Blog

  • Punjab : भीषण गर्मी से मिल सकती है राहतः IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, देखें वीडियो

    Punjab : भीषण गर्मी से मिल सकती है राहतः IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, देखें वीडियो

    लुधियाना: देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं, राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों समेत कई राज्यों में दिन भर पारा 45 से ऊपर चढ़ जा रहा है। जहां पंजाब में लगातार बदल रहे मौसम के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गर्मी का प्रकोप भी बढ़ रहा है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में पंजाब के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब में गर्म हवाओं के साथ-साथ कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग की डॉ. कुलविंदर कौर गिल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और समय-समय पर उन्हें पानी और खाद की जरूरत पड़ेगी।

  • Jalandhar: ਡਿਪਲੋਮਾ ਕੋਰਸਾਂ ਲਈ ਆਨਲਾਇਨ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ

    Jalandhar: ਡਿਪਲੋਮਾ ਕੋਰਸਾਂ ਲਈ ਆਨਲਾਇਨ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ

    ਜਲੰਧਰ (ENS): ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਤਕਨੀਕੀ ਬੋਰਡ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੁੱਚੇ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜਾਂ ਵਿਚ ਚਲ ਰਹੇ ਦੋ ਅਤੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲਾਂ ਡਿਪਲੋਮਾ ਦੇ ਕੋਰਸਾਂ ਲਈ 2024-25 ਸੈਸ਼ਨ ਵਾਸਤੇ ਆਨਲਾਇਨ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ 7 ਜੂਨ, 2024 ਨੂੰ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮੇਹਰਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ.ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੋਰਡ ਵਲੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਦੱਸਵੀ ਪਾਸ, 11ਵੀ ਪਾਸ ਜਾਂ +2 ਪਾਸ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਆਪਣੇ ਮਨਪਸੰਦ ਡਿਪਲੋਮੇ ਕੋਰਸ ਲਈ ਦਾਖਲ ਹੋਸਕਦੇ ਹਨ।

    ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਆਈ.ਟੀ.ਆਈ ,+2 ਵੋਕੇਸ਼ਨਲ ਜਾਂ +2 ਨਾਨ ਮੈਡੀਕਲ ਪਾਸ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਉਹ ਲੀਟ ਐਂਟਰੀ ਰਾਹੀਂ ਡਿਪਲੋਮੇ ਦੇ ਦੂਜੇ ਸਾਲ ਵਿੱਚ ਸਿੱਧੇ ਹੀ ਦਾਖਲ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਬਾਰਵੀਂ ਮੈਡੀਕਲ ਪਾਸ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਫਾਰਮੇਸੀ ਦੇ ਦੋ ਸਾਲਾਂ ਡਿਪਲੋਮੇ ਲਈ ਅਪਲਾਈ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਡਾਕੂਮੈਂਟ ਅਪਲੋਡ ਕਰਨ ਤੇ ਸੰਸਥਾ ਦੀ ਚੁਆਇਸ ਫਿਲਿੰਗ ਵਾਸਤੇ ਕਿਹਾ ਜਾਵੇਗਾ । ਮੈਰਿਟ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਫਿਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਟੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਸੀਟ ਅਲਾਟਮੈਂਟ ਹੋਵੇਗੀ।

    ਇਹ ਇਕ ਸੰਪੂਰਣ ਪਾਰਦਸ਼ੀ ਆਨਲਾਇਨ ਪ੍ਰੋਸੇਸ ਹੈ ਜੋ ਤਕਨੀਕੀ ਬੋਰਡ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਦੇਖ-ਰੇਖ ਵਿਚ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਵਾਸਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਕਾਲਜ ਦਫ਼ਤਰ ਨਾਲ ਸਪੰਰਕ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਅਪਲਾਈ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਰਜ਼ਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਕਾਲਜ ਦਫ਼ਤਰ ਦੀ ਹੈ। ਉਹ ਵੀ ਜੇ ਚਾਹੁਣ ਤਾਂ ਕਾਲਜ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਸਪੰਰਕ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਹਰਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਸਿਵਲ, ਇਲੈਕਟ੍ਰੀਕਲ, ਮਕੈਨੀਕਲ, ਇਕਲੈਕਰਾਨਿਕਸ, ਕੰਮਪਿਊਟਰ, ਆਟੋਮੋਬਾਇਲ ਤੇ ਫਾਰਮੇਸੀ ਦੇ ਕੋਰਸ ਚਲ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਲੋੜਵੰਦ ਤੇ ਹੋਸ਼ਿਆਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ 5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆਂ ਕਿ ਕਾਲਜ ਨੂੰ 2023-24 ਵਿਚ ਉੱਤਰ ਭਾਰਤ ਦੇ ਸਰਵੋਤਮ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਦਾ ਖਿਤਾਬ ਮਿਲਿਆ ਹੈ ਤੇ ਉਸ ਦੇ ਇਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਨੂੰ ਏ . ਆਈ. ਸੀ. ਟੀ. ਈ ਵਲੋੰ ਐਨ.ਬੀ.ਏ ਐਕਰੀਡੇਸ਼ਨ /ਮਾਨਤਾ ਵੀ ਮਿਲੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਉਪਲੱਬਧੀ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਬਹੁਤਕਨੀਕੀ ਕਾਲਜ ਬਣ ਗਿਆ ਹੈ।

  • Jalandhar : इस्तीफा मंजूर होने पर भड़के Sheetal Angural, देखें Live

    Jalandhar : इस्तीफा मंजूर होने पर भड़के Sheetal Angural, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के से विधायक शीतल अंगुराल को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। दरअसल, बीते दिन शीतल अंगुराल स्टीफन वापस लेने को लेकर स्पीकर को पत्र जारी किया था जिसको लेकर वह आज विधानसभा भी गए थे। विधानसभा में स्पीकर से मुलाकात ना होने के बाद उन्होंने उनके सैक्रेटरी को पत्र सौंप दिया था। इस दौरान विधानसभा से बाहर आकर शीतल अंगुराल ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उन्हें 11 तारीख को सुबह 11:00 का समय दिया गया है। इसके कुछ देर बाद दोपहर 3:00 बजे स्पीकर द्वारा शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। इस मामले को लेकर शीतल अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।

    शीतल अंगुराल ने कहा कि स्पीकर ने अगर उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था तो उन्हें एक बार उनसे बात करनी चाहिए थी कि विधायक ने किसी दबाव में आकर तो इस्तीफा नहीं दिया है। शीतल अंगुराल ने कहा कि मुझे बुलाए बिना मेरा इस्तीफा मंजूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह बाबासाहेब अंबेडकर  द्वारा बनाए गए कानून में शामिल है कि विधायक को बुलाए बिना उसका इस्तीफा मंजूर नहीं किया जा सकता।

  • नशा तस्करों के विरुद्ध लामबंद हुए ग्रामीण, विधायक सत्ती सहित डीसी को सौंपा ज्ञापन 

    नशा तस्करों के विरुद्ध लामबंद हुए ग्रामीण, विधायक सत्ती सहित डीसी को सौंपा ज्ञापन 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव जलग्रां टब्बा के ग्रामीण गांव में ही नशा बेचने वाले एक परिवार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीसी ऊना जतिन लाल से मिले। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जलग्रां टब्बा से ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक सतपाल सिंह सत्ती और ग्राम पंचायत प्रधान की अगुवाई में डीसी कार्यालय पहुंचा और डीसी जतिन लाल को नशा तस्करी में संलिप्त परिवार के खिलाफ ज्ञापन पत्र सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन को भी चेतावनी दी है कि यदि इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो फिर ग्रामीणों को अपने स्तर पर इस मामले को सुलझाना होगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। 

     डीसी ने इस मामले पर तत्काल कड़ा संज्ञान लेने की बात कही और उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए जिला प्रशासन ग्रामीणों की इस शिकायत पर जल्द समुचित कार्रवाई अमल में लाएगा।

    वहीं डीसी से मिलने आए प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलाओं ने कहा कि नशा तस्करी का काम कर रहे इस एक परिवार के कारण न केवल पूरा गांव बदनाम हो रहा है बल्कि छोटे बच्चों का भविष्य भी खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन से ग्रामीण इस परिवार पर पूरी तरह निगरानी रख रहे हैं वहीं इस परिवार में ड्रग्स लेने के लिए आने वाले लोगों पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है।

    महिलाओं का कहना है कि नशा तस्करी करने वाले लोग कभी ग्रामीणों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हैं तो कभी उनके बच्चों को मार देने की धमकियां देते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस परिवार के पास कई लोग नशा खरीदने के लिए आते हैं। महिलाओं ने प्रशासन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी इस शिकायत पर समुचित कार्रवाई नहीं की गई तो इस मामले को उन्हें खुद निपटाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    वहीं, दूसरी तरफ उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने नशा तस्करी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को जल्द पुलिस के सुपुर्द करते हुए ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

  • 2 Commissioners सहित 11 जिलों के DC पर जल्द गिरेंगी गाज

    चंडीगढ़: हरियाणा में लोकसभा चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद सूबे के अफसरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी है। इसके लिए  मुख्यमंत्री कार्यालय में अफसरों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जिसके बाद CM नायब सिंह सैनी के साथ चर्चा होगी और फिर ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। वहीं CMO के सूत्रों का कहना है कि इस ट्रांसफर लिस्ट में 11 जिलों के डीसी, 2 कमिश्नरों के नाम हैं। इसके अलावा कुछ विभागों के विभागाध्यक्षों का भी ट्रांसफर किए जाने के आसार हैं।

    इसके अलावा पुलिस रेंज में तैनात एडीजीपी – आईजी भी बदले जाएंगे। चर्चा है कि मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में भी एक-दो नए अफसर को तैनात कर सकते हैं। हरियाणा में ब्यूरोक्रेसी को लेकर बदलाव की वजह लोकसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। सरकार को इनपुट मिला है कि चुनाव में ब्यूरोक्रेसी के कुछ अफसरों ने सरकार के खिलाफ काम किया है। चर्चा है कि अफसरशाही भी लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अपने व्यवहार में बदलाव कर सकती है।

  • ट्रैक्टर और ऑटो में हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    ट्रैक्टर और ऑटो में हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : आगरा में सुबह भीषण सड़क हो गया। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 लोग घायल हुए है। एक ही परिवार के 6 सदस्य ऑटो में सवार हो कर जा रहे थे कि तभी ऑटो और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई जिसके चलते दर्दनाक हादसा हो गया आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के अरसेना पर ट्रैक्टर ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी

    जिससे ऑटो पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया और ऑटो में सवार पिता और 2 बेटों की मौत हो गई जबकि मां और दो बच्चे घायल हो गएभीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देख मौके पर लोगों ने दौड़ लगा दी। राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

    बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार पूरा परिवार मैनपुरी जा रहे थे कि तभी पीछे से ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दीजिससे हादसा हो गया मौके की हालत को देख अनुमान लगाया जा सकता है हादसा कितना बड़ा रहा होगा इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 अस्पताल में भर्ती हैं

  • Taj Express Train के डिब्बों में लगी आग, देखें वीडियो

    Taj Express Train के डिब्बों में लगी आग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के सरिता विहार में सोमवार को ताज एक्सप्रेस के 4 डिब्बों आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि हमें शाम 4 बजकर 24 मिनट पर जानकारी मिली कि ताज एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली है। आठ दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने अभी नहीं आई है। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि 4:24 पर हरकेश नगर से सूचना मिली थी। मौके पर छह गाड़ियां भेजी गई है. अभी आगे की जानकारी का इंतजार है।

  • Punjab: Amritpal Singh के Agent बने सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज

    तरनतारनः खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह के पोलिंग एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मल्टीपल स्वास्थ्य सरकारी कर्मचारी अमृतपाल सिंह को खडूर साहिब से पोलिंग एजेंट बनना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने बलबीर सिंह के खिलाफ धारा 134ए का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारी की पहचान बलबीर सिंह पुत्र पूरन सिंह गांव जंड जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बलबीर सिंह को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि कोई भी सरकारी रैंक का कर्मचारी पोलिंग एजेंट नहीं बन सकता, इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि अमृतसर में एक ही घर से 226 वोटर कार्ड जब्त किए गए हैं। ये पूरी कार्रवाई चुनाव आयोग की तरफ से की गई। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की फ्लाइंग टीमों को आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी। पुलिस ने चुनाव आयोग की शिकायत पर अमृतसर के जैंतीपुर निवासी रजिंदर पाल व बेटे अमनदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    एसडीएम मजीठा कम सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने पुलिस को जानकारी दी कि जैंतीपुर निवासी रजिंदर पाल व उनके बेटे अमनदीप कुमार के घर से 226 वोटर कार्ड जब्त किए गए हैं। दरअसल, चुनाव आयोग की फ्लाइंग टीम को इस बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम की तरफ से उनके घर पर रेड की गई। सर्च के दौरान घर से ये वोटर कार्ड जब्त किए गए। फिलहाल दोनों फरार हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने रीप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट 1951 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab : Bank कर्मी ने की Gold loan के नाम पर लाखों की ठगी

    गुरदासपुर : शहर के एक प्रमुख व्यवसायी से गोल्ड लोन के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। मामला एक प्रतिष्ठित बैंक से जुड़ा है। लेकिन बैंक अधिकारी अब कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित ललित कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उन्होंने 7 मार्च 2022 को अपनी पत्नी के नाम पर एक प्रतिष्ठित निजी बैंक से करीब 17 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया और बदले में करीब 480 ग्राम सोना जमा कराया था। इस दौरान एक अन्य निजी बैंक का कर्मचारी भी मौजूद था।

    पीड़ित ललित ने बताया कि 12 अक्टूबर 2022 को बैंक कर्मी ने उन्हें बिना बताए लगभग 18 लाख रुपए नकद जमा करा दिए और सारा सोना बैंक से छुड़ा लिया। आश्चर्य की बात यह थी कि बैंक ने खाता धारक या उसके नामांकित व्यक्ति की उपस्थिति के बिना ही सारा सोना उसे सौंप दिया। ललित कुमार के मुताबिक इसके बाद मार्च 2023 में उक्त कर्मी ने उनसे इस लोन की किस्त के रूप में एक लाख 65 हजार रुपए ले लिए, लेकिन फिर भी उन्हें यह नहीं बताया कि उनका सोना छुड़ा लिया गया है।

    3 महीने पहले खुलासा हुआ था कि उक्त बैंक कर्मचारी द्वारा कई लोगों के नाम पर लोन लेकर पैसों का गबन किया गया है। जिसकी शिकायत बैंक से की गई और बैंक ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने बैंक जाकर अपने सोने के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उनकी ऋण राशि पूरे ब्याज सहित जमा कर दी गई है और सोना वापस ले लिया गया है। लेकिन बैंक अधिकारी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि यह सोना बैंक कर्मी ने लिया है।

    हैरानी की बात तो यह है कि घोर लापरवाही और लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला होने के बावजूद निजी बैंक के अधिकारी इस मामले में कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। वहीं मामले की जांच कर रहे डीएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गयी है। बैंक कर्मी पर करीब एक दर्जन लोगों ने उसके नाम पर लोन लेकर पैसे हड़पने का आरोप है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

  • Punjab: Scorpio and Bike की टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Scorpio and Bike की टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव प्यार आना फ्लाई ओवर पर स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल बीच हुई भीषण टक्कर मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत होगी एक व्यक्ति जख्मी बताया जा रहा है पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पिता जगसीर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिरोजपुर से जेसीबी का स्पेयर पार्ट्स लेकर जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल हरप्रीत सिंह चल रहा था। उन्होंने कहा कि जब वह फ्लाई ओवर जिओ पंप के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आ गई।

    आरोप है कि उक्त गाड़ी चालक लापरवाही से चला रहा था और उसके उनकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी। पीड़ित ने कहा कि हादसे के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फट गया, लेकिन उसके बावजूद चालक ने गाड़ी भागने की कोशिश की। इस दौरान आसपास के लोगों ने गाड़ी को काबू कर लिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति गिरने से मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।