Blog

  • Punjab News: घर के बाहर से Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: घर के बाहर से Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    बटालाः गुरदासपुर के बटाला में मोटरसाइकिल और एक्टिवा चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लेकिन अब घर के बाहर भी बाइक, स्कूटर खड़े करना सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल, दिन दहाड़े घर के बाहर वाहन चोरी की घटनाओं में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। ताजा मामला बटाला के पुरी मोहल्ले से सामने आया है, जहां चोर दिनदहाड़े घर के बाहर से एक्टिवा लेकर फरार हो गया। एक्टिवा चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर एक्टिवा ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए एक्टिवा मालिक विनोद महाजन ने बताया कि वह सब्जी और दूध लेकर एक्टिवा से घर आया था। इस दौरान उसने एक्टिवा घर के बाहर खड़ी की, लेकिन 15 मिनट बाद जब वह घर से बाहर आया तो देखा एक्टिवा वहां से गायब थी। जब उसने सीसीटीवी कैमरे में चैक किए तो देखा कि एक चोर एक्टिवा लेकर जा रहा था। घटना की सूचना पीड़ित ने सिटी बटाला पुलिस स्टेशन में दर्ज कर दी गई है।

  • Jalandhar News: Swift Car और हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: Swift Car और हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन और स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जम्मू-कश्मीर से पंजाब में ड्रग्स लाते थे। आरोपियों की पहचान सादिक उर्फ ​​शिका पुत्र बशीर अहमद निवासी कक्का कंडियाला, तरनतारन और मुरादीन उर्फ ​​मुरादु पुत्र शफी मुहम्मद निवासी बल्लाचौर के रूप में हुई है।

    आदमपुर क्षेत्र में हेरोइन तस्करी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद सीआईए स्टाफ जालंधर देहात के इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 19 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एसआई लाभ सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ की टीम ने नहर पुली गैस्ट हाउस, आदमपुर के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान स्वीफ्ट कार HR-29-AB-2450 को रोककर तालाशी ली गई। तालाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में आरोपियों द्वारा छिपाई गई 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें काबू कर लिया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन आदमपुर में एफआईआर नंबर 09 दिनांक 19-01-2025 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी जम्मू-कश्मीर से कम दाम पर हेरोइन खरीदकर पूरे पंजाब में ऊंचे दाम पर बेचते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे हो सके।

  • दून विधायक ने किया बद्दी अस्पताल के ओपीडी भवन का शिलान्यास

    दून विधायक ने किया बद्दी अस्पताल के ओपीडी भवन का शिलान्यास

    1 करोड़ 72 लाख की लागत से तैयार होगा भवन

    बद्दी/सचिन बैंसल: दून विधायक रामकुमार चौधरी ने नागरिक चिकित्सालय बद्दी में  नई ओपीडी का भूमि पूजन करने के बाद शिलान्यास किया। इस ओपीडी पर 1 करोड़ 72 लाख की राशि खर्च की जाएगी।

    इस मौके पर विधायक राम कुमार ने कहा कि बद्दी अस्पताल को सौ बैड का करने का उनका सपना रहा है और यह उसे पूरा करके ही रहेंगे। उनके पास अस्पताल की बिल्डिंग बन कर तैयार हो गई है। ओपीडी के लिए उन्होंने अलग से एक करोड़ 72 स्वीकृत करा लिए है जल्द ही इसके टैंडर लगा दिए जाएंगे। इस अस्पताल को जल्द पूरा न करने के लिए पूर्व विधायक जिम्मेदार है।

    उन्होंने जो अपने कार्यकाल में  अस्पताल में फंड मुहैया कराया था। वह पूर्व विधायक की लापरवाही से लैप्स हो गया। लेकिन उनकी सरकार आने के बाद अस्पताल को बजट मुहैया कराया गया अब यह अस्पताल बन कर तैयार है। सीएम के दौरे के दौरान इसका उद्घाटन कराने के बाद जनता समर्पित कर दिया जाएगा।

    इस मौके पर एसडीएम बद्दी विवेक महाजन,  सीएमओ डॉ. अमित रजंन तलवार,  बीएमओ डॉ. योगेश गुप्ता,  जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार,  अध्यक्ष नगर परिषद सुरजीत चौधरी,  पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, पूर्व अध्यक्ष तरसेम चौधरी,  बरोटीवाला के उपप्रधान हितेंद्र सोनू, गुरबक्श खन्ना, मस्त मोहम्मद,   संजीव कुंडलस, गुरमीत कुंडल, पार्षद रमन कौशल, मदन लाल, कुलदीप कुंडलस, राजीव कौशल दलवारा, मदन गोपाल, भुंपिंद्र सिंह, दिलबर खान, बिमल बैंसल, पूर्व पार्षद जगदीश चन्द मल्ली, प्रदीप धीमान, सुरिंदर सिंह समेत गणमान्य लोग उपिस्थत रहे।

  • Jalandhar पहुंचे DGP Gaurav Yadav, Punjab के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को लेकर हुई मीटिंग

    Jalandhar पहुंचे DGP Gaurav Yadav, Punjab के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को लेकर हुई मीटिंग

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब में विशेष अभियान को लेकर तैयारियां की जा रही है। इस दौरान गणतंत्र दिवस 2025 से पहले आज डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में पंजाब के कई सीनियर अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान जालंधर रेंज, लुधियाना रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ होशियारपुर, जालंधर देहात, कपूरथला, एसबीएसनगर, खन्ना और लुधियाना देहात के अधिकारी भी शामिल रहे।

    इस बैठक में डीजीपी आंतरिक सुरक्षा, एडीजीपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), एडीजीपी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), आईजीपी लुधियाना रेंज, पुलिस कमिश्नर, जालंधर, डीआइजी जालंधर रेंज, एसएसपी और जिलों के सभी गजेट्ड अफसर मौजूद रहे।

    बताया जा रहा है कि इस बैठक में विदेश से वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें भारत वापस लाने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी), रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन), ओपन अरेस्ट वारंट, बीसीएन, प्रत्यर्पण प्रस्ताव जारी करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

     

  • Punjab News: गर्भवती गौ की हत्या पर हिंदू संगठनों में रोष, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गर्भवती गौ की हत्या पर हिंदू संगठनों में रोष, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा रोड के अधीन आते इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गौं का मास काट रहे व्यक्ति को हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान हिंदू नेताओं में भारी रोष पाया गया। जिसके बाद हिंदू संगठन के नेताओं ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। हालांकि घटना के दौरान नेताओं ने एक आरोपी को काबू कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए नेता ने कहा कि गर्भवती गौं की हत्या करके फेंकी गई।


    इस दौरान नेता ने उक्त मुस्लिम भाईचारे ने उन्हें घटना की सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि टिब्बा रोड़ पर कूड़े के डंप के पास शरारती अनंसरों द्वारा गौं के शरीर के कई टुकड़े किए गए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को चाकू सहित अन्य औजारों के साथ काबू करके व्यक्ति को साथ ले गई। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि गौं हत्या के मामले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

    इस दौरान जो इस घटना को अंजाम दे रहे है उनकी चेन तोड़कर उक्त आरोपियों को भी काबू किया जाए। दूसरी और मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहाकि उन्हें गौं की हत्या की सूचना मिली थी। इस दौरान गौं का मास काटकर बोरी में व्यक्ति ने डाला हुआ था। बोरी से गौं मास बरामद कर लिया गया है, वहीं आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी का नाम लिए बिना कहा कि आरोपी के खिलाफ 295 ए सहित बनती धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

     

  • गणतंत्र दिवस समारोह बंगाणा में भव्य रूप से मनाया जाएगा – सोनू गोयल

    गणतंत्र दिवस समारोह बंगाणा में भव्य रूप से मनाया जाएगा – सोनू गोयल

    विभिन्न प्रदर्शनियां, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे विशेष आकर्षण का केंद्र 

    बंगाणा/सुशील पंडित: उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल ने आज अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की।  बैठक में उन्होंने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बंगाणा के प्रांगण में इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह भव्य और गरिमामय तरीके से आयोजित किया जाएगा।

    समारोह में मुख्य अतिथि  प्रातः 10:55 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी, साथ ही भूतपूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की टुकड़ी भी समारोह में विशेष रूप से शामिल होगी। गणतंत्र दिवस के आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति और संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

    साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होंगी। समारोह के दौरान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा, जो आयोजन में एक विशेष भावना का संचार करेगा। दर्शकों को सरकार की योजनाओं और क्षेत्र की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

    उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल ने बताया कि यदि मौसम खराब होता है तो कार्यक्रम के लिए वैकल्पिक स्थल की व्यवस्था की गई है।इस मौके पर बीएमओ नरेश शर्मा, थाना प्रभारी रोहित चौधरी के साथ सभी विभागों से आए कर्मचारियों व अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: DSP और गनमैन पर हमले के मामले में किसानों पर दर्ज होगी FIR, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: DSP और गनमैन पर हमले के मामले में किसानों पर दर्ज होगी FIR, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव जिउंद का जमीनी विवाद को लेकर पुलिस ने एक्शनन ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि गांव जिउंद में हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन की निशानदेही करवाई जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों और किसान यूनियन एकता उगराहां ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें डीएसपी और उनका गनमैन घायल हो गए तथा पटवारी को लोगों द्वारा बंधक बना लिया गया था।

    इस घटना को लेकर एसपी ने कहा कि दो अलग-अलग मामलों में किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। बता दें कि गांव में जमीन की निशानबंदी करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों का भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में गांववासियों ने जमकर विरोध किया और नारेबाजी की। इस घटना में डीएसपी और उनका गनमैन घायल हो गए थे, जबकि पटवारी को बंधक बनाया गया था। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते किसान नेताओं ने बताया कि गांव जिउंद में 700 किले जमीन है।

    जिसे सरकार की ओर से जबरन छीनी जा रही है। जो कि किसानोें के साथ धक्का है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अलग-अलग रास्तों से होते गांव में पहुंता औऱ निशानबंदी करने लग पड़ा। जब गांववासियों को पता चला तो तुरंत लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। गांववासियों का कहना है कि जब तक जमीन उनके नाम नहीं होती वह किसी भी तरह की कोई निशानबंदी न ही प्रशासन को किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करने देंगे।

  • 10वीं व 12वीं की Date Sheet में हुआ बदलाव

    10वीं व 12वीं की Date Sheet में हुआ बदलाव

    अंबालाः हरियाणा में 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है। दोनों कक्षाओं की 4-4 परीक्षाओं की डेट बदली गई है। 10वीं कक्षा की हिंदी, सामाजिक विज्ञान, मैथमेटिक्स और अतिरिक्त विषय की परीक्षा की डेट बदली गई है।

    ऐसे ही 12वीं कक्षा की केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पॉलिटिकल साइंस, मैथमेटिक्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा की डेट बदली गई है। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होंगी।

  • Punjab News: दुसरे के Flat को अपना बता शातिर महिला ने  ठगे 8.81 लाख रुपए, मामला दर्ज

    Punjab News: दुसरे के Flat को अपना बता शातिर महिला ने ठगे 8.81 लाख रुपए, मामला दर्ज

    मोहालीः जिले के सनी एन्क्लेव सेक्टर-123 में महिला से लाखों रुपए घटने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रियल एस्टेट कंपनी की मालकिन ने महिला से 8.81 लाख ठग लिए। एसएसपी मोहाली दीपक पारीक को की गई शिकायत के बाद थाना सदर खरड़ पुलिस ने नेहा शर्मा के खिलाफ रविवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रिंस एरियो होम सोसाइटी में दूसरे के फ्लैट को अपना बताकर पीड़िता जगजीत कौर से धोखाधड़ी की। पीड़िता ने 25 लाख रुपए में फ्लैट खरीदने का सौदा किया था। आरोपी ने अगस्त 2023 से दिसंबर 2023 तक कई किस्तों में पैसे लिए।

    इसमें 51 हजार रुपए टोकन मनी, 4.49 लाख रुपए अगस्त में, और उसके बाद प्रति माह एक लाख रुपए वसूले। इतना ही नहीं, बैंक लोन कराने के नाम पर अतिरिक्त 72,900 रुपए भी ले लिए। जब पीड़िता फ्लैट देखने गई तो पता चला कि वहां पहले से ही कोई और परिवार रह रहा है। शिकायत पर आरोपी ने 8.81 लाख रुपए का चेक दिया, जो दो बार बाउंस हो गया। बाद में केवल 60 हजार रुपए लौटाकर बाकी राशि देने से मना कर दिया।

     

  • औद्योगिक अनुसंधान परिषद की महानिदेशक डॉ. एन कलैसेल्वी व राम कुमार ने किया भूमि पूजन

    औद्योगिक अनुसंधान परिषद की महानिदेशक डॉ. एन कलैसेल्वी व राम कुमार ने किया भूमि पूजन

    बद्दी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र की  बवासनी पंचायत के  सुनानी गांव में पुनर्वास के लिए सोमवार को आदर्श रेज़िलिएंट गांव कार्यक्रम के तहत वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग  की सचिव, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद  की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी व उपायुक्त मनमोहन शर्मा भी उपिस्थत रहे।

    दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संसाधनों से आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपए के राहत पैकेज को सुनिश्चित बनाया ।

    विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रभावितों की समस्या के दृष्टिगत दी जाने वाली मुआवजा राशि को 1 लाख 30 हजार रुपए से बढ़ाकर 07 लाख रुपए किया। इसका उद्देश्य प्रभावितों को वास्तविक सहायता प्रदान करना था। बवासनी के आस-पास का क्षेत्र वन क्षेत्राधिकार के तहत है। वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावितों के मकान निर्माण के लिए शीघ्र ही अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करें।

    वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग  की सचिव एवं वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी ने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए डीएसआईआर एवं सीएसआईआर. सतत् कार्यरत हैं।  आदर्श सुदृढ़ गांव परियोजना का उद्देश्य आपदा प्रभावितों के लिए चिन्हित ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना का विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार और दीर्घकालिक विकास को प्रोत्साहन देना है। यह परियोजना ग्रामीण समुदायों की जरूरतों को प्राथमिकता देकर उनके जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास कर रही है।

    केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रूड़की के निदेशक प्रो. आर. प्रदीप कुमार ने इस परियोजना में सीबीआरआई के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत शील और सुनानी गांव में सड़क, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य केंद्र, और सामुदायिक भवन जैसे बुनियादी संरचनाओं का निर्माण एवं विकास किया जाएगा।बाल रक्षा भारत संस्था के कार्यक्रम प्रबंधन के उप निदेशक अविनाश सिंह ने सभी का स्वागत किया।

    इस अवसर पर सीएसआईआर-सीबीआरआई रुड़की द्वारा इस परियोजना से सम्बन्धित प्रदर्शनी भी लगाई गई। बआसनी पंचायत  के पूर्व प्रधान जसविंदर सिंह, उपायुक्त एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार धीमान, एसडीएम विवेक महाजन, सीएमओ डॉ. अमित रंजन तलवार, बीडीओ नियोन शर्मा, तहसीलदार  सतिंदर जीत,  रमा ठाकुर,  प्रो. शांतनु भट्टाचार्य, डॉ. संजू खोसला, गिव ग्राटस की शालिनी कोटिया  उपस्थित थे।