Blog

  • Punjab: बड़ी साजिश नाकाम, 2 इंटर-स्टेट हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, देखें वी़डियो

    Punjab: बड़ी साजिश नाकाम, 2 इंटर-स्टेट हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, देखें वी़डियो

    अमृतसरः पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने आतंकी लखबीर सिंह लंडा के दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार करके बड़ी साजिश को नाकाम किया है। मामले की जानकारी देते हुए SSOC की टीम ने बताय कि उक्त तस्कर हथियारों की खेप पहुंचाने आए थे, लेकिन रेलवे स्टेशन से हथियारों के साथ दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को SSOC अमृतसर को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से हथियारों की तस्करी की सूचना मिली थी कि आतंकी लंडा के दो साथी हथियार डिलीवरी के लिए पहुंचद रहे हैं।

    जिसके बाद SSOC अमृतसर द्वारा जाल बिछाया गया। SSOC की टीम रेलवे स्टेशन के निकास द्वार पर बने चेक पोस्ट पर बैठ गई। केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार जैसे ही आरोपी पहुंचे, टीम ने उन्हें पकड़ लिया। SSOC की टीम ने नए नियमों के अनुसार उनकी वीडियोग्राफी की और जांच के दौरान आरोपियों के पास से 6 देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। फिलहाल पंजाब पुलिस ने आरोपियों और इस कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं।

    एक की पहचान तरनतारन के गांव ठोठियां निवासी बलजीत सिंह के बेटे सुमितपाल सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान गांव छब्बा निवासी कुलतार सिंह के बेटे अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों के तार जेल से जुड़े हैं। जेल में बैठा गैंगस्टर लखबीर सिंह लड़ा ने उन्हें हथियार पहुंचाने का आदेश दिया था। जिसके बाद जेल से ये आदेश आरोपियों तक पहुंचा था। हथियारों की यह खेप मध्य प्रदेश से लाई गई थी। पंजाब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे-पीछे के लिंकेज की जांच कर रही है।

  • TV सीरियल देखने पर 30 बच्‍चों को सुनाई मौ’त की सजा

    TV सीरियल देखने पर 30 बच्‍चों को सुनाई मौ’त की सजा

    नई दिल्ली : नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उन की तानाशाह सरकार ने 30 नाबालिग छात्रों को सरेआम गोली मार दी। इन छात्रों पर आरोप था कि उन्होंने साउथ कोरिया में बने सीरियल देखे थे, जिन्हें कोरियन ड्रामा या के-ड्रामा कहा जाता है। कोरियाई अखबार के मुताबिक घटना पिछले हफ्ते की है जिसकी जानकारी अब सामने आई है। इस वर्ष की शुरुआत में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंंग उन ने दक्षिण कोरिया को अपना दुश्मन नंबर एक घोषित किया था. वह दक्ष‍िण कोर‍िया से इतना खफा रहता है क‍ि उसके टीवी शोज देखना, वहां के गाने सुनना अपराध घोषित क‍िया हुआ है।

    उत्‍तर कोर‍िया में दक्ष‍िण कोर‍िया का ‘के-ड्रामा’ टीवी पर प्रसार‍ित नहीं क‍िया जाता। लेकिन फ‍िर भी कुछ तस्‍कर पेन ड्राइव में उसे लेकर आते हैं और बच्‍चों को महंगी कीमतों पर बेचते है। बच्‍चों को ये पसंद आता है, इसल‍िए वे देखना पसंद करते है। साउथ कोरिया के स्थानीय टीवी चैनल के मुताबिक छात्रों ने पेन ड्राइव में स्टोर किए गए कई साउथ कोरियान ड्रामा देखे थे।

    इन पेन ड्राइव्स को पिछले महीने सिओल से गुब्बारों के जरिए नॉर्थ कोरिया भेजा गया था। नॉर्थ कोरिया के दिसंबर 2020 में लागू हुए रिएक्शनरी आइडियोलॉजी एंड कल्चर रिजेक्शन एक्ट के तहत साउथ कोरियन मीडिया को लोगों तक पहुंचाने वाले को मौत की सजा और देखने वालों के लिए 15 साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

  • कबूतरबाजों पर WildLife सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कबूतरों को कराया मुक्त

    कबूतरबाजों पर WildLife सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कबूतरों को कराया मुक्त

    अबोहरः वन्य जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने ओपन सेंच्युरी ऐरिया के गांवों में घरों में कबूतरों व अन्य पक्षियों को कैद करके रखने वालों पर आज कार्रवाई करते हुए पिंजरों में कैद पक्षियों को छुड़वाया और उन्हें भविष्य में इस प्रकार से इन्हें कैद करके ना करने की हिदायत दी। विभाग के अबोहर ब्लाक अधिकारी कुलवंत सिंह व उनकी टीम ने रविवार की शाम गांव बिश्रपुरा में जाकर छापेमारी की तो देखा कि वहां के कुछ युवकों ने सफेद कबूतरों को अपने घरों में पिंजरों व खुड्डों में डालकर कैद किया हुआ था, जिनको उनकी टीम ने छुडवाते हुए खुले आसमान में छोड़ दिया और कबूतरों को बंधक बनाकर रखने वाला सारा सामान जब्त कर लिया।

    कुलवंत सिंह ने बताया कि कि ओपन सेंच्युरी ऐरिया में किसी भी पक्षी या वन्य प्राणी को अपने घरों में कैद करके नहीं रखा जा सकता। उन्हें गांव के ही कुछ लोगों ने सूचना दी कि कुछ युवक सफेद कबूतरों को बंधक बनाकर रखते हैं। जिस पर उनकी टीम ने यह कार्रवाई करते करीब दर्जनभर कबूतरों को छुड़वाया। उन्होंने कहा कि इन पक्षियों को भी आजादी का हक है इसलिए इन्हें बंधक बनाकर नहीं रखा जा सकता। ऐसे करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

  • Paris में खेले जा रहे 2024 Olympics Hockey में Jalandhar सहित Punjab से होंगे 10 खिलाड़ी

    Paris में खेले जा रहे 2024 Olympics Hockey में Jalandhar सहित Punjab से होंगे 10 खिलाड़ी

    जालंधर, ENS: टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करके ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम का ऐलान हो गया है। इस बार Paris में खेले जा रहे 2024 ओलंपिक मैच में भारतीय टीम में 18 में से 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं। इस बार 2024 ओलंपिक का पहला मैच 27 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई को भारतीय टीम का सामना अर्जेंटीना से होगा। फिर 30 जुलाई को आयरलैंड से, एक अगस्त को बेल्जियम से और 2 अगस्त को आस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी। जारी टीम के अनुसार कुल 8 खिलाड़ी जालंधर से फॉरवर्ड प्लेयर्स मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, मिड फिल्डर मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और अमृतसर के (हॉकी टीम कैप्टन) हरमनप्रीत सिंह, फॉरवर्ड गुरजंट सिंह, डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह, मिड फिल्डर शमशेर सिंह अमृतसर से शामिल है। वहीं दो सब्सीट्यूट खिलाड़ी है, जिनमें से एक कपूरथला से पाठक और युगराज है। ऐसे में इस बार भी टोक्यो ओलिंपिक की तरह पंजाब से 10 खिलाड़ी टीम में खेल रहे है। वहीं इस ओलंपिक में टीम को डिफेंडर वरुण की कमी खलेगी। दरअसल, वरुण पर लड़की के मामले में केस चल रहा था, जिसके चलते वरुण इस बार टीम का हिस्सा नहीं है और वह काफी समय से इस के चलते टीम से बाहर है। राहत की खबर यह हैकि इस केस में वरुण को जमानत मिल चुकी है, लेकिन फिर भी वह टीम में शामिल नहीं है। इस बार उम्मीद है कि भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच सकती है। इससे पहले भारतीय टीम ने टोक्यों में खेले गए ओलंपिक में 24 साल बाद ब्रांज मेडल जीता था। बता दें कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में देश को खिलाड़ियों से उम्मीद है कि एक बार फिर वह तिरंगे की शान बढ़ाएंगे। बता दें कि भारत ने पहली बार ओलंपिक में साल 1900 में हिस्सा लिया था। अभी तक भारत इन खेलों में 35 मेडल जीत चुका है। जिसमें हॉकी वो खेल हैं जहां भारत ने सबसे ज्यादा बार मेडल जीते हैं। भारत अब तक हॉकी में कुल 12 ओलंपिक मेडल जीत चुका है, जिसमें 8 गोल्ड, एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 1928 ओलंपिक में अपना डेब्यू करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उस ओलंपिक में भारत ने 5 मैचों में कुल 29 गोल दागे थे। इस दौरान ध्यान चंद की हॉकी स्टिक से 14 गोल आए थे। 1928 ओलंपिक के हॉकी इवेंट में कुल 9 टीमों ने भाग लिया था। भारत को बेल्जियम, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के साथ ग्रुप ए में रखा गया था। भारतीय टीम ने फाइनल में नीदरलैंड्स को हराया था।

    भारतीय हॉकी टीम

    गोलकीपर: पीआर श्रीजेश डिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय मिडफील्डर्स: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह वैकल्पिक खिलाड़ी: नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक।
  • Punjab: नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त

    Punjab: नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त

    गुरदासपुर : जिले के घुमान में एक युवक की नशे की ओवर डोज से मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रभजीत सिंह (35) के तौर पर हुई है। मृतक के भाई मनप्रीत सिंह निवासी गांव लधा मुंडा ने बताया कि उसका भाई पिछले करीब 6 माह से नशा कर रहा था।

    परिजनों का कहना है कि युवक पिछले 6 महीनों से नशा कर रहा था। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उनके संज्ञान में ये मामला आया है। अगर परिजनों की शिकायत मिलती है तो इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

     उसने बताया कि उसका भाई दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकला था। इस दौरान किसी ने फोन कर बताया कि उसका भाई प्रभजीत सिंह घर के पास बेसुध पड़ा है। जब वह परिवार सहित मौके पर पहुंचा, तो भाई जमीन पर पड़ा था और पास में सिरिंज पड़ी थी। बेसुध भाई को वह डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसके भाई काे मृत घोषित कर दिया।

    थाना घुमान के एसएचओ सुखराज सिंह ने बताया कि इस संबंध में पारिवारिक सदस्यों या गांव के लाेगाें ने पुलिस काे जानकारी नहीं दी है। लेकिन अब यह मामला पुलिस के ध्यान में आ गया है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर इस संबंध में बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: नशे को लेकर दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: नशे को लेकर दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटालाः कादियां की चुंगी पर नशे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक-दूसरे पर नशा बेचने के आरोप लगाए गए। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों गुट एक दूसरे पर नशा बेचते और नशा करने के आरोप लगा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में बहसबाजी हो गई देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिस व्यक्ति पर नशा बेचने के आरोप लग रहे थे, उसके कुछ साथी भी आ गए। जिस पर आरोप लग रहे थे, उस व्यक्ति ने अपनी जेब में से लाइटर, पेपर और नशा निकालकर दिखाया।

    उसने कहा कि जो लोग उस पर आरोप लगा रहे है, यह खुद भी नशा करते है। उसका कुछ दिन पहले इनके साथ झगड़ा हुआ था। जिसका आज बदला ले रहे है। वह नशा बेचता नहीं, बल्कि करता जरुर है। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

    एसएचओ सिविल लाइन प्रभजोत सिंह ने कहा कि, थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ नशेड़ी नशे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे है। जिन्हें मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे लाइटर, सिल्वर पेपर मिला है। फिलहाल, अगली जांच की जा रही है और कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

  • Jalandhar: ‘Heart Attack Parantha वाले’ की दुकान पर हुआ हंगामा, शिकायत दर्ज

    Jalandhar: ‘Heart Attack Parantha वाले’ की दुकान पर हुआ हंगामा, शिकायत दर्ज

    जालंधर, ENS: माडल टाऊन में हार्ट अटैक नाम से परांठा बेचने वाला दुकानदार एक बार फिर से चर्चा में आ गया। दरअसल, दुकान मालिक पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हमला कर दिया। मामले की जजानकारी देते बीर दविंदर सिंह वडाला ने बताया कि शनिवार को वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान स्कार्पियो सवार करीब आधा दर्जन युवक आए। आरोप है कि वह लोग शराब पी रहे थे और आते ही उन्होंने परांठे लगाने का आर्डर दिया।

    जब उसने दुकान के पास शराब पिलाने से मना किया तो वह युवक खुद को पुलिस कर्मी बताने लगे। उनकी बात न मानने पर उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगे। बीर दविंदर सिंह का कहना है कि जब उसके पिता बचाव करने आए तो उक्त युवकों ने उनसे भी मारपीट की और अन्य लोगों को भी पीटा, जिसके बाद वह फरार हो गए। बीर दविंदर सिंह को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया और थाना 6 में इस संबंधी शिकायत दी गई।

     

  • इलाके में दहशत, 4 साल के बच्चे को उठा ले लगा तेंदुआ

    इलाके में दहशत, 4 साल के बच्चे को उठा ले लगा तेंदुआ

    अंबालाः हरियाणा में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। ताजा मामला अंबाला से सामने आया है। जहां अंबाला के गांव ठरवा में रविवार शाम करीब 5 बजे 4 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बता दें कि तेंदुआ बच्चे को गर्दन से पकड़कर करीब 500 गज दूर झाड़ियों तक ले गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा मां के साथ सड़क पर आगे चल रहा था। बच्चे की मां दूसरे बच्चे को गोद में उठाकर चल रही थी।

    तभी अचानक झाड़ियों से तेंदुआ निकल कर आया और बच्चे को गर्दन से पकड़कर झाड़ियों की ओर भागने लगा, लेकिन बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते तेंदुए का पीछा किया और तेंदुए से भिड़ गई। महिला के प्रयास से तेंदुआ बच्चे को छोड़कर झाड़ियों में घुस गया।तेंदुए के हमले के बाद महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण बच्चे को गंभीर अवस्था में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। लेकिन बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया।

  • Zomato और Swiggy से खाना Order करने वालों को लगा बड़ा झटका

    Zomato और Swiggy से खाना Order करने वालों को लगा बड़ा झटका

    नई दिल्ली: Zomato और Swiggy से खाना ऑर्डर करने वालों को लगा बड़ा झटका लगा है। दरअसल कंपनी ने बेंगलुरु और दिल्ली जैसे कुछ बड़े शहरों में अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाया है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में 20 परसेंट की बढ़ोतरी की है। शुरुआत में जहां Zomato और Swiggy दोनों से ऑर्डर करने पर 2 रुपये प्लेटफॉर्म फीस लगती थी लेकिन अब ये लगातार बढ़ रही है। अब हर ऑर्डर पर ग्राहकों को 6 रुपये तक प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी।

    बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब Zomato और Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाया है। वहीं, एक हालिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डिलीवरी फर्म्स के लिए प्लेटफॉर्म फीस काफी जरूरी होती है और जोमैटो और स्विगी दोनों अब अपने टोटल रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा रहा है। जानकारी के अनुसार इस साल की शुरुआत में स्विगी ने कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा कर 10 रुपये तक कर दिया था लेकिन ये 10 रुपये फीस कस्टमर्स से नहीं बल्कि, फाइनल चेकआउट के दौरान डिस्काउंट देकर 5 रुपये ली गई थी।

    कई यूजर्स से लिए ये फीस उस समय ली जाने वाली 3 रुपये प्लेटफॉर्म फीस से काफी ज्यादा थी। यही नहीं अप्रैल में जोमैटो ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और लखनऊ समेत कई बड़े शहरों में अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़कर 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दी थी।

  • Jalandhar: उपचुनाव के नतीजों से Congress के लिए बजी खतरे की घंटी

    Jalandhar: उपचुनाव के नतीजों से Congress के लिए बजी खतरे की घंटी

    नगर निगम और उपचुनाव के लिए मंथन शुरू

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव के खत्म होने के एक माह बाद वेस्ट हलके में उपचुनाव हुए। जिसमें आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की। वहीं इस चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। ऐसे में कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में आगामी चुनावों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। दरअसल, वेस्ट हलके से चरणजीत सिंह चन्नी ने भारी लीड हासिल की थी। लेकिन एक माह के बाद वेस्ट हलके में हुए उपचुनाव ने कांग्रेस से मुंह फेरते हुए आप पार्टी पर विश्वास जताया। कांग्रेस के लिए इस उपचुनाव के जारी नतीजों से मुश्किलें इसलिए बढ़ गई है क्यों कि इस चुनाव की सारी जिम्मेदारी चरणजीत सिंह चन्नी के कंधों पर थी। ऐसे में उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना सब कुछ झोंक दिया था। कांग्रेस के लिए चिंता का कारण यह भी है कि अभी उसे 4 और उपचुनाव और 5 नगर निगम चुनाव लड़ने हैं। दोआबा की दलित राजनीति में चौधरी परिवार के पतन के बाद चरणजीत सिंह चन्नी नए नेता के रूप में उभरे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के एक माह के बाद कांग्रेस तीसरे नंबर पर पहुंच गई। इस उप चुनाव में आप के मोहिंदर भगत ने चुनाव में जीत हासिल की। वहीं भाजपा के शीतल अंगुराल 17,921 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस की महिला उम्मीदवार सुरिंदर कौर 16,757 वोट लेकर तीसरे स्थान पर आईं। बताया जा रहा है कि चुनाव सीधे चन्नी के चेहरे पर लड़ा गया था।