Blog

  • पंजाब : क्रिकेट टूर्नामेंट में हंगामा, देखें वीडियो

    राजनीति रंजिश के कारण रद्द करवाई गई मंजूरी

    लुधियाना :  हलका सेंट्रल में आशीष फाउंडेशन द्वारा जनकपुरी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गत रात करवाया गया। मैच शुरु होने से पहले ही टूर्नामेंट में हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस ने टूर्नामेंट करवाने की मंजूरी न होने के कारण मैच बंद करवाए। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ करीब रात 12 बजे तक आयोजकों की कहासुनी होती रही। आखिरकार देर रात टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ा। जनकपुरी में पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ युवाओं ने जमकर नारेबाजी भी की। टूर्नामेंट के प्रबंधक सोनू भारद्वाज ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा 13 अक्तूबर को टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए मंजूरी की फाइल जमा करवाई हुई थी।

    एक दिन पहले प्रशासन द्वारा उनके टूर्नामेंट की मंजूरी को रद्द कर दिया गया है जो सरसार धक्कशाही है। सोनू ने कहा कि उनके साथ राजनीतिक रंजिश रखी गई है। जिस कारण इस टूर्नामेंट की मंजूरी एक दिन पहले कैंसिल हुई है। उनकी संस्था के द्वारा करीब 2 से अढ़ाई लाख रुपए इस टूर्नामेंट में लगाए गए थे, सभी तैयारियां मंच, ट्राफियां सब कुछ बनवाया गया है। लेकिन मौके पर पुलिस ने मैच बंद करवा युवाओं का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने ये टूर्नामेंट इसलिए करवाना था तांकि युवा नशों से दूर होकर खेलों की तरफ प्रेरित हो। सोनू भारद्वाज ने कहा कि राजनीतिक दबाव के तले टूर्नामेंट रद्द करवाया जा रहा है।हलका विधायक अशोक पराशर पप्पी व उनकी बेटा कोई भी फोन नहीं उठा रहा।

    जबकि वह खुद आम आदमी पार्टी के लिए काम करता रहा है। अभी तक अढ़ाई से 3 लाख रुपए उनकी संस्था के टूर्नामेंट का आयोजन करवाने में लग चुके है। 16 टीमों ने लेना था मैच में भाग। उनके मुताबिक टूर्नामेंट करवाने के सभी माणक एंबुलेंस व खुद का जनरेटर तक लगाया है। लेकिन पुलिस ने धक्केशाही करते हुए उनका टूर्नामेंट बंद करवाया है। सोनू के मुताबिक पुलिस उन पर मामला तक दर्ज करने की बात कर रही है। पुलिस कमिश्नर खुद युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रत्येक गांवों में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवा रहे है।लेकिन शहर में टूर्नामेंट बंद करवाए जा रहे है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ 2 ਅਨਪਛਾਤਿਆ ਨੇ ਟਰੈਵਲ ਏਜੇਂਟ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੀਤੀ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ 2 ਅਨਪਛਾਤਿਆ ਨੇ ਟਰੈਵਲ ਏਜੇਂਟ ਦੀ ਬੰਦ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਐਸ.ਪੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਕਸਬਾ ਕੋਟਲੀ ਸੂਰਤ ਮੱਲੀ ਵਿਖੇ ਟਰੈਵਲ ਏਜੇਂਟ ਤਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਬੰਦ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਣਪਛਾਤੇ 2 ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਤਿੰਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ, ਜੋ ਬੰਦ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਸ਼ਟਰ ਤੇ ਲੱਗੇ ਹਨ ।

    ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਿਕ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਬਚਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਮਲਾਵਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ, ਪਰ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਦਿਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਇਆ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਕੀ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਕੇ ਕਿਸ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਤਹਿਤ ਇਹ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹਮਲਾਵਰ ਕੌਨ ਸਨ।

  • इस एक्टर का हुआ निधन, बाथटब में मिली बॉडी

    नई दिल्ली : मशहूर वेब सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग का किरदार निभाने वाले एक्टर मैथ्यू पेरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैथ्यू पेरी के निधन की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। एक्टर की बॉडी उनके घर के हॉट बाथटब में डूबी हुई पाई गई. बाथटब में डूबने के चलते मैथ्यू पेरी की मौत हो गई।मशहूर वेब सीरीज ‘फ्रेंड्स’ के लाखों चाहनेवाले है। इस सीरीज को लोग बिना बोर हुए कई-कई बार देख लेते हैं।

    ‘फ्रेंड्स’ का हर किरादर फैंस के दिलों में बसता है। लेकिन इसी बीच इस सीरीज के चाहनेवालों के लिए एक बुरी खबर आई है।‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग का किरदार निभाने वाले एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन हो गया है। इस खबर ने लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया है। एक्टर की निधन से हर तरफ शोक का माहौल है।मैथ्यू पेरी ने महज 54 साल की उम्र में ये दुनिया छोड़ दी. वहीं खबरों की मानें तो मैथ्यू पेरी की बॉडी उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में शनिवार को बाथटब में पाई गई। 

    बताया जा रहा है कि हॉटबाथ टब में डूबने से मैथ्यू की मौत हुई है। उनका शब टब में डूबा हुआ पाया गया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ मैथ्यू पेरी की मौत की खबर आग की तरह फैल गई है। लॉस एंजिल्स टाइम्स ने बताया कि शनिवार, 28 अक्टूबर को शाम लगभग 4 बजे पेरी को उनके घर पर कॉन्टेक्ट किया गया. मिली जानकारी के अनुसार किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला।

  • आज का राशिफल, 29 अक्तूबर 2023

    आज का राशिफल, 29 अक्तूबर 2023

    29 अक्टूबर, रविवार के सितारे सिद्धि योग बना रहे हैं। इस शुभ योग के प्रभाव से वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। तुला और कुंभ राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के भी योग बन रहे हैं।

    मेष आज दिन भर कई तरह की गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा तथा पहचान भी बढ़ेगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी कुछ सिद्धांत और व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे। युवाओं की भविष्य को लेकर कोई इच्छा भी आज पूरी होने वाली है।

    वृष आप अपने किसी विशेष कार्य के प्रति मनोयोग से प्रयास और परिश्रम करते हैं, तो निश्चित तौर पर सफलता आपको मिलने वाली है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आस्था रखना आपके व्यक्तित्व को और अधिक सकारात्मक बनाएगा। विद्यार्थियों अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से बहुत अधिक तनावमुक्त महसूस करेंगे।

    मिथुन आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। धर्म-कर्म व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे।

    कर्क यह समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है। लेकिन आपको मनुनकुल परिणाम भी मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई पारिवारिक समस्या सुलझ जाएगी।

    सिंह –आज कोई सोचा हुआ कम समय पर पूरा होने से मनोबल बढ़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था में भी सकारात्मक परिवर्तन नजर आएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी गंभीर मुद्दे पर विचार विमर्श हो सकता है। जिसका नतीजा सकारात्मक रहेगा।

    कन्या – आज परिवार से संबंधित कोई समस्या हल होने वाली है, जिसका दुखद असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। किसी नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ लेनेदेन के मामलों को लेकर चल रही गलतफहमी दूर होगी, संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।

    कन्या – आज परिवार से संबंधित कोई समस्या हल होने वाली है, जिसका दुखद असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। किसी नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ लेनेदेन के मामलों को लेकर चल रही गलतफहमी दूर होगी, संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।

    तुला –  आज का दिन लकी साबित होने वाला है। आप अपनी योग्यता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपका पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखना पारिवारिक सदस्यों को प्रसन्नता देगा। मनोरंजन प्रोग्राम बनेंगे।

    वृश्चिकदिन की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। महिलाएं अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहेंगी और सफलता भी हासिल होगी। सामाजिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा।

    धनु आज आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अपनी कोई तमन्ना पूरी कर लेंगे। घर परिवार में कुछ योजनाओं को लेकर आपसी विचार-विमर्श होगा और बेहतरीन हल भी निकलेगा। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद इस समय आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रहेगी।

    मकर पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का अनुकूल समय है, इससे वातावरण खुशनुमा और अनुकूल होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या को हल करने में भी आपका बेहतरीन योगदान रहेगा। व्हीकल या प्रॉपर्टी खरीदने के प्लानिंग बना रही हैं, तो आज उसे क्रियान्वित कर सकते हैं।

    कुंभ किस्मत का साथ मिलने से आप जो भी जिम्मेदारी लेंगे, उसे बेहतरीन तरीके से करके दिखाएंगे। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को सुलझाने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आपका अधिकतर समय सामाजिक गतिविधियों में भी बीतेगा।

    मीनअपने धन और समय का बेहतरीन सदुपयोग करने से आप कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होकर संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा वातावरण रहेगा।

  • क्षेत्रां दंगल मेले में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्रां दंगल मेले का आयोजन किया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुश्ती हमारा पारंपरिक खेल है। मनुष्य के सर्वांगीण विकास में खेल गतिविधियां अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। दंगल व कुश्ती जैसी खेल गतिविधियों से शरीरिक बल में वृद्धि होती है और शरीर मजबूत बनता है। इसके अलावा खेलों से इंसान मानसिक रुप से सुदृढ़ होता है और इनसे रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में युवा पीढ़ी पारंपरिक खेल गतिविधियों से दूर होती जा रही है। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि नशों एवं ड्रग्स जैसी बुराईयों से दूर रहें और खेल गतिविधियों से स्वयं को जोड़ें ताकि आप शारीरिक और मानसिक रुप से समृद्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेलों का संवर्धन एवं संरक्षण में युवा पीढ़ी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है।

    इस मौके पर उन्होंने कुश्तियां को भी देखा तथा पहलवानों का उत्साह वर्धन किया तथा क्षेत्र की युवाओं को कुश्ती के साथ-साथ अन्य खेलों से भी जुड़ने का आह्वान किया. इस मौक़े पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत क्षेत्र दंगल कमेटी को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
    इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, मंडला अध्यक्ष विनोद बिटू, महामंत्री प्रमोद, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीओ देसराज पाठक, कनिष्ठ अभियंता राय,पंचायत प्रधान सिंगा गुरदेव सिंह ज्ञानी बाबा, पूर्व प्रधान हीरां गुरमुख सिंह, उपप्रधान गोल्डी, जसवंत सिंह भंडियारां, संजीव कुमार भुला, अवतार सिंह, दंगल कमेटी पदाधिकारी नीलम सिंह, योद्धा मल, सुखवीर सिंह, नरेश कुमार काला, वलजीत सिंह, फकीर चंद सेखडी, सुरजीत सिंह, फकीर चंद, शाम सेखडी, शमशेर सिंह, वीरेंद्र कुमार, जसपाल सिंह, उपप्रधान सोमनाथ, मुकेश धीमान, टोनी मान, भाग सिंह, चरणजीत सिंह, विजय कुमार मौजूद रहेI
  • जालंधरः अलग-अलग मामलों में 4 गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: कमिश्नरेट और देहात पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसी तरह थाना सदर नकोदर की पुलिस ने लूटपाट के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया​ कि उनकी टीम के एएसआई कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित ने गश्त के दौरान आरोपित जश्नप्रीत नायर पुत्र कश्मीर चंद निवासी सिंहपुर वेट थाना मेहतपुर को 10 ग्राम हेरोइन के साथ दबोच कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

    थाना सदर नकोदर की पुलिस ने तेजधार हथियार दिखाकर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तेजधार हथियार, एक मोटरसाइकिल और दो हजार रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ मनी निवासी चन्नणपुर थाना सदर जमशेर और रोहित कुमार उर्फ सनी निवासी गांव ढोडे समराए के रूप में हुई है।
    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को रमेश सिंह निवासी गांव बजूहां खुर्द ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो अज्ञात व्यक्ति मारपीट कर दो हजार रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए थे। जिन्हें उनकी टीम ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

    क​मिश्ररेट थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह औजला की टीम के एएसआई सौरभ थापर ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक एक्टिवा बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान निक्का उर्फ पापी निवासी बागवाला मोहल्ला शाहकोट के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ अलग-अलग थानों में 3 मुकद्दमे दर्ज हैं। पुलिस सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें हल होने की संभावना हो।
  • पुलिस क्रिकेट टुर्नामेंट की हुई शुरूआत,एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने किया शुभारंभ 

     विरेन्द्र हीरा व मोहित हांडा को मैन ऑफ द मैच

    ऊना/ सुशील पंडित:  पुलिस लाईन ऊना में पुलिस स्मृति दिवस 2023 के सन्दर्भ में पुलिस लाईन ऊना के क्रिकेट मैदान में क्रिकेट टूर्नामैंट की शुरूआत हुई। इस टूर्नामैंट में विजेता टीम के लिए 51,000 रुपये व उप-विजेता टीम के लिए 31,000 रुपये की ईनामी राशि  रखी गयी है। इस टूर्नामैंट का पहला मैच तनोह एवं भदसाली की टीमों के बीच खेला गया। तनोह टीम द्वारा पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी का निर्णय लिया गया व भदसाली की टीम 16 ओवर में 78 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस लक्ष्य को तनोह की टीम द्वारा 12.1 ओवर में हासिल कर लिया गया। इस मैच में तनोह की टीम 2 विकट से विजयी रही। इस मैच में विरेन्द्र हीरा जिन्होने भदसाली की टीम के सात खिलाड़ियों को आउट किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।इस सीरीज का दूसरा मैच एस पी ऊना-XI और लठियाणी की टीम के बीच खेला गया। SP Una-XI की टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैंसला लिया गया। जो कि SP Una-XI की टीम द्वारा 20 ओवर 173 रन का लक्ष्य विरोधी टीम के सामने रखा गया। जिसका पीछा करने उतरी लठियाणी की पूरी टीम 14.3 ओवर में 77 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जो कि यह मैच SP Una-XI की टीम द्वारा 96 रनों से जीत लिया गया। इस मैच में 51 रन बनाने वाले मोहित हाण्डा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
  • जालंधरः इस इलाके में भारी मात्रा में पकड़े अवैध पटाखे, गाड़ियों में भरकर ले जाती पुलिस, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में दिवाली का त्यौहार नजदीक आते ही अवैध पटाखा कारोबारियों का काम जोरों से शुरू हो जाता है। भले ही हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन द्वारा अवैध पटाखों को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद अवैध पटाखों की कालाबाजारी जोरों पर है। ऐसा ही एक मामला बस्ती शेख से सामने आया है। जहां प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग अवैध पटाखों के स्टोर पर पुलिस ने दबिश है। 

    जहां पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है पुलिस इस स्टोर से तीन गाड़ियां अवैध पटाखों की भरकर ले जा चुकी है। बता दें कि महानगर में हर साल किसी न किसी रिहायशी इलाके से अवैध पटाखे की खेप बरामद होती है। इस बार अवैध पटाखों की यह खेप बरामद हुई है। पुलिस एक रिहायशी मकान में स्टोर किए अवैध पटाखे जब्त कर रही है।

  • प्रदेश की कानून व्यवस्था दयनीय, सरकार अपराध रोकने में नाकाम : वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित : पिछले 9 माह के कांग्रेस के कार्यकाल में राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है और सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ऊना से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह बयान जारी किया है।पूर्व मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हाल ही में सोलन ज़िला के चायल में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना बेहद निंदनीय है और सरकार की कार्यप्रणाली पर एक प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने बताया कि जब से प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस काबिज हुई तब से ही अपराधियों के हौसले बुलंद हैं व कई प्रकार के अपराध राज्य में घटित हो रहे हैं।
    कंवर ने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं व इसके साथ ही अन्य तरह का माफिया भी बेफिक्र रूप से सक्रिय है। उन्होंने कहा कि इस समय जनता में भय का माहौल है और सरकार अपराध रोकने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है अपितु कई मामलों में तो केवल लीपापोती कर अपराधियों को छोड़ा जा रहा है। भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत में सुधार के लिए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक न लगी तो भाजपा जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी। उन्होंने सरकार को समय रहते अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया है जिससे शांत हिमाचल प्रदेश की शान्ति बरकरार रहे।
  • चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का प्रशिक्षण शिविर हुआ पूरा- सीएमओ

    चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का प्रशिक्षण शिविर हुआ पूरा- सीएमओ

    ऊना/सुशील पंडित : ज़िला प्रशासन ऊना द्बारा चलाए जा रहे नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ऊना में डीआरडीओ सभागार में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता सीएमओ ऊना संजीव वर्मा ने की उन्होने इसके समापन पर कहा की डॉक्टर और नर्सेज की ट्रैनिंग को सुचारू रूप से अयोजित और संपन्न करने के लिए सीएमओ ने ऊना जिला प्रशासन का धन्यवाद किया l इस विषेश ट्रेनिंग से हमारे स्टाफ को बहुत लाभ मिलेगा और अब बो बहुत ही सुनियोजित तरीके से नशे से बीमार मरीजों का इलाज़ कर सकेंगे इस चार दिवसीय ट्रैनिंग के दौरान AIIMS दिल्ली से आय हुए डॉक्टर अलोक अग्रवाल और डॉक्टर विश्वदीप चटर्जी ने ट्रेनिंग में बताता की युवा अवस्था में युवा अपने दोस्तों और समाज की बातों में आकर अकसर नशे का शिकार हो जाते हैं कम उम्र होने की वजह से बो नशे के जाल में फस तो जाते है लेकिन उस से बाहर कैसे निकलना है उसके बारे में जानते नही है इसके बारे उन्होने और भी बहुत विस्तृत जानकारी ट्रेनिंग में आए हुए चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ  को दी उन्होने सभी प्रकार के नशे जो है उनकी जानकारी ट्रेनिंग के दौरान सांझी करी और उसके बचाब के रास्ते क्या है उसके बारे में जानकारी देते हुए कहा की हम लाल बत्ती की तरह है जो किसी को भी नुकसान से बचाने के लिए हमेशा त्यार रहेंगे कोई भी मरीज कोई गलत कदम न उठाए उसके लिए उनकी काउंसलिंग की जाएगी l इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के कोऑर्डिंटर सतपाल रणावत और साहिल मौजूद रहे l