Blog

  • Punjab : राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के काफिले के साथ बड़ा हादसा

    Punjab : राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के काफिले के साथ बड़ा हादसा

    अमृतसर। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के काफिले के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार काफिले में शामिल एक वाहन का टायर घरिंडा गांव में फट गया जिससे दो सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। जब राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित काफिला यहां से गुजर रहा था. यह घटना राज्यपाल पुरोहित के सीमावर्ती इलाकों के दौरे के दौरान हुई।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल पुरोहित के काफिले के साथ चल रही एक जीप में दो सुरक्षाकर्मी सवार थे। उन्होंने बताया कि चालक जब वाहन को रोकने की कोशिश कर रहा था, तभी जीप का एक टायर फट गया। पुलिस ने बताया कि दोनों सुरक्षाकर्मियों को यहां गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया।

    घरिंडा थाने के प्रभारी करमपाल सिंह ने कहा कि राज्यपाल जिले के सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर थे और उन्होंने विभिन्न सीमावर्ती गांवों में ग्राम रक्षा समितियों के साथ बैठकें कीं। सिंह ने कहा कि सुरक्षा वाहनों में से एक से जुड़ी घटना उस समय हुई जब राज्यपाल का काफिला अमृतसर शहर लौटते समय घरिंडा गांव से गुजर रहा था। पुरोहित ने भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे कई गांवों का दौरा किया जिनमें राजाताल और महावा गांव भी शामिल हैं।

  • Punjab : फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

    Punjab : फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरु। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस संबंध में डीएसपी जंडियाला रविंदरपाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों जंडियाला के कुछ व्यापारियों को विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप पर कॉल करके फिरौती की मांग की गई थी और फिरौती न देने पर उनके घरों पर अवैध गोलियां चलाने की धमकी दी गई थी। हमने अपने जिले की पुलिस टीमों को इस मामले में लगाया। जिसके बाद इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अमरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से एक बीस बोर की पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं।

    प्रारंभिक जांच में पता चला कि सरवन सिंह उर्फ ​​भोला निवासी हवेलियां और मान सिंह उर्फ ​​माना निवासी मेहरबानपुरा जो अपने अन्य साथियों इकबाल सिंह उर्फ ​​राजा पुत्र शमशेर सिंह, काहन सिंह उर्फ ​​काना पुत्र जगीर सिंह के साथ विदेश में बैठे हैं। यूके में इस गिरोह को आकाशदीप सिंह उर्फ ​​कुजा पुत्र हीरा सिंह सभी निवासी मेहरबानपुरा मिलकर चला रहे थे और व्यापारियों को धमकाकर फिरौती वसूलते थे।

    सरवन सिंह उर्फ ​​भोला जो विदेश में है और उन्हें पैसे देता था। गोली चलाने वाले आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे इस काम के लिए 10 हजार रुपये दिए गए थे। इसके अलावा आकाशदीप सिंह उर्फ ​​कुजा पुत्र हीरा सिंह, जो इस समय ब्यास थाने में दर्ज मामले में अमृतसर जेल में बंद है, को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन्हें माननीय अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • बाइक के पिछली सीट पर बैठे शख्स को बात करने पर लगेगा जुर्माना!

    बाइक के पिछली सीट पर बैठे शख्स को बात करने पर लगेगा जुर्माना!

    नई दिल्लीः सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से एक कदम उठाते हुए, केरल मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) ने बाइक राइडर्स को टारगेट करते हुए एक नया नियम पेश किया है। जिसके मुताबिक अब बाइक की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति से बातचीत करना दंडनीय है। इस निर्देश का उल्लंघन करने पर विशिष्ट दंड का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसका उद्देश्य स्पष्ट है कि इससे बाइक राइडर का ध्यान ना भटके और रोड एक्सीडेंट में कमी लाई जा सके।

    निर्देश के अनुसार, राइडर से बात करते समय राइडर्स के फोकस में कमी आ सकती है, जिससे निर्णय लेने में बाधा आ सकती है और रिस्पॉन्स टाइम में देरी हो सकती है। यह ध्यान भटकाने वाली बात सड़क की गंभीर स्थितियों और यातायात परिदृश्यों से ध्यान भटका सकती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि संयुक्त परिवहन आयुक्त ने आरटीओ से इस व्यवहार के किसी भी मामले के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। हालांकि, अधिकारी अब इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि इस निर्देश को कैसे लागू किया जाएगा।

  • Punjab: लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    Punjab: लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार रात घर से लापता था। परिजनों ने काफी जगह उसकी तलाश ली लेकिन उसके बारे कही कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद जानकारी मुताबिक मंगलवार की देर रात सुभाष नगर इलाके की कर्मसर कॉलोनी में हर्ष बेसुध हालत में पड़ा था। लोगों ने तुरंत 08 एम्बुलेंस को सूचित किया। जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान हर्ष ने दम तोड़ दिया।

    सुबह पुलिस चौकी सुभाष नगर से उसके परिजनों को फोन आया कि उनके बेटे का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मरने वाले युवक की मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस चौकी सुभाष नगर के इंचार्ज ASI सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंगलवार की देर रात कर्मसर कॉलोनी में से एक युवक को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया था। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : बाइक सवार दंपती पर बदमाशों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक सवार दंपती पर बदमाशों ने किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर में बीती देर रात थाना माडल टाउन से कुछ ही दूरी पर एक दंपती पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर घायल हो गये। जिसके बाद घायल युवक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। पीड़ित ने मामले बारे थाना माडल टाउन में शिकायत दर्ज करवाई है।

    वहीं, पीड़िता ने बताय़ा कि वह पति के साथ काम से वापस घर जा रही थी। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर उनका पीछा करने लगे। इसके बाद युवकों ने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिया। उसने उन युवकों को इग्नोर किया।

    कुछ देर बाद फिर से वह युवक पीछा करते हुए उनकी बाइक के बराबर बाइक लगाकर गालियां देने लगे। जिसके बाद विरोध करने पर युवकों ने मारपीट करते हुए सिर पर कड़े से वार कर दिया। जिससेे वह गंभीर रीप से घायल हो गये। जिनके सिर में 13 टांके लगे हैं।

  • महाविद्यालय वंगाणा में सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित

    महाविद्यालय वंगाणा में सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम शिमला के और से एक दिवसीय सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि आज महाविद्यालय में महाविद्यालय के 60 छात्रों को ट्रिपल ई यानि इंग्लिश एम्पोलाइमेट एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स ,6 माह का सर्टिफिकेट प्रदान की गई।

    इस दौरान छात्रों को इंग्लिश स्किल, बिजनेस स्किल और इंटरव्यू स्किल के बारे में जानकारी प्रदान की गई जो कि छात्रों को आगामी नौकरी में उन्हें काफी मदद मिलेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर,  उपप्राचार्य रेखा शर्मा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर, प्रोफेसर अनुलखनपाल और ट्रिपल ई के प्रशिक्षक अपूर्वा आदि मौजूद रहे।

  • Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    रूपनगर। जिला जेल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसे लेकर जेल कैदियों और बंदियों ने हंगामा किया और बड़ी संख्या में भूख हड़ताल कर जेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद मामले बारे सूचना मिलने के बाद रूपनगर रेंज के जेल आईजी समेत एसएसपी और डीसी भी जेल जिला पहुंचे। जिसके बाद मामले बारे जानकी हासिल की। वहीं, बंदी की मौत व जेल में हंगामे की सूचना मिलने पर अन्य बंदियों के परिजन भी जेल के बाहर पहुंच गए। जिसके बाद बिना मुलाकात किये ही उन्हें लौटना पड़ा।

    मृतक चरणप्रीत सिंह निवासी कुब्बाहेड़ी जिला मोहाली 14 महीने से एनडीपीसी एक्ट के तहत रूपनगर जिला जेल में बंद था। वह एक दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसी दौरान भतीजे और परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर जेल प्रशासन ने कुछ दोषियों की पिटाई की थी और चरणप्रीत की मौत का कारण यह भी हो सकता है। मृतक के परिजनों इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस ने कहा कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस इसके बाद मामले बारे कार्रवाई की जा रही है। आईजी जेल आरके आरा ने बताया कि प्रारंभिक इलाज के बाद बंदी चरणप्रीत सिंह की तबीयत बिगड़ने पर जब उसे रूपनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की न्यायिक जांच भी शुरू हो गई है, जिसमें सभी पहलू सामने आ जायेंगे। उन्होंने मृतक के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि न्यायिक जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

  • Jalandhar दौरे पर CM Maan ने ‘सरकार आपके द्वार’ प्रोग्राम के तहत सुनी लोगों की समस्याएं, देखें वीडियो

    Jalandhar दौरे पर CM Maan ने ‘सरकार आपके द्वार’ प्रोग्राम के तहत सुनी लोगों की समस्याएं, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से 2 दिन के लिए जालंधर दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम आवास पर ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत कई सारे लोग CM आवास पर अपनी अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि सी.एम. मान मुख्यमंत्री आवास पर लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं तथा उनका मौके पर ही समाधान निकाल कर लोगों को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है। इस दौरान कई अधिकारीगण भी मौजूद हैं, जिन्हें कि लोगों की समस्याओं को तुरन्त हल करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। पता चला है कि दोआबा के साथ-साथ माझा से भी लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हैं।

  • Punjab : चाय बेचने वाले की बाइक चोरी, देखें CCTV

    Punjab : चाय बेचने वाले की बाइक चोरी, देखें CCTV

    फिरोजपुर। शहर में आये दिन लगातार चोरी की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच एक ताजा मामला बिल्ला हलवाई चौक का सामने आया है। जहां, एक चाय बेचने वाला का चोरों ने मोटर साइकिव चुरा ली है। बताया जा रहा है कि चोरों ने उसे घर के बाहर से मोटर साइकिल चुराकर कर फरार हो गये हैं। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    पीड़ित जतिंदर कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वह चाय की छोटी दुकान चलाता हूं और कुछ ही दिन पहले पैसे जोड़कर मोटरसाइकिल ली थी। लेकिन आज दो चोर आए और मोटरसाइकिल चुरा ले गए। उन्होंने से पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उचित कार्रवाई की जाए।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 177 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 177 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 177 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 30500/- रूपये वसूल किए गए। वहीं सार्वजानिक स्थान पर धूम्रपान करने पर दो व्यक्तिओं के धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत चालान किए गए व जुर्माने के रूप में 200/ वसूल किए गए।