Blog
-

पंडोगा :बैग छीनने का आरोपी हरोली पुलिस ने पकड़ा
कबाड़ी पंडोगा में महिला से बैग छीन कर फरार हो गया थाऊना/सुशील पंडित : पिछले कल दोपहर के समय हरोली के पंडोगा में एक महिला से बाइक सवार युवक ने छीना झपटी करते हुए बैग छीन कर फरार हो गया। बैग में महिला का मोबाइल सोने की अंगूठी व अन्य कीमती सामान था।पुलिस चौकी पंडोगा के इंचार्ज गुरध्यान शर्मा तथा उनकी टीम ने घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी कि धर पकड़ के लिए टीम बनाई तथा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर इलाके के सीसीटीवीे खंगाले और आरोपी के बारे में पूरी जानकारी जुटाकर आरोपी की रिहाइश पर दविश दी और आज सुबह आरोपी को पकड़ लिया गया । आरोपी के पास से सारा सामान बरामद हो चुका है । आरोपी की पहचान मुस्ताक(32) पुत्र मदन निवासी गोचर कानपुर खुई, तहo ओर थाना नूरपुर, जिला रुपनगर, पंजाब के रूप में हुई है।आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा तथा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।आरोपी कबाड़ की फेरी लगाने का काम करता है और पिछले कल कबाड़ इक्कठा करने के बहाने बाइक पर गांव पंडोगा आया और घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि पंचायतों के साथ मिलकर एक मुहिम चलाई जा रही है जिसमें हरोली क्षेत्र में किसी भी बाहरी राज्य के व्यक्ति को बिना परमिशन तथा बिना आई कार्ड क्षेत्र में किसी भी चीज को बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी । -

आईआईआईटी ऊना का छठा दीक्षांत समारोह 7 सितंबर को, पद्मश्री डॉ. मायस्वामी अन्नादुराई होंगे मुख्य अतिथि
ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना का छठा दीक्षांत समारोह 7 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक और चंद्रयान मिशन के निदेशक पद्मश्री डॉ. मायस्वामी अन्नादुराई मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में वर्चुअली शामिल होंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मनीष गौर ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि इस वर्ष 260 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें 114 छात्र कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, 88 छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, और 58 छात्र सूचना प्रौद्योगिकी से हैं। साथ ही, 2019 और 2020 बैच के 18 छात्रों को उनके उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे।
प्रोफेसर गौर ने संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उद्योग की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए साइबर सुरक्षा और डेटा विज्ञान पर नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके अलावा, पिछले वर्ष की 207 से बढ़ाकर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 294 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। महामारी के बावजूद, संस्थान ने शानदार प्लेसमेंट परिणाम हासिल किए, जिसमें सबसे उच्च पैकेज 32 लाख रुपये का रहा। संस्थान ने अपने कैम्पस को आधुनिक और टिकाऊ बनाने के लिए अत्याधुनिक शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं के विकास तथा शून्य अपशिष्ट कैंपस और जल उपचार प्रणाली जैसे उपायों पर कार्य किया है।
इसके अलावा, संस्थान ने पांच पेटेंट दायर किए हैं और 1 करोड़ रुपये की अनुसंधान परियोजना प्राप्त की है। संस्थान ने 8 सम्मेलनों और कार्यशालाओं के आयोजन के साथ ही, 2023-24 में प्रतिष्ठित जर्नल, सम्मेलनों और पुस्तक अध्याय में 44 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। प्रोफेसर गौर ने संस्थान की तेज वृद्धि और विकास की सराहना की और कहा, ‘हमारी उपलब्धियां हमारे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती हैं। हम इस प्रगति को बनाए रखने और शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा अनुसंधान नवाचार में और भी आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
-

Jalandhar : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, 2 की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो
जालंधर। शहर के गोराया से एक दर्दनाक सड़क हादसा की खबर सामने आया है। जहां, दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर के गोराया फ्लाईओवर से होते हुए अमृतसर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार युवक गोराया फ्लाईओवर से अमृतसर कि ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसके बाद एक युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और दूसरा युवक फ्लाईओवर के रेलिंग पर जा गिरा। जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों का शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। इसके बाद पुलिस ने कहा कि शव को कब्जे में शिनाख्त की जा रही है।
-

Jalandhar: Court Complex में Advocate को आया Heart Attack, मौत
जालंधर, ENS: कोर्ट परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब कोर्ट में जाते समय सीनियर वकील ED Public Prosecutor को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद परिसर में मौजूद वकीलों ने एडवोकेट बलराम शक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
बलराम शक्ति जालंधर कोर्ट में 1982 से अभिवक्ता के तौर पर अपनी सेवाए दे रहे थे। सीनियर वकील मौत होने से वकीलों में शोक की लहर है।
-

Punjab : Airport Road पर बोलेरो और स्कूल बस की हुई टक्कर, देखें वीडियो
मोहाली। शहर के एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी के पास एक बच्चों से भरी स्कूली बस और बोलैरो के बीच टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार किसी बच्चों को चोटें नहीं आई हैं। दुर्घटना होने के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी के पास स्कूली बस को मोड़ा जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही बोलैरो ने बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों को मामूली चोटें आईं और बाकी बच्चे ठीक थे।
इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाते हुए हुए कहा कि बोलेरो चालक ने शराब पी रखी है। जिस वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं, बोलेरो चालक से पूछे जाने पर कहा कि मैंन शराब नहीं पी रखी है, पर मैंने वीयर जरुर पी है।
-

Punjab : इलाके की सड़कों की खस्ता हाल को लेकर लोगों में रोष, देखें वीडियो
अमृतसर। हल्का वेस्ट के कुछ इलाकों के लोग नरक भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। सड़क पर गड्ढे होने से हादसे को आमंत्रण दिया जा रहा है। दरअसल हाल में हुए जिले में बारिश के कारण सड़कों पर गड्डें में पानी भर गया है। बारिश का पानी भरने से एकाएक गड्ढे पता नहीं चलने से लोग गिर जाते हैं। इसके अलावा वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। गड्ढे से सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
इन मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। लेकिन सड़क की हालत खराब होने के कारण सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं और गंदगी के ढेर लग गए हैं, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जबकि बारिश होने पर दो-दो दिन तक दुकानों में ग्राहक नहीं आते हैं। न तो इस इलाके की स्ट्रीट लाइटें जलती हैं और 7 बजे के बाद जब अंधेरा हो जाता है तो दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर जाने को मजबूर हो जाते हैं क्योंकि सड़क पूरी तरह से ढकी रहती है और डर रहता है लूटपाट।
इस संबंध में क्षेत्रवासी कई बार हलका विधायक से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। जिसके चलते क्षेत्रवासी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से इस सड़क को बनाने की मांग की। इधर, पूरे मामले में जब क्षेत्र विधायक से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने ऑफ कैमरा बताया कि बारिश खत्म होने के बाद इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
-

Punjab: हाईवे के लिए जमीन एक्वायर करने पहुंची टीम से किसानों का हुआ टकराव, देखें वीडियो
अमृतसर। नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन एक्वायर करने को लेकर अभी भी किसानों व राज्य सरकार के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं, अमृतसर में आज एक बार फिर किसानों व जमीन एक्वायर करने के लिए आई जिला प्रशासन की टीमों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। लेकिन जैसे ही किसान संगठनों को इसकी जानकारी मिली, प्रशासनिक अधिकारियों को एक बार फिर खाली हाथ लौटना पड़ा। ये घटना अमृतसर के गांव पंडोरी वडै़च एरिया में हुई। यहां 7 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि 2 दिन पहले भी किसानों ने नेशनल हाईवे पर जेसीबी पर हमला किया था. मशीनें बंद कराकर वापस भेज दिया और कहा कि पहले किसानों को उनका उचित मुआवजा दिया जाए। उनकी फसलों के नुकसान का मुआवजा उन्हें दिया जाए।
वहां मौजूद किसानों ने कहा कि आज प्रशासनिक अधिकारी नेशनल हाईवे की जमीनों पर कब्जा करने आए थे, लेकिन अब तक जहां भी हाईवे बन रहा है, वहां किसानों की फसलें भी खराब हो रही हैं, तो उनकी जमीन का रेट क्या होना चाहिए दो दिन पहले किसानों ने काम बंद कर दिया तो पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही पैसा उनके खातों में जमा करा दिया जाएगा।
-

Punjab : 50 हजार की रिश्वत लेते हुए Tehsildar रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो
बटाला। पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत चलाये गये अभियान के तहत विजिलेंस विभाग की टीम ने डेरा बाबा नानक और तहसीलदार लखविंदर सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव मंसूर के पीड़ित किसान सुखदेव सिंह सोही ने बताया कि उनकी जमीन की रिपोर्ट करने के बदले में तहसीलदार लखविंदर सिंह दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था और वह पिछले चार-पांच महीने से परेशान है।
जिससे हमने तंग आकर विजिलेंस विभाग गुरदासपुर को शिकायत दी और आज रिश्वत की पहली किस्त तहसीलदार लखविंदर सिंह को दी। विभाग की टीम ने तहसीलदार लखविंदर सिंह को उसके दो सहायकों सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जब पत्रकारों ने विभाग के अधिकारियों से इस मामले पर बात करनी चाही तो वे मीडिया से बचते नजर आये।
-

Punjab : लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर बाइक सवार से की लूट, देखें वीडियो
लुधियाना – लुटेरों द्वारा तेजधार हथियारों के बल पर बाइक सवार से लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार को सरेआम बीच सड़क लुटेरों ने पीटा और उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके दो जगह से उसकी बाजू तोड़ दी।पीड़ित की पहचान राजेश खन्ना निवासी सुखदेव नगर भामियां रोड के तौर पर हुई है। घायल राजेश को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे राजेश से उसका मोटरसाइकिल, 30 हजार नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।पीड़ित ने कहा कि वह 3 सितंबर की रात 1 बजे शेरपुर से वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मोती नगर सेठी ढाबा नजदीक 3 मोटरसाइकिलों पर 6 लुटेरों ने उसे घेर लिया। लुटेरों ने उससे नकदी की मांग की। राजेश ने बताया कि उसने लुटेरों का विरोध किया तो उन लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि उसने सिर पर हेल्मट पहना हुआ था। राजेश की बाजू दो जगह से टूट गई है। खून से लथपथ हालत में उसे लोगों ने अस्पताल दाखिल करवाया। आज तीन दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिली है। पीड़ित ने बताया कि इस वारदात के बारे वह थाना मोती नगर में शिकायत देगा।Punjab: Robbers looted a bike rider with sharp weapons #BreakingNews #Encounterindia pic.twitter.com/0cpb7xQm0X
— Encounter India (@Encounter_India) September 6, 2024 -

Punjab: चलती कार पर पहाड़ से गिरा पत्थर, एक की माैत, 3 घायल, देखें वीडियो
कीरतपुर साहिब। शहर के एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, किरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग स्थित थापना टनल-02 के समीप मैहला में बरसात के दौरान पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में एक कार आ गई। जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हो गये हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को एम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया है।
जहां एक व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले कल्याण धाकड़, सुनील धाकड़ व महेश धाकड़ व ग्वालियर के सुदीप करेटा गाड़ी नम्बर (MH07CK 9944) में सवार होकर 3 सितंबर को मनाली घूमने आये हुए थे। जिसके वापसी लौटते वक्त 5 सितंबर की रात को थापना टनल के समीप मैहला में कार पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। जिससे यह हादसा हो गया।
घटना बारे डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुरैना से संबंध रखने वाले यह पर्यटक मनाली घूमकर वापस आ रहे थे कि यह हादसा पेश आ गया। वहीं सभी घायलों का एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है है जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवा पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।