Blog

  • Jalandhar : लड़की को सरेराह घसीटने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें Live

    Jalandhar : लड़की को सरेराह घसीटने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें Live

    जालंधर (ens) : पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने एक लड़की को सड़क पर घसीटने की घटना को सुलझा हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पवनप्रीत सिंह उर्फ ​​बग्गा पुत्र स्वर्गीय जसवंत सिंह निवासी मकान नंबर 573 लतीफपुरा, गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन पुत्र सुखविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव पुत्र सुखविंदर सिंह दोनों निवासी मकान नंबर 1490 अर्बन एस्टेट फेज 2 के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए एडीसीपी आदित्य ने बताया कि लक्ष्मी पुत्री परागी लाल निवासी मकान नंबर 75/03 गार्डन कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह और उसकी बहन काम से लौट रही थी। जब वह अपने घर के अंदर जाने लगी तो मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों ने बाइक रोक उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की और भागने लगे। लक्ष्मी ने बाइक पर पीछे बैठे लड़के को पकड़ लिया, लेकिन मोटरसाइकिल सवार उसे दूर तक घसीटते हुए ले गए। इस घटना मे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनो आरोपियों को घटना के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल नंबर PB08-BE-1179 समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गगनदीप सिंह के खिलाफ पहले से ही तीन मामले लंबित हैं, जबकि पवनप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह का अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

  • Jalandhar : ई-रिक्शा चालक से लूट की CCTV आई सामने

    Jalandhar : ई-रिक्शा चालक से लूट की CCTV आई सामने

    जालंधर,ENS-  सेंट्रल टाउन में नकाबपोश लुटेरे ई-रिक्शा चालक पर दातर से हमला कर नगदी लूट कर ले गए। घटना की यह वरादात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश लुटेरों ने ई-रिक्शा चालक को घेरकर उससे मारपीट शुरु कर दी। जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो, लुटेरों ने उस पर दातर से हमला कर दिया।

    ई-रिक्शा चालक गबरु ने बताया कि एक ऑटो वाले ने 2 लोगों को बैठाया, उन लोगों ने गली में जाने के बाद उन्होंने चाकू निकाल कर गल्ले में चाकू रखा दिया और मारपीट करके नगदी लूट कर ले गए।

    ई-रिक्शा चालक ने बताया कि 1200 रुपए के करीब की नगदी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पर पहुंचे एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा के चालक से लूट की खबर सामने आई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

  • Punjab: थाने में कांग्रेसी और AAP वर्कर हुए आमने-सामने, माहौल हुआ तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    Punjab: थाने में कांग्रेसी और AAP वर्कर हुए आमने-सामने, माहौल हुआ तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः देर रात सदर पुलिस थाने में हंगामे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरदासपुर से विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के दो भाई नगर कौंसिल अधिकारियों के साथ आप पार्टी वर्करों के साथ झगड़ पड़े है। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी अनुसार गांव बबरी में नगर कौंसिल की ओर लीज पर ली जगह पर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात नगर कौंसिल सुपरिंटैंडेंट ऊपर कुछ लोगों पर हमला किया गया है।

    नगर कौंसिल प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा और छोटे भाई केपी पाला ने बताया कि जिस जगह पर कूड़ा फेंका जा रहा था उसका कान्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। आप सरकार के राज्यसभा मैंबर ने गुरदासपुर पहुंचकर वहां कूड़ा फेंकना बंद करवा दिया है। जिसके चलते पूरे शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए है। जिसके बाद गांव बबरी में एक व्यक्ति से 1 एकड़ जमीन 5 साल के लिए लीज पर ली थी। जिसके टेंडर भी लग चुके है औऱ जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद काम शुरू कर दिया था। जहां नगर कौंसिल के सुपरिंटेंडेंट समेत 5-6 मुलाजिम काम कर रहे थे। इस दौरान आप के कुछ वर्करों ने सुपरिंटेंडेंट के साथ धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। जिसके बाद सदर थान के एसएचओ की ओर से सुपरिंटेंडेंट विपन कुमार को उठा लिया गया। जिसके रोष में उन्होंने थाने का घेराव किया। जिसके बाद सुपरिंटेंडेंट को पुलिस कर्मियों ने छोड़ दिया। इसके बाद आप वर्करों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मामला गरमा गया। जिसके विरोध में नगर कौंसिल कर्मचारियों ने थाने के अंदर और बाहर कूड़े के ढेर लगा दिए।

    दूसरी तरफ आप वर्करों ने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे है वह सभी झूठे है। उनकी तरफ से किसी के साथ कोई भी मारपीट नहीं की गई है। जिस जगह पर कूड़ा फेंका जा रहा है वह हमारे पास 5 साल के लिए लीज पर है। जिसके लिए हम वहां पहुंचे थे। वहीं पुलिस मुलाजिमों पर शराब पीने के आरोप भी लगे है। जब इस संबंधी एसएचओ अमनदीप सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए है।

  • BSNL ने मचाया धमाल, अब बिना सेट-टॉप बॉक्स देख पाएंगे Live Tv Channels

    BSNL ने मचाया धमाल, अब बिना सेट-टॉप बॉक्स देख पाएंगे Live Tv Channels

    नई दिल्लीः पिछले कुछ समय से BSNL ने अपने ग्राहकों को सरप्राइज दिया है। अब BSNLकी एप के ज़रीए बिना किसी Set-top बॉक्स के फ्री में सभी Live TV चैनल देख सकेंगे। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने यूजर्स के लिए Live TV ऐप की घोषणा की है। इस ऐप के जरिए आप अपने पसंदीदा टीवी चैनल का लाभ ले सकेंगे।

    फिलहाल यह सर्विस मध्यप्रदेश टेलीकॉम सर्कल में लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक हैंडल से बताया कि यह वायरलेस लाइव टीवी सर्विस FTTH यानी फाइबर-टू-द-होम इंटरनेट सर्विस के जरिए एक्सेस की जा सकेगी। इसके लिए यूजर्स से कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

    इस सर्विस का आनंद लेने के लिए आपको अपने स्मार्ट टीवी में BSNL Live TV ऐप डाउनलोड करना होगा। फ्री में लाइव टीवी की सर्विस लेने के लिए आपके पास BSNL का FTTH ब्रॉडबैंड कनेक्शन होना चाहिए। ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको ‘9424700333’ नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आप इस सर्विस की टेस्टिंग के लिए खुद को रजिस्टर कर पाएंगे। आपके पास BSNL की तरफ से इससे संबंधित मैसेज प्राप्त होगा।
    इसके बाद आप ऐप में लॉग-इन कर पाएंगे और फ्री में Live TV को एक्सेस कर पाएंगे।

  • Punjab : कल स्कूल-कालेज रहेंगे बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

    Punjab : कल स्कूल-कालेज रहेंगे बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

    बटाला –  पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी जी की शादी की सालगिरह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। जिसके तहत बटाला में 10 सितंबर को छुट्टी रहेगी। कल स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस दिन शराब और मांस की दुकानें भी बंद रहेंगी। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने कहा कि इस दिन विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

    तांकि बाहर से आने वाले लोगों या स्थानीय समुदाय को कोई परेशानी न हो। इन आयोजनों के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर उमा शंकर गुप्ता ने सिविल और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर विवाह समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के सदस्यों के साथ भी चर्चा की गई।

    इस मौके पर एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर, डॉ. शायरी भंडारी एसडीएम-सह-आयुक्त नगर निगम बटाला और जसवन्त कौर एसपी  बटाला, जगतार सिंह तहसीलदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Mpox को लेकर बढ़ता खौफ! राज्य सरकारों के लिए एडवाइजरी जारी

    Mpox को लेकर बढ़ता खौफ! राज्य सरकारों के लिए एडवाइजरी जारी

    नई दिल्लीः कोविड के बाद अब Mpox वायरस का खौफ दुनिया पर मंडरा रहा है। भारत में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस वायरस के बढ़ते मामले और भारत में इसका पहला संदिग्ध केस सामने आने के बाद राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी कर सभी संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने की सलाह दी है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने अपने तीन अस्पतालों में एमपॉक्स के लिए आइसोलेशन रूम स्थापित करने का निर्देश दिया था।

    कैसे फैलती है Mpox की बिमारी

    Mpox एक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति या जानवर के साथ संपर्क में आने से फैलता है। एमपॉक्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रामक त्वचा या मुंह या जननांगों जैसे अन्य घावों के सीधे संपर्क के माध्यम से फैल सकता है।
  • Punjab : Advocate की पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

    Punjab : Advocate की पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

    जगराओं – शहर के कच्चा मलक रोड पर एक वकील की पत्नी ने आज सुबह फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 39 वर्षीय हरप्रीत कौर पत्नी अवनिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतका दो बच्चों की मां थी।

    सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार जगराओं कोर्ट में वकालत करने वाले एडवोकेट अवनिंदर सिंह की पत्नी ने घरेलू परेशानी के चलते सुबह करीब 8 बजे फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

  • Punjab: पूर्व मंत्री श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए, सौंपा स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

    Punjab: पूर्व मंत्री श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए, सौंपा स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

    अमृतसरः पांच सिंह साहिबानों की ओर से 30 अगस्त को श्री अकाल तख्त साहिब में सुखबीर बादल सहित 2007 से 2017 तक के तत्कालीन मंत्रियों को तलब किया जा रहा है। जिसके बाद लगातार मंत्रियों की ओर से अकाल तख्त साहिब में पहुंचकर अपना-अपना स्पष्टीकरण पेश किया जा रहा है।

    जिसके तहत आज पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। जहां वह पांच सिंह साहिबानों के सामने पेश हुए और आपना स्पष्टीकरण पेश किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उन्हें सजा सुनाई जाती है वह उनका आदर करेंगे।

  • विदेश में जालंधर के युवक की मौत, जाने मामला

    विदेश में जालंधर के युवक की मौत, जाने मामला

    जालंधर,ENS – विदेश में आए दिन पंजाबी युवकों की मौत के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां एक युवक की इंग्लैंड में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरवंशदीप सिंह(19) निवासी लोहियां खास के गांव गिद्दड़ पिंडी के तौर पर हुई है। गुरवंशदीप पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गया था। बीते दिन परिवार को बेटे की मौत के बारे में पता चला, जिसके बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

    गांव गिद्दड़पिंडी का रहने वाला गुरवंशदीप सिंह एक मध्य वर्गीय परिवार से संबंध रखता है। वह अपने सुनहरे भविष्य के लिए इंग्लैंड गया था। मगर वहां पर बीते दिन उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार को गुरवंशदीप की मौत की सूचना दी गई। गुरवंशदीप सिंह 13 जुलाई को भारत से गया था, 14 जुलाई को इंग्लैंड पहुंचा था। मृतक के दोस्तों ने परिवार को बताया कि वह दो-तीन हफ्ते ही ठीक था और उसे चक्कर आ रहे थे।

     जिसके बाद 22 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए थे। जिसके कारण वह जिंदगी की जंग हार गया। परिवार को बताया गया कि गुरवंशदीप को ब्रेन हेमरेज था। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। परिवार ने भारत सरकार और संस्थाओं से गुहार लगाई है कि उनके बेटे के शव को भारत लाने में मदद की जाए।

  • Jalandhar: Activa सवार महिला की बाली झपटकर लुटेरे हुए फरार

    Jalandhar: Activa सवार महिला की बाली झपटकर लुटेरे हुए फरार

    जालंधरः थाना भार्गव कैंप के पास सिद्धार्थ नगर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे पति के साथ एक्टिवा पर जा रही एक महिला की बाइक सवार लुटेरे बाली छीन फरार हो गए। एक्टिवा सवार दंपति ने बाइक सवार युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची टीम जांच में जुट गई है। लद्देवाली की रहने वाली पूनम ने बताया कि वडाला चौक के पास उनके रिश्तेदार के घर किसी का निधन हो गया था। रविवार को वहां शोक सभा थी। दोपहर दो बजे वह अपने पति के साथ एक्टिवा पर बैठकर घर लौट रही थी। उस दौरान जब वह सिद्धार्थ नगर के पास पहुंची तो बाइक पर झपटमार उसके कान की बाली झपट ले गए। उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन झपटमार गलियों के रास्ते से फरार हो गए। मामले की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई है।