Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਜਗ੍ਹਾ-ਜਗ੍ਹਾ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਆਊਣ-ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਕਰ ਰਹੀ ਚੈਕਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਜਗ੍ਹਾ-ਜਗ੍ਹਾ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਆਊਣ-ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਕਰ ਰਹੀ ਚੈਕਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਜਿੱਥੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਗ੍ਹਾ-ਜਗ੍ਹਾ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਹੈ ਉਥੇ ਹੀ ਸੀਨੀਅਰ ਅਫਸਰਾਂ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਹੇਠ ਸ਼੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਠਾਣੇ ਵੱਲੋਂ ਆਉਣ ਅਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਫਸਰਾਂ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਇਹ ਜਗ੍ਹਾ-ਜਗ੍ਹਾ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਆਉਣ-ਜਾਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਜਾਂ ਇਤਰਾਜ਼ਯੋਗ ਕੋਈ ਵੀ ਵਸਤੂ ਨਾ ਲੇਜਾਈ ਜਾ ਸਕੇ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਾਂਤੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਨੇ ਕੀ ਫੇਕ ਨਿਯੂਜ਼ ਤੇ ਯਕੀਨ ਨਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਹੌਲ ਨੂੰ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਮਹੌਲ ਬਨਾਉਣ ਵਿੱਚ ਸਮੂਹ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ ਆਪਣਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਕਿਸੇ ਪਰਕਾਰ ਦਾ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀ ਜਾਂ ਕੋਈ ਸ਼ੱਕ ਅਧਾਰਤ ਵਸਤੂ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਪੁਲੀਸ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ।

  • बड़ी ख़बर: खालिस्तान समर्थक संगठनों के खिलाफ NIA की पहली चार्जशीट दाखिल, 12 लोगों को बनाया आरोपी

    बड़ी ख़बर: खालिस्तान समर्थक संगठनों के खिलाफ NIA की पहली चार्जशीट दाखिल, 12 लोगों को बनाया आरोपी

    चंडीगढ़ः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को खालिस्तानी समर्थक संगठनों और पाकिस्तान स्थित साजिशकर्ताओं के साथ संबंध रखने वाले 12 आरोपियों के खिलाफ अपना पहला आरोप पत्र दायर किया।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः विदेश से अमृतपाल सिंह का करीबी गिरफ्तार

    पंजाब से बड़ी ख़बरः विदेश से अमृतपाल सिंह का करीबी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः भगोड़े अमृतपाल को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस द्वारा उनके समर्थकों को हिरासत में लिया जा रहा है। वहीं अब मिली जानकारी के मुताबिक लंदन में अमृतपाल के एक साथी को गिरप्तार किया गया है। काबू किए व्यक्ति की पहचान अवतार सिंह खंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल के करीबी परमजीत सिंह पम्मा के साथ अवतार सिंह खंडा के संबंध हैं, जिसके चलते पुलिस ने अवतार सिंह पर शिकंजा कस कर हिरासत में लिया है।

    बता देंकि आज ही आईजी सुखचैन सिंह गिल ने अमृतपाल के वेश बदल कर भागने का खुलासा किया था। जिसमें आईजी ने बताया कि नंगल अंबिया गांव के एक गुरुद्वारे में अमृतपाल रूका था। आईजी ने बताया कि अमृतपाल सिंह ने सुखदीप और गौरव के साथ वहां पर खाना खाया था और वहीं पर सुखदीप और गौरव ने अमृतपाल को बाइक मुहैया करवाई थी। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया। हालांकि अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः इंटरनेट सेवा बहाल होने से व्यापारियों ने ली चैन की सांस, देखें वीडियो

    पंजाबः इंटरनेट सेवा बहाल होने से व्यापारियों ने ली चैन की सांस, देखें वीडियो

    पठानकोट/अमनोलः वारिस पंजाब दे संगठन प्रमुख अमृतपाल सिंह के मामले की जांच को लेकर मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए तीन दिन से पंजाब में बंद की इंटरनेट सेवा मंगलवार दोपहर बाद बहाल की गई। इससे शहर में हालात सामान्य हुए हैं और लोगों की आवाजाही सड़कों पर तेज हुई है। दूसरी तरफ लोगों खासकर व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। 

    व्यापारियों ने कहा कि तीन दिन इंटरनेट सेवा बंद रहने की वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। लोग किसी भी प्रकार की क्यूआर स्कैन कर ट्रांजेक्शन नहीं पा रहे है। चौथे दिन दोपहर बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने पर आनलाइन भुगतान शुरू हुआ। व्यापारियों का कहना है कि अमन एवं शांति के लिए सरकार का कदम ठीक है, लेकिन उससे पहले व्यापारी वर्ग को ध्यान में रखना चाहिए ताकि उन्हें नुकसान न उठाना पड़े।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह पर एक्शन को लेकर भड़का आतंकी पन्नू, दी धमकी, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह पर एक्शन को लेकर भड़का आतंकी पन्नू, दी धमकी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब सरकार के एक्शन के बाद अब विदेश में बसे आतंकी संगठनों को दिक्कत होने लगी है। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से गुस्सा होकर लेकर दिल्ली में अंधेरा करने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं, उसने अपनी वीडियो रिलीज कर पंजाबियों को दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया है। आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब सरकार के एक्शन का विरोध किया है।

    पन्नू ने कहा कि अमृतपाल सिंह और सैकड़ों पंजाबियों को खालसा वहीर के जरिए आनंदपुर साहिब के साथ जोड़ रहा था। पंजाब को नशे से दूर रखने का प्रयास कर रहा था। लेकिन इस पर भारत ने हमला कर दिया। यह जंग का ऐलान है। आतंकी पन्नू सभी सिखों को अमृतपाल सिंह के लिए इकट्‌ठा होने के लिए कह रहा है।

    पन्नू का कहना है कि अमृतपाल सिंह पंजाब के लिए बाहर निकला था और अब सभी पंजाबियों को उसके लिए इकट्‌ठा होना चाहिए। आतंकी पन्नू ने पंजाब के लोगों को दिल्ली बॉर्डर पर इकट्‌ठे होने के लिए कहा है। इसके साथ ही दिल्ली को अंधेरे में डुबोने की धमकी दी है। पन्नू का कहना है कि दिल्ली सरकार ने पंजाब को अंधेरे में ला दिया है, अब पंजाब की बारी है। इसके साथ ही आतंकी पन्नू ने प्रगति-3 पावर प्लांट को बंद करने की धमकी दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : 200 ਰੁਪਏ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿਊ-ਪੁੱਤ ਤੇ ਹੋਇਆ ਹਮਲਾ, ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 200 ਰੁਪਏ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿਊ-ਪੁੱਤ ਤੇ ਹੋਇਆ ਹਮਲਾ, ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸਲਾਹਪੁਰ : ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਹੈਰਾਨ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਕੇਵਲ 200 ਰੁਪਏ ਦੇ ਲੈਣ ਦੇਣ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬਟਾਲਾ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਸਲਾਹਪੁਰ ਵਿੱਚ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਦਿਹਾੜੀਦਾਰ ਸਨ,  ਮਹਿਜ 200 ਰੁਪਏ ਦੇ ਲੈਣ ਦੇਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੋਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਸ਼ਾਮ ਵੇਲੇ ਜਦੋਂ ਪਿਓ-ਪੁੱਤ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜ੍ਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਦੂਸਰੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਆ ਕੇ ਬੇਸਬਾਲ ਦੇ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਸਾਜਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਪਿਤਾ ਮੰਗਲ ਸਿੰਘ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਜੁਟੀ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਇਸ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਤਰਾਂ 200 ਰੁਪਏ ਪਿੱਛੇ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ  ਕਤਲ ਹੋ ਜਾਣਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਾੜੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਤੋਂ ਸਖ਼ਤ ਸਜ਼ਾ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਆਰੋਪੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਈ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਪੁੱਤਰ ਸੀ ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਸੁਖਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਹਿਜ਼ 200 ਰੁਪਏ ਦੇ ਲੈਣ ਦੇਣ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਹੋਏ ਝਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਾਜਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਬਾਪ ਮੰਗਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਤਿੰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਬੇਸਬਾਲ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਾਜਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਪਿਤਾ ਮੰਗਲ ਸਿੰਘ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਸਾਜਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜ਼ਖਮੀ ਪਿਤਾ ਮੰਗਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। 3 ਆਰੋਪੀ ਫਰਾਰ ਹਨ ਅਤੇ ਓਹਨਾ ਨੂ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • जालंधरः अमृतपाल की ब्रेजा गाड़ी में भागने की CCTV आई सामने, देंखें वीडियो

    जालंधरः अमृतपाल की ब्रेजा गाड़ी में भागने की CCTV आई सामने, देंखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः भगोड़ा अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमृतपाल के ब्रेजा गाड़ी में भागने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें अमृपाल सिंह भागा था। वहीं दूसरी ओर एक बाइक पर भागने की तस्वीर भी सामने आई है। जिस पर सवार होकर अमृतपाल सिंह फरार हुआ था। वहीं मामले की जानकारी आज आईजी सुखचैन सिंह गिल ने भी दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह इसी ब्रेजा गाड़ी से फरार हुआ था। आईजी ने अमृतपाल सिंह को लेकर खुलासा किया है।

    सुखदीप और गौरव के साथ नकोदर के नंगल अंबीया गांव में एक गुरुद्वारा में रूका था। आईजी ने बताया कि इन्हीं दोनों ने अमृतपाल सिंह को बाइक मुहैया करवाई थी। जिसमें एक बुलेट और एक प्लेटिना बाइक थी। आईजी ने बताया कि अमृतपाल ने नंगल अंबिया गुरुद्वारा में खाना भी खाया था। इसके बाद वह अपना वेश बदल कर फरार हो गया।  

    आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख को भगाने में चार लोगों ने मदद की। पंजाब आईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमृतपाल की मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया और फिर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले। पुलिस से बचने के लिए उसने ऐसा किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में यह पता चला। 

    आरोपियों के नाम मनप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरपेश सिंह है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला और पुलिस कस्टडी से आरोपी को भगाने का मामला दर्ज़ किया है। पुलिस ने भगौड़े अमृतपाल सिंह की तस्वीरें भी जारी की हैं। जिसको लेकर आईजीपी ने कहा, अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरों को जारी कर रहे हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें। जिसके बाद प्रेस वार्ता के जरिए आईजी ने मीडिया से अपील की कि वह इन तस्वीरों को प्रदर्शित करें ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

  • पंजाबः विकलांग दंपती का नीला कार्ड काटने पर जताया रोष, देखें वीडियो

    पंजाबः विकलांग दंपती का नीला कार्ड काटने पर जताया रोष, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः सरकार द्वारा गरीबों की मदद के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं ताकि उन योजनाओं का लाभ गरीब लोगों को मिल सके। जिसके चलते हमारे चैनल की टीम ने पठानकोट के भनवाल गांव का दौरा किया, जहां एक विकलांग दंपती का नीला कार्ड बिना किसी जांच के काट दिया गया है। जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने पठानकोट प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

    जानकारी देते हुए सुरिंदर कुमार ने  कहा कि अकाली भाजपा  सरकार की आटा दाल योजना को लगभग 15 साल हो गए हैं, सरकारी डिपो से राशन लेकर उन्हें फायदा हो रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर उनका नीला कार्ड काट दिया गया है। वह और उसकी पत्नी विकलांग हैं और कड़ी मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, उन्होंने कहा कि मैं बड़ी मुश्किल से घर चलाता हूं, बिना किसी जांच के मेरा नीला कार्ड कटने के बाद हमारी रोजी रोटी चलनी भी मुशकिल हो गई है। सुरिंदर कुमार ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुऐ उनका राशन कार्ड शुरू करने की भी अपील की ताकि उसकी रोजी-रोटी पहले की तरह चलती रहे।

  • दो भाइयों के घर घुसे चोर, 18 तोले सोना, नकदी चोरी 

    दो भाइयों के घर घुसे चोर, 18 तोले सोना, नकदी चोरी 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऊना टाहलीवाल,संतोषगढ़ रोड पर कई गांवों में चोरियों की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें चोरों ने कई घरों को निशाना बना कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। बीती रात नंगड़ा गांव निवासी दो सगे भाइयों के घरों में ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 18 तोले सोना और हजारों रुपए चोरी कर लिए।बीती रात दोनों भाई अपने परिवारों के साथ घर से बाहर गए थे। 

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से नुक्सान की जानकारी ली।   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चोरियों की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है जिन पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • सट्टे की पर्चियों के साथ दो विभिन्न मामलों में दो काबू

    सट्टे की पर्चियों के साथ दो विभिन्न मामलों में दो काबू

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर रोड़ ऊना से पुलिस ने एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा पर्चियों के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब सदर थाने की एक टीम गश्त पर थी तब पुराने बस अड्डे के पास एक व्यक्ति की शक के आधार पर तालाशी ली गई तो उसके पास से दड़ा सट्टा पर्चियों के साथ 2040 रुपए बरामद किए गए। आरोपित की पहचान मुनीष कुमार पुत्र देस पाल, निवासी वार्ड न. 06, पुल वाला बाजार ऊना के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को उसी क्षेत्र में गंगा लॉज के पास जखेड़ा गांव के वार्ड नंबर 4 निवासी विजय कुमार पुत्र संसार चंद के कब्जे से सट्टे की पर्चियां और 1840 रुपये बरामद किए हैं। दोनों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।