Blog

  • BJP नेता जेपी नड्डा ने सीट से दिया इस्तीफा

    नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की सीट से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया है।  नड्डा गुजरात से राज्यसभा के सांसद चुने गए हैं।  गुजरात से वह राज्यसभा के सदस्य बने रहेंगे, राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने हिमाचल की सीट से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 

    राज्यसभा संसदीय बुलेटिन में कहा गया है, “हिमाचल प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यों की परिषद (राज्यसभा) के निर्वाचित सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा 4 मार्च को राज्यसभा के सभापति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है.”

    जेपी नड्डा का सांसद  कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो रहा है।  इसके बाद वह गुजरात सीट से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यसभा के लिए गुजरात से बीजेपी के चार सांसद चुने गए हैं। जिनमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जसवन्तसिंह परमार, मयंक नायक और गोविंदभाई ढोलकिया शामिल हैं.

    जेपी नड्डा उन 41 कैंडिडेट्स में शामिल थे, जिन्होंने हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनावों में निर्विरोध जीत हासिल की. उन्हें गुजरात से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था। पहली बार बीजेपी जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।  बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल जून तक बढ़ा दिया गया है।

  • पंजाब: घर की चाबियां पकड़ाने गई महिला का हुआ रेप

    पंजाब: घर की चाबियां पकड़ाने गई महिला का हुआ रेप

    लुधियाना: गोल्डन कॉलोनी मे एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। धार्मिक स्थल पर चल रहे एक प्रोग्राम के दौरान मोहल्ले की ही महिला ने एक युवती को घर की चाबियां उसके पति को पकड़ाने को कहा। जब उक्त युवती महिला के घर पहुंची तो उसके पति ने उसको कमरे में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

    आरोपी उसे डरा धमका कर कई बार रेप करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी जनवरी महीने में उसको गोल्डन कॉलोनी स्थित एक घर ले गया जहां पर उसने व उसके दोस्त ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसको जान से मारने की धमकियां दी। इस मामले में  थाना मेहरबान की पुलिस ने आरोपी वरिंदर सिंह उर्फ राजा निवासी मॉडल कॉलोनी गांव मेहरबान व उसके एक दोस्त के खिलाफ  आईपीसी की धारा 376,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • अनुराग ठाकुर ने संत समाज सहित ऊना से हरिद्वार ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना से हरिद्वार रेलगाड़ी को सोमवार को ऊना जिला के प्रमुख संत महापुरुषों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों  के अलावा बड़े शहरों को रेल नेटवर्क से कनेक्ट किया गया है।

    अनुराग ठाकुर ने ऊना से हरिद्वार रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाने से पहले ऊना में एक जनसभा में कहा कि उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और भाजपा नेता प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से मिले थे। ऊना के लिए पीजीआई सेटेलाइट सेंटर और रेलवे विस्तार की योजनाएं उसका ही नतीजा है। इससे पहले उन्होंने ऊना भाजपा कार्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान और नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए सांकेतिक रोड रैली की निकाली। साथ में उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की।

    इस अवसर पर उन्होंने ऊना भाजपा कार्यालय से रेलवे स्टेशन तक बाइक के साथ रोड रैली निकालकर हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर संदेश दिया। इस अवसर पर डेरा बाबा  रुद्रानंद के अधिष्ठाता स्वामी सुग्रीवा नंद जी के परम शिष्य आचार्य हेमा नंद जी, ब्रह्मौती के संत समेत कई धार्मिक संत, रेलवे के डीआरएम नवीन भाटिया और रेलवे वरिष्ठ अधिकारी नदीम, प्रदेश भाजपा नेता सतपाल सत्ती, सुमित शर्मा, वीरेंद्र कंवर, बलबीर चौधरी, राजेश ठाकुर, डेरा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
  • 200 किसानों ने जाने प्राकृतिक खेती के फायदे

    ऊना/सुशील पंडित: कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत पालकवाह में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत एक दिवसीय जन संवेदीकरण कार्यक्रम (किसान प्रशिक्षण शिविर) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 200 से अधिक क्षेत्र के किसानों, बागवानों व पशुपालकों ने भाग लिया। इस अवसर पर आत्मा परियोजना निदेशक श्रवण कुमार बग्गा ने प्राकृतिक खेती के अंतर्गत किसानो को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता जैसे देसी गाय की विभिन्न नस्लों, संसाधन भंडार, ड्रमों तथा गौमूत्र इकट्ठा करने के लिए फर्श के निर्माण इत्यादि के बारे में जानकारी दी।
  • एक दौड़ राष्ट्र के नाम और एक दौड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से कार्यक्रम आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को एक दौड़ राष्ट्र के नाम और एक दौड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न मंडलों से आई महिला मोर्चा की 69 कार्यकर्ताओ ने दौड़ में भाग लिया।
    इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक का सतपाल सिंह सत्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 देश के इतिहास के लिए सबसे अहम वर्ष है जब लोकसभा चुनाव में देश को फिर एक बार मजबूत सरकार चुनने के लिए भाजपा को महिला शक्ति के साथ की आवश्यकता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा किस जिला अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा भाजपा को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और अधिक से अधिक महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने में सफलता भी अर्जित की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के आम चुनाव में भाजपा की जीत में महिला मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।
    इस मौके पर शुभ लता सुषमा मीनाक्षी चौधरी, मीनाक्षी राणा ,नमिता, बेबी, पुष्पा, वंदना, उर्मिला, नीलम शर्मा, अध्यक्ष नीलम रानी, सीमा दता, सीमा , मोनिका अनीता, नेहा, नविता सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रही।
  • पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से राहगीर घायल 

    पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से राहगीर घायल 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के मैहतपुर में पंजाब रोडवेज की बस ने राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान रतनजोत पुत्र जोगराज वार्ड नंबर 4 बसदेहड़ा के रूप में हुई है। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनजोत सड़क पार कर रहा था कि पंजाब रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
    वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
  • संतोषगढ़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के संतोषगढ़ में एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नितिन पुत्र दविंद्र कुमार पंजाब के रूप में हुई है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन कुमार(24) ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर संतोखगढ़ से टाहलीवाल की ओर जा रहा था जब वह पुल के पास पहुंचा तो अचानक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की खबर मिली, वह मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालने की कोशिश की।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
  • नेस्ले टाहलीवाल के कर्मचारियों ने ली सुरक्षा नियमों का पालने करने की शपथ

    ऊना/सुशील पंडित: नेस्ले इंडिया लिमिटेड टाहलीवाल में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 11 मार्च तक चलेगा जिसमें अलग-अलग सुरक्षा नियमों बारे प्रत्येक कर्मचारी को बताया जाएगा तथा नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह जानकारी प्रबंधक अमित दुग्गल ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षक नियमों, आग से सुरक्षा के उपाए और कैसे हम सुरक्षा और स्वास्थ्य को अपने कार्य संस्कृति व् जीवन शैली में उतार सकते हैं, के बारे में जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुरक्षा ध्वज़ को भी फहराया गया तथा उद्योग के समस्त कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालने करने की शपथ दिलाई गई।
  • बद्दी की नीरज बैंसल ने प्राप्त की पीएचडी की डिग्री

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सोमवार को नीरज को डाक्टर की उपाधि से नवाजा
    मां बनने के बाद भी नीरज ने पढ़ाई नहीं छोड़ी
    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी की वार्ड नंबर दो की होनहार बेटी नीरज बैंसल ने  चंडीगढ़ युनिवर्ससिटी से पीएचडी की डिग्री पाप्त की।  चंडीगढ़ में सोमवार को नीरज  को यूनिवर्सिटी के उपकुलपति आरएस बावा व मुख्य अतिथि शेलेंद्र शुक्ला ने उन्हें डाक्टर की उपाधि से नवाजा। नीरज ने शादी के बाद एक बच्ची की मां होने के साथ साथ परिवार पालते हुए यह मुकाम हासिल किया है। हिमालयन फाउंडेशन और बद्दी प्रेस क्लब नीरज बैंसल को महिला दिवस पर उनके इस उपलब्धी पर उन्हें सम्मानित करेगी।

    बद्दी के वार्ड दो के विजय बैंसल की बेटी नीरज ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर बद्दी में की। उसके बाद शिमला युनिवर्सिटी से बी फार्मा व बद्दी विवि से एम फार्मा की डिग्री हासिल की। एम फार्मा करने के बाद वह चंडीगढ विवि में बतौर शिक्षिका ज्वाईन  किया। इस बीच वह विवाह के बंधन भी बंद गई और एक बच्ची को भी जन्म दिया लेकिन नीरज ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। नीरज ने एंटी एगजाईनिटी (डिप्रेशन) विषय में पीजीएडी 83 फीसदी अंको से पास की। उसने दो  प्लांट से केमिकल लेकर इस दवा को तैयार किया। वह अब इसे फोरमुलेशन बनाना की ओर बढ़ रही है। वह चाहती है कि उसने जो भी प्रयास किया है उसका फायदा  समाज को मिले। वर्तमान में एंटी एगजाईटी की रोगी काफी संख्या में आ रहे है।

    नीरज ने कहा कि महिलाओं को अपना आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। वर्तमान में महिलाएं किसी से कम नहीं है। महिला को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। पढऩे के लिए कोई आयु सीमा नहीं होती है। एक शिक्षित महिला की अपने परिवार को समाज की तस्वीर बदल सकती है। एक शिक्षित महिला की अपने पांव पर खड़ी हो सकती है।

  • ऊनाः 122 वाहनों के कटे चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने रविवार को यातायात नियम तोड़ने वाले 122 वाहनों के चालान किए हैं। हर बार की तरह चालान कटने के बाद कुछ लोग मौके पर ही जुर्माना भर देते हैं। चालान भरने वाले लोगों से पुलिस ने मौके पर ही 26100 रूपए वसूल भी लिए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 10 लोगों से पुलिस को 1000 रुपए जुर्माना प्राप्त हुआ है।