Blog

  • Jalandhar News: College Book Store पर NCERT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: College Book Store पर NCERT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज के सामने स्थित College Book Store पर NCERT विभाग की टीम ने दबिश दी। सूत्रों के अनुसार दुकान पर NCERT की नकली किताबों की छपाई करके बेचने का काम किया जाता है। जिसकी सूचना मिलने पर आज NCERT विभाग की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान विभाग द्वारा दुकान का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। NCERT विभाग के साथ थाना 1 की पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

  • उपायुक्त ने स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को किया सम्मानित

    उपायुक्त ने स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को किया सम्मानित

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊँची कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बुधवार को अपने कार्यालय में निषाद और उनके परिवार की मेजबानी की, उन्हें बधाई दी और कहा कि निषाद की इस उपलब्धि ने न केवल ऊना, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उपायुक्त ने यह उम्मीद भी जताई कि निषाद आगामी पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर देश का मान बढ़ाएंगे। बता दें, 25 वर्षीय निषाद कुमार ऊना जिले की अंब तहसील के ग्राम पंचायत अंदौरा के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने मुलाकात के दौरान निषाद कुमार से पेरिस पैरालंपिक 2024 में पदक जीतने के लिए की गई तैयारियों पर चर्चा की और उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि निषाद कुमार खेलों में रुचि रखने वाले खिलाडि़यों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं, और उनसे प्रेरित होकर युवा पीढ़ी खेलों की ओर आकर्षित होगी। साथ ही, उपायुक्त ने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने पर जोर दिया, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर जिले और देश का नाम रोशन कर सकें। उपायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भाग लेना चाहिए, ताकि वे जिला और देश का नाम रोशन कर सकें। खेल न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को स्वस्थ रखते हैं। इस दौरान निषाद कुमार के पिता रशपाल सिंह और अन्य परिवारजन भी उपस्थित रहे।
  • बरोटीवाला स्कूल में मनाया अंतराष्ट्रीय ओजन दिवस

    बरोटीवाला स्कूल में मनाया अंतराष्ट्रीय ओजन दिवस

    पौधा रोपण व  स्कूली बच्चो ने निकाली जागरूकता रैली

    भाषण व पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता कराई

    बरोटीवालासचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरोटीवाला में अंतराष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया गया। इस मौके पर मयूक इको क्लब के छात्रों ने पौधो रोपण किया तथा रैली निकाल कर लोगों को ओजोन परत के बारे में जागरूक किया।

    स्कूल की प्रधानचार्य बबिता परमार ने बताया कि ओजोन परत को बचाने के लिए भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानचार्य बबिता परमार ने छात्रों को पयार्वरण व ओजोन परत  को बचाने के लिए किये जा रहा कार्यक्रम से अवगत कराया।

  • बद्दी में हुआ हुंडई अल्काज़ार फेसलिफ्ट कार का न्यू मॉडल लॉन्च

    बद्दी में हुआ हुंडई अल्काज़ार फेसलिफ्ट कार का न्यू मॉडल लॉन्च

    बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के नजदीक किशनपुरा स्तिथ तपन इंडस्ट्रीज हुडंई के शोरूप में दी बोल्ड न्यू हुंडई अल्काज़र फेसलिफ्ट कार का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में एसबीआई नालागढ़ के चीफ मैनेजर अमित गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। केक काटकर व गाड़ी के ऊपर से कपड़ा हटा गाड़ी का अनावरण किया गया। तपन इंडस्ट्रीज के धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि हुंडई हमेशा ही कंफर्ट, बेहतरीन टेक्नोलॉजी , सेफ्टी और विश्वसनीयता के लिए प्रसिद्ध है।उन्होंने बताया कि ग्राहकों ने पहले भी अल्काज़ार कार को बहुत प्यार दिया है और अब इसके नए फेसलिफ्ट मॉडल के साथ लॉन्च किया गया है।

    उन्होंने बताया कि न्यू अल्काज़ार का इंजन 1.5 टर्बो पेट्रोल और 1.5 डीजल में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ये कई आकर्षक रंगों में भी उपलब्ध हैं और इसकी शुरुआती कीमत 14.99 लाख है। इस मौके पर हुंडई के सेल्स मैनेजर रमन, आशीष शर्मा, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र कुमार, दीपक शर्मा, सुनील, निकिता, सपना, हेमराज, सरस्वती, पंकज ओर अमित मौजूद रहे।

  • उपायुक्त ने पूबोवाल तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

    उपायुक्त ने पूबोवाल तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को हरोली उपमंडल के पूबोवाल स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर तालाब के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने तालाब में सेल्फी प्वाइंट, कैफे, पार्क सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और वोटिंग सुविधा जैसे तमाम कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।

    बता दें, इससे पहले, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूबोवाल के दौरे के दौरान बताया था कि तालाब के सौंदर्यीकरण पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। तालाब के पानी की सफाई और गांव की जल निकासी का शोधन करके पानी को तालाब में डालने की वैज्ञानिक व्यवस्था की जा रही है।

    उन्होंने इसे एक ऐसे मनोरम स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है जहां लोगों के लिए सैर करने, मनोरंजन और बच्चों के लिए खेल के इंतजाम हों। इस परियोजना के तहत चंडीगढ़ के 17 सेक्टर की तर्ज पर एक भव्य फाउंटेन भी लगाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तालाब के साथ क्षेत्र के विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए थे।

    उपायुक्त ने बुधवार को अपने दौरे के दौरान इन सभी कार्यों का जायजा लिया और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, बीडीओ वीरेंद्र कौशल तथा अन्य अधिकारी और डेरा बाबा श्रीचंद जी के बाबा संतोष दास बिट्टू तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • स्टोन क्रशर परियोजना के पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर जनसुनवाई 20 को

    ऊनासुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि ऊना जिले के संझोट में प्रस्तावित स्टोन क्रशर परियोजना के पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर 20 सितंबर को जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जनसुनवाई 20 सितंबर को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत घर, नंगल सलांगड़ी, ऊना के खुले मैदान में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य उक्त परियोजना पर जनता के सुझाव, विचार, टिप्पणियां और आपत्तियां प्राप्त करना है।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से जनसुनवाई में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने अनुरोध किया कि वे इस सुनवाई में भाग लेकर प्रस्तावित स्टोन क्रशर और स्क्रीनिंग यूनिट के पर्यावरणीय प्रभाव के संबंध में अपने मूल्यवान सुझाव और विचार साझा करें।

    बता दें, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई में रविंदर कुमार, मैसर्स जगदम्बे स्टोन क्रशर एवं स्क्रीनिंग यूनिट द्वारा प्रस्तावित परियोजना पर चर्चा होगी, जो कि संझोट, ऊना में 60,000 टीपीए रेत, पत्थर और बजरी उत्पादन के लिए प्रस्तावित है। यह परियोजना 2.82 हेक्टेयर निजी भूमि पर स्थापित की जानी है।

  • बन विभाग ने पकड़ी खैर की लकड़ी 

    बन विभाग ने पकड़ी खैर की लकड़ी 

    ऊना/सुशील पंडित: बन विभाग ने विना अनुमति काटे गए खैर के पेड़ों सहित दो लोगों को पकड़ा है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार बन अधिकारी पंडोगा व्लाक ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि दिनांक 18 सितंबर 24 को बीटन के जंगल में करीब 3.30 बजे प्रातः वन विभाग कि टीम के द्धारा एक गाडी (छोटा हाथी ) संख्या (एचपी 23 डी 1374) को रोकर चैक करने पर 27 खैर के मोछे पकड़े गए।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने हरविन्द्र पुत्र हरमेश निवासी गांव वीटन त0 हरोली व राकेश कुमार पुत्र गुरमेल चन्द गांव वीटन त0 हरोली जिला ऊना के विरूद्ध धारा 303(2), BNS & 41,42 IF ACT के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • आंगनवाडी केन्द्र माजरा में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

    आंगनवाडी केन्द्र माजरा में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आने वाले वृत सनोली के आंगनवाडी केन्द्र अजौली में 01 से 30 सितम्बर तक मनाए जाने वाले (पोषण माह) के शिविर का आयोजन किया गया। जिस में उपस्थित महिलाओं को वृत्त पर्यवेक्षक नरेश देवी के द्वारा पोषण के पांच सूत्र ,1000 दिन, पौष्टिक आहार , अनीमिया, डायरिया की रोकथाम , स्वच्छता के बारे में , संतुलित आहार,तथा अपने प्रतिदिन के खाने में अंकुरित दालें,दूध ,दही,अंडा , मांस ,मछली, हरी पतेदार सब्जियां, खट्टे मिट्ठे मौसमी फल जरूर शामिल करें और विभाग द्वारा चलाई गई विभिन्न  स्कीमो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

    इस मौके पर अलग अलग व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग से CHC संतोषगढ़ पर्यवेक्षक  प्रवेश कुमारी,CHO Sanoli  नेहा शर्मा , मेल हेल्थ वर्कर अश्वनी कुमार नंगड़ा,ALMSC सदस्य  ,स्थानीय महिलाएं और आंगनवाडी कार्यकर्ता कुसुम, सुरेखा, अनिता,संतोष  उपस्थित रहे। इस मौके पर अलग अलग व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

  • Jalandhar News: ट्रेन की चपेट में आने से Khalsa College की छात्रा की हुई मौत

    Jalandhar News: ट्रेन की चपेट में आने से Khalsa College की छात्रा की हुई मौत

    जालंधर, ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खालसा कॉलेज के रेलवे हॉल्ट पर 17 वर्षीय लड़की ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसकी मौत हो गई है। मृतका की पहचान जसलीन कौर (17) पुत्री बलविंदर सिंह वासी नवांशहर के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार जसलीन कौर खालसा कॉलेज में स्टूडेंट थी। वह रोजाना नवांशहर से ट्रेन में जालंधर आती थी। रोज की तरह जालंधर पहुंच रेलवे ट्रैक पार कर कॉलेज की ओर जा रही थी। जिस दौरान जसलीन फोन सुन रही थी। नकोदर से जालंधर आ रहे डीएमयू के ड्राइवर द्वारा हॉर्न बजाया, लेकिन जसलीन को सुनाई नहीं दिया और फोन पर बात करती करती आगे जाती रही। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: 49,800 रुपए रिश्वत लेते हवलदार गिरफ्तार

    Jalandhar News: 49,800 रुपए रिश्वत लेते हवलदार गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस थाना नकोदर देहाती, जिला जालंधर में तैनात एक हवलदार कंवरपाल सिंह को 49,800 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसे अदालत ने 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

    जानकारी के अनुसार उक्त पुलिस कर्मी को श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव मदरसा निवासी लखविंदर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है और उसने पी.एच.जी. में सेवा करते हुए अपने चाचा की मृत्यु के बाद, 2017 में जिला कमांडर, पंजाब होम गार्ड (पी.एच.जी.) कार्यालय, फरीदकोट में दया के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में आरोपी पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता को होम गार्ड में दया के आधार पर नौकरी दिलाने के बदले 6,50,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

    हवलदार ने उसे पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपए देने के लिए कहा। इसके बाद, आरोपी हवलदार ने उसे बार-बार फोनपे के माध्यम से रकम अपने एचडीएफसी खाते में ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया। जिसके कारण शिकायतकर्ता ने 4 ट्रांजैक्शनों में 10,000 रुपए (प्रति ट्रांजैक्शन) ट्रांसफर किए और बाद में 9800 रुपए और ट्रांसफर किए। इस तरह से शिकायतकर्ता ने कुल 49,800 रुपए उक्त पुलिसकर्मी के एचडीएफसी खाते में भेजे।

    जांच के दौरान यह साबित हो गया है कि उक्त हवलदार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत ली थी। इस जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।