार्टी के नेताओं पर भड़के भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री

    अंबालाः हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने फिर अपनी ही पार्टी को नेताओं को निशाने पर लिया है। विज ने चौधरी बीरेंद्र सिंह के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि है कि बड़े लोगों की बातें हैं। बड़े लोगों की क्या बातें हैं, क्या था, क्या नहीं ? ये मुझे पता नहीं। पर मैं सैद्धांतिक बात करता हूं। वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, जिसके बाद से सियासी चर्चाएं शुरू हो गई। जिस पर विज ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह दोस्ती आज की नहीं, बल्कि 35-40 साल पुरानी है। जब भी राम बिलास अंबाला कैंट आते थे तो हमारे घर सोते थे। राम बिलास के नाप की हमारे घर चारपाई भी है।

    विज ने कहा कि राम बिलास शर्मा और ओपी धनखड़ से मुलाकात का जो लोग सियासी चर्चाएं निकाल रहे हैं, क्या हमारा सामाजिक दायित्व नहीं है ? क्या हम मिल नहीं सकते ? कौन सी किताब में लिखा है कि हम मिल नहीं सकते। विज ने भड़कते हुए कहा कि किसको ऐतराज है ? मेरे सामने आए। अनिल विज ने कहा कि दिल्ली में पब्लिक अंडरटैकिंग कमेटी की दिल्ली में शनिवार को मीटिंग थी। मैं तो दिल्ली एक साल बाद गया। वहां, बहुत सारे मित्र थे। मुझे गुरुग्राम में भी काम था। वहां मैं ओम प्रकाश धनखड़ और राम बिलास शर्मा से भी मिला। मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। इनसे मिलना तो कई अपराध नहीं है।

    चौ. बीरेंद्र सिंह के भाजपा छोड़ने पर विज ने कहा कि वे (बीरेंद्र) क्या सोच कांग्रेस में गए, इस पर मुझे टिप्पणी नहीं करनी। पर मैं एक चीज मानता हूं, जो आदमी हमारे पास आ गया ना, हमें हर हालत में उस आदमी को अपने साथ रखने की कोशिश करनी चाहिए। क्या है कि बड़े लोगों की बातें हैं। बड़े लोगों की क्या बातें हैं, क्या था,क्या नहीं। ये मुझे पता नहीं, पर मैं सैद्धांतिक बात करता हूं। नाराज चल रहे अनिल विज इन दिनों अपनी विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया का प्रचार कर रहे हैं। विज ने अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर प्रचार करने से बिल्कुल साफ मना किया हुआ है। विज ने कहा कि 1 मई को अंबाला कैंट में रैली रखी है, जिसमें सीएम नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। बाकी बड़ी रैली तो केंद्र तय करता है, वे करें तो करे। विज ने कहा कि जो क्षेत्रियां पार्टी है, वह लोगों के दिल से उतरती जा रही हैं। देश लंबी उड़ान भरना चाहता है। इसलिए देश को मोदी जैसा नेतृत्व चाहिए।

  • पंजाबः Amrita Warring के विवादित बयान पर मचा बवाल, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग की पत्नी अमृता वाड़िंग के विवादित बयान को लेकर बवाल मच गया है। दरअसल, एक कार्यक्रम में अमृता वाड़िंग के कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को लेकर बयान दिया है। जिसको लेकर सिखों में काफी गुस्सा पाया जा रहा है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।उन्होंने बयान दिया कि ”मैं गुरुओं के पंजे के लिए वोट मांगने आई हूं, गुरु नानक देव जी का भी पंजा था और कांग्रेस ने भी पंजा चुना”, अमृता वाड़िंग के इस बयान को लेकर सिखों में काफी रोष पाया जा रहा है।

  • पंजाब : पुलिस ने करोड़ों की हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  भारत पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने तलाशी अभियान के दौरान खेतों में से एक चाइना मेड ड्रोन और उसके साथ बंधा हुआ एक हेरोइन का पैकेट बरामद किया है, हेरोइन का वजन करीब 510 ग्राम है। यह जानकारी देते हुए बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अफसर ने बताया कि जब बीएसएफ के जवान गांव गंदू किलचा के एरिया में रूटीन में सर्च अभियान चला रहे थे।

    इसी दौरान उन्हें खेतों में एक ड्रोन दिखाई दिया, जिसके साथ एक टेप से लपेटा हुआ पैकेट बंधा हुआ था और जब ड्रोन को कब्जे में लेकर पैकेट को खोला गया, तो उसमें से  510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन चाइना मेड डीजेआई मेविक 3 क्लासिक है।  

    यह हेरोइन किन भारतीय तस्करों द्वारा पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई गई थी और आगे कहां सप्लाई की जानी थी ? इसे लेकर बीएसएफ की ओर से जांच की जा रही है।  जानकारी  के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है।

  • भाजपा को झटकाः केंद्रीय मंत्री का भतीजा कांग्रेस में शामिल 

    चंडीगढ़ः केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के भतीजे और रेवाड़ी से पूर्व विधायक रघु यादव के बेटे सृजन यादव सोमवार को हरियाणा कांग्रेस में शामिल हो गए। सृजन यादव ने चंडीगढ़ प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और दीपेंद्र हुड्‌डा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। बता दें कि सृजन यादव ने दिसंबर 2019 में भाजपा ज्वाइन की थी। वे इससे पहले विदेश में पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता रघु यादव रेवाड़ी विधानसभा सीट से एक बार विधायक रह चुके हैं। रघु यादव ने रेवाड़ी सीट से कई बार MLA और महेंद्रगढ़ सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा। रघु यादव की खुद की अपनी एक अलग पहचान है।

    उन्हें अहीरवाल में जलयुद्ध नायक के तौर पर जाना जाता है। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते फिलहाल रघु यादव सक्रिय राजनीति से दूर है। उनके भाई भूपेंद्र यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीबी है। फिलहाल भूपेंद्र यादव केंद्र सरकार में मंत्री भी है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान ने पूर्व विधायक रघु यादव के बेटे सृजन यादव के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि सृजन यादव भाजपा नेता नहीं है। उन्हें भाजपा नेता न कहें। भाजपा को सृजन के कांग्रेस में जाने से कोई नुकसान नहीं है। दरअसल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले में एक समय रघु यादव की अपनी खुद की एक अलग पहचान रही है। भले ही वह 1989 में रेवाड़ी सीट से इस्तीफा देकर दोबारा कई बार चुनाव लड़े और उन्हें जीत नहीं मिल पाई। लेकिन उनके पुराने समर्थकों की अच्छी खासी संख्या इलाके में है। सृजन यादव अपने पिता की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं।

  • गृह मंत्री मामले में कांग्रेस सीएम को नोटिस जारी

    नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा है और एक मई को पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली पुलिस ने रेड्डी को फोन भी साथ लाने के लिए कहा है। बता दें कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं और तेलंगाना कांग्रेस पर शाह का एडिटेड और फेक वीडियो पोस्ट करने का आरोप है।

    असम में एक शख्स गिरफ्तार

    असम पुलिस ने अमित शाह से जुड़े फर्जी वीडियो के मामले में रीतम सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। असम के सीएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है।

    रविवार को हुई थी इस मामले में एफआईआर

    दरअसल गृह मंत्री अमित शाह का आरक्षण को लेकर एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस मामले में रविवार को बड़ा एक्शन लिया गया था और एफआईआर दर्ज की गई थी। ये एफआईआर गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो फैलाने वाले लोगों के खिलाफ की गई थी। इस फर्जी वीडियो को लेकर ये भ्रम फैलाया जा रहा था कि अमित शाह ने एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण हटाने की बात कही। जबकि वास्तविकता में उन्होंने ऐसा नहीं कहा था।

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल गृह मंत्री अमित शाह का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था, जिसमें शाह को ये प्रिजेंट करते हुए दिखाया जा रहा था कि उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनेगी तो वह अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पिछड़ा वर्ग के ‘असंवैधानिक आरक्षण’ को खत्म कर देगी। जबकि वास्तविकता ये है कि ये एक फर्जी और एडिटेड वीडियो है। शाह ने ऐसा कुछ नहीं कहा। बल्कि अमित शाह कह रहे थे कि अगर बीजेपी सरकार बनी तो हम असंवैधानिक मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर देंगे।

    अमित शाह को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि तेलंगाना के एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय इस अवसर के हकदार हैं और मुस्लिम आरक्षण समाप्त करके उन्हें यह आरक्षण दिया जाएगा। कई यूट्यूब चैनल्स पर भी ये वीडियो पड़े हैं, जिसमें साफ तौर पर अमित शाह मुस्लिम आरक्षण को खत्म करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को हटाने की कोई बात नहीं की। यानी ये बात साफ है कि अमित शाह की जो वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, वो पुरानी है और उसे एडिट करके वायरल किया गया। यह दावा झूठा है कि अमित शाह ने एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण कोटा खत्म करने का आह्वान किया। 

  • पंजाब : 3 वाहनों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    नंगल : श्री आनंदपुर साहिब फ्लाईओवर के पास उस वक्त हादसा हो गया, जब 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा फ्लाईओवर पास हुआ जहां एक तेज रफ्तार टिप्पर ने महिंद्रा पिकअप को टक्कर मारी। जिस कारण महिंद्रा पिअकप की बस के साथ टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार महिंद्रा पिकअप में बैठे एक यात्री के सिर में चोट लग गई। जिसका इलाज किया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नंगल थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और टिपर के कागजात भी खंगाले जाएंगे। यदि कोई लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस सड़क पर वाहन की गति कम रखें और वह जल्द ही सड़क पर स्पीड बोर्ड लगाएंगे।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में 2 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

    तरनतारनः अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को साइड मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक लोगों की पहचान 19 वर्षीय हरप्रीत सिंह निवासी गांव वड़िंग, महिला सुरिंदर कौर निवासी बूह निवासी के तौर पर हुई है। मरने वाली महिला सुरिंदर कौर ने मोटरसाइकिल सवार युवक हरप्रीत सिंह से लिफ्ट ली थी।

    लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला दवाई लेने के लिए जा रही थी और हरप्रीत सिंह अमृतसर में माथा टेकने के लिए घर से निकला था। बता दें कि हरप्रीत सिंह अमृतसर के एक गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी के पद पर तैनात था और अमृतसर में माथा टेकने के लिए घर से निकले था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • कार्यक्रम में भाषण के दौरान पीएम के सामने लगे खालिस्‍तान सम‍र्थक नारे

    ओटावा: भारत-कनाडा के संंबंधों में बीते दिनों पहले बढ़े तनाव के बाद एक बार फिर वहां से निराश करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें पीएम जस्टिन ट्रूडो के सामने खालिस्‍तान समर्थक नारे लगे। इसका एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके सामने भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं और वे मु‍स्‍कुरा रहे हैं। हालांकि, एनकाउंटर न्यूज उस वायरल वीडियाे की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल, जैसे ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जब टोरंटो में सिख समुदाय को संबोधित करने के लिए आगे बढ़े तो भीड़ में से खालिस्तान के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। इस दौरान ट्रूडो ने देश में सिख समुदाय को आश्वासन देते हुए कहा है कि सरकार हर कीमत पर उनके अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमेशा मौजूद है।

    उन्होंने कहा कि विविधता कनाडा की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक है और देश मतभेदों के बावजूद नहीं, बल्कि उन मतभेदों के कारण मजबूत है। ट्रूडो ने रविवार को टोरंटो में खालसा दिवस समारोह के दौरान कहा, कनाडा की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक इसकी विविधता है। हम अपने मतभेदों के बावजूद नहीं, बल्कि अपने मतभेदों के कारण मजबूत हैं; लेकिन जब हम इन मतभेदों को देखते हैं, तो हमें याद रखना होगा और इस तरह के दिनों में ही नहीं हर दिन याद दिलाना होगा सिखों के मूल्य कनाडा के मूल्य हैं। उन्होंने कहा, इस देश भर में सिख विरासत के लगभग 800,000 कनाडाई लोगों के लिए हम आपके अधिकारों और आपकी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे और हम हमेशा नफरत और भेदभाव के खिलाफ आपके समुदाय की रक्षा करेंगे। कनाडाई पीएम ने यह भी कहा कि देश सामुदायिक केंद्रों और गुरुद्वारों सहित पूजा स्थलों पर अधिक सुरक्षा जोड़कर सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के कार्यक्रमों को बढ़ा रहा है।

    ट्रूडो ने अपने खालसा दिवस संबोधन में सिख समुदाय को आश्वासन दिया, स्वतंत्र रूप से और बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन करने का आपका अधिकार बिल्कुल यही है। अधिकारों और स्वतंत्रता के कनाडाई चार्टर में गारंटीकृत एक मौलिक अधिकार है जिसके लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे और आपकी रक्षा करेंगे। हालाँकि, जब ट्रूडो बोल रहे थे तो बैकग्राउंड में खालिस्तान समर्थक कई नारे भी सुनाई दे रहे थे। ट्रूडो ने अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा, मुझे पता है कि आप में से कई लोगों के पास ऐसे प्रियजन हैं जिन्हें आप अक्सर देखना चाहते हैं, यही कारण है कि हमारी सरकार ने हमारे देशों के बीच अधिक उड़ानें और अधिक मार्ग जोड़ने के लिए भारत के साथ एक नए समझौते पर बातचीत की है और हम अमृतसर सहित और भी अधिक उड़ानें जोड़ने के लिए अपने समकक्षों के साथ काम करना जारी रखेंगे।

    शहर के सबसे बड़े वार्षिक समारोहों में से एक के लिए रविवार को हजारों लोग टोरंटो शहर में उमड़ पड़े।ओंटारियो सिख और गुरुद्वारा काउंसिल (ओएसजीसी) का कहना है कि वैसाखी, जिसे खालसा दिवस भी कहा जाता है, 1699 में सिख समुदाय की स्थापना के साथ-साथ सिख नव वर्ष की याद दिलाता है। मूह कई वर्षों से लेक शोर बुलेवार्ड के नीचे एक वार्षिक परेड का आयोजन करता रहा है। सीबीसी न्यूज के अनुसार, परिषद का दावा है कि यह देश की तीसरी सबसे बड़ी परेड है और इसमें नियमित रूप से हजारों दर्शक आते हैं। ट्रूडो की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध कठिन दौर से गुजर रहे हैं।