Blog

  • Jalandhar News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    Jalandhar News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    जालंधर, ENS: थाना बारादरी के अंतर्गत लाडोवाली रोड पर व्यक्ति को मोटरसाइकल सवार व्यक्ति टक्कर मार कर भाग गया। हादसे के दौरान बाइक सवार अर्जुन नगर के रहने वाले बलदेव सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।

    मृतक के बेटे इंदरवीर सिंह के बताया कि उसके पिता बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि इस दौरान उन्हें अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे उसके पिता के सिर पर गंभीर चोटे आई। हादसे के बाद घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कर करवाया और जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    थाना बारादरी की पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

  • सर्दियों में जरूर पिएं केसर वाला दूध, सेहत के लिए है वरदान

    सर्दियों में जरूर पिएं केसर वाला दूध, सेहत के लिए है वरदान

    Lifestyle,Health: सर्दियों का मौसम न केवल ठंडक लेकर आता है, बल्कि अपने साथ कई स्वास्थ्य चुनौतियां भी लाता है। ऐसे में शरीर को गर्म और स्वस्थ रखने के लिए केसर वाला दूध किसी वरदान से कम नहीं है। यह पारंपरिक पेय केवल स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं सर्दियों में केसर वाले दूध के अनमोल फायदे।

    1. इम्यूनिटी को करता है मजबूत

    सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमण का खतरा रहता है। केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

    2. शरीर को गर्म रखता है

    केसर के प्राकृतिक गुण शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। यह ठंड के प्रभाव को कम करता है और शरीर को ठंड लगने से बचाता है।

    3. तनाव और अनिद्रा से राहत

    अगर आप सर्दियों में तनाव या अनिद्रा से परेशान हैं, तो केसर वाला दूध पीना शुरू करें। इसमें मौजूद सेरोटोनिन बूस्टिंग गुण मानसिक तनाव को कम करते हैं और अच्छी नींद में मदद करते हैं।

    4. त्वचा को बनाता है चमकदार

    सर्दियों में त्वचा अक्सर रुखी और बेजान हो जाती है। केसर में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं और इसे चमकदार बनाते हैं।

    5. पाचन तंत्र को करता है बेहतर

    सर्दियों में भारी भोजन के कारण अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। केसर वाला दूध पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है।

    6. हड्डियों को बनाता है मजबूत

    दूध में मौजूद कैल्शियम और केसर में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह बुजुर्गों और बच्चों दोनों के लिए फायदेमंद है।

    कैसे बनाएं केसर वाला दूध?

    1. एक गिलास दूध को उबालें।
    2. इसमें 3-4 धागे केसर के डालें।
    3. स्वाद बढ़ाने के लिए शहद या चीनी मिलाएं।
    4. 5 मिनट तक उबालने के बाद इसे गर्मागर्म परोसें।
    हाइलाइट्स:
    • इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा को निखारने के लिए फायदेमंद।
    • तनाव और अनिद्रा से राहत दिलाता है।
    • सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है।
    Disclaimer: यह जानकारी सामान्य सुझावों पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
  • Punjab News : लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार

    Punjab News : लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार

    लुधियानाः थाना कुंमकला की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह मोबाइल फोन और हथियार बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव नथू भैणी कुंमकला लुधियाना के रहने वाले अवतार सिंह, गांव संगोवाल बिलगा के भुंपिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

    थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि आरोपियों ने युवक को रोककर तेजतर हथियारों के बल पर एक मोबाइल और 3800 रुपए लूट लिए थे, जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच के दौरान तीनों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश का रिमांड पर लिया है ताकि पता चल सके कि यह गिरोह कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।

  • नहीं छूट रही चाय की लत? अपनाएं ये खास 6 Tips!

    नहीं छूट रही चाय की लत? अपनाएं ये खास 6 Tips!

    Health,Lifestyle: चाय भारत में सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है। सुबह की शुरुआत हो, काम के दौरान ब्रेक, या शाम की गपशप – चाय हर मोड़ पर साथ निभाती है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी चाय की लत से परेशान हैं और इसे छोड़ना चाहते हैं, तो यहां दिए गए 6 आसान और कारगर टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

    1. हर्बल चाय या ग्रीन टी को अपनाएं

    चाय की लत छोड़ने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे किसी हेल्दी विकल्प से बदलें। हर्बल चाय या ग्रीन टी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती है।

    2. पानी की मात्रा बढ़ाएं

    दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। यह न केवल चाय पीने की इच्छा को कम करेगा बल्कि आपकी त्वचा और पाचन तंत्र को भी स्वस्थ बनाए रखेगा।

    3. चाय पीने के समय में बदलाव करें

    अगर आप हर समय चाय पीने के आदी हैं, तो पहले इसे दिन में एक या दो बार तक सीमित करें। धीरे-धीरे इस आदत को पूरी तरह बदलने का प्रयास करें।

    4. कैफीन-फ्री विकल्प चुनें

    कैफीन की अधिक मात्रा आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। आप कैफीन-फ्री पेय जैसे नींबू पानी, नारियल पानी, या ताजे फलों का रस अपना सकते हैं।

    5. हेल्दी स्नैक्स को अपनाएं

    चाय के साथ अक्सर लोग तला-भुना या मीठा खाना पसंद करते हैं। इसकी बजाय सूखे मेवे, भुने चने या फ्रूट सलाद जैसे हेल्दी विकल्प चुनें।

    6. रात में हल्दी दूध का सेवन करें

    रात में चाय की जगह हल्दी दूध पिएं। यह न केवल आपको अच्छी नींद देगा बल्कि आपकी सेहत को भी बेहतर बनाएगा। जरूरत से ज्यादा चाय पीने से शरीर में एसिडिटी, अनिद्रा, और पेट की समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, यह आपके दांतों और हड्डियों पर भी बुरा असर डालता है। इसलिए, चाय की लत छोड़ना आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है। आपका अनुभव: क्या आपने चाय की लत छोड़ने की कोशिश की है? आपके द्वारा अपनाए गए उपाय क्या हैं? हमें कमेंट में बताएं। हाइलाइट्स:
    • चाय की जगह हर्बल चाय या ग्रीन टी पिएं।
    • पानी की मात्रा बढ़ाएं और कैफीन-फ्री विकल्प अपनाएं।
    • चाय के साथ हेल्दी स्नैक्स का चुनाव करें।
  • कुटलैहड़ के होटल हवेली जोगी पंगा में स्व रामनाथ शर्मा की पुण्य स्मृति पर चल रही श्रीमद भागवत कथा

    कुटलैहड़ के होटल हवेली जोगी पंगा में स्व रामनाथ शर्मा की पुण्य स्मृति पर चल रही श्रीमद भागवत कथा

    जिलाधीश ऊना जतिन लाल सहित पहुंचे बड़े प्रशासनिक अधिकारी

    ऊना/सुशील पंडित:  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के होटल हवेली जोगी पंगा में पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष स्व पंडित रामनाथ शर्मा के पुण्य स्मृति पर चल रही श्री मद भगवत कथा के चतुर्थ दिवस पर आयोजिक कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा उनकी धर्म पत्नि मृदु शर्मा एवं परिवार सहित पूजा अर्चना की। ओर विद्वानों के साथ व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया।

    बही कथा के चतुर्थ दिवस पर बाल कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव पर पूरा पंडाल झूम उठा। बहुत सुंदर झांकी के साथ बाल कृष्ण भगवान को पंडाल तक लाया गया। ओर सुंदर सुंदर भजनों के साथ कथा व्यास आचार्य शिव शास्त्री ने भगवान श्री की महिमाओ का गुणगान किया।  कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास आचार्य शास्त्री ने कहा कि माता अदिति ने भगवान विष्णु की तपस्या के बाद हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप को अपने गर्भ से सौ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जन्म दिया। यह प्रसंग भक्तों के लिए प्रेरणादायक रहा। कथा में बताया गया कि हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप के जन्म के पीछे भगवान विष्णु की दिव्य योजना थी, जिनका उद्देश्य पृथ्वी पर असुरत्व और धर्म के बीच संतुलन स्थापित करना था। कथा व्यास ने कहा कि हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप ने अपने जीवनकाल में धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष का एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया।

    हिरण्याक्ष ने पृथ्वी को पाताल में छिपा दिया था, जिसे भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर पुनः स्थापित किया। वहीं, हिरण्यकश्यप को भगवान नृसिंह ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए मार गिराया।कार्यक्रम में भागवत कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, इस चौथे दिवस पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। ज्ञात रहे पूर्व में विधान सभा उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय रामनाथ शर्मा की पुण्य स्मृति को समर्पित इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्था की। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की और कथा से प्राप्त संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भागवत कथा के साथ-साथ समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर भी जोर दिया गया। आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा हमें धर्म, सत्य, करुणा और समर्पण का पाठ पढ़ाती है।

    उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने जीवन में धर्म के मार्ग पर चलें और दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें। भागवत कथा के समापन के दिन हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कथा के इस अनोखे आयोजन ने न केवल स्थानीय लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की, बल्कि धर्म और संस्कृति के प्रति उनकी आस्था को भी प्रगाढ़ किया। बही कथा विराम के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वर्गीय रामनाथ शर्मा के जीवन और उनके योगदान को याद किया।

    श्रद्धालुओं ने कथा के माध्यम से आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया और इसे अपने जीवन का एक अमूल्य क्षण बताया। इस मौके पर जिलाधीश ऊना जतिन लाल , एएसपी ऊना सुरेन्द्र शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल,खंड बिकास अधिकारी बंगाणा सुशील कुमार,तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,विवेक मिंका,देसराज मोदगिल, देसराज गौतम,शोभित गौतम, सुभाष,जोगेंद्र देव आर्य,अनिल ठाकुर ,रजनीश शर्मा, सुरेन्द्र के साथ हजारों श्रद्धालूओं ने कथा श्रवण की।

  • “टीबी मुक्त भारत” के लिए उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने दिलाई शपथ

    “टीबी मुक्त भारत” के लिए उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने दिलाई शपथ

    ऊना/सुशील पंडित: “टीबी मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत उपमंडल अधिकारी बंगाणा, सोनू गोयल द्वारा त्रैमासिक ब्लॉक स्तरीय टीबी फॉर्म बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई। सोनू गोयल ने 7 दिसंबर से शुरू हुए 100 दिवसीय टीबी अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता से सक्रिय सहयोग की अपील की।

    बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि टीबी मरीजों को ‘निक्षय मित्र’ पोषण किट प्रदान की जाएगी, जिसमें आवश्यक पोषक सामग्री जैसे 3 किलो अनाज, 1.5 किलो दाल, 1 पैकेट Nutri, 250 मिली सरसों का तेल, 1/2 किलो मूंगफली दाना, च्यवनप्राश 1 पैकेट, 200 ग्राम सोया नगेट, और 400 ग्राम दूध पाउडर शामिल है।

    इसके बाद, उप मंडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर टीबी उन्मूलन और जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

    उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई, “मैं अपने राज्य में टीबी का उन्मूलन करने और टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि टीबी से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों और वे स्वस्थ जीवन जी सकें।”

    सोनू गोयल ने अंत में कहा, “मैं भारत को टीबी मुक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान दूंगा। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया मोड़ प्रदान करता है और राज्य तथा देश के लिए स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।”इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के टी.वी. एचआईवी समन्वयक गुलशन शर्मा, खंड टी.वी. सुपरवाइजर अमित कुमार, और टी.वी. लैब सुपरवाइजर यामिनी भी उपस्थित रहे।

  • कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ ,कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल का रोमांच बढ़ा

    कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ ,कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल का रोमांच बढ़ा

    25 जनवरी को थानाकला में होगा कबड्डी का महामुकाबला:राजेंद्र रिंकू

    सेमीफाइनल में टक्का ओर मंदली टीम रही विजेता तीसरी पोजीशन थानाकला टीम का दबदबा

    ऊना/सुशील पंडित:  कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टूर्नामेंट के दौरान डोहगी, टक्का, मंदली, और थानाकला टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। सांसद खेल महाकुंभ के कुटलैहड़ प्रभारी राजेन्द्र रिंकू ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में तीन-शून्य के प्रारूप में खेले गए इस प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले में डोहगी और टक्का टीम के बीच ज़ोरदार टक्कर हुई।

    इस मुकाबले में टक्का की टीम ने अपनी ताकत और रणनीति के दम पर डोहगी टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरी ओर, मंदली और थानाकला के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में मंदली की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए थानाकला को शिकस्त दी। रिंकू ने बताया कि तीसरी पोजीशन के लिए डोहगी और थानाकला टीम के बीच हुए मुकाबले में थानाकला की टीम ने जोरदार वापसी की। इस मैच में थानाकला ने डोहगी को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

    थानाकला टीम के खिलाड़ियों ने शानदार डिफेंस और अटैक के साथ खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा, जिससे डोहगी की टीम पर दबाव बना और वे मुकाबला हार गए। राजेंद्र रिंकू ने कहा कि फाइनल मुकाबले के लिए अब टक्का और मंदली टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अब तक अपने बेहतरीन प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वे चैंपियन बनने की पूरी हकदार हैं। फाइनल मैच 25 जनवरी को थानाकला में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है। रिंकू ने कहा कि टक्का टीम ने अब तक हर मुकाबले में अपने आक्रमक खेल से सभी को प्रभावित किया है। उनकी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन तालमेल है। दूसरी ओर, मंदली टीम ने अपने अनुशासित खेल और टीम वर्क से सभी को चौंका दिया है। मंदली टीम की डिफेंस लाइन ने पिछले सभी मुकाबलों में विपक्षी टीमों को खासा परेशान किया है।

    राजेंद्र रिंकू ने कहा कि संसद खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों के उत्साह के साथ ही दर्शकों का जोश भी देखने लायक है। हर मैच के दौरान स्थानीय दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में उमड़ी और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कबड्डी के इस महाकुंभ ने स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही खेल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

    सांसद खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना है। इस प्रतियोगिता के आयोजक राजेंद्र रिंकू ने बताया कि यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है, बल्कि खेल भावना को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबला बहुत रोमांचक होने की संभावना है और सभी दर्शकों से इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।

  • शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

    शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

    बद्दी/सचिन बैंसल:  बद्दी के पंजाब के दो व्यक्तियो ने पैसे कमाने का एक नया शार्टकट तैयार कर लिया था। यह दोनों लोग सुनसान क्षेत्र में छिप कर अकेले कामगार अपना निशाना बना रहे थे। इन लोगों ने पहले 9 जनवरी को चित्रकूट के एक कामगार को भटोली कलां में अपना शिकार बनाए उसके बाद17 जनवरी को चंबा के एक कामगार को पहले पीटा और बाद में अपना खेत में आन लाइन पैसे डलवाए। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

    बद्दी थाने में यूपी के चित्रकूट निवासी  मुकेश पुत्र चुनबाद ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि भटोली कलां में किराए के मकान में रहता था। 9 जनवरी को काठा के एक ढाबा के समीप दो लोगों ने रास्ता रोका और उसके  मारपीट शुरू कर दी। इन लोगों ने जबरन उसके फोन से अपने खाते में 11 580 रुपये ट्रांसफर कर लिे। 17 जनवरी को इन लोगों ने दोबारा ऐसी हरकत कर दी। इस दिन उन्होंने चंबा के एक कामगार को दिनेश कुमार को सिक्का होटल के नजदीक रोका। और रोकते ही पिटाई शुरू कर दी। और यहां पर इन दोनों आरोपियो में बड़ा हाथ मारा और उसके खाते से 35 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

    एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि बद्दी पुलिस यह मौका ढूंद रही थी कि यह लोग दोबारा कब गलती करें। पुलिस ने बैंक में कामगारों के खातों की जांच की, सीसीटीवी फुजेट खंगाली और कुशल तकनीकी प्रयासों से पुलिस इन शातिरों तक पहुंची।

    बद्दी पुलिस ने पंजाब के जिला नवांशहर के तोंसा गांव का परमजीत और  राहुल पुत्र महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को अदालत में पेश किया गया और  अदालत ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बद्दी पुलिस आम नागरिकों को आश्वस्त करती है कि कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है । असामाजिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: गोली चलाने और व्यक्ति पर तेजधार से हमला करने के मामले 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गोली चलाने और व्यक्ति पर तेजधार से हमला करने के मामले 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की वारदातों का ग्राफ बढ़ गया है। वहीं पुलिस ने जिले के रिफाइनरी रोड़ पक्का काला गांव के पास व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल करने और हवा में फायरिंग करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना संगत की पुलिस ने की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल करने वाले हथियार भी बरामद किए है। जिसमें एक देसी पिस्तौल (.12 बोर), एक खोल, 02 जिंदा कारतूस (.12 बोर), एक लोहे का कापा और एक लोहे का रोड शामिल है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया कि तिथि 14 जनवरी 2025 की शाम करीब 5 बजे बठिंडा के रिफाइनरी रोड पक्का कला गांव के पास व्यक्ति अपने दोस्त के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार किसी अज्ञात व्यक्ति आ गए। नौजवानों के पास 12 बोर की पिस्तौल थी। घटना के दौरान उनके पीछे 2 गाड़ियों में सवार 8 से 9 अज्ञात व्यक्ति रोड़ और पिस्तौर लेकर आ गए और आते ही उन्होंने हवा में फायरिंग कर दी।

    जिसके बाद अन्य आरोपियों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद थाना संगत की पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर अज्ञात हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में आज 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय बसंत सिंह निवासी किशनपुरा, 20 वर्षीय आकाश निवासी संगत, 23 वर्षीय लवदीप सिंह और 22 वर्षीय जगसीर सिंह निवासी कोठे गुरु के रूप में हुई है।

    डीएसपी ने बताया रंजिश के चलते आरोपियों ने व्यक्ति पर हमला किया था। दरअसल, 2024 में आकाशदीप उर्फ खुशी का कत्ल हुआ था। जिस संबंध में जसविंदर सिंह के छोटे भाई कुलविंदर और चार अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ था। जिसमें जसविंदर सिंह का भाई कुलविंदर जेल में था और उसने बदला लेने की नियत से जसविंदर सिंह पर हमला किया था।

  • यातायात नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई, पुलिस ने काटे 402 चालान

    यातायात नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई, पुलिस ने काटे 402 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने रविवार को यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के खिलाफ 402 चालान किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने जुर्माने के रूप में 1,10,000 रुपये प्राप्त किए। दूसरी रोजाना चलान गतिविधि में धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 7 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।

    इस कार्रवाई में पुलिस ने जुर्माने के रूप में 1200 रुपये प्राप्त किए हैं। एक अन्य कार्रवाई में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने वाले 5 वाहनों का चालान भी किए गए हैं। पुलिस ने अवैध रूप से रेत बजरी ले जा रहे इन वाहनों से 23,850 रुपये जुर्माना वसूला है।