Blog

  • उपायुक्त ने गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गुगलैहड़ का किया लोकार्पण

    उपायुक्त ने गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गुगलैहड़ का किया लोकार्पण

    हरोली में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का किया निरीक्षण


    ऊनासुशील पंडित:
    उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को गगरेट ब्लॉक के गुगलैहड़ में नवस्थापित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित है, और यह सुनिश्चित करना हमारा प्रयास है कि उनकी खुशी और मुस्कान हमेशा कायम रहे।

    उपायुक्त ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा प्रवासी मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऊना जिले में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासी बच्चों की शिक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की गई है। ये केंद्र इन बच्चों के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जा रहे हैं।

    इस अवसर पर शिक्षा सुधार समिति के अध्यक्ष सीवी पाठक ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2006 से समिति प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। साथ ही, उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों में रिक्त अध्यापक पदों के लिए समिति ने 42 अध्यापकों की नियुक्ति सुनिश्चित की है।

    इससे पहले, उपायुक्त जतिन लाल ने स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय हरोली का निरीक्षण किया। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि यह पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है। कोई भी छात्र यहाँ आकर अपनी रुचि के अनुसार अध्ययन कर सकता है। इस दौरान शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग ने पुस्तकालय में किताबों, बिजली और पानी की समस्याओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया ।

    इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, गुगलैहड़ के प्रधान उपनिश पाल, बीडीओ गगरेट सुरेश जेटली सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष चैंपियनशिप के लिए बंगाणा टीम हुई रवाना

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष चैंपियनशिप के लिए बंगाणा टीम हुई रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज वॉलीबॉल पुरुष चैंपियनशिप  के लिए वॉलीबॉल टीम को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस अवसर पर खेल विभाग के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज वॉलीबॉल  पुरुष चैंपियनशिप के लिए टीम आज राजकीय महाविद्यालय सीमा, रोहडू, जिला शिमला के रवाना हुई। उन्होनें कहा कि टीम चयन के लिए एक विशेष चयन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को विशेष अवसर दिया गया है।

    आपको बता दे कि पिछले हिमाचल प्रदेश  विश्वविद्यालय वालीबॉल चैंपियनशिप में महाविद्यालय बंगाणा के वॉलीबॉल  टीम ने पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और इस क्षेत्र का नाम रोशन किया था । निश्चित तौर पर ये छात्र राजकीय  कॉलेज सीमा में होने वाली हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखेंगे। इस अवसर पर खेल विभाग के कमेटी मेंबर व वॉलीबॉल के टीम कोच प्रोफेसर कृष्ण चंद, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रोफेसर अनिल शर्मा, स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी आदि मौजूद रहे।

  • पीएनबी ने शहीद दिलवर खान के परिवार को प्रदान किया 1 करोड़ रुपये का बीमा लाभ

    पीएनबी ने शहीद दिलवर खान के परिवार को प्रदान किया 1 करोड़ रुपये का बीमा लाभ

    ऊनासुशील पंडित: श्रीनगर में वीरगति प्राप्त शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा ‘पीएनबी रक्षक योजना’ के तहत 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया गया। यह आर्थिक सहायता मण्डल प्रमुख अरविंद सरोच और उप मण्डल प्रमुख किशोर बाबू ने पीएनबी आरसेटी कार्यालय चंद्र लोक कॉलोनी ऊना में सोमवार को शहीद दिलवर खान की पत्नी जमीला को सौंपी।

    इस अवसर पर शहीद दिलवर खान के पिता कर्मदीन, माता भोलां बीबी, और पुत्र जुनैद के अलावा जिला सैनिक बोर्ड के उप निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एस. के. कालिया और अग्रणी जिला प्रबंधक लहरी मल भी उपस्थित रहे।

    ज्ञात रहे, बंगाणा उपमंडल के घरवासड़ा गांव के सेना के जवान दिलवर खान 24 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। मण्डल प्रमुख अरविंद सरोच ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक हमेशा अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करता है और भविष्य में भी अपने ग्राहकों को सर्वाेत्तम सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

    पीएनबी द्वारा चलाई जा रही ‘पीएनबी रक्षक योजना’ उन सैनिकों के लिए विशेष रूप से बनाई गई है जो देश की रक्षा करते हुए अपना जीवन समर्पित करते हैं। इस योजना के तहत, यदि किसी सैनिक की मृत्यु हो जाती है, तो उनके आश्रितों को बिना किसी औपचारिकता के 1 करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ शीघ्र प्रदान किया जाता है। इसी योजना के अंतर्गत शहीद दिलवर खान की पत्नी को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।

  • वोल्ट एनर्जी इनकॉर्पोरेशन में भरें जाएंगे 50 पद

    वोल्ट एनर्जी इनकॉर्पोरेशन में भरें जाएंगे 50 पद

    ऊनासुशील पंडित: मैसर्ज़ वोल्ट एनर्जी इनकॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में 50 पद अनुबंध आधार पर पुरूष वर्ग में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 अक्तूबर को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, फिटर और टर्नर में आईटीआई या इलेक्ट्रिक और इलैक्ट्रॉनिकस व मकेनिकल में डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और वेतन 12 से 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, दो पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफस व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 98055-12587 नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • राज्य स्तरीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल ने सिल्वर मेडल जीता

    राज्य स्तरीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल ने सिल्वर मेडल जीता

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल सरकार द्वारा राज्य स्तरीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता दिनांक 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक  जिला मंडी में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों से लगभग 450 बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में ऊना जिला का प्रतिनिधित्व वशिष्ट पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा के दो  छात्रों स्वास्तिक शर्मा तथा हर्षदीप सिंह ने किया।

    इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वशिष्ट पब्लिक स्कूल के स्वास्तिक शर्मा तथा हर्षदीप सिंह ने स्टेट लेवल पर सिल्वर मेडल  हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि यह वशिष्ट पब्लिक स्कूल के लिए  बड़े गौरव की बात है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस उपलब्धि के लिए कोच धर्मेंद्र सिंह , विजेता रहे छात्रों  तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश  मे सिल्वर मेडल हासिल करना ऊना जिला तथा वशिष्ट पब्लिक स्कूल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

  • सामर्थ्य’ के तहत पंचायतों में लगेंगे निशुल्क योग शिविर

    ऊनासुशील पंडित: जिला प्रशासन ऊना ने अपनी विशेष पहल ‘सामर्थ्य’ को नव विस्तार देते हुए इसके अंतर्गत जिले की प्रत्येक पंचायत में 7 दिवसीय निशुल्क योग शिविरों के आयोजन का उपक्रम जोड़ा है। ‘योग अपनाएं, रोगमुक्त समाज बनाएं’ के उद्घोष के साथ आरम्भ की गई इस नवीन पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। ये शिविर जिला आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे, जहां अनुभवी योग प्रशिक्षक योगासन, प्राणायाम और ध्यान की शिक्षा देंगे।

    उपायुक्त एवं जिला रैड क्रॉस सोसाइटी ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने बताया कि ‘सामर्थ्य’ के माध्यम से ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। इन शिविरों का आयोजन जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा, जहां लोगों को योगाभ्यास कराकर उसके लाभों से अवगत कराया जाएगा। पंचायत प्रधानों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें और महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित करें।

    स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण है लक्ष्य
    उपायुक्त ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इसके नियमित अभ्यास से हम कई रोगों से बच सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि योग के माध्यम से लोगों के जीवन को समृद्ध बनाया जाए और एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जाए।

    शिविर की विशेषताएं और लाभ
    जिले की प्रत्येक पंचायत में योग शिविर में प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम और ध्यान के सत्र होंगे, जो सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त रहेंगे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इन सत्रों में भाग ले सकते हैं। योग के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ये सत्र पूर्णतः निःशुल्क होंगे। प्रत्येक पंचायत में सात दिनों तक प्रतिदिन एक घंटे का योग सत्र आयोजित किया जाएगा।

    उपायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारियों, पंचायत प्रधानों और आयुष विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे आपसी समन्वय से अपने-अपने क्षेत्रों में योग शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। आयुष विभाग द्वारा तिथियों और समय की सूचना पंचायतवार दी जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार, साथ ही शारीरिक लचीलापन और सहनशक्ति में वृद्धि में सहायक होता है।

    शिविर आयोजन संबंधी अधिक जानकारी के लिए ग्रामवासी अपने पंचायत कार्यालय या उपायुक्त कार्यालय, ऊना में कक्ष संख्या 413 में संपर्क कर सकते हैं।

  • Jalandhar News: किसानों ने खत्म किया धरना, प्रशासन से मीटिंग में बनी सहमति, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किसानों ने खत्म किया धरना, प्रशासन से मीटिंग में बनी सहमति, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में धान की खरीद न होने को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया गया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य प्रवक्ता और दोआबा प्रभारी जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला द्वारा आज जालंधर-लुधियाना हाईवे जाम कर दिया गया। जिसके बाद आज किसानों की डीसी हिमांशु अग्रवाल के साथ मीटिंग हुई। किसानों की डीसी के साथ काफी देर तक चली मीटिंग में दोनों में सहमति बन गई, जिसके बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। किसानों ने कहा कि प्रशासन द्वारा आज रात से लिफ्टिंग का काम शुरू हो जाएगा। धान की खरीद को लेकर किसानों ने कहा कि उसके लिए भी प्रशासन के साथ उनकी सहमति बन गई।

    हरजिंदर सिंह ने बताया कि आज डीसी हिमांशु अग्रवाल से मीटिंग में लिफ्टिंग आज रात से शुरू करने का आश्वासन दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि धान की खरीद को लेकर भी उनकी प्रशासन से बात हुई, जिसमें प्रशासन ने कहा कि किसी भी किसान को धान की खरीद पर प्रति किलो पर कोई काट नहीं लगेगी, अगर किसी किसान को धान की खरीद पर काट लगाई जाती है तो वह उन्हें मामले संबंधी सूचना दे सकता है।

    मनप्रीत सिंह ने कहा कि आज प्रशासन के साथ मीटिंग में धान की खरीद हो और उन्हें सही मुआवजा मिले। उन्होेंने कहा कि 1 अक्टूबर को धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन 21 दिन का समय हो गया, अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं हुई। लेकिन अब मीटिंग में डीसी हिमांशु अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि आज रात से लिफ्टिंग का काम शुरू हो जाएगा।

    बलविंदर सिंह ने बताया मंडियों में किसानों की धान की फसल बर्बाद हो रही थी। जिसको लेकर किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ मीटिंग में उनके जारी मुद्दों पर सहमति बन गई है। वहीं बलविंदर सिंह ने किसानों से अपील की है कि एमएसपी के दामों के नीचे धान की फसल ना बेचे।

  • Punjab News: नशा तस्कर की करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर की करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    नवांशहर। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत नवांशहर जिले के गांव गुड़ापड़ में नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की गई है। एसएसपी डॉक्टर महताब सिंह विरकजी के नेतृत्व में नवांशहर डी, एसपी राज कुमार के नेतृत्व में दो नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त किया है।

    डीएसपी राज कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इन ड्रग तस्करों की 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली गई है। नशा तस्करों के घरों पर नोटिस चस्पा दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति नशा बेच रहा है तो पुलिस से शिकायत करें, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

  • Jalandhar News: घनी आबादी वाले मेन चौंक के पास से Bike लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: घनी आबादी वाले मेन चौंक के पास से Bike लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में दिन दहाड़े चोरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं घनी आबादी वाले भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) के पास गली से बाइक लेकर चोर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर 2 लड़के पहले आकर बैठ जाते है।

    इस दौरान एक फोन पर बात करने का बहाना करता है तो दूसरा घटना को अंजाम देने के लिए इधर-उधर देखता है। जिसके बाद बाइक पर बैठा युवक चोर चाबी लगाता है और दोनों मौका देखकर वहां से बाइक लेकर फरार हो जाते है। मामले की शिकायत पीड़ित ने थाना 4 की पुलिस को दे दी है। शिकायत में पीड़ित लवप्रीत ने बताया कि शाम 4.30 बजे वह ज्योति चौक के पास गली में किसी काम के सिलसिल में आया था।

    इस दौरान उसने दुकान के बाहर बाइक नंबर पीबी 08 सीजी 4859 खड़ी की थी। दुकान से सामान लेकर 15 मिनट बाद जब वह बाहर आया तो बाइक वहां पर मौजूद नहीं थी। इस दौरान जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो देखा 2 युवक उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: Radha Soami डेरे की सगंत ने 12 घंटे में बना दिया सत्संग घर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Radha Soami डेरे की सगंत ने 12 घंटे में बना दिया सत्संग घर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के नजदीकी गांव प्रतापपुरा में डेरा राधा स्वामी ब्यास की संगत ने करीब 3.5 एकड़ जमीन में 12 घंटे में नया राधा स्वामी सत्संग घर बना दिया। मिली जानकारी के अनुसार डेरे के निमार्ण को लेकर करीब 2 हजार सेवकों ने अपना योगदान दिया। डेरे के सेवादार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे सत्संग घर का निर्माण शुरू हुआ था, जो शाम 6 बजे तक पूरा हो गया।

    गौरतलब है कि डेरे ने इस काम के लिए पर्याप्त इंतजाम किए थे और इस निर्माण को लेकर सेवादार इस तरह काम में जुट गए कि शाम 6 बजे तक उन्होंने 5 हजार वर्ग फीट को कवर कर लिया और 10 फीट ऊंची डिजाइन की दीवार वाला नया सत्संग घर बनाया। वहां से गुजरने वाला हर ग्रामीण इस बात से हैरान था कि अगर यह काम कोई आम आदमी करता तो बड़ी संख्या में राजमिस्त्री और मजदूर लगाता, लेकिन फिर भी निर्माण कार्य को पूरा करने के कई माह लग जाते।

    उन्होंने कहा कि इन सेवादारों ने एक ही दिन में काम करके नई प्रतिष्ठा स्थापित की है। इतना ही नहीं निर्माण के दौरान सेवादारों के लिए यहां पर लंगर की भी अच्छी व्यवस्था की गई थी। दूसरी ओर महिलाओं को शौचालय जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए उन्होंने सुबह काम शुरू करने से पहले अस्थायी शौचालय भी बनाए।

    सेवादार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस कार्य में केवल पुरुषों ने भाग लिया और वहां मौजूद सेवादारों ने श्रमिकों के लिए खाने-पीने की उचित व्यवस्था की। इतना ही नहीं इस कार्य के दौरान सेवादारों ने भी पूरी जिम्मेदारी को समझते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि बाजार में आने वाले रास्ते में ट्रैफिक जाम न लगे। वहीं डेरा ब्यास के इस काम की हर तरफ चर्चा हो रही है।