Blog

  • Punjab: Petrol और Diesel की कीमतों के विरोध में शिअद ने फूंका सरकार का पुतला, देखें वीडियो

    Punjab: Petrol और Diesel की कीमतों के विरोध में शिअद ने फूंका सरकार का पुतला, देखें वीडियो

    लुधियानाः Petrol और Diesel के बड़े दामों को लेकर शिरोमणि अकाली ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला फूंक नारेबाजी की गई। नेताओं का कहना है कि महंगाई पहले ही चरम पर है, दूसरी तरफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा दिए है। जिससे टैक्सी चालकों पर बोझ बढ़ गया है।

    पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाई टैक्स की मार आम लोगों को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते कहा कि सत्ता में आने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से कई वादे किए थे, लेकिन सरकार अपने हर वादे पर फेल साहिब हो रही है। अगर सरकार ने जल्द बढ़ी कीमतों को वापस न लिया तो इसका परिणाम उन्हें नगर निगम चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

  • Punjab: कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, DC को सोंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

    Punjab: कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, DC को सोंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

    बठिंडा –  डाॅ. भीमराव अंबेडकर पार्क में कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। यह प्रदर्शन पेट्रोल, डीजल और बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ पंजाब सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

    कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज हमने बठिंडा में धरना दिया है और हमने अपनी मांगों को लेकर डीसी को एक मांग पत्र दिया है। ताकि हमारा मांग पत्र भेजा जा सके। डीसी के माध्यम से पंजाब के गवर्नर तक पहुंचे, कि पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए है।

  • Jalandhar: घर में घुस नकाबपोश बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां छीनकर फरार

    Jalandhar: घर में घुस नकाबपोश बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां छीनकर फरार

    जालंधरः गोराया के गांव तक्खरां में लूट की वारदात सामने आई है। जिसमें एक नाकाबपोश युवक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां झपटकर फरार हो गया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं महिला ने बताया कि वह घर पर थी। इस दौरान किसी ने घर का दरवाजा खटखटाय़ा। जैसी ही उसने दरवाजा खोला तो एक नाकाबपोश युवक घर में घुस आया और मेरे कानों में पहनी बालियां खींचने लगा। विरोध भी किया, लेकिन झपटमार बालियां छीनकर फरार हो गया। इस दौरान उसके कान से खून बहने लगा। बुजुर्ग महिला ने बताया कि बालियां डेढ़ तोले की थी।

  • Punjab : कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका, देखें वीडियो

    Punjab : कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका, देखें वीडियो

    लुधियाना – जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ की अगुआई में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। टिब्बा चौक और डीसी दफ्तर के बाहर कांग्रेस वर्कर इकट्ठा हुए। कांग्रेसियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर आम आदमी पार्टी का पुतला भी जलाया। बता दें सरकार ने 7 किलोवॉट तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी वाली बिजली योजना भी वापस ले ली गई।

    जिसका आज पंजाब भर में विपक्ष विरोध कर रहा है। जिला प्रधान संजय तलवाड़ ने कहा कि सरकार द्वारा बिजली से सब्सिडी हटा कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है। एक बार जो योजना सरकार लोकहित में शुरू करती है, उसे वापिस लेना लोगों के साथ अन्याय है। तलवाड़ ने कहा कि आज सरकार रेवेन्यू की बात कर रही है। लेकिन सरकार बनने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बड़े-बड़े दावे करते थे, लेकिन अब सभी दावे हवा हवाई हो गए है।

    तलवाड़ ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र दिया गया है। यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस ब्लाक लेवल से बूथ लेवल तक संघर्ष करेगी। तलवाड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को पंजाब में सरकार चलानी नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि आज अढ़ाई साल का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने किए वादों को पूरा नहीं कर सके।

  • Jalandhar: कांग्रेसी विधायकों ने AAP सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar: कांग्रेसी विधायकों ने AAP सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar: पंजाब सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद आज जालंधर कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया और जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जालंधर एडीसी अमित महाजन को एक मांग पत्र सौंपा गया है।

    कांग्रेस विधायक ने मीडियो से बात करते हुए कहा की पंजाब सरकार पेट्रोल-डीज़ल का दाम बढ़ाकर आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं कांग्रेस सरकार ने अपने समय में आम जनता को दी थी, उन्हैं खत्म किया जा रहा है, जिसके खिलाफ आज हमें प्रदर्शन करके एडीसी अमित महाजन को एक मांग पत्र सौंपा है।

  • Jalandhar: Mehar Chand Polytechnical College में Robotics Championship पर Seminar करवाया

    Jalandhar: Mehar Chand Polytechnical College में Robotics Championship पर Seminar करवाया

    जालंधरः Mehar Chand Polytechnical College में Principal डॉ. जगरूप सिंह की अगुवाई में Robotics Championship पर सेमिनार करवाया गया। सेमिनार विभाग के मुखी कश्मीर कुमार की अगुवाई में इलैक्ट्रिकल विभाग की ओर से कंवरप्रीत सिंह पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की मदद से करवाया।

    इस मौके इंजीनियर कंवरप्रीत सिंह व उनकी टीम ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 14 सिंतबर को साइंस सिटी में रोबोटिक्स चैंपियनशिप मुकाबले करवाए जा रहे है। जिसमें रोबो सूमो फाइट और रोबो आफ रोडिंग के मुकाबले करवाए जाएंगे। जिसमें विद्यार्थी भाग ले सकते और अपनी प्रतिभा की निखार सकते है। इस सेमिनार में इलेक्ट्रिकल विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद था।

  • Deputy CM के बेटे की Car को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    Deputy CM के बेटे की Car को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के रायबरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की गाड़ी को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना जगतपुर थाना क्षेत्र ऊंचाहार रोड पर के पास की है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बेटा अपनी ससुराल पिछवारा से वापिस प्रयागराज जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

    गनीमत रही कि हादसे में कार सवार उनका बेटा योगेश मौर्य, बहू अंजलि और नातिन अग्रिमा बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश दोपहर में पिछवारा में हरिशंकर मौर्य के यहां अपनी पत्नी को लेने आये थे। वापस जाते समय जगतपुर चौराहा से ऊंचाहार रोड पर स्थित अज्ञात वाहन ने डिप्टी सीएम के बेटे योगेश कुमार की टक्कर हो गई।

    उस वक्त गाड़ी में डिप्टी सीएम के बेटे योगेश, बहू अंजली मोर्य व नातिन अग्रिमा बैठी हुईं थी। हादसे में तीनों लोग बाल-बाल बचे। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया है कि सभी लोग सुरक्षित है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

  • Private School में बच्ची से छेड़छाड़ मामले में प्रिंसिपल सहित 4 अरेस्ट

    Private School में बच्ची से छेड़छाड़ मामले में प्रिंसिपल सहित 4 अरेस्ट

    नोएडाः प्राइवेट स्कूल में छह वर्ष की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में नोएडा पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी मज़दूर की हरकत को छिपाने के आरोप में क्लास टीचर, प्रिंसिपल, सुपरवाइजर और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    बीते दिन सेक्टर 24 थाना इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में छह साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया था जिसमें स्कूल के निर्माणकार्य में लगे एक मजदूर ने कैंपस में ही इस वारदात को अंजाम दिया था, उस समय बच्ची स्कूल परिसर में खेल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची को गुड टच और बैड टच के बारे में नॉलेज था इसलिए उसने शिक्षकों को इसके बारे में बताया और प्रिंसिपल को भी सूचित किया गया।

    सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब बच्ची के माता-पिता ने स्कूल मैनेजमेंट से इस इस मामले को दबाने की कोशिश की। मैनेजमेंट ने स्कूल की बदनामी का हवाला देते हुए कार्रवाई न करने की बात कही। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

  • 2 दिन स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    2 दिन स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    नई दिल्ली –  गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था और इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश इस दिन धरती पर आगमन करते हैं और भक्तों के कष्टों को दूर करने के लिए 10 दिन तक यहां रहते हैं।

    7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर और  8 सितंबर को रविवार होने के कारण, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर लगातार दो दिन बंद रहेंगे। गणेश चतुर्थी का त्योहार न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है, और इसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। शिक्षा विभाग ने पहले ही 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी थी।

    इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को है, और इसे देखते हुए महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 8 सितंबर को रविवार होने के कारण, यह दो दिन की लगातार छुट्टी के रूप में मनाया जाएगा।

  • Jalandhar : DC Office की Clerk Meenu पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    Jalandhar : DC Office की Clerk Meenu पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    एक पत्रकार की भूमिका पर भी उठे सवाल !

    जालंधर (ens) : डीसी दफ्तर में नौकरी दिलवाने की आड़ में ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित रमन बैंस वासी गांव कंगणीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2021 में उसके दोस्त साजन ने उसे अपनी रिश्तेदार मीनू से मिलवाया, जो जालंधर डीसी ऑफिस में बतौर क्लर्क तैनात है। मीनू ने रमन से कहा कि उसकी दफ्तर में अच्छी पैंठ है। वह 1 लाख रूपये में उसे दफ्तर में Peon की नौकरी दिलवा देगी। जब उसने मीनू को बताया कि वह पांचवीं पास है, तो वह बोली कि उसका जीजा शिक्षा बोर्ड में काम करता है। वह उसका 12वीं का सर्टिफिकेट भी बना देगी। पीड़ित ने मीनू द्वारा दिए गए खाते मे 50,000 रूपये जमा करवा दिए। बाकि की रकम उसने अपनी मां के गहने पर लोन लेकर जमा करवा दिए। मीनू कई महीनों तक कोई न कोई बहाना बना कर उसे बेवकूफ बनाती रही। इस दौरान रमन को पता चला कि मीनू ने कईयों से नौकरी दिलवाने की आड़ मे पैसे ऐंठे हुए है। रमन ने जब अपने पैसे वापिस मांगे तो मीनू आनाकानी करने लगी। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। तहसील के सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार यह सामने आया है कि उक्त महिला क्लर्क मीनू एक पत्रकार के भी बहुत करीबी बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में उक्त पत्रकार की भूमिका की जांच भी कर सकती है। पुलिस ने मीनू वासी कबीर नगर के खिलाफ fir दर्ज कर ली है।