Blog

  • महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को मिला हिन्दू संगठनों का अभूतपूर्व समर्थन

    महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को मिला हिन्दू संगठनों का अभूतपूर्व समर्थन

    हमारा कत्ल किये बिना दिल्ली में बांग्लादेश के हिन्दुओं के कातिलों का स्वागत नहीं कर सकेगी सरकार-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर 25 सितम्बर को जायेगे सभी हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि

    ऊना/सुशील पंडित:बांग्लादेश के साथ चल रही क्रिकेट श्रंखला का विरोध कर रहे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को आज गाज़ियाबाद के हिन्दू संगठनों का अभूतपूर्व समर्थन मिला। विनोद सर्वोदय,महेश आहूजा,सुभाष बजरंगी,अनिल यादव,धीरज फौजी,मुकेश त्यागी,अक्षय त्यागी,मोहित बजरंगी,पंडित प्रेमपाल शर्मा सहित अनेक हिन्दू संगठनों के मुख्य कार्यकर्ताओ ने शिवशक्ति धाम डासना आकर आज महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज की मुहिम से जुड़ने का संकल्प लिया।

    आये हुए सभी हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने विश्वास दिलाया कि उनका और उनके शिष्यों का कत्ल किये बिना दिल्ली में बांग्लादेश के हमारे हिन्दू भाइयों के कातिलों का स्वागत सम्भव नहीं होगा।अगर शाहीन बाग के बैठ कर जिहादी और उत्तर प्रदेश दिल्ली की सीमा पर बैठ कर राकेश टिकैत अगर सरकार को झुका सकते हैं तो हम भी सरकार को बता देंगे कि सरकार हम हिन्दुओं को अपना बंधुवा गुलाम समझने की भूल ना करें।

    सभी हिन्दू संगठनों ने तय किया कि 25 सितम्बर को प्रातः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर उनको हिन्दुओं की भावनाओं से अवगत कराकर बांग्लादेश से होने वाली क्रिकेट श्रृंखला को रदद् करने का निवेदन करेंगे।अगर केंद्रीय गृहमंत्री इस निवेदन को स्वीकार कर लेते हैं तो उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा।अगर केंद्रीय गृहमंत्री ने इस निवेदन को स्वीकार नहीं किया और सरकार इस श्रृंखला को करवाने पर अड़ी रही तो दिल्ली में किसी भी कीमत पर कोई मैच नहीं होने दिया जाएगा।

  • ऊना विशेष क्षेत्र का दायरा बढ़ा, 40 गांव और शामिल

    ऊना विशेष क्षेत्र का दायरा बढ़ा, 40 गांव और शामिल

    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम के तहत ऊना विशेष क्षेत्र का विस्तार करते हुए 40 और गांवों को ऊना विशेष क्षेत्र के दायरे में लाया गया है। इस तरह ऊना विशेष क्षेत्र में शामिल राजस्व गांवों की संख्या पूर्व के 17 से बढ़ कर अब 57 हो गई है। यह जानकारी सहायक नगर योजनाकार ऊना पंकज शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ऊना विशेष क्षेत्र का दायरा बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य गांवों में हो रहे अनियोजित निर्माण को नियंत्रण कर क्षेत्र का सुनियोजित ढंग से विकास करना है।

    उन्होंने कहा कि सम्मिलित किए गए 40 राजस्व गांवों में कोई भी सरकारी संस्था, अर्द्ध सरकारी संस्था, निजी संस्था, स्थानीय व्यक्ति विशेष क्षेत्र की भूमि का उपयोग विभाग की अनुमति के बिना परिवर्तित नहीं कर सकता। शामिल नए राजस्व गांवों की भूमि को कोई भी रजिस्ट्रार या उप रजिस्ट्रार विभाग नगर एवं ग्राम योजना विभाग हिमाचल प्रदेश की अनुमति के बिना क्रय-विक्रय, उपहार, तबादला, पटटों पर देना या रैहन के रूप में स्थानांतरित करके रजिस्टर नहीं कर सकता।

    कोई भी सरकारी, अर्द्ध सरकारी विभाग, बोर्ड, कॉर्पोरेशन व लिमिटिड किसी भी प्रकार के नए और पुराने भवन को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना विभाग की अनुमति के बिना बिजली, पानी व सीवरेज के कनेक्शन जारी नहीं कर सकता। इसके अलावा शामिल किए गए नए राजस्व गांवों में कोई भी व्यक्ति यदि 500 वर्ग मीटर से ज्यादा भूमि का विभाजन व 8 से ज्यादा अपार्टमेंट का निर्माण करता है तो उसे विभाग से नक्शा पास करवाने के उपरांत रेरा के पास रजिस्टर करवाना पडे़गा। तदोपरांत ही वह व्यक्ति प्लाट या अपार्टमेंट को बेच सकता है।

    ऊना विशेष क्षेत्र में ये गांव हुए सम्मिलित
    ऊना विशेष क्षेत्र में जो 40 और गांव शामिल किए गए हैं उनमें  को एयरियन, देहलां अपरली, बंस बोन्सरे, लामियान, बहडाला, बसोली अपरली, मदनपुर, कोटला कलां अपरला, अजनोली, कोटला खुर्द, रैंसरी अपरली, गलुआ, कुठार खुर्द, कुठार कलां, कुरियाला, डंगोली, बरनोह, समूर कलां अव्वल, समूर कलां दोयम, चताड़ा खास, सुनेहरा, डंगेहड़ा, जनकौर खास, जनकौर हार, अबादा बराना, बिशन नगर, रामनगर, लमलैहड़ अपरली, लमलैहड़ी निचली, चताड़ा अपरला, रैंसरी निचली, देहलां निचली, बसोली निचली, कोटला कलां निचला, संसाला नगर, ठाकर दवार, कासबा, बसाल, भडोलियां गुगारा और बारसड़ा शामिल हैं।

  • टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लाल

    टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लाल

    नि-क्षय मित्र योजना को बढ़ावा देने पर जोर

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने जिलावासियों से टी.बी मुक्त ऊना बनाने में सक्रिय सहयोगी बनने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी रोगियों की सहायता करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उपायुक्त बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    बैठक में जनवरी 2024 से अगस्त 2024 तक क्षय रोग उन्मूलन को लेकर किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिले के सभी हितधारकों से नि-क्षय मित्र योजना के तहत टी.बी मरीजों को पोषण, नैतिक बल, और मानसिक समर्थन प्रदान करने की अपील की। इस योजना में कोई भी व्यक्ति या संस्था 6 महीने, एक साल या तीन साल तक टी.बी मरीजों को सहायता प्रदान कर सकती है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 561 टी.बी रोगियों में से 322 को निक्षय मित्रों के माध्यम से पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

    उपायुक्त ने बताया कि जिले में व्यस्क बीसीजी टीकाकरण के लिए 41361 वयस्कों को चिन्हित किया गया है जिनमें 36,486 का अब तक टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि टीआइआइएफए प्रोजेक्ट के तहत खांसी के मरीजों, जो निजी डॉक्टरों या मेडिकल स्टोर से कफ सिरप ले रहे हैं, उनका डाटा क्षय रोग मुक्त हिमाचल एप पर अपलोड किया जाएगा ताकि संभावित रोगियों की पहचान कर समय रहते उनकी जांच और इलाज किया जा सके। इससे मृत्यु दर पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिन क्षय रोगियों को पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है, उन्हें रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। इसके अलावा, उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा बैठकों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के जरिए क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस बीमारी के बारे में जागरूक हो सकें और जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने में सहयोग करें। इस दौरान उपायुक्त ने निक्षय मित्रों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया ।

    समन्वित प्रयासों से मृत्यु दर में आई कमी
    बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने जानकारी दी कि जिले में कुल 561 क्षय रोगी नोटिफाइड किए गए हैं, जिनमें से 16 एम.डी.आर (मल्टी-ड्रग रेजिस्टेंट) टीबी के मरीज हैं। इन सभी मरीजों का इलाज जिला ऊना के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा, 561 मरीजों की एचआईवी और मधुमेह की भी जांच की गई, जिनमें से 123 मरीज ऐसे पाए गए जो क्षय रोग के साथ-साथ मधुमेह से भी पीड़ित हैं। इन मरीजों का दोनों बीमारियों का समांतर इलाज किया जा रहा है।

    डॉ. रमेश कुमार ने यह भी बताया कि इस वर्ष जिले में क्षय रोगियों की पहचान में सफलता हासिल हुई है और पिछले वर्ष की तुलना में मृत्यु दर में भी कमी आई है। वर्ष 2023 में मृत्यु दर 8 प्रतिशत थी, जो इस वर्ष घटकर 5.7 प्रतिशत रह गई है।

    बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिद्धू, स्वां वीमेन फेडरेशन के मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा, चेयरमैन पीर निगाह मंदिर कमेटी शशि देवी, बाबा बाल जी महाराज मंदिर की और से अश्वनी कुमार, बाबा रूद्र नन्द कमेटी की ओर से राम कुमार, जीनत महंत गगरेट, सुनील जोशी नेस्ले इंडस्ट्री, लिव फ़ास्ट गगरेट, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, डॉ राजीव गर्ग, डॉ पंकज कुमार, डॉ शिंगारा सिंह, अखिल शर्मा मेनेजर इंडस्ट्री, डॉ अशोक कुमार, गुलशन कुमार, संदीप धीर, राकेश कुमार, रीता देवी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • हिमोत्कर्ष परिषद ने पांच परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए

    हिमोत्कर्ष परिषद ने पांच परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए

    ऊनासुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ने ऊना व कांगड़ा जिला के पांच परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। परिषद ने 5 परिवारों को 43 हजार 120 रुपये की मदद प्रदान की है। वहीं, एक परिवार को हर माह एक हजार रुपये व एक अन्य को हर माह दो हजार रुपये एक वर्ष के लिए देने का भी निर्णय लिया है। परिषद ने जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के बालीवाल गांव की 70 वर्षीय कैंसर पीडि़ता को उपचार में मदद के लिए 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। परिषद के प्रदेश महासचिव सेवानिवृत्त प्राचार्य नरेश सैनी व हिमोत्कर्ष आईटीआई स्टाफ सदस्यों ने पीडि़त महिला की बेटी को गुरुवार को परिषद कार्यालय में आर्थिक सहायता के रूप में 21,000 रुपये का चेक भेंट किया।

    परिषद ने कांगड़ा जिला के सवाणा गांव की एक 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग लडक़ी को हर माह एक साल के लिए 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी शुरू की है। उक्त लडक़ी बचपन से ही दिव्यांग है तथा बिस्तर पर है। उसके परिवार में केवल मां उसकी देखभाल कर रही है। वहीं, कांगड़ा जिला के डाढासिवा की एक महिला पूनम देवी के बेटा व बेटी की शिक्षा में मदद के लिए परिषद ने 12,000 रुपये की राशि जारी की है।

    जबकि उसे छह माह तक और 2000 रुपये प्रति माह के रूप में मदद दी जाएगी। जिससे उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन हो सके। परिषद ने ऊना मुख्यालय के वार्ड-8 में रह रही एक विधवा महिला को भी 4500 रुपये की तत्त्काल राहत के रूप में मदद प्रदान की है। वहीं, उसे अगले छह माह के लिए अमोदनी राशन योजना के तहत राशन वितरित भी किया जाएगा। परिषद ने अंब उपमंडल के कुठियाड़ी गांव के एक मेधावी छात्र वंश को आईटीआई की तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए छह माह की फीस के रूप में 4620 रुपये की सहायता प्रदान की है।

    उक्त छात्र के अगले सेमेस्टर की फीस भी हिमोत्कर्ष परिषद वहन करेगी। वही, हिमोत्कर्ष रोगी वाहन सेवा के तहर चताड़ा गांव में झुग्गी झोपड़ी में रह रही ट्यूमर से पीड़ित 15 वर्षीय लड़की को चंडीगढ़ पीजीआई के लिए फ्री एम्बुलेंस सेवा भी मुहैय्या करवाई है।परिषद महासचिव नरेश सैनी ने बताया कि हिमोत्कर्ष परिषद जरूरतमंद लोगों व मेधावी विद्यार्थियों की सहायता के लिए लगातार प्रयासरत है तथा स्वप्रेरित दान से प्राप्त राशि को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

  • अप्पर बसाल में महिलाओं को पोष्टिक आहार के लिए प्रेरित किया

    अप्पर बसाल में महिलाओं को पोष्टिक आहार के लिए प्रेरित किया

    ऊना /सुशील पंडित: वृत बसाल ग्राम पंचायत टक्का के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के पर्यवेक्षक कुलवीर कौर की अध्यक्षता में महिलाओं को जागरूक किया गया।

    कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार एनीमिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके ग्राम पंचायत प्रधान, सचिव, कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विभाग भी मौजूद रहे। वहीं एक गर्भवती महिला की गोदभराई भी की गई और महिलाओं को स्तन पान वारे विस्तृत जानकारी दी गई।

  • Punjab NEWS : 10 किलो हेरोइन सहित एक काबू, देखें वीडियो

    Punjab NEWS : 10 किलो हेरोइन सहित एक काबू, देखें वीडियो

    भारी मात्रा में पटाखों सहित 2 गिरफ्तार 

    अमृतसर – पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 10 किलो हेरोइन और एक ड्रोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम खुलासे किए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि लोपोके स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके में जगरुप सिंह उर्फ जुगनू हेरोइन बेचने का काम करता है। जिसके बाद छापेमारी कर जगरूप को गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने आरोपी जगरूप के पास से 5 किलो हेरोइन, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी तरह एक और मामला दर्ज किया है। जिसमें थाना लोपोके अधीन आते इलाके के एक खेत में एक ड्रोन बरामद हुआ है। ड्रोन के साथ 5 किलो हेरोइन का एक पैकेट भी बरामद हुआ है। जिसके चलते पुलिस ने ड्रोन और हेरोइन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी देहाती अमृतसर देहाती पुलिस ने ड्राई फ्रूट गोदाम से लूट के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    इसी तरह पुलिस ने बताया कि थाना चाटीविंड पुलिस स्टेशन ने दो अलग-अलग मामलों में 700 पेटियां फुल झड़ियां और 56 पैकेट फुलझड़ियां बरामद की। इस मामले में पुलिस ने गुरप्रीत सिंह और बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दिवाली और सीजन से पहले ये बिना लाइसेंस लिए पटाखे बना रहे हैं, जिसके चलते पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पांच ड्रग तस्करों की 2 करोड़ 7 लाख 20 हजार की संपत्ति भी जब्त की है। आरोपी की पहचान रवितिंदर सिंह उर्फ ​​रवि, गुरदीप सिंह उर्फ ​​चौकीदार, रोशन सिंह उर्फ ​​रोशी और मंजीत सिंह उर्फ ​​कालू और धरमिंदर सिंह उर्फ ​​बलदेव सिंह के तौर पर हुई है।

  • Jalandhar News: ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखी गई। कैबिनेट से इसे मंजूरी भी मिल गई। कहा जा रहा है कि सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में इसे पेश कर सकती है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने लोकसभा चुनावों के एलान से पहले मार्च में यह रिपोर्ट पेश की थी। कैबिनेट के सामने रिपोर्ट पेश करना विधि मंत्रालय के 100 दिवसीय एजेंडे का हिस्सा था।

    वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता खड़गे ने कहा कि एक देश-एक चुनाव संभव नहीं है। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, ध्यान भटकने के लिए है। चुनाव की वजह से ये सब किया गया है। दूसरी ओर जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह का इस मामले को लेकर बयान सामने आया है। परगट सिंह ने कहा कि एक देश एक चुनाव भाजपा एक जुमला लेकर आई है। उन्होंने कहा कि ऐसा संभव नहीं है। परगट सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर अलग अलग प्लेट फार्म पर डिबेट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक फ्रंट पर फेल होती साबित हो रही है। बता देंकि इस समय परगट सिंह जम्मू चुनाव में व्यस्त है।

     

  • NH-3 पर खाई में गिरा कंक्रीट मिक्सर ट्रक, ड्राइवर ने छलांग लगा बचाई जान, देखें वीडियो

    NH-3 पर खाई में गिरा कंक्रीट मिक्सर ट्रक, ड्राइवर ने छलांग लगा बचाई जान, देखें वीडियो

    हमीरपुर: बमसन तहसील टौणी देवी के अंतर्गत आने वाले दरकोटी गांव के पास एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक लुढ़क कर खाई में गिर गया। हादसे के दौरान चालक की छलांग लगाकर जान बचाई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मिली जानकारी के अनुसार दरकोटी गांव के पास ये कंक्रीट मिक्सर ट्रक सामने से आ रहे ट्रक को पास दे रहा था। अचानक से एक तरफ से सड़क धंस गई और मिक्सर नीचे गिर गया।

    जानकारी के मुताबिक हमीरपुर से अवाहदेवी-मंडी के लिए एनएच का निर्माण कार्य चल रहा है। एनएच का निर्माण कार्य करने वाली कम्पनी का ही ये कंक्रीट मिक्सर ट्रक था और निर्माण सामग्री छोड़कर वापस आ रहा था। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह से काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनास्थल पर डंगा तो लगाया गया था, लेकिन बारिश का मौसम होने के कारण जमीन गीली थी। हादसे के बाद चालक ने कहा कि, ‘बैक गियर काम नहीं कर रहा था। इस बारे में कंपनी को पहले भी कई बार बताया गया। यहां भी वैसा ही हुआ। जैसे ही जमीन धंसी आस पास से गुजर रहे लोगों ने उन्हें तुरंत उतरने की सलाह दी। इसके बाद पल भर में ही हादसा हो गया।’

    बता दें कि अवाहदेवी-मंडी एनएच का काम कर कंपनी पहले से ही कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पिछले रोज यहां पर मुख्यमंत्री कार्यालय से आए आदेशों के मुताबिक निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची गई थी। इससे पहले भी कई जगह पर कंपनी के डंपर हादसे का शिकार हो चुके हैं। आज हुए हादसे के दौरान ये कंक्रीट मिक्सर ट्रक खाली था और निर्माण सामग्री छोड़कर फिर से कोहलू सिद्ध में लगे कंपनी के प्लांट पर जा रहा था। अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस वक्त ये हादसा हुआ समय सड़क पर काफी लोग मौजूद थे।

  • 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया

    32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के एक गांव में रहने वाली 32 वर्षीय एक तलाकशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते बाद में तलाक हो गया। वह अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ अम्ब में किराए के मकान में रह रही है। करीब अढ़ाई साल पहले उसकी दोस्ती प्रवीण नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने शादी का वायदा कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि प्रवीण ने कई बार उससे पैसे भी लिए परंतु अब शादी करने से इंकार कर रहा है व कहीं चला गया है। अब मुझे मैसेज कर गाली-गलौज करता है।
    इस संबंध में एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर परवीन पुत्र रणवीर सिंह गांव मोरना तहसील जानसट जिला मुज्फ्फरनगर यूपी के विरुद्ध धारा 69 ,79 BNS के तहत महिला थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: फिर विवादों में आई कंगना रनौत, पूर्व BJP मंत्री Somprakash ने दी नसीयत

    Punjab News: फिर विवादों में आई कंगना रनौत, पूर्व BJP मंत्री Somprakash ने दी नसीयत

    फगवाड़ाः हिमाचल से सासंद कंगना रणौत की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में भाजपा ने कंगना को विवादित टिप्पणी से बचने की नसीहत भी दी थी। लेकिन एक बार फिर से विवादित टिप्पणी को लेकर कंगना सुर्खियों में आ गई है। जिसके बाद भाजपा के पूर्व मंत्री सोमप्रकाश ने सोशल मीडिया के जरिए कंगना को नसीहत दी है।

    इस दौरान उन्होंने लिखा है कि कंगना रनौत को संत जरनैल सिंह और सिख समुदाय के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए। ऐसी टिप्पणियों से सिख समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं।’ उसे अनुशासन में रहना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि किसी को भी पंजाब में शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।