Blog

  • एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता का शपथ

    ऊना/ सुशील पंडित : एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने सोमवार को पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव में पंचायत समिति ऊना के वार्ड नंबर 1 पनोह के लिए नव निर्वाचित राजकुमार को पंचायत समिति सदस्य पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • जालंधरः विधानसभा के बाहर विधायक कोटली का फुटा गुस्सा, कहा- इन्हें दौरा पड़ गया, चुनाव को लेकर किया चैलेंज, देखें वीडियो

    उधर, नवजोत सिद्धू पर भड़के CM मान, कहा- बिना ड्राइवर के चलने वाली खतरनाक ट्रेन

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान राज्यपाल द्वारा दिए गए भाषण पर काफी हंगामा हुआ। इस दौरान सभी सदस्य राज्यपाल के भाषण के पक्ष में बोले। आदमपुर से कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर सुखविंदर कोटल रोते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि इन्हें दौरा पड़ गया है, कोई इन्हें जूती सूंघाए। इस दौरान रोते हुए उन्होंने चैलेंज किया है कि सीएम मान प्रताप बाजवा के खिलाफ चुनावों में खड़े हो जाए, वह उन्हें चुनावों में हराकर दिखाएंगे।

    कोटली ने आरोप लगाए है कि सीएम मान ने गरीबों का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब कांशी साहिब का परोकार है कि जिसने गरीबों की मूवमेंट को उठाया था। उन्होंने कहा कि वह सेल्फ रिस्पेक्ट की मूवमेंट में से आए है। वह मरते दम तक कांग्रेस पार्टी में रहेंगे, लेकिन वह गरीबों का कभी अपमान नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पंजाब की विधानसभा से इस्तीफा देना पड़ा तो वह दलितों के खातिर इस्तीफा भी दे देंगे। 

    उधर, सीएम मान ने कहा कि मैं 8 साल तक लोकसभा में रहा और जब मेरी बारी नहीं होती थी या मैं अपनी बात पूरी कर चुका होता था, तब भी मैं सदन में बैठता था।  मुख्यमंत्री ने नवजोत सिद्धू निशाना साधते हुए कहा कि वह अकेले ऐसा हैं जो चलता-फिरता हैं। यह बिना ड्राइवर की ट्रेन है और यह रुकती नहीं है, यह बहुत ही खतरनाक ट्रेन है। इनकी आपस में नहीं बनती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी काली चींटियों की तरह एक-दूसरे में दखलअंदाजी कर रहे हैं।

  • AAP नेता ने VHP प्रखंड संयोजक को मारी गोलियां, जाने मामला

    छत्तीसगढ़ : आम आदमी पार्टी  नेता अमर अग्रवाल ने विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड संयोजक को गोलियां मार दी। उन्हें सीने में 3 गोलियां लगी हैं। इसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अमर अग्रवाल खरसिया विधानसभा से AAP के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। बताया जा रहा है कि घायल गोपाल गिरी और अमर अग्रवाल का 2019 से जमीन विवाद चल रहा है। वारदात के बाद से AAP नेता भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि सोमवार को भी अमर अग्रवाल और खरसिया निवासी गोपाल गिरी के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमर अग्रवाल ने फायर कर दिया। इसके बाद भाग निकला। लोगों ने गोपाल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गोपाल के पिता शंकर गिरी गोस्वामी ने बताया कि वह खरसिया के वार्ड नं. 15 के निवासी हैं। उनका बेटा घर के पीछे स्थित सरकारी जमीन पर खड़ा था। इसी बीच अमर अग्रवाल आया और गोपाल से बोला कि इस जमीन से हट जाओ। गोपाल ने मना किया तो दोनों में हाथापाई हो गई।

    इसके बाद अमर अग्रवाल ने गोपाल पर गोली चला दी। गोपाल के पिता के अनुसार 4 बार फायर किया गया है। खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि वारदात के बाद से गोली चलाने वाला अमर अग्रवाल फरार है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आरोपी का लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं।प्रभात पटेल ने कहा कि दो भाइयों के बीच जमीन विवाद चल रहा था, उस जमीन में सीमांकन होना था, जिसके तहत पुलिस और पटवारी मौके पर पहुंचने वाले थे, उससे पहले तीसरे शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है।

  • राजकीय महाविद्यालय एम सी ऐ विभाग के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना के एम सी ऐ विभाग द्वारा चौथे सेम्सटेर के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमे सी एस सॉफ्ट सोलूशन्स, मोहाली को बुलाया गया। प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने बताया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव दो चरणों में आयोजित की गयी जिसके प्रथम चरण में छात्रों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन कंडक्ट किया और दूसरे चरण में टेस्ट लिया गया। टेस्ट में उत्तीर्ण छात्रों को फ्री प्रोजेक्ट ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

    इंटरैक्टिव सेशन में कंपनी के बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर,रोहित सोनी ने छात्रों को कंपनी कि वर्किंग प्रोफाइल के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थिओं को आईटी सेक्टर में करियर बनाने के बारे में भी बताया। इस उपलक्ष पर कॉलेज प्राचार्या डॉ मीता शर्मा,विभाग के कोऑर्डिनेटर प्रो पुनीत प्रेम कँवर,विभाग के प्रोफेस्सोर्स उपासना शर्मा,लव जस्वाल,मानव ठाकुर,रजनी कौशल,तनु शर्मा उपस्थित रहे।

  • जालंधरः चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना -1 की पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ कालू निकासी कालिया कॉलोनी के रूप में हुई है। थाना-1 के प्रभारी रजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई साहिब सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बिना नंबरी चोरी की बाइक साथ आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि वह इससे पहले कहां कहां चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है और उसके गिरोह में और कौन लोग शामिल है।

  • विदेश में पंजाबी युवक की चाकू मारकर की ह’त्या, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : कस्बे दोरांगला के भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव हसनपुर का युवक बलजीत सिंह जोकी पिछले साल रोजी रोटी कमाने के लिए विदेश (जर्मनी) गया था। जहां कुछ दिन पहले उसका कुछ पाकिस्तानी युवकों के साथ झगड़ा हो गया था, जिसमें आरोपियों ने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव हसनपुर निवासी बलजीत सिंह उर्फ जोकी (37) पुत्र धर्म सिंह के रूप में हुई है। 

    मृतक बलजीत सिंह के भाई रणजीत सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह के 2 बच्चे हैं। बलजीत सिंह अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए रोजी-रोटी कमाने के लिए पिछले साल जर्मनी गए थे और फिलहाल बर्लिन में फूड डिलीवरी का काम कर रहे थे। मृतक का अपने घर के बाहर खड़े कुछ पाकिस्तानी युवकों से झगड़ा हो गया और आरोपियों ने उसके पेट में चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। 

    रणजीत सिंह ने बताया कि बलजीत के एक दोस्त ने उन्हें फोन पर बताया कि बलजीत सिंह की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बलजीत सिंह अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गया है। पीड़ित परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द भारत भेजा जाए ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सके। 

  • पंजाबः ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, SHO ने पत्रकारों को दी धमकी, देखें वीडियो

    लुधियानाः ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस द्वारा चालान काटने के विरोध में रोष जाहिर करते हुए आज शिव पुरी चौक जाम किया गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने जमकर पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर इस मामले में भड़के एसएचओ ने पत्रकारों पर पर्चा दर्ज करने की धमकी दे दी। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि जब उन्होंने ई-रिक्शा नए लिए थे, उस समय किसी तरह की आरसी आदि जरूरी होने की बात नहीं कही गई थी। लेकिन अब लगातार पुलिस ई-रिक्शा चालकों के चालान काट रही है। ई-रिक्शा चालकों द्वारा प्रदर्शन किए जाने से करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी रही। 

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर मौके पर थाना दरेसी के एसएचओ हरप्रीत सिंह पहुंचे। जहां ई-रिक्शा चालकों के विरोध से भड़के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने पत्रकारों पर अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। इस दौरान एसएचओ ने पत्रकारों पर मामला दर्ज करने की धमकी तक दे दी। वहीं आरोप है कि एसएचओ ने सार्वजनिक स्थल पर पत्रकारों को गाली दी। एसएचओ के साथ मौके पर मौजूद थाने का मुलाजिमों ने पत्रकार की बाजू पकड़ कर उसे खींच लिया। जानकारी देते हुए ई-रिक्शा चालक मनू ने कहा कि वह आज ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। अचानक शिव पुरी चौक पर उसे ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने रोका। पुलिस ने उसे कागज दिखाने को कहा। मनू मुताबिक उसके पास सभी कागज पूरे थे सिर्फ लाइसेंस नहीं था। उसने पुलिस कर्मी से अनुरोध किया। मनू मुताबिक पुलिस कर्मी ने उसके मुक्के मारी और उसका रिक्शा जंजीर के साथ बांध दिया।

    मनू ने कहा कि रोजाना इस चौक पर इसी तरह रिक्शा चालकों पर पुलिस अत्याचार करती है। आज वह किसी से उधार पैसे मांग कर लाया और मौके का चालान कटवाया। मनू मुताबिक जब उसने ई-रिक्शा खरीदी थी उस समय किसी तरह के लाइसेंस और आरसी जरूरी नहीं थी। ऑटो चालक सोनू ने कहा कि शिव पुरी चौक पर अक्सर ई-रिक्शा चालकों के ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी मुक्के मारते है। पिछले सप्ताह भी कई ई-रिक्शा चालकों के साथ इस पुलिस कर्मी ने मारपीट की है। इस मामले में थाना दरेसी के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों ने आज धरना लगाया है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ ई-रिक्शा चालकों का जो विवाद है उसे सुलझाया जा रहा है। 

  • आप पार्टी को पार्टी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, खाली करना होगा ऑफिस

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप को राउज एवेन्यू इलाके में स्थित अपने दफ्तर को खाली करना होगा। शीर्ष कोर्ट ने आप को दफ्तर खाली करने के लिए 15 जून तक का समय दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि आम चुनावों के मद्देनजर आप को समय दिया जा सकता है। इस ऑफिस को जिला न्यायपालिका के विस्तार के उद्देश्य से दिल्ली हाई कोर्ट को आवंटित किया गया था।

    दरअसल, अभी जहां आम आदमी पार्टी का ऑफिस है उस जमीन को राउज एवेन्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स के विस्तार के लिए निर्धारित किया गया है। शीर्ष कोर्ट ने आम आदमी पार्टी से कहा है कि इस दौरान वह केंद्र सरकार के भूमि और विकास कार्यालय (L&DO) के पास नई जमीन आवंटित करने के लिए आवेदन कर सकती है। भूमि और विकास कार्यालय दिल्ली सरकार के आवेदन पर विचार करेगा। इसके लिए समय सीमा भी दी गई है। L&DO दिल्ली सरकार के आवेदन पर चार हफ्ते में फैसला लेगा। इसके बाद दिल्ली सरकार को सूचित कर दिया जाएगा।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह दिल्ली हाई कोर्ट को दी गई जमीन का अतिक्रमण है। शीर्ष अदालत में भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) की ओर से भी दलील पेश की गई। एल एंड डीओ की ओर से कहा गया कि आम आदमी पार्टी ने 2017 से जमीन पर कब्जा कर रखा है। शीर्ष अदालत में AAP का प्रतिनिधित्व अभिषेक मनु सिंघवी ने किया। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने सिंघवी से कहा- “आपको स्वयं उचित कदम उठाने का तरीका ढूंढ़ना चाहिए। साथ ही एल एंड डीओ के साथ आवेदन करना चाहिए। आप भूमि या भवन आवंटित करने के लिए हमारे अच्छे ऑफिसेज का इस्तेमाल नहीं कर सकते।”

  • पंजाबः पिकअप और कार में हुई टक्कर में पलटी गाड़िया, उड़े पडखच्चे, देखें वीडियो

    अबोहरः सीतो रोड स्थित गांव खैरपुर के पास आज दोपहर एक पिकअप और ब्रीजा कार में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में दोनों गाडियां सडक पर पलट गई। पिकअप में लदे करेट जहां जमीन पर बिखर गई तो वहीं कार के पडखच्चे उड गए। इस हादसे में कार चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक इलाज के बाद बठिंडा के ऐम्स में रैफर कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार हनुमानगढ के भाखडा शहर निवासी कार चालक जय प्रकाश पुत्र रणवीर अपने साथी अमन के साथ कार में सवार होकर शहर से हनुमानगढ की ओर जा रहा था। इस दौरान जब सीतो तहसील के गांव मेहराना निवासी पिकअप चालक पिरथी पुत्र हेतराम पिकअप में करेट लेकर शहर की ओर आ रहा था। वहीं गांव खैरपुर के निकट दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अमन व पिकअप चालक को मामूली चोटें आई, जबकि जय प्रकाश बुरी तरह से घायल हो गया।

    सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम के इंचार्ज एएसआई कशमीर सिंह, कांस्टेबल सौरव और लियाकत अली तथा रेणु व सरोज मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सीतो के अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर जयप्रकाश की हालत सीरियस देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद रैफर कर दिया गया।

  • पंजाबः नगर निगम की लापरवाही से हुआ सड़क हादसा, कांस्टेबल सहित इकलौते भाई की हुई मौ+त

    तरनतारनः जिले में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, सड़क के बीचों-बीच सीवर का ढक्कन बदलने के बाद फैंके गए मलबे के कारण एक कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक्टिवा सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक्टिवा पर सवार तरनतारन पुलिस के कांस्टेबल जगराज सिंह और एक्टिवा पर सवार होम गार्ड के जवान अमरजीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर 174 की कार्यवाही कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार अमरजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और तीन बहनों का भाई था। तरनतारन नगर कौंसिल कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा इन दोनों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। दोनों परिवार सदमे में हैं। घटना रविवार रात की है। अंधेरे के कारण कांस्टेबल जगराज सिंह को सड़क के बीच में नगर परिषद द्वारा रखे गए सीवेज कवर का मलबा नजर नहीं आया और वह हादसे का शिकार हो गया। अगर रात में मलबे पर किसी तरह की रोशनी या कोई साईन बोर्ड का संकेत होता तो यह हादसा नहीं होता।

    वहीं डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि तरनतारन में तैनात हवलदार जगराज सिंह बीती रात अपनी ड्यूटी खत्म कर पुलिस लाइन स्थित अपने घर जा रहे थे। झबल बाइपास के पास सड़क के बीच पड़े मलबे से टकराने के बाद कार नियंत्रण से बाहर हो गई और एक्टिवा पहले सवार लोगों को टक्कर मारते हुए एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक्टिवा और कार सवार दोनों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। एक राहगीर ने बताया कि नगर परिषद द्वारा सड़कों पर जगह-जगह सीवेज के ढक्कन बदलने से गंदगी बाहर पड़े होने के कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।