Blog

  • Jalandhar: 20 वर्षीय बेसुध मिली युवती के मामले में पूर्व MP Sushil Rinku पहुंचे अस्पताल, देखें Live

    Jalandhar: 20 वर्षीय बेसुध मिली युवती के मामले में पूर्व MP Sushil Rinku पहुंचे अस्पताल, देखें Live

    जालंधरः दिल्ली में बेसुध हालत में मिली 20 वर्षीय युवती के मामले को लेकर जालंधर के पूर्व विधायक सुशील रिंकू सिविल अस्पताल पहुंचे। इस मामले पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि जालंधर वेस्ट हल्के की लड़की जो पोस्ट आफिस में काम करती थी। मंगलवार को जब लड़की के घर वाले जब लड़की को फोन करते हैं तो फोन कोई अज्ञात व्यक्ति उठाता है और बताता है कि आपकी लड़की यहां गंभीर हालत में बेसुध पड़ी हुई है।

    उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की को जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पर भी उसकी हालत अभी गंभीर बनी है। पीड़ित लड़की की माता ने बताया कि जब भी लड़की को होश आता है तो वह यही कहती है कि मुझे इंजेक्शन लगाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि हो सकता है कि पहले भी लड़की को नशे के इंजेक्शन लगाए जाते हों।

    सुशील रिंकू ने कहा कि आज मैं बाकी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इसी मामले को लेकर पीड़ित के माता-पिता और  लड़की का इलाज कर रहे डाक्टरों से मिलने आए है। अगर लड़की को किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज कि ज़रूरत है तो हम इसका इलाज वहां करवाने के लिए भी तैयार है।

    उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को सख्ती से ले ओर मामले की गंभीरता से जांच करते दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। वहीं जालंधर में एडवोकेट पर चली गोली के मामले में पूछने पर उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पंजाब में हो रही घटनाओं को दबाने की कोशिश कर रही है, ताकि पंजाब सरकार की बदनामी न हो। उन्होंने इस मामले में आप सरकार पर भी निशाना साधा। पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है जिसके कारण आए दिन चोर, लुटपाट ओर हत्या की घटनाए बड़ रही है।

  • दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन ने Bus Conductor को कुचला, मौ’त

    दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन ने Bus Conductor को कुचला, मौ’त

    नादौन – दूरभाष केंद्र के बाहर देर शाम एक स्कूटी सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार का सिर को बुरी तरह से कुचल दिया गया। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी ज्वालामुखी क्षेत्र के गांव कोपड़ा कटोई के तौर पर हुई है। में की गई है जोकि एचआरटीसी में बतौर कंडक्टर सर्विस करता था। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

    वह बस के साथ नादौन से गांव बसारल गया था। वहां बस खड़ी करने के बाद जब वह स्कूटी पर अपने घर जा रहा था तो नादौन शहर में टैलीफोन एक्सचेंज के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गया और वाहन चालक ने उसे बुरी तरह से कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही डीएसपी नितिन चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

  • Kolkata Rape Murder Case मामले में अगली सुनावाई 17 सितंबर को

    Kolkata Rape Murder Case मामले में अगली सुनावाई 17 सितंबर को

    Court ने CBI से 16 सितंबर को नई स्टेटस रिपोर्ट मांगी

    नई दिल्लीः कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर केस की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से कपिल सिब्बल और CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता पेश हुए।सिब्बल ने कहा- डॉक्टरों के काम न करने से 23 लोगों की मौत हो गई है। CJI ने केस रिपोर्ट पर सवाल किए। उन्होंने सिब्बल से पूछा- क्या कोलकाता पुलिस ने सुबह 8:30 बजे से रात 10:45 बजे तक की पूरी फुटेज सौंप दी है? उन्होंने कहा- हां। CJI ने फिर कहा- लेकिन CBI तो कह रही है कि केवल 27 मिनट की वीडियो शेयर की गई। इस पर सिब्बल ने कहा- 8:30 से 10:45 तक जो सबूत जुटाए गए। उसके वीडियो के कुछ हिस्से दिए गए हैं। कुछ तकनीकी गड़बड़ आई थी। कपिल सिब्बल और CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की। कोर्ट ने CBI से 16 सितंबर को नई स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। 17 सितंबर को सुनवाई की अगली तारीख दी है।
  • भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    पटनाः बिहार की राजधनी पटना में सोमवार सुबह एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। यहां चैन स्नेचिंग का विरोध करने आए भाजपा ने पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा ने की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसरा मंगलवार सुबह रिश्तेदारों को छोड़ने आए भाजपा थे। लौटते समय कुछ अपराधीयों द्वारा चेन छीनने का विरोध करने पर बदमाश ने उनके सिर में गोली मार दी। जबकि, दूसरे ने चाकू से कई बार हमले किए।लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हैं मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हैं सुबह 6 बजे सूचना मिली कि मुन्ना शर्मा की हत्या कर दी गई है. उनके परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस अब घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और मामले की तहकीकात कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana Election Update: AAP ने Congress Party को दी शाम तक की मोहलत, जल्द ही 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का होगा एलान

    Haryana Election Update: AAP ने Congress Party को दी शाम तक की मोहलत, जल्द ही 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का होगा एलान

    • हरियाणा चुनाव अपडेट: AAP ने कांग्रेस पार्टी को शाम तक की मोहलत, 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द
    हरियाणाः Haryana Election Update – विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और AAP (आम आदमी पार्टी) के बीच गठबंधन की चर्चा जोरों पर है। आज शाम तक इस गठबंधन पर अंतिम फैसला आने की उम्मीद है। इस बीच, AAP हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुप्ता ने कहा कि आज शाम तक सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वह 90 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आलाकमान की ओर से गठबंधन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हुई है। यदि शाम तक कोई खबर नहीं मिलती, तो शाम तक AAP अपनी 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देगी। आम आदमी पार्टी इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।
  • भीषण गोलीबारी में 4 की मौत, 13 घायल

    भीषण गोलीबारी में 4 की मौत, 13 घायल

    नई दिल्ली – इजराइल ने देर रात को मध्य सीरिया में कई इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए गए। इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। गोलीबारी की वजह से कई जगहों पर आग लग गई। सरकारी मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी है।

    जानकारी के अनुसार सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने मध्य क्षेत्र में कई जगहों को निशाना बनाकर किए गए आक्रामक हमले का मुकाबला किया। इस हमले में हमा प्रांत के एक राजमार्ग को नुकसान पहुंचा और आग लगने के बाद सोमवार सुबह दमकलकर्मी आग पर काबू करने के लिए जूझते दिखे।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी हमास प्रांत में मसयाफ नेशनल अस्पताल  के प्रमुख फैसल हैदर ने बताया कि हमले के चार मृतकों और 13 घायलों को अस्पताल लाया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

  • बच्चों से भरी School Bus पलटी, दो की मौत, 9 घायल

    बच्चों से भरी School Bus पलटी, दो की मौत, 9 घायल

    महाराष्ट्राः राजस्थान के फलोदी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक स्कूल की बच्चों से भरी बस पलट गई है। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई है और 9 बच्चे घायल हुए हैं। ये हादसा फलोदी जिले के रणीसर गांव में मोरिया पड़ियाल मार्ग पर सुबह 7:30 बजे हुआ। घायल बच्चों को जिला अस्पताल फलोदी लाया गया। हादसे के तुरंद बाद ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जैसे ही बच्चे अस्पताल पहुंचे, अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पीएमओ, सीएमएचओ और पूरा चिकित्सालय स्टाफ बच्चों के इलाज में जुट गए हैं। रणीसर गांव के सरपंच चंद्रवीर सिंह राठौड़ भी अस्पताल पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

  • Train को उड़ाने की साजिश! पटरी पर रखे सिलेंडर से टकराई Train, देखें वीडियो

    Train को उड़ाने की साजिश! पटरी पर रखे सिलेंडर से टकराई Train, देखें वीडियो

    कानपुर – रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल बम मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर शाम रेलवे ट्रैक पर कालिंदी एक्सप्रेस के सामने सिलेंडर,पेट्रोल बम रखा मिला। ट्रेन इतनी स्पीड में थी कि रोकते-रोकते सिलेंडर से जा टकराई। गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं और टकराकर ट्रैक के किनारे गिर गया।

    रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल बोतल का मिलना सामान्य मामला नहीं है। गनीमत रही कि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी और बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने जांच की तो पता चला कि रेलवे ट्रैक पर ना केवल रसोई गैस का सिलेंडर रखा था, बल्कि वहीं पर पेट्रोल भरी बोतल, माचिस एवं अन्य संवेदनशील सामान भी रखे थे।

    कालिंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने तुरंत इसकी सूचना सीनियर अफसर को दी। रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रखे होने का पता चलते ही हड़कंप मच गया। तुरंत RPF, GRP और रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे और जांच की। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया-अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट पर कालिंदी के सामने सिलेंडर रखा मिला।

    इससे साफ है कि ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई थी। सिलेंडर फटने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद मैके पर कालिंदी एक्सप्रेस करीब 22 मिनट तक खड़ी रही। बाद में ट्रैक की जांच करने के बाद इस ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

  • Jalandhar: Advocate के घर पर चली गोली मामले में Rajinder Beri का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: Advocate के घर पर चली गोली मामले में Rajinder Beri का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बीती रात गुजराल नगर में एक एडवोकेट के घर के बाहर गोलियां चलने का मामला सामने आया था। यह घटना एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर पर हुई है। जानकारी अनुसार बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। गनीमत रही की गोलियां किसी को लगी नहीं, लेकिन वकील के घर के गेट पर गोलियों के निशान भी साफ दिखाई दे रहे है। वहीं एक वकील ने कहा कि हम इस घटना की निंदा करते है।

    वही कांग्रेस के शहरी प्रधान राजिंदर बेरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एडवोकेट गुरमोहन सिंह के दो गोलियां चली है और गेट पर गोलियों के निशान भी नजर आ रहे है। एडवोकेट गुरमोहन किसी का केस लड़ रहे है और इनको पहले भी किसी ने धमकी भेजी थी की इस केस को डील मत करे। उन्होंने कहा कि जालंधर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर हम चुप नहीं रहेंगे। हमलावरों द्वारा गोलियां चलाने की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है।

  • स्थापना से पहले क्षतिग्रस्त हुई 25 फीट की गणेश प्रतिमा, देखें वीडियो

    स्थापना से पहले क्षतिग्रस्त हुई 25 फीट की गणेश प्रतिमा, देखें वीडियो

    ग्वालियर: शहर की गड्ढेदार और टूटी सड़के एक बार फिर से विघ्नहर्ता पर भारी पड़ी हैं। खल्लासीपुरा में विराजित करने के लिए ले जा रही गणेश प्रतिमा विराजित होने से पहले ही बीच रास्ते में गिर गई। इस गणेश प्रतिमा को शनिवार की शाम 5 बजे बाद स्थापित करने के लिए जीवाजीगंज से आयोजकों ने गाजे-बाजे के साथ लाना शुरू किया था जो रविवार की रात 8 बजे तक करीब चार किलोमीटर का रास्ता ही तय कर पाई और बीच रास्ते में ही गिर गई। जिन रास्तों से प्रतिमा को लाया जा रहा था, वहां अननिगत गड्ढे थे।

    इसके साथ ही रास्ते में बिजली, डिस्क, इंटरनेट आदि की तारें भी थी। इन तारों को जैसे-तैसे हटाते हुए और जर्जर गड्ढों को पार करते हुए श्री गणेश जी की प्रतिमा रात 8 बजे शिंदे की छावनी स्थित नवाब साहब के कुंए के पास पहुंची तो अनियंत्रित होने के कारण सीधे जमीन पर आ गिरी और चकनाचूर हो गई। प्रतिमा गिरने के बाद आयोजकों ने रास्ता बंद करके गड्ढेदार सड़कों के विरोध में वहीं बैठ गए। उनकी मांग थी कि शहर की गड्ढेदार सड़कों पर जिला और नगर निगम प्रशासन ध्यान दे। साथ ही खंडित हो चुकी प्रतिमा का सम्मान के साथ विसर्जन किया जाए। रात करीब 11 बजे बाद प्रशासन ने खंडित प्रतिमा को डंपर और ट्रोला के जरिए खुरेरी में विसर्जित करने के लिए ले जाया गया। इसके बाद आयोजकों ने यहां छोटी गणेश जी की प्रतिमा विराजित की। इस घटना में प्रतिमा के पीछे खड़े दो लोग भी नीचे गिरे और चोटिल हो गए। उन्हें पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां थोड़ी देर बाद उनकी छुट्टी कर दी गई।

    गणपति प्रतिमा गिरते ही यहां जनता का मजमा लगना शुरू हो गया। वहीं आयोजक शहर के गड्ढों पर विरोध करने लगे। इस बीच यहां जो भी मोबाइल लेकर वीडियो या फोटो बनाने के लिए आया उसे लोगों ने पकड़कर पीटा। हालांकि यहां पुलिस बल मौजूद था, लेकिन उनकी संख्या काफी कम थी। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस बल और वज्र की गाड़ी यहां पहुंची।

    मामले की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे ओर उन्होंने इस मामले में दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि ये मामला धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला है। सडक़ों के गड्ढे इतने दुखदायी हो गए हैं। यह आप समझ सकते हैं। उन्होंने प्रशासन को दोषी करार देते हुए कहा कि नि:स्संदेह घटना तो दु:खद है। आयोजकों की ओर से घटना स्थल पर बैठे ऋतिक गोयल ने कहा कि शहर की गड्ढेदार सडक़ों की वजह से ही प्रतिमा गिरी है। इसे यहां तक लाने में भी हमें काफी परेशानी उठानी पड़ी।