ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के रायपुर मैदान में चल रहे स्व राजा महिंद्र पाल सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता में आयोजक राजा शिवेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में करीब 36 टीम भाग ले रही है। बुधवार को कुटलैहड़ के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बही राजा शिवेंद्र पाल सिंह ने देवेंद्र भुट्टो का स्वागत किया और शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि स्व राजा महिंद्र पाल सिंह एक वरिष्ठ समाज सेवी थे और जब भी हमें मौका मिलता था तो हम उनसे चर्चा करते थे। स्व राजा महिंद्र पाल सिंह कुटलैहड़ की जनता के सच्चे सेवक थे और आज स्व राजा महिंद्र पाल सिंह हमारे बीच नहीं है।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि स्व राजा महिंद्र पाल सिंह की कमी को पूरा करने के लिए आज उनके पौत्र एवं कुटलैहड़ रियासत के राजा शिवेंद्र पाल सिंह हमारी सभी कमियों को पूरा कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि आज के युवा को नशे से दूर रहने के लिए केवल खेलों के सहारा लेना चाहिए और राजा शिवेंद्र पाल सिंह कुटलैहड़ के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं करवा रहे है। यह एक सराहनीय कदम है। भुट्टो ने कहा कि हम सभी क्षेत्र के युवाओं को नही से दूर रखने और समाज को नशा मुक्त मुक्त बनाने की मुहिम में राजा शिवेंद्र पाल सिंह कुटलैहड़ के साथ है। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना है। और युवाओं को नशे से दूर रखने और युवाओं को खेलो में रुचि बढ़ाने के लिए हमने योजनाओं को धरातल पर उतार कर युवाओं को नशा मुक्त बनाने और खेलों में बढ़ावा देने पर बल दिया हैं।
भुट्टो ने कहा कि आज का युवा नशे की गर्त में डूब रहा है। जो एक बड़ी चिंता का विषय हैं। हमने राजनीति से हटकर केवल समाज को नशा मुक्त बनाने की मुहिम पर बल दिया है। और आज जो कुटलैहड़ रियासत के राजा शिवेंद्र पाल सिंह कुटलैहड़ ने अपने दादा स्व राजा महिंद्र पाल सिंह के नाम पर खेल प्रतियोगिता का आगाज करके युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया है। हम इनका समर्थन करते है। और सदा के लिए राजा शिवेंद्र पाल सिंह कुटलैहड़ का ऐसे समारोह में साथ देने का वादा करते हैं,इस मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,पूर्व प्रधान पूर्ण सिंह राणा,जितेंद्र गर्ग,सोनू रनौत,अभय राणा,राजनीत सिंह,प्रीतम दादा,के अलावा सैंकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।





मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिर से हेमंत सोरेन वापसी कर सकते हैं। खबर है कि वर्तमान सीएम चंपई सोरेन राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलें और अपना इस्तीफा सौंप चुके है। बताया जा रहा है कि जल ही हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिल कर सीएम पद पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे ।
28 जून को धन शोधन के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने से पहले हेमंत सोरेन पांच महीने तक बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहे थे।यह तीसरी बार होगा, जब हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे, जिसे 2000 में बिहार से अलग कर बनाया गया था। चंपई सोरेन को यूपीए समन्वय समिति के अध्यक्ष और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।