Blog

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में समसामयिकी पर स्पेशल लेक्चर का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में समसामयिकी पर स्पेशल लेक्चर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:  राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफैसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में समसामयिकी विषय पर आधारित स्पेशल लेक्चर का आयोजन किया गया। इस स्पेशल लेक्चर का विषय, संयुक्त राष्ट्र संघ के सुरक्षा परिषद में भारत के स्थाई सदस्यता की दावेदारी एवं चुनौतियां। स्पेशल लेक्चर के मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफैसर सिकंदर नेगी ने की।

    उन्होने कहा कि  सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारतीय दावेदारी को कुछ तथ्यों के आधार पर समझा जा सकता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश भी है।भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा लोकतांत्रिक देश है, जहां विश्व की 18 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या रहती है, जहां सैकड़ों भाषाएं और बोलियां हैं, कई पंथ और विचारधाराएं हैं। ऐसे में भारतीय प्रतिनिधित्व के बिना सुरक्षा परिषद में संपूर्ण वैश्विक प्रतिनिधित्व का सपना अधूरा ही रह जाएगा। भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। साथ ही विश्व की समृद्धि में भारत की भूमिका अग्रणी है। अभी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के सैनिकों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा योगदान है।

    21वीं शताब्दी में विनाशकारी एवं विघटनकारी परिवर्तनों पर काबू पाने के लिए और संयुक्त राष्ट्र की क्षमता में वृद्धि के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार अपरिहार्य हो गया है। इसके विस्तार से जहां इसको नया कलेवर मिलेगा, वहीं भारत जैसे देश को स्थायी सदस्यता मिलने से सुरक्षा परिषद की गरिमा बढ़ेगी और वैश्विक स्तर पर शांति, समृद्धि एवं मानवीय सरोकारों के प्रति भारत कहीं अधिक प्रभावी एवं अधिकारपूर्ण ढंग से काम कर सकेगा।सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता में दावेदारी से पूर्व अपनी अंदरूनी समस्याओं जैसे देश में असमानता, गरीबी ,अशिक्षा मूलभूत संसाधनों की कमी, बेरोजगारी आदि को दूर करना होगा। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान सोसायटी के उपाध्यक्ष निकिता, केशियर पलक,विशाल सोनी, सबिता, इंदु बाला, और गौरव आदि मौजूद थे।

  • सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा से  हरोली में घर द्वार पर जनता को मिल रहा भरपूर स्वास्थ्य लाभ 

    सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा से  हरोली में घर द्वार पर जनता को मिल रहा भरपूर स्वास्थ्य लाभ 

    ऊना/ सुशील पंडित : मंगलवार को  सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम (प्रीति,रुचि,रोहित) ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे गाँव ईसपुर में जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया | एक  दिवसीय शिविर के अंतर्गत 90 लोगों का  चेक उप किया गया। जिनमें 45 लोगों के  खून के टेस्ट किए गए,  जिनमें शुगर के 11 उच्च रक्तचाप के 09 जोड़ों के दर्द  के  15 उच्च क्लेस्ट्रॉल  के 04 और  खून की कमी के 05 खांसी जुकाम के  10 मरीज मिले। उन्हें उन्हें  स्वास्थ जांच कर  दवाइयां भी दी गई । इस मौके पर आशा वर्कर,  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  और अन्य गांव वासी मौजूद रहे।

    इस मौके पर डॉक्टर प्रदीप ने बताया कि स्वास्थ्य  शिविर के दौरान लोगों  के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई | मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया |  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा स्वास्थ्य सुविधा जनता को प्रदान की जा रही है | इस मौके पर जांच टीम में डॉक्टर प्रदीप कुमार स्टाफ नर्स प्रीति लैब टेक्नीशियन रुचि कपिला भी  मौजूद रहे।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः टोल प्लाजा से अमृतपाल सिंह के भागने की Exclusive वीडियो आई सामने  

    पंजाब से बड़ी ख़बरः टोल प्लाजा से अमृतपाल सिंह के भागने की Exclusive वीडियो आई सामने  

    चंडीगढ़ः भगोड़े अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। कुछ देर पहले ही डीआईजी स्वप्न शर्मा ने बड़ा खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें एक ब्रेजा गाड़ी बरामद हुई है, जिसमें अमृतपाल सिंह के कपड़े उन्हें मिले है। वहीं दूसरी और टोल प्लाजा से अमृतपाल सिंह के काफिले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। कहा जा रहा हैकि इस काफिले में अमृतपाल सिंह भी मौजूद था, जोकि फरार हो गया। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि गाड़ियों का काफिला टोल प्लाजा से निकल रहा है। बता दें कि आज ही प्रशासन ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनआईए एक्ट लगाया था। इसी के साथ प्रशासन ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए है। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। 

  • 1.220 किग्रा भूक्की सहित ट्रक चालक पकड़ा 

    1.220 किग्रा भूक्की सहित ट्रक चालक पकड़ा 

    जोल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के एक्शन से माफिया में हड़कंप

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा थाने के अंतर्गत आती जोल पोस्ट के प्रभारी प्रदीप कुमार के एक्शन से माफिया जगत में हड़कंप मचा हुआ है। इस पोस्ट के अंतर्गत आने वाला इलाका पहाड़ों से घिरा पड़ा है। यहां अवैध कटान, अवैध शराब, अवैध शिकार और नशे की तस्करी जोरों पर है। इसलिए माफिया पर अगर एक्शन होता है तो यहां के समाज को बड़ी राहत मिलेगी। यहां की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसने से बच सकती है। इसी माफिया पर एक्शन के लिए जोल पुलिस पोस्ट के प्रभारी प्रदीप कुमार रोजाना फील्ड में उतर रहे हैं और लगातार एक्शन जारी है।

    रविवार को पंजाब और यूपी के तीन लोग एक टैपों में जब ठूंस ठूंसकर आठ भैंसों को बूचड़खाने में ले जा रहे थे तब आधी रात को उन्हें दबोच लिया गया। प्रदीप कुमार रोजाना अपनी टीम सहित तलमेहड़ा भिंडला टकोली सोहारी, बैरियां, बडूही, चौकीमन्यार, अम्बेहडा के दौरे पर रहते हैं। मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे के करीब जोल चौक पर एक ट्रक संख्या ( एच पी 72ए-5447) को तलाशी के लिए रोका तो उसमें मकरैड गांव के ड्राइवर गुरबक्श पुत्र बंसी लाल के पास पोलीथीन के तीन पैकेट पकड़े गए। उनमें 1.220 किग्रा भूक्की पाई गई। लगातार सख्ती बरतने वाले प्रदीप कुमार से जंगलों से लकड़ी चुराने वाले वन माफिया में भी खौफ का माहौल है। जोल इलाके में कानून व्यवस्था को सुचारु ढंग से लागू करने पर उन्हें समाज से भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

  • जालंधरः इस गांव में गाड़ी से अमृतपाल के कपड़े हुए बरामद

    जालंधरः इस गांव में गाड़ी से अमृतपाल के कपड़े हुए बरामद

    जालंधर/वरुणः भगोड़े अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब भर में छापेमारी की जा रही है। इस दौरान देहात से अमृतपाल सिंह  को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है।  गांव बिल्ली चहारम में ब्रीजा कार से अमृतपाल सिंह के कपड़े बरामद हुए है। मामले की पुष्टि डीआईजी स्वपन्न शर्मा ने की है। डीआईजी ने कहा कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर तालाश शुरू कर दी है। पुलिस को नकोदर मलसियां रोड पर बिल्ली चहारम गांव से एक ब्रीजा कार मिली है, जो कपूरथला के किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। कार की नंबर प्लेट टूटी हुई है, इसके अलावा कार में से अमृतपाल के कपड़े, 1 वॉकी-टॉकी, 1 राइफल तथा एक मोबाइल फोन मिला है।

    पुलिस को संदेह है कि यह फोन अमृतपाल का ही है। पुलिस प्रशासन ने गाड़ी कब्जे में ले ली है तथा इसे पुलिस थाने ले जाया गया है। बता दें कि आज अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें एजी ने बताया कि अमृपाल सिंह के खिलाफ एनआईए एक्ट लगाया गया। वहीं अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए है। कई जिलों में धारा 144 लागू की गई है। लेकिन बड़ी बात यह है कि अमृतपाल सिंह पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है।

  • बड़ी ख़बरः इन्फ्लुएंजा वायरस के मामलों में 82 % बढ़ौतरी

    बड़ी ख़बरः इन्फ्लुएंजा वायरस के मामलों में 82 % बढ़ौतरी

    मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले पांच दिनों में एच3एन2 (H3N2) के मामलों में 82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि 1 जनवरी से 15 मार्च तक, राज्य ने 119 एच3एन2 के मामले देखे। जबकि 19 मार्च तक मामलों की संख्या बढ़कर 217 हो गई। राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने डेटा जारी किया जिसमें कहा गया है कि 1 जनवरी से महाराष्ट्र में 19 मार्च को एच3एन2 के 200 से अधिक मामले दर्ज किए। इस साल, राज्य में एच3एन2 के कारण एक संदिग्ध मौत भी हुई। 

    डॉक्टरों के मुताबिक, एक हफ्ते में मामलों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मुंबई में एच3एन2 मामलों में वृद्धि के बारे में बात करते हुए भाटिया अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा के सलाहकार डॉ. अभिषेक सुभाष ने कहा, “एच3एन2 मामलों में वृद्धि एक सप्ताह के लिए महत्वपूर्ण है, हालांकि यह एक महीने से चल रही है। डॉक्टर ने बताया कि इसमें योगदान कारक तापमान में उतार-चढ़ाव है जो फरवरी में असामान्य रूप से गर्म था और मार्च में बारिश थी। इससे इन्फ्लूएंजा वायरस अधिक पनपता है। 10 में से छह से सात मरीजों में फ्लू के लक्षण हैं। यह लगभग 60 प्रतिशत मामलों में होता है। डॉ सुभाष ने कहा कि पिछले 2-3 हफ्तों में कई गर्भवती महिलाएं फ्लू के लक्षणों के साथ आ रही हैं।

    एहतियाती उपायों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “जिन लोगों में फ्लू के लक्षण हैं, उन्हें दूसरों को फैलने से बचाने के लिए मास्क पहनना चाहिए। लोग विशेष रूप से जिन्हें ऑटोइम्यून विकार, मधुमेह, हृदय की समस्या, अंतर्निहित फेफड़ों की समस्याएं विशेष रूप से दमा, सीओपीडी, क्रोनिक किडनी रोग और कीमोथेरेपी से गुजरने वाले लोग, प्रत्यारोपण के रोगी और गर्भवती महिलाओं को मास्क पहनना चाहिए। बुजुर्ग लोगों और कॉमोरबिड स्थितियों वाले लोगों को इन्फ्लुएंजा टीकाकरण लेना चाहिए और अपने चिकित्सकों के साथ नियमित जांच के माध्यम से अपनी बीमारी को नियंत्रण में रखना चाहिए।

    आंकड़ों से यह भी पता चला कि इस साल 19 मार्च तक राज्य में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के 407 मामले और तीन मौतें दर्ज की गईं। दिलचस्प बात यह है कि नेशनल सेंटर फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडीसी) के आंकड़ों से पता चलता है कि महाराष्ट्र में 28 फरवरी तक एच1एन1 के 170 मामले सामने आए और दो मौतें हुईं। महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के मामले मार्च के महीने में बढ़े हैं। 

  • एयरटेल का ग्राहक को ऑफर: ‘Family Plan’ में मिल रहा 320 जीबी तक डाटा

    एयरटेल का ग्राहक को ऑफर: ‘Family Plan’ में मिल रहा 320 जीबी तक डाटा

    नई दिल्ली: भारती एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को पोस्टपेड की ओर स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित करना चाहती है। इसी उद्देश्य से उसने 105 से लेकर 320 जीबी इंटरनेट डेटा तक के विभिन्न फैमिली पैक की पेशकश की है। कंपनी की वेबसाइट पर डाले गए नए फैमिली प्लान 599 रुपये से लेकर 1,499 रुपये मासिक तक के हैं, जिनमें डीटीएच और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेवा के साथ ब्लैक फैमिली पैक 799 रुपये से लेकर 2,299 रुपये प्रति महीने तक के हैं।

    कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि नए प्लान पेश करने का लक्ष्य प्रीपेड ग्राहकों को पोस्टपेड की ओर आकर्षित करना है, जिसमें परिवार के सदस्य एक प्लान में दी गईं इंटरनेट डेटा सीमा, कॉल, एसएमएस आदि का बेहतर उपयोग कर सकेंगे। कंपनी के कुल 33.20 करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं में से दिसंबर, 2022 की तिमाही में 5.4 प्रतिशत पोस्टपेड उपभोक्ता थे।

  • पंजाबः गोली लगने से घायल ASI की मौत 

    पंजाबः गोली लगने से घायल ASI की मौत 

    बटालाः जिले में कुछ दिन पहले रहस्यमय परिस्थिति में गोली लगने से घायल एएसआई अजायब सिंह घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती करवाया गया था। वहीं अब मिली जानकारी के मुताबिक घायल एएसआई की अस्पताल में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उक्त थानेदार ने अपने बेटे को दो बार ऑस्ट्रेलिया भेजा था, जो दोनों बार वापिस घर लौट आया था और वह अक्सर इसके चलते भी परेशान रहता था।

    बता दें कि बटाला पुलिस की पीसीआर विंग के इंचार्ज ओंकार सिंह ने घायल हुए एएसआई को लेकर बताया था कि पीसीआर 18 जैबरा पर ड्यूटी करते एएसआई अजायब सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मूलियांवाल आज सुबह घर से ड्यूटी पर आया था और कुछ देर बाद ड्यूटी पर मौजूद अपने साथी पुलिसकर्मियों से यह कहकर चला गया कि कुछ देर के लिए वह घर पर खाना खाने जा रहा है और जल्द ही वापिस लौट आएगा।

    काफी समय बाद जब वह वापिस नहीं आया तो उक्त पुलिसकर्मी के घर पर पहुंचे। जहां उनकी पत्नी ने बताया कि एएसआई ने अपनी पत्नी को खाना लाने को कहा और जब वह खाना लाने हेतु रसोई में गई तो उसने गोली की आवाज सुनी एवं अपने पति के कमरे में आई तो देखा कि उसके पति के सिर में गोली लगी और वह कमरे में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके तुरंत बाद परिजनों ने अजायब सिंह को गंभीर घायल अवस्था में उपचार हेतु इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया था लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इसे अमृतसर रैफर कर दिया था। जिसके बाद आज एएसआई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

  • PNB धोखाधड़ी के आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने  हटाया रेड कॉर्नर नोटिस

    PNB धोखाधड़ी के आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने  हटाया रेड कॉर्नर नोटिस

    नई दिल्लीः पंजाब नेशनल बैंक से 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस वापस ले ल‍िया है। इंटरपोल की नजर में अब मेहुल चोकसी भगोड़ा नहीं रहा है। अब वह भारत को छोड़कर पूरी दुनिया में कहीं भी आराम से आ जा सकता है। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक इस आदेश के जारी होने के बाद मेहुल चोकसी किसी भी देश में स्वतंत्र रूप से उड़ान भरने में सक्षम हो गया है। इसके बाद भारत के लिए उस देश से आगे की प्रत्यर्पण कार्रवाई  का पता लगाना और उसको शुरू करना मुश्किल हो जाएगा। एजेंसी के ल्योन-मुख्यालय की ओर से जारी क‍िया गया रेड कॉर्नर नोटिस भारत को भगोड़े का पता लगाने और प्रत्यर्पण कार्रवाई शुरू करने में सक्षम बनाता है। लेक‍िन अब इसको हटा द‍िया गया है। इसके बाद भारत के ल‍िए उसका प्रत्‍यर्पण व पता लगाना बड़ा मुश्‍क‍िल हो जाएगा।

    सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो औपचारिक रूप से इंटरपोल के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां, विदेश मंत्रालय के माध्यम से कथित अपहरण मामले में एंटीगा अदालत के आदेश को भी चुनौती देंगी, जिसने रेड नोटिस को वापस लेने का आधार बनाया था। रेड नोटिस को वापस लेने से ज्यादा, इंटरपोल का आदेश सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी है, क्योंकि इसने कथित तौर पर इस विवाद को स्वीकार किया कि 2022 में मेहुल चोकसी को अगवा करने की साजिश भारत सरकार के इशारे पर की गई थी।

    हालांकि, रेड कॉर्नर नोटिस को रद्द करने से उस मामले पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जो पहले से ही एडवांस स्‍टेज में है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि एक संधि है – जैसे ही चोकसी को गिरफ्तार किया जाएगा, उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। मेहुल चोकसी के एक प्रवक्‍ता के मुताब‍िक एंटीगा पुलिस की रिपोर्ट, और एंटीगा के हाई कोर्ट में चल रही कार्यवाही में चोकसी द्वारा भारत सरकार के राज्य प्रायोजित अपहरण, यातना और प्रस्तुतीकरण के मामले में सबूत पेश उसकी तरफ इशारा कर रहे हैं। रेड नोटिस वापसी इन शंकाओं को और मजबूत करता है।

  • पंजाबः एयरपोर्ट रोड जाम कर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने उठाया, देखें तस्वीरें

    पंजाबः एयरपोर्ट रोड जाम कर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने उठाया, देखें तस्वीरें

    मोहालीः पंजाब पुलिस की ओर से चलाए गए आपरेशन अमृतपाल के विरोध के बीच एयरपोर्ट रोड पर 60 घंटे से प्रदर्शनकारियों का कब्जा किया हुआ था। जिस पर आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धरने पर बैठे प्रदर्शनाकियों को हिरासत में ले लिया है और धरना उठाकर रास्ते को खाली करवा दिया है।

    दरअसल, गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के सामने अलगाववादियों के समर्थकों का धरना जारी रहने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पिछले तीन दिन से गुरुद्वारा के आसपास का पूरा एरिया पुलिस छावनी बना हुआ था।

    प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए अलगाववादियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। जिसके चलते प्रदर्शनकारी सड़क पर टेंट लगाकर बैठे नजर आए। जिसको लेकर आज प्रशासन ने कार्रवाई करते रास्ते में खुलवा दिया।