Blog

  • Punjab : रेप पीड़िता पर महिलाओं ने किया हमला, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab : रेप पीड़िता पर महिलाओं ने किया हमला, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियाना – फिरोजपुर रोड पर पुलिस कमिश्नर दफ्तर से चंद मीटर की दूरी पर धरना लगाकर बैठी रेप पीड़ित किशोरी और उसकी मां पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान जमकर दोनों पक्षों की तरफ से ईंट-पत्थर चले। ईंट-पत्थर चलने के कारण सड़क पर काफी अफरा-तफरी मच गई।

    इस घटना की राहगीरों ने वीडियो भी बनाई। रेप पीड़ित किशोरी मां ने कहा कि ग्यासपुरा की वह रहने वाली है। पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर वह इंसाफ लेने के लिए धरना लगा रही है। अचानक कुछ महिलाओं ने आकर मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्हें नहीं पता की हमला करने वाली महिलाओं कौन है।

    जानकारी के अनुसार ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर भाग रही महिलाओं को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। इस मामले संबंधी SHO विजय कुमार से संपर्क किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

  • इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत 

    इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत 

    ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव वसाल में इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी अप्पर बसाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार सुबह ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची और यात्रियों को उतारने के बाद चुरूडु- टकारला स्टेशन जा रही थी। जब गांव बसाल में ट्रेन पहुंची तो स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार(31) उसकी चपेट में आ गया, जिसके चलते नरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई राजेंद्र कुमार व प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक नरेंद्र कुमार सुबह सैर पर निकला था और केसीसी वैंक में पीयून था व कुछ समय से कम ही बात करता था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं आगामी जांच की जा रही है।
  • Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित की पहचान गुरमेज सिंह वासी गांव बारे के रुप में हुई है। जो कि पेशे से आड़तिया बताया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार गुरमेज को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी 2 मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए थे। बताया जा रहा है कि गोली आड़तिए के गले के पास लगी है। मौके से गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

    जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई। आगे कि कार्रवाई परिजनों के ब्यानों के आधार पर कि जाएगी।

  • कांग्रेस में शामिल हुए Bajrang Punia और Vinesh Phogat

    कांग्रेस में शामिल हुए Bajrang Punia और Vinesh Phogat

    नई दिल्ली – ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। सूत्रों के अनुसार बजरंग पुनिया को कांग्रेस के स्टार प्रचारक के अलावा कांग्रेस संगठन में उचित पद दिया। सूत्रों ने बताया कि सिर्फ विनेश फोगाट चुनाव लड़ेंगी। विनेश कहां से चुनाव लड़ेंगी अभी यह साफ नहीं है।
     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता पवन खेड़ा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया भी मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके घर पर मुलाकात की।
    यह मुलाकात आधे घंटे से ज्यादा चली। सूत्रों के अनुसार बजरंग पुनिया को कांग्रेस के स्टार प्रचारक के अलावा कांग्रेस संगठन में उचित पद दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि सिर्फ विनेश फोगाट चुनाव लड़ेंगी। बजरंग पुनिया चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके घर पर मुलाकात की।
  • Punjab :  दिनदहाड़े Gun Point पर प्रॉपर्टी डीलर से लूट, देखें वीडियो

    Punjab : दिनदहाड़े Gun Point पर प्रॉपर्टी डीलर से लूट, देखें वीडियो

    लुधियाना – दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाया। घटना सुबह 11 बजे के आसपास शहर के गिल कॉलोनी लोहारा में हुई। प्रॉपर्टी से हजारों का कैश लूटकर फरार हो गए। प्रॉपर्टी डीलर परमजीत मेहता ने बताया कि वह अपने ऑफिस स्टार रोड गिल कॉलोनी में बैठे थे तभी 3 लुटेरे उसके ऑफिस में घुसे, उनके हाथ में पिस्तौल और तेजधार थे।

    प्रॉपर्टी डीलर परमजीत मेहता ने बताया कि लुटेरे उसे पिस्तौल दिखा कैश मांगने लगे तो जब उसने मना किया तो पिस्तौल उनकी तरफ तान दी और डर के चलते उनके पास 27 हजार रुपए कैश थे, जो उसने उन्हें दे दिए। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Punjab : कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर – कांग्रेस पार्टी ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार चुनाव लड़ रही थी, उस समय उनकी तरफ से आम लोगों के हक में आवाज उठाई जा रही थी। लेकिन अब आम आदमी पार्टी लोगों की जेब पर डाका डालने की कोशिश कर रही है। पंजाब में दो साल से अधिक समय से सत्ता में हैं, लेकिन अभी तक न तो नगर निगम चुनाव, न ही सरपंची और न ही ब्लॉक समिति के चुनाव उन्होंने कराए है।

    उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि अगर वे चुनाव कराएंगे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है। हर प्रताप सिंह अजनाला ने पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को एक मांग पत्र भी दिया। हर प्रताप सिंह अजनाला ने कहा कि पेट्रोल की बढ़ रही किमतों को लेकर अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र दिया। हर प्रताप सिंह अजनाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लोगों की सुविधा के लिए बिजली पर सब्सिडी दी थी। उसको पंजाब सरकार ने हटा दिया।

    अगर पंजाब सरकार अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आती है तो हम और भी तीखा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की तरफ से दी गई कॉल के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम भविष्य में और भी लोगों के हक में आवाज उठाएंगे और अगर धरना प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ी तो हम उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। हम आम जनता के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे।

  • Jalandhar पहुंचे Radha Soami डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, संगत से हुए रूबरू, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे Radha Soami डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, संगत से हुए रूबरू, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS – राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार सुबह जेल रोड जालंधर नजदीक मिशन कंपाउंड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र -1 में पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में संगत वहां पहुंच गई, जहां उन्होंने पंडाल में बैठी संगत को दर्शन दिए। इस दौरान संगत काफी भावुक नजर आई। राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने 2 सितंबर को अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने 45 वर्षीय जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया है और संगत को नाम दान देने का अधिकार भी दिया है।
  • कांग्रेस में शामिल होने से पहले Vinesh Phogat ने इस पद से दिया इस्तीफा!

    कांग्रेस में शामिल होने से पहले Vinesh Phogat ने इस पद से दिया इस्तीफा!

    नई दिल्ली – भारत की मशहूर रेसलर विनेश फोगाट ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी नौकरी छोड़ दी है। शुक्रवार को विनेश फोगाट ने सरकारी नौकरी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया। शुक्रवार को विनेश फोगाट ने सरकारी नौकरी छोड़ दी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने और ताकत बढ़ाने में लगे हुए हैं। शुक्रवार को बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। X पर पोस्ट करते हुए कहा कि “भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये, इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूँगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया। जानकारी के अनुसार बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर दांव चला है। अब विनेश फोगाट ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले रेलवे की सेवा को अलविदा कह दिया है।
  • Punjab: सरकार ने 12 IPS अधिकारियों का किया प्रमोशन, राकेश अग्रवाल बने ADGP, पढ़े सूची

    Punjab: सरकार ने 12 IPS अधिकारियों का किया प्रमोशन, राकेश अग्रवाल बने ADGP, पढ़े सूची

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने एक साथ 12 IPS अफसरों को प्रमोशन दिया है। एक IPS अधिकारी को ADGP रैंक, 10 अधिकारियों को DIG और एक अधिकारी को आईजी पद पर प्रमोट किया है। जबकि 6 अधिकारियों को सेक्शन ग्रेड दिया गया है।

    राकेश अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) के रूप में पदोन्नत किया गया है।

  • Punjab:  निगम ने अवैध कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab: निगम ने अवैध कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई, देखें वीडियो

    बटालाः श्री गुरु नानक देव जी का विवाह पर्व से पहले पुलिस ओर निगम बटाला की टीम द्वारा सड़कों पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ कार्यवाई की है। कई दुकानदारों ने अपनी दूकानों के बाहर नाजायज कब्ज़ा किया है, जिसके कारण आने जाने वालीसंगत को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर कई फुट तक कब्ज़ा किया हुआ था।

    साथ ही जिस रास्ते से 10 सितंबर को श्री गुरु नानक देव जी महाराज की शादी की सालगिरह के अवसर पर महान नगर कीर्तन निकालना था उस रास्ते से भी दुकानदारों द्वारा किए गए कब्ज़े को हटवाया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक अधिकारी राजेश कटार ने कहा कि दुकानदारों से अपील की जाती है कि वह सड़को पर किए गए नाजाइज़ कब्ज़ों को हटा दें, अगर उन्होंने एसा ना किया तो पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाई करेगी।