Blog

  • Punjab: ऑटो चालक हत्याकांड मामले में 4 आरोपी काबू, एक फरार

    Punjab: ऑटो चालक हत्याकांड मामले में 4 आरोपी काबू, एक फरार

    पठानकोट : गत दिवस ऑटो चालक की हत्या के मामले में नामजद किए गए 5 आरोपियों में से 4 आरोपियों को काबू कर लिया गया है। एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि जैसे ही पुलिस के सामने मामला आया तो डीएसपी सिटी सुमीर सिंह एवं डिवीजन नं.2 के प्रभारी आकाश दत्त के नेतृत्व में गठित टीम ने भाग रहे आरोपियों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे सिर्फ सवारियों को लेकर रंजिशन मामला था क्योंकि इनकी पहले भी सवारियों को लेकर झड़प हो चुकी है।
    उन्होंने बताया कि हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, रणजीत सिंह उर्फ डड्डू निवासी भूरे गिल अजनाला मौजूदा रिक्शा स्टैंड माडल टाऊन, साहिब सिंह उर्फ साबी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, आकाश उर्फ कांशी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि हनी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी को गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी सीसीटीवी कैमरे, फॉरैंसिक एंव जैविक सबूतों को एकत्रित कर की गई है। असल साजिश रचने वाला आकाश उर्फ कांशी है जिसकी पहले भी ऑटो को लेकर कहासुनी हो चुकी है।
    एसएसपी मीर ने बताया कि कांशी पर डमटाल स्थित चौकी में पहले भी एक मामला दर्ज है जबकि रणजीत सिंह उर्फ डड्डू पर पहले भी धारा-379, 411 व 68 के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों द्वारा प्रयोग किए गए तीनों दातर बरामद कर लिए गए हैं।

  • खेल-खेल में दर्दनाक हादसा, 2 साल की बच्ची की मौत

    खेल-खेल में दर्दनाक हादसा, 2 साल की बच्ची की मौत

    घुमारवींः तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गांव मलारी में एक दर्दनाक घटना पेश आई है, जिसमें एक 2 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोनाक्षी (2) पुत्री देशराज निवासी गांव मलारी, डाकघर मलांगण अपने घर के आंगन के साथ खेतों में खेल रही थी और खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिर गई। परिजनों ने जब उसे टैंक में गिरा हुए देखा तो तुरंत बाहर निकाला और सिविल अस्पताल बरठीं ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाई पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवा करवाने के बाद बच्ची का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    अलवर : कृषि उपज मंडी के पल्लेदार व बिहार के निवासी 28 साल के मजदूर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंदा लगा सुसाइड कर लिया।  मृतक की पहचान अमरजीत उर्फ काला पुत्र रामचंद्र ठाकुर निवासी बिहार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक ने रात को फंदा लगाया। मृतक के दो बच्चे भी हैं। सुबह दूसरे मजदूरों ने देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक बिहार के खगरिया के लहीनअखतुलिया गांव के निवासी हैं।

    बिहार के खगरिया के रहने वाला 28 साल का मजदूर करीब 8 साल से अलवर कृषि उपजमंडी में काम करता था। वह साढ़े 3 महीने पहले ही बिहार गया था। अब अचानक उसके फंदे पर लटकने की सूचना मिली। एनईबी थानाधिकारी दिनेश चंद ने बताया कि अमरजीत उर्फ काला पल्लेदारी का काम करता था। वह फंदे पर लटका मिला है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी। उनके आने पर रिपोर्ट लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

  • फिर से होगी CUET UG परीक्षा, नया शेड्यूल जारी

    फिर से होगी CUET UG परीक्षा, नया शेड्यूल जारी

    नई दिल्लीः एनटीए की एक और परीक्षा चर्चा में है। अब बात हो रही है सीयूईटी यूजी 2024 की। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 15 से 29 मई, 2024 के बीच आयोजित किया गया था। फिर 7 जुलाई 2024 को सीयूईटी यूजी आंसर की रिलीज की गई थी। अब एनटीए ने जानकारी दी है कि सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा को जुलाई में फिर से आयोजित किया जाएगा। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा से जुड़ी हर डिटेल exams.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

    NTA सीयूईटी (यूजी) 2024 के लिए आयोजित परीक्षा के संबंध में 30 जून 2024 तक मिली सार्वजनिक शिकायतों को देख रहा है (CUET UG Answer Key 2024)। अगर शिकायत सही पाई गई तो NTA इन उम्मीदवारों को चयनित केंद्रों पर 15 से 19 जुलाई के बीच किसी भी दिन परीक्षा दोबारा देने का मौका देगा। उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड भी फिर से जारी किए जाएंगे। ऐसे सभी उम्मीदवार केवल सीबीटी (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) मोड में परीक्षा दे सकेंगे।

  • पति ने की आत्महत्या, डॉक्टर की बेटी ने छत से कूदकर दी जान

    पति ने की आत्महत्या, डॉक्टर की बेटी ने छत से कूदकर दी जान

    गोरखपुरः यूपी के गोरखपुर के मशहूर मनोरोग चिकित्सक डॉक्टर राम शरण श्रीवास्तव की बेटी संचित श्रीवास्तव ने छत से कूदकर अपनी जान दी। दरअसल, दो दिन पहले ही संचित के पति ने वाराणसी के एक होटल में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। सूचना मिलने पर संचित अवसाद में चली गयी थी। अवसाद में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। गोरखपुर के सिविल लाइन पार्क रोड पर डॉक्टर राम शरण श्रीवास्तव का आवास है। उनकी बेटी संचित कुछ दिन पूर्व मायके आई थी। बीते शनिवार की रात किसी बात से आहत होकर उसके पति हरीश ने खुदकुशी कर ली थी। पटना के रहने वाले हरीश ने वाराणसी के सारनाथ में एक होटल में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। जानकारी होने पर डॉ. राम शरण श्रीवास्तव वाराणसी जाने के लिए तैयारी में थे, इसी बीच उनकी बेटी संचित ने छत से कूद कर जान दे दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

  • Cricket: इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

    Cricket: इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

    नई दिल्ली : 23 साल के भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 100 रनों की पारी खेलकर नया रिकार्ड कायम कर दिया है। वह टीम इंडिया के लिए एक मैच के बाद ही जीरो से हीरो बन गए हैं। पिछले मैच में उन्होंने डेब्यू किया था और वह जीरो रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद अब उन्होंने दूसरे मैच में ही शतक जड़कर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए हैं। अभिषेक की वजह से ही टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही और जीत दर्ज कर पाई।

    जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रमक बैटिंग करते हुए सिर्फ 46 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया। यह टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में तीसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 8 छक्के लगाए। वह 100 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

  • दोस्तों संग घूमने आया था युवक, डूबने से मौत

    दोस्तों संग घूमने आया था युवक, डूबने से मौत

    देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी और झरनों में पानी का बहाव बढ़ने के बीच शनिवार को एक युवक की देहरादून स्थित सहस्त्रधारा झरने में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक राजस्थान के जिला चुरू का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कंट्रोल रूम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा में डूब गया है। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, जहां उक्त व्यक्ति को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। मृतक के संबंध को लेकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक कालूराम पुत्र स्व. जुमाराम, निवासी ग्राम व पोस्ट गुलेरिया, जिला चुरु, राजस्थान, उम्र 35 वर्ष, अपने 03 अन्य साथियों के साथ देहरादून घूमने के लिए आया था। सहस्त्रधारा में अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण वह डूब गया।

  • Punjab: शिव सेना नेता से मिलने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

    Punjab: शिव सेना नेता से मिलने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

    लुधियानाः निहंगों के हमले से गंभीर जख्मी शिव सेना नेता संदीप थापर का लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दौरान कई अन्य वरिष्ठ नेता उनका हाल जानने पहुंचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीकांत चावला भी नेता संदीप थापर का डीएमसी अस्पताल हाल जानने पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि हमला करने वाले आरोपी कौन थे और अगर आरोपी नाहिंग सिंह हैं तो नाहिंग सिंह संगठनों को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि नहिंग सिंह दल लोगों की सेवा करता है। यदि उनमें से या उनका कोई सहयोगी ऐसी गतिविधियां करता है तो कानूनी कार्रवाई के अलावा निहंग सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को एक साथ रहना चाहिए और आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड को निलंबित करना गलत है, क्योंकि एक सुरक्षा गार्ड सुरक्षा प्रदान नहीं करता है या तो पुलिस पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करे या हाथ खड़े कर दे।

  • Punjab : दिनदहाड़े चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Punjab : दिनदहाड़े चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    मोगा : पंजाब में क्राइम की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है।चोर और लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां चोर ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।

    मोगा के चेंबर रोड में बंद फाटक के सामने वाली गली में घर के बाहर खड़े मोटरसाइकिल को लेकर चोर रफूचक्कर हो गया। घटना की सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे मे दिखाई दे रहा कि चोर देखते ही देखते घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया।

  • Punjab: नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर पलटा बजरी से भरा टिप्पर

    Punjab: नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर पलटा बजरी से भरा टिप्पर

    लुधियाना: भट्टियां के पास नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, आज सुबह करीब तड़के 3 बजे गढ़शंकर होशियारपुर से बजरी से भरा हुआ टिप्पर हाईवे से पलटकर सर्विस रोड पर गिर गया। इस हादसे में सारी बजरी रोड के ऊपर फैल जाने से सारा रास्ता बंद हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में टिप्पर नीचे किसी वाहन के ऊपर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    सूत्रों के मुताबिक ड्राइवर को भी कुछ चोटें आई हैं। सुबह स्कूल टाइम होने तथा आने-जाने वाले राहगीरों को सड़क से गुजरना होता है, बजरी के कारण भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक विभाग को सूचना देने पर ट्रैफिक इंचार्ज दीपक कुमार ने कहा कि जल्दी लोगों के रास्ता खोल कर आवाजाही बहाल कर दी जाएगी।