Blog

  • Punjab News: CM MAAN की अधिकारियों से मीटिंग में बनी सहमती, धान खरीद को लेकर लिए गए 4 बड़े फैसले

    Punjab News: CM MAAN की अधिकारियों से मीटिंग में बनी सहमती, धान खरीद को लेकर लिए गए 4 बड़े फैसले

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की मंडियों में चल रही धान की खरीद को लेकर आज अपनी रिहायश पर अधिकारियों से मीटिंग की। मीटिंग में फूड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क भी मौजूद रहे। इस दौरान धान की खरीद को सुचारु चलाने के लिए 4 बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्री कटारूचक्क ने बताया कि सरकार ने मिलरों को बड़ी राहत दी है। पहले जब सरप्लस पैडी की आरओ दी जाती थी तो 50 रुपए प्रति टन फीस ली जाती है।

    वहीं, अब आरओ फीस 10 रुपए तय कर दी है। वहीं, कोई आरओ लेता है और अगले दिन फसल उठा ले लेता तो उसे वह फीस भी नहीं देनी होगी। बीआरएल शेलरों पर कई तरह केस लंबित हैं। अब इनके सिस्टर पार्टनर या गारंटर भी काम कर पाएंगे। हालांकि पहले यह नियम नहीं था। 200 शैलरों को इससे फायदा होगा। इसके अलावा मिलर जिले की किसी भी जगह धान उठा सकते हैं। अब जिला स्तर के सर्किल बनाए गए हैं। पहले यह छोटे होते थे। पहले नई मिलों को पुरानी धान दी जाती थी, जबकि अब नई मिलों को पुरानी मिलों की तरह धान दी जाएगी।

    पंजाब की मंडियों में अब तक 24 लाख मीट्रिक टन धान पहुंंची। इसमें साढ़े 22.50 लाख मीट्रिक टन खरीदी जा चुकी है। 4.13 लाख मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हो चुकी है। ​​​​इससे पहले शनिवार को किसानों और सीएम की मीटिंग हुई थी। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर 4 दिन में धान की लिफ्टिंग उचित तरीके से नहीं हुई तो वह दोबारा संघर्ष की राह पर आ जाएंगे। राज्य में धान की खरीद का मुद्दा काफी अहम है। क्योंकि धान राज्य के किसानों की प्रमुख फसलों में से एक है।

    लेकिन किसानों का आरोप है कि धान की खरीद में दिक्कत आ रही है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान एकता उगराहां की तरफ से 25 जगह टोल प्लाजा और 25 नेताओं (आप के विधायक, मंत्री और बीजेपी के नेताओं) के घरों का घेराव किया हुआ है। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ चंडीगढ़ में सीएम हाउस घेरने का फैसला लिया गया था। लेकिन सरकार ने उनसे शनिवार को मीटिंग की थी। जिसमें सरकार ने किसानों से दो दिन का समय मांगा था। साथ ही दावा किया था कि सारी स्थिति सामान्य दी जाएगी। जबकि किसानों ने सरकार को चार दिन का समय दिया था। साथ ही कहा था कि अगर उसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो वह सख्त कदम उठाएंगे।

  • Punjab News : लूट की मोबाइलों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : लूट की मोबाइलों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली : चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वालों ने पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। थाना मटौर पुलिस ने लूटपाट करने वाले 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है और लूट के मोबाइल फोन खरीदने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह, अंकित, गौरव, गंगाजर के तौर पर हुई है।

    मीडिया को संबोधित करते हुए डीएसपी जयंत पुरी ने बताया कि लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 लुटेरों और लूट के मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि स्नेचिंग की वारदात के तुरंत बाद 112 पर रिपोर्ट करें ताकि घटना को जल्द ट्रेस किया जा सके। इस दौरान डीएसपी ने कहा कि गली मोहल्लों में जा रहे लोगों को संदेश देते हैं कि मोबाइल फोन हमेशा बाई ओर से सुनना चाहिए और पर्स भी बाईं ओर रखना चाहिए, ताकि स्नैचिंग की वारदातें कम हो सके।

    डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी लूट के मोबाइल दुकानदार गंगाजर को फोन बेच देते थे। पुलिस ने पूछताछ के दौरान दुकानदार से लूट के 11 फोन बरामद किए है। आरोपी अंकित और गौरव पर पहले भी मामले दर्ज है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से रिमांड के दौरान कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

  • हिंसा मामले में डिप्टी SP के बाद एडिशनल SP पर गिरी गाज

    हिंसा मामले में डिप्टी SP के बाद एडिशनल SP पर गिरी गाज

    महाराजगंजः उत्तर प्रदेश में बहराइच के महाराजगंज में हुई हिंसा के बाद अफसरों पर कार्रवाई जारी है। सोमवार को बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी को हटा दिया गया। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे दुर्गा प्रसाद तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया। बता दें कि इसके पहले डिप्टी एसपी को निलंबित कर दिया गया था।

    बहराइच में 13 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद जिले के कई इलाकों में जमकर उपद्रव हुआ था। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह असहाय नजर आया था। हालांकि, मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

     

  • Jalandhar Ludhiana Highway जाम होने से लोग और अधिकारी हुए परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar Ludhiana Highway जाम होने से लोग और अधिकारी हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में धान की खरीद न होने को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया गया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य प्रवक्ता और दोआबा प्रभारी जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला द्वारा आज जालंधर-लुधियाना हाईवे जाम कर दिया गया। वहीं किसानों के हाईवे जाम होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान फौज के अधिकारी को भी किसानों ने हाईवे से जाने नहीं दिया।


    इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि फौज अधिकारी द्वारा किसानों से आगे जाने के लिए काफी देर तक बातचीत की गई, लेकिन किसानों का कहना है कि वह सर्विस लेन की ओर से जा सकते है। काफी देर तक चली बातचीत के बाद हल ना निकलने पर अधिकारी सर्विस लेन की ओर से निकल पड़े। वहीं एक और किसानों के प्रदर्शन से लोग परेशान है, दूसरी ओर पुलिस ने पीएपी चौक पूरी बंद कर दिया है।

    ऐसे में ट्रैफिक को गोराया, अलग-अलग गांवों से निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसानों के धरने से हाईवे बंद है और वहां मौजूद DPS स्कूल के बच्चे घंटों जाम में फंसे रहे, यहां तक कि उनके अभिभावकों को भी अपने बच्चों को लेकर आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। किसानों का यह धरना अनिश्चित काल के लिए लगाया गया है। जिसके चलते राहगीर काफी परेशान हो रहे है।

  • Karva Chauth के दिन पति-पत्नी ने किया सुसाइड, जाने मामला

    Karva Chauth के दिन पति-पत्नी ने किया सुसाइड, जाने मामला

    नई दिल्ली : जयपुर में करवा चौथ की रात पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। पत्नी ट्रेन के आगे कूद गई। उसके बॉडी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पटरियों पर पत्नी की लाश के टुकड़े देख पति खुद को संभाल नहीं पाया। घर जाकर वह भी फंदे पर झूल गया। रात को पति के घर लेट आने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।  सुसाइड से पहले मृतक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज कर लिखा था- भाई मैं हार गया, सॉरी। SHO ने बताया कि घनश्याम बुनकर (38) पुत्र रामलाल निवासी गांव हरमाड़ा निवासी और उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) ने सुसाइड किया है। दंपती अपने बेटे आयुष (13) और निक्की (8) के साथ यहां रहते थे। घनश्याम बुनकर नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था।

    गत रात को घनश्याम और मोनिका के बीच कहासुनी हो गई थी। करीब 12:30 बजे गुस्से में मोनिका घर से निकल गई। मोनिका का पीछा करते हुए घनश्याम भी घर से निकल गया। जयरामपुरा पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को आते देखकर मोनिका ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आते ही मोनिका के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

    रेलवे ट्रैक पर मोनिका का शव टुकड़ों में देखकर घनश्याम बुनकर घर लौट आया। घनश्याम ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज भेजकर लिखा- ‘भाई मैं हार गया सॉरी। गणपत जी और घनश्याम से बात कर लेना, वो आपकी मदद करेंगे। मेरी आई-डी पर अब आपको काम करना है। मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई।’ मैसेज करने के बाद घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर घनश्याम ने सुसाइड कर लिया।

    रात करीब 1:30 बजे रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव मिलने की सूचना हरमाड़ा पुलिस को दी गई। उसकी पहचान करने के बाद परिवार वालों को सूचित किया गया। उधर घनश्याम के सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा।

    SHO उदयभान ने बताया कि दंपति के झगड़े के दौरान दोनों बच्चे घर पर दूसरे कमरे में सो रहे थे। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि करवा चौथ की रात को घनश्याम घर पर लेट आया था। घर लेट आने की बात को लेकर उसकी मोनिका से कहासुनी हुई। बात ज्यादा बढ़ गई और मामला सुसाइड तक पहुंच गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • Accelerator के उद्घाटन कार्यक्रम में मची भगदड़ में ​​​​​​SDM, Gun Man समेत 9 लोग घायल

    Accelerator के उद्घाटन कार्यक्रम में मची भगदड़ में ​​​​​​SDM, Gun Man समेत 9 लोग घायल

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट में एक्सीलेटर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। SDM सत्येंद्र सिंह, उनके गनमैन विजेंद्र कुमार समेत 9 लोग घायल हो गए। गनमैन के हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्यक्रम में अनिल विज भी मौजूद थे। SDM सत्येंद्र सिंह को मामूली चोटें आई हैं। उनकी हालत ठीक है। घायलों में गनमैन विजेंद्र कुमार के अलावा, रमन अग्रवाल, राकेश राम, सुनील अग्रवाल, सतप्रकाश, जितो देवी, महेश गुप्ता और पंकज शामिल हैं।

     

  • Punjab News: बच्चों से भरी School Van और पिकअप गाड़ी की हुई टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चों से भरी School Van और पिकअप गाड़ी की हुई टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: हियातनगर के पास स्कूल वैन और पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि स्कूल वैन से टक्कर होने के बाद पिकअप गाड़ी पलट गई। पिकअप गाड़ी में सवार 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भर्ती करवाया गया। हादसे में पिकअप वैन पलट गई, जिससे लोगों की मदद से सीधा करवाया गया।


    हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि बच्चों को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई और घटना को लेकर बच्चों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार से आई। पिकअप गाड़ी में सवार घायल ने बताया कि वह टैंट का सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच सामने से स्कूल वैन आ रही थी जिन्हें बचाते-बचाते वह खुद हादसे का शिकार हो गए हैं।

  • Punjab News : इस इलाके में पार्षद के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News : इस इलाके में पार्षद के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडा : वार्ड नंबर 44 के पार्षद इंद्रजीत सिंह के खिलाफ विजय कुमार ने परसराम नगर चौक पर अनौखा प्रदर्शन किया। विजय कुमार ने पार्षद की फोटो हाथ में लेकर फोटो हाथ में लेकर लोगों से पूछा कि क्या आपने इस आदमी को देका है कही। विजय कुमार ई-रिक्शा वाले को, कभी पैदल जा रहे लोगों से, तो कभी मोटरसाइकिलों पर जा रहे लोगों से एमसी की तस्वीर दिखा रहा था और उसके बारे में पूछ रहा है था, कि आपने कहीं देखा है।

    अनोखा प्रदर्शन करने वाले विजय कुमार ने कहा कि हमारे एमसी लगभग दो साल से गायब है। जिसके लिए मैंने एक बैनर भी बनाया है और लिखा है कि एमसी को ढूंढने वाले को 1000 रुपए इनाम दिया जाएगा। विजय कुमार ने बताया कि जो भी एमसी को ढूंढ कर लाएगा, उसे 1000 रुपए दूंगा। उन्होंने बताया कि सवा दो साल से पार्षद गायब है। विजय कुमार ने बताया कि एमसी बनने से पहले लोगों के घरों मे जाकर वोट मांगते थे। लेकिन अब एमसी बनने के बाद वह गायब है।

  • Punjab News: अब किसानों ने इस हाईवे को किया जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: अब किसानों ने इस हाईवे को किया जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब की मंडियों में धान की खरीद ना होने के चलते किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आज किसानों द्वारा सुबह जालंधर-लुधियाना हाईवे जाम किया गया। जिसके बाद अब किसानों ने अमृतसर एयरपोर्ट और करतारपुर कोरिडोर को जाने वाले हाईवे पर धरना लगा दिया। वहीं किसानों द्वारा हाईवे पर धरना लगाने के चलते आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    इस दौरान किसानों ने प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर जल्द ही धान की सरकारी खरीद व वारदाना मंडियों में नहीं पहुंचा तो संघर्ष को ओर तेज कर दिया किया जाएगा। यह धरना भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर की ओर लगाया गया। इस मौके पर किसान नेता पलविंदर सिंह माहल और चरणजीत सिंह चाहड़पुर ने कहा कि किसानों की धान की फसल मंडियों में तैयार है लेकिन मंडियों में सरकारी खरीद नहीं हो रही है, जिस कारण किसानों को मंडियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें मंडियों में उपलब्ध हैं, लेकिन न तो सरकारी खरीद हो रही है, न ही लिफ्टिंग हो रही है और न ही बारदाना मंडियों में पहुंचा है, जिसके कारण किसान प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गए। किसान नेता ने एसडीएम अजनाला और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द किसानों की परेशानी दूर करें और सरकारी खरीद शुरू करें, नहीं तो किसानों द्वारा बड़ा संघर्ष किया जाएगा।

  • Punjab News: गोलियां मारकर बाप-बेटे की हत्या का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: गोलियां मारकर बाप-बेटे की हत्या का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    होशियारपुर : करवाचौथ के दिन गांव चक्कोवाल ब्राह्मणा अस्पताल के बाहर बाप-बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अमरजीत सिंह और कश्मीर सिंह के रूप में हुई। वहीं इस मामले में 2 बच्चे भी घायल हुए। पूर्व सरपंच के पति और ससुर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डीएसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि कश्मीरी लाल के परिवार से पहले भी किसी की दुश्मनी रही है और उनके परिवार पर पहले भी हमला हो चुका है।

    डीएसपी ने बताया कि अमरजीत और उनके पिता कश्मीरी लाल जब अस्पताल से बाहर निकले और इनोवा कार में बैठने लगे तो अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने बाप-बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटना में घायल हुए बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तलवंडी हरायण निवासी सुखविंदर सिंह सुक्खी के खिलाफ धारा 302, 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं एसएसपी सुरिंदर लांबा ने कहा कि डबल मर्डर करने वाले 2 आरोपियों की पहचान कर ली गई है जबकि सीसीटीवी के आधार पर बाकी की तलाश जारी है। वहीं, परिवार का कहना है कि करीब 7-8 हमलावरों ने 6 राउंड फायरिंग की गई। बता दें कि अमरजीत और कश्मीर सिंह का किसी से सरपंची को लेकर विवाद चल रहा था। अमरजीत के साले मंगा ने बताया कि अमरजीत के भाई को एक दिन पहले बेटा हुआ था। पूरा परिवार अस्पताल में था। अमरजीत और कश्मीर भी उनसे मिलने अस्पताल आए। जैसे ही दोनों अस्पताल से बाहर निकले तो आरोपी पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। बदमाशों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं।